City Media - Page 78 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 78

क्या इस सिस्टम में करप्शन भी स्कैन हो जाएगा

0
  •  बकावंड विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यों का डिजिटलीकरण
  • क्यूआर कोड स्कैनर से मिलेगी पूरी जानकारी
  • भ्रष्टाचार का भी ब्यौरा मिल जाए तो बात बने

अर्जुन झा-

बकावंड छत्तीसगढ़ और संभवतः पूरे में पहली बार किसी विकासखंड में सारे कार्यों की जानकारी क्यूआर कोड को स्कैन करते ही सेलफोन पर आ जाएगी। यह सौभाग्य मिला है बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड को। इस ब्लॉक की सभी 93 ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड सुविधा शुरू हो गई है। बस्तर जिला प्रशासन की यह पहल निसंदेह सराहनीय है, मगर यदि क्यूआर कोड स्कैन करते ही कार्यों में कितना भ्रष्टाचार हुआ है, यह जानकारी भी मिल जाए तो कोई बात बने।

छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की मनरेगा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही हैै। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में इस योजना को अधिक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नई पहल की जा रही है। विकासखंड की सभी 93 पंचायतों में क्यूआर कोड आधारित नई प्रणाली शुरू की गई है। इसके जरिए ग्रामीण अपने गांव में पिछले पांच वर्षों में स्वीकृत व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्यों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करते ही कार्य का विवरण, व्यय और प्रगति जैसी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। बकावंड विकासखंड में मनरेगा के लिए यह पहल केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया और राज्य सरकार की पारदर्शिता की नीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना और योजनाओं की निगरानी का अधिकार देना है। अब ग्रामीणों को जानकारी के लिए न तो पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही अधूरी सूचनाओं पर निर्भर रहना होगा। सितंबर से बकावंड विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। यह प्रणाली न केवल समय और श्रम की बचत करेगी, बल्कि ग्रामीणों को तकनीकी रूप से सशक्त भी बनाएगी। पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग क्यूआर कोड का उपयोग कर सकें।

ग्रामीणों में भारी उत्साह

उल्लेखनीय है कि बकावंड को बस्तर जिले का सबसे शिक्षित और जागरूक विकासखंड माना जाता है। यहां ग्रामीणों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पहले जानकारी के लिए लोगों को बार-बार दफ्तर जाना पड़ता था, अब क्यूआर कोड से सब कुछ तुरंत मिल जाएगा। यह लोगों लिए बहुत बड़ी सुविधा है।इससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, ग्रामीणों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा और सामुदायिक निगरानी मजबूत होगी। बस्तर जिला प्रशासन का विश्वास है कि यह पहल सूचना के लोकतंत्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

ग्रामीणों का सवाल कायम

चूंकि बकावंड सबसे ज्यादा शिक्षित और कर्तव्यों के प्रति जागरूक नागरिकों वाला विकासखंड है, इसलिए यहां के लोगों के बीच सवाल तैर रहा है कि क्या क्यूआर कोड सिस्टम कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की भी जानकारी उपलब्ध कराएगा? नागरिकों का कहना है कि विकासखंड की ज्यादातर ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। डीएमएफटी, विधायक, सांसद निधि, बस्तर विकास प्राधिकरण समेत विभिन्न मदों की राशि से कराए जाने वाले निर्माण कार्यों में खुलकर भ्रष्टाचार किया जाता है। 15वें वित्त की राशि की ऎसी बंदरबांट इस विकासखंड में इस कदर होती आई है कि कुछ पूछो मत। यहां के नागरिकों का कहना है कि क्यूआर कोड स्कैन करने से ऐसे कृत्यों का भी खुलासा होना चाहिए।

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा

0

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा
= राष्ट्र सेवा व जन सेवा है भाजपा का ध्येय वाक्य: किरण सिंह देव =
= प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा =
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ होकर गांधी जयंती में सेवा पखवाड़ा का समापन होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जनस्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, संगोष्ठी आदि सेवा कार्य में मनोयोग से जुटेंगे।
सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए। श्री देव ने कहा कि राष्ट्र सेवा व जन सेवा भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है। राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों को भाजपा के देवतुल्य कार्यकता जनता के बीच पहुंच कर समर्पण भाव से पूरा करें। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जन स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, लोकल फाॅर वोकल का प्रचार, खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत पर चित्रकला प्रतियोगिता आदि सेवा कार्यक्रम होंगे। 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती सभी बूथों में मनाई जाएगी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को विस्तार से रखा। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा में कर्मठता से कार्य करने अपेक्षा की।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने व आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,
पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, बलदेव मंडावी, संतोष बघेल, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, पुरूषोत्तम जोशी, तरूण पाण्डेय, प्रवीण सांखला, पीतां बर कश्यप, सुखदेव मंडावी, महेंद्र सेठिया, मंगतू कश्यप, सुनील कुहरामी, हरिराम मंडावी, देवीप्रसाद बेंजाम, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, अतुल कौशल, शशिनाथ पाठक, दिगंबर राव, रंजीत पाण्डेय, विक्रम सिंह यादव, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, सुधा मिश्रा, नरेंद्र पाणिग्रही, प्रदीप देवांगन, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कर्मठ आदिवासी मंत्री केदार कश्यप को जिला बदनाम कर रही कांग्रेस: शंकुतला कश्यप

0
  • शकुंतला ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का परिणाम करार दिया
  • जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने की कड़ी आलोचना

जगदलपुर बस्तर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने कांग्रेस द्वारा मंत्री केदार कश्यप पर लगाए गए निराधार आरोपों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति का उद्देश्य केवल आदिवासी नेता को बदनाम करना है। शंकुतला कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की गुंडागर्दी और अराजक मानसिकता का प्रमाण भानपुरी में मंत्री केदार कश्यप के निवास कार्यालय पर हुए हमले में देखा जा सकता है।

जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को न केवल नकारेगी, बल्कि भाजपा के प्रति अपने विश्वास को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस का अब बस्तर में कोई भविष्य नहीं है। शंकुतला कश्यप ने आगे कहा कि मंत्री केदार कश्यप का सौम्य और सरल व्यक्तित्व ही उन्हें जनता के निकट ले जाता है और यही कारण है कि कांग्रेस बस्तर की जनता से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह विफल हो चुकी है।

बस्तर के विकास के लिए संकल्पित हैं सीएम साय

शंकुतला कश्यप ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है। मंत्री केदार कश्यप निरंतर आदिवासी समाज के उत्थान और बस्तर के विकास के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब बस्तर में पाने या खोने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

अज्ञात वाहनों से कुचल कर पांच गौवंशों की दर्दनाक मौत

0
  •  कलेक्टर के निर्देश के बाद भी गौवंश की सुरक्षा पर किसी का नहीं है ध्यान 

जगदलपुर रायपुर- जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर अज्ञात वाहन ने तीन गौवंशों कोकुचल डाला। इसी हाईवे पर ही और दो गौवंश की मौत हुई है। एक रात में पांच गौवंश की मौत की घटना दिल दहलाने वाली है।

इंद्रावती पुल के आगे ट्रैक्टर शो रूम के सामने तीनों गौवंशों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। तीनों मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। इसी मार्ग पर आसना में कल रात दो गौवंशों को अज्ञात वाहन ने कुचल कर मार डाला था।एक ही रात में पांच गौवंशों की दर्दनाक मृत्यु हो गई और जिम्मेदार मौन हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेआम रौंदी जा रही है गौमाता। इस घटना से व्यथित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है और वाहन चालकों को नसीहत दी है कि वे गौवंश को सुरक्षित बचाते हुए वाहन चलाएं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में सड़कों पर बैठे मवेशियों की सुरक्षा के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए थे। इसके अलावा जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने भी बेसहारा घूमने वाले और सड़कों पर बैठे रहने व विचरण करने वाले मवेशियों की सुरक्षा के लिए कांजी हाउस को दुरुस्त करवाया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बेसहारा गौवंशों को गौशालाओं में सुरक्षित रखने के लिए लगातार काम करते आ रहे हैं।

चार ईनामी नक्सली गिरफ्तार

0
  • विस्फोटकों और औजारों के साथ पकड़ाए नक्सली

जगदलपुर। बस्तर संभाग में एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है और फोर्स को अच्छी सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210 एवं सीआरपीएफ 229वीं वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 5 लाख रूपये के ईनामी 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से विस्फोटक, बिजली तार, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, पावर सोर्स बैटरी, जमीन खोदने के औजार एवं प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शासन विरोधी प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद की गई है।

नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा की पुलिस टीम, कोबरा 210वीं बटालियन एवं सीआरपीएफ 229वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा एक बड़ी सफलता अर्जित की गई है। पुतकेल -पोलमपल्ली क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान विस्फोटक सामग्री, बिजली तार, सेफ्टी फ्यूज, बैटरी, जमीन खोदने के औजार एवं प्रतिबंधित संगठन के प्रचार-प्रसार सामग्री पाम्पलेट के साथ 3 महिला नक्सलियों सहित 4 नक्सलियों को पकड़ा गया।पकड़े गए नक्सलियों में हेमला भारती ऊर्फ जोगी प्लाटून नम्बर 10 पार्टी सदस्य पिता स्व. बुधरू उम्र 19 वर्ष निवासी गोडिन गट्टापारा पोलमपल्ली थाना बासागुड़ा, ईनाम 2 लाख, जोगी मिड़ियम पीएलजीए सदस्य पिता राजा मिड़ियम उम्र 22 वर्ष निवासी गेडिन गट्टापारा पोलमपल्ली थाना बासागुड़ा ईनाम 1 लाख, देवा हेमला पीएलजीए सदस्य पिता हेमला भीमा उम्र 28 वर्ष निवासी गोडिन गट्टापारा ईनाम 1 लाख और डोडी हीरे ऊर्फ शांति जगरगुंडा बासागुड़ा एलओएस सदस्य पिता डोडी लखमू उम्र 25 वर्ष निवासी गुंडम थाना तर्रेम बीजापुर, ईनाम 1 लाख रूपए शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना बासागुड़ा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

कबीर पंथ सम्प्रदाय ने किया गुरुजनों का सम्मान

0
  •  पखना कोंगेरा में भव्य समारोह का आयोजन

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पखना कोंगेरा में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार को कबीर पंथ अनुयायियों के संत सत्संग चबूतरा पर सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली अभियान के संत प्रतिनिधियों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कबीर पंथ अनुयायियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन एवं सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास साहेब के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल सेवानिवृत्त शिक्षक राजकमल ठाकुर, शंभूनाथ ध्रुव, पूरनसिंह कश्यप एवं तुलसीराम बघेल सहित संकुल केंद्र पखनाकोंगेरा व संकुल केंद्र सालेमेटा के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकंडरी स्कूलों से पहुंचे शिक्षक, शिक्षिकाओं को चंदन तिलक लगाकर उन्हें और फूलमालाएं पहनाकर चरण स्पर्श करके अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शामिल शिक्षक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त पूर्व विधायक चंदन कश्यप, समाजसेवी अचल बाजपेई, कबीर पंथ क्षेत्रीय महंत बुदरुदास, महंत लक्ष्मीकांत, महंत गिरधरदास, महंत विद्याधर दास तथा केडीव्ही मिशन छत्तीसगढ़ राज्य के सह युवा प्रतिनिधि अर्जुन प्रधान का आयोजकों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सद्गुरु कबीर धनीधर्मदास वंशावली अभियान जिला बस्तर के जिला प्रतिनिधि श्याम दीवान कबीर पंथी ने उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं संतजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आदि काल से ही शिष्यों द्वारा अपने गुरुजनों का तन-मन-धन से समर्पित होकर सम्मानित करने की परंपरा रही है। शिक्षकों द्वारा अपने शिष्यों को अक्षर ज्ञान से लेकर मानसिक विकास करते हुए चरित्र निर्माण, मार्गदर्शन व प्रेरणा के साथ नैतिक मूल्यों को समझाते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराया जाता है। कबीर पंथ में तो कबीर पंथ अनुयायियों द्वारा गुरु को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुरु के मार्गदर्शन में सात्विकता से रहन-सहन, खान-पान व जीवनोपयोगी दिनचर्या का पालन करते हुए सत्य सनातन, मानवीय सद्भावना से विनम्रतापूर्वक प्रेम से समरसता को महत्व देते हैं।

कबीर पंथ अनुयायियों आध्यात्मिक गुरु नवोदित वंशाचार्य उदितमुनी नाम साहेब द्वारा स्थापित सद्गुरु कबीर धनिधर्मदास वंशावली मिशन के माध्यम से समस्त प्राणियों पर समभाव रखते हुए दया, करुणा, विश्वास के साथ सदाचार की राह पर चलते हुए भारतीय संस्कृति, मानवीय जीवन मूल्यों के अनुसार सभी के साथ सद् व्यवहार करना है। चारों शिक्षकों को कबीर पंथ के आयोजक अर्जुन प्रधान, श्याम दीवान, रतनूदास, पवनदास, तुलेशदास, सरोवर दास, महंत लक्ष्मीकांत, बुदरुदास, गिरधरदास गणेश दास, बिधियाधर दास पूनमदास, अनिलदास, श्रीमती हीरामनी आदि द्वारा शाल ओढ़ाकर नारियल,पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही संकुल केंद्र सालेमेटा एवं पखनाकोंगेरा संकुल से उपस्थित सभी 48 शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र, पेन देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल शिक्षक – शिक्षिकाओं, कबीर पंथ अनुयायियों को क्षेत्र के समाजसेवी अचल बाजपेई द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी और धन्यवाद ज्ञापित किया।

राजहरा परिवहन संघ का प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अपनी मांगों का आवेदन देकर निराकरण करने की मांग की

0

दल्लीराजहरा – राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा का प्रतिनिधि मण्डल देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता छ ग भाजपा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री आवास में मिलकर अपनी मांगों का आवेदन देकर मांगो के संबंध में जानकारी देते हुए निराकरण करने की मांग की, जिसपर मुख्यमंत्री जी ने उनकी मांगों के संबंध में दिए गए आवेदन को लेकर कहा की अधिनस्थ अधिकारी से उक्त मांग के संबंध में जानकारी लेकर हल निकालने की बात कही ,
राजहरा परिवहन संघ के सदस्य ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया की परिवहन संघ लगभग 20_22 वर्षो से दल्लीराजहरा नगर स्थित बी एस पी अधिनस्थ आई ओ सी की खानों से निकलने वाली लौह अयस्क का 35 प्रतिशत परिवहन कार्य राजहरा परिवहन संघ के मालवाहको को दिए |

जाने साथ ही हितकसा में नवनिर्मित पैलेट प्लांट से निर्मित पैलेट का आनुपातिक परिवहन कार्य दिए जाने की मांग ,मालवाहक वाहन से परिवहन कार्य चालू होने से इस व्यवसाय से जुड़े अन्य कार्य करने वालो उन सभी के परिवार के लोगो को प्रत्यक्ष अथवा परोछ रूप से लाभ मिलेगा , रोजगार के द्वार खुलेंगे ,शहर का विकास होगा राजहरा परिवहन संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से मिलाकर उनकी मांगो को उन तक पहुंचाने के लिए देवलाल ठाकुर का आभार व्यक्त किए मुख्यमंत्री से मिलने देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा छत्तीसगढ़ सहित राजहरा परिवहन संघ के अतिंदर सिंह संधू, इंद्ररजीत सिंह तुली,परविंदर सिंह छतवाल, मनोज दुबे उपाध्यक्ष नगर पालिका दल्लीराजहरा ,अनिल सुथार,अशोक लोहिया, संजीव सिंह, राजू संधू ,रंजीत ,गुरमेज सिंह रंधावा ,बंटी मिश्रा उपस्थित थे|

नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

0
  •  रजत जयंती के अवसर पर नशामुक्ति की शपथ

बीजापुर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बासागुड़ा के पोर्टा केबिन, रेसीडेंशियल स्कूल एवं 100 सीटर हाईस्कूल छात्रावास में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे जैसी कुप्रवृत्तियों से दूर रहते हुए शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई।

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा

0
  • राष्ट्र सेवा व जन सेवा है भाजपा का ध्येय वाक्य: किरण सिंह देव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ होकर गांधी जयंती में सेवा पखवाड़ा का समापन होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जनस्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, संगोष्ठी आदि सेवा कार्य में मनोयोग से जुटेंगे।

 

सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए। श्री देव ने कहा कि राष्ट्र सेवा व जन सेवा भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है। राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों को भाजपा के देवतुल्य कार्यकता जनता के बीच पहुंच कर समर्पण भाव से पूरा करें। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जन स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, लोकल फाॅर वोकल का प्रचार, खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत पर चित्रकला प्रतियोगिता आदि सेवा कार्यक्रम होंगे। 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती सभी बूथों में मनाई जाएगी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को विस्तार से रखा। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा में कर्मठता से कार्य करने अपेक्षा की।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने व आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,

पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, बलदेव मंडावी, संतोष बघेल, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, पुरूषोत्तम जोशी, तरूण पाण्डेय, प्रवीण सांखला, पीतां बर कश्यप, सुखदेव मंडावी, महेंद्र सेठिया, मंगतू कश्यप, सुनील कुहरामी, हरिराम मंडावी, देवीप्रसाद बेंजाम, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, अतुल कौशल, शशिनाथ पाठक, दिगंबर राव, रंजीत पाण्डेय, विक्रम सिंह यादव, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, सुधा मिश्रा, नरेंद्र पाणिग्रही, प्रदीप देवांगन, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जगतू माहरा विधायक किरण सिंह देव का आगमन

0

आज जगतू माहरा बहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जगदलपुर के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव का आगमन हुआ। इस बैठक में शाला के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम किया जाना तय किया गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अपने सहमति प्रदान की और कार्यक्रम में हर किसी के सहभागिता का निर्देश दिया इस बैठक में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य अखिलेश शुक्ला एवं रितेश सोनी एवं संस्था के प्राचार्य रामकुमार एवं संस्था की स्टाफ सम्मिलित हुएl

MOST POPULAR

HOT NEWS