City Media - Page 95 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 95

राजपुर में शिक्षा, पर्यावरण और जनभागीदारी का अनूठा संगम

0
  •  शाला में न्योता भोज और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन
  • जन सहयोग से मिलेगा शिक्षा को नया आयाम

जगदलपुर विकासखंड बस्तर की प्राथमिक शाला पटेलपारा राजपुर में आयोजित न्योता भोज और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को एक सूत्र में बांधकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस प्रेरणास्पद आयोजन में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी और खंड स्रोत समन्वयक अजंबर कोर्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की, जिससे वे संतुष्ट नजर आए। तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस आयोजन में सरपंच रचना कश्यप, उपसरपंच सामनाथ कश्यप, जनप्रतिनिधि रघुनाथ कश्यप, तकनीकी प्रकोष्ठ, आदिवासी युवा छात्र संगठन के मोतीराम कश्यप, संकुल प्राचार्य चरण बघेल, रुपेश बघेल सहित कई ग्रामीणों व युवाओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जनसंवाद से मिला समाधान

इस अवसर पर सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी और खंड स्त्रोत समन्वयक अजंबर कोर्राम ने ग्रामीणों, पालकों और युवाओं के साथ शैक्षणिक विकास को लेकर खुले मंच पर संवाद किया। शाला भवन की स्थिति, शिक्षकों की कमी, और शैक्षणिक गुणवत्ता जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने लोगों की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि समाज का यह सक्रिय योगदान आने वाली पीढ़ी के भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध होगा। न्योता भोज का आयोजन संकुल समन्वयक गजेंद्र ठाकुर एवं प्रधान पाठक पंचम राम नेगी के निर्देशन में किया गया। भोज की तैयारी में ग्राम के युवाओं बलिराम कश्यप, शांतनु कश्यप, गोलूराम कश्यप, सामनाथ कश्यप, सरिता कश्यप, फाल्गुनी कश्यप, पदमा कश्यप, चितूराम पटेल तथा पालकों ने मिलकर उत्साहपूर्वक सहयोग किया। शाला के रसोइया सहादेव कश्यप एवं मेहतू सिन्हा ने परिश्रमपूर्वक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। भोजन में खीर-पूड़ी समेत पारंपरिक भोज्य सामग्री परोसी गई, जिसे सभी आगंतुकों ने सराहा और आनंदपूर्वक ग्रहण किया।

 

स्थानीय सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम में सरपंच रचना कश्यप ने विद्यालयों के चहुंमुखी विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षकों की कमी, भवन की आवश्यकता आदि समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया, जिन पर अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का विश्वास दिलाया। विशेष रूप से रैतूराम कश्यप, खतो राम कश्यप, रोहित कश्यप और पप्पू कश्यप जैसे सक्रिय ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। राजपुर के पटेलपारा का यह बहुआयामी कार्यक्रम एकीकृत ग्रामीण विकास, शिक्षा में जनभागीदारी और प्रकृति संरक्षण का प्रभावी उदाहरण बनकर उभरा है। ऐसे आयोजनों से न केवल शैक्षणिक संस्थाएं सशक्त होती हैं, बल्कि समाज में सहयोग, चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी पल्लवित होती है। यह कार्यक्रम भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम है।

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप की पहल – मूल भूत सुविधाओ से वंचित परिवार का राशन कार्ड बनवाकर किया मदद

0

लोगों की मूल भूत सुविधा को लेकर आज नेता कोई रुचि नहीं लेते है क्योंकि हर एक को बड़ा काम बड़े सपने ज्यादा पैसे की उम्मीद वाला काम के प्रति तत्परता दिखाते है परन्तु ग्रामीण अंचल में रहने वाले गरीब लोगों के पास राशन कार्ड जैसे चीजों को बनाने का भी ना ज्ञान है ना व्यवस्था है जिसके फलस्वरूप गरीब ग्रामीण बहुत सारे सरकारी सुविधाओं से वंचित रहे जाते हैं ये छोटी सी पहल उनके लिए बहुत बड़ी कामयाबी है जिस पे बड़े नेता नजरअंदाज करते हैं जिसको संज्ञान में लेते हुए युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने त्वरित कार्रवाई कर गजेंद्र बघेल एवं शंकर भारती निवासी आसना का राशन कार्ड बनवाकर उन्हें सुपुर्द किया।

सिंधी समाज धूमधाम से मनाएगा तीजड़ी एवं थदड़ी पर्व

0
  • व्रत रखकर शीतला माता की आराधना करेंगी सिंधी समाज की महिलाएं

जगदलपुर नगर के सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा तीजड़ी एवं थदड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

सिंधी समाज की पूजन प्रभारी चंद्रा देवी नवतानी ने जानकारी दी है कि तीजड़ी पर्व जिसे सिंधी तीज भी कहा जाता है, सिंधी समुदाय में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं उपवास रखती हैं, पूजा-अर्चना करती हैं और तीजड़ी की कथा सिंधी गुरुद्वारा में सुनती हैं। यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार तीजड़ी 12 अगस्त मंगलवार को मनाई जाएगी। तीजड़ी व्रत सिंधी समुदाय में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सव है, जो भक्ति, आशा और आशीर्वाद की गहरी परंपराओं को दर्शाता है। तीजड़ी त्यौहार पार्वती के अपने पति के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है, जब भारतीय महिलाएं तीज के दौरान उनका आशीर्वाद लेती हैं, तो वे ऐसा एक मज़बूत वैवाहिक जीवन और एक उत्तम पति पाने के लिए करती हैं। तीज न केवल एक मज़बूत वैवाहिक जीवन पर केंद्रित है, बल्कि यह बच्चों की खुशी और स्वास्थ्य पर भी केंद्रित है। तीजड़ी दिवस में झूले पर 3 मटकियों में बोए हुए हरे मूंग, गेहूं, तिल की पूजा की जाती है।

सिंधी पंचायत की सुहिणी सोच महिला विंग अध्यक्षा लक्ष्मी नवतानी ने बताया कि महिलाएं तीजड़ी व थदड़ी की रात में चांद को अर्ग देकर भोजन ग्रहण करती हैं। हमारे समाज के तीजड़ी पर्व व थदड़ी त्यौहार पर यदि चंद्रमा नहीं दिखता तो महिलाएं आमतौर पर अगली सुबह पूजा करने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं। थदड़ी पर्व पर ठंडा खाना खाया जाता है, जो एक दिन पहले बनाया जाता है। इसमें, दाल पकवान, लोलो, कोकी, साई भाजी, मसाला करेला, तरियल भिंडी, तरियल पटाटा, बेसानी, बूंदी रायता, और पूरी जैसे व्यंजन शामिल होते हैं। यह पर्व शीतला माता को समर्पित है, और इस दिन चूल्हा नहीं जलाया जाता है। सुहिणी सोच महिला विंग सचिव भारती लालवानी ने बताया कि थदड़ी, जिसे सिंधी समुदाय द्वारा मनाया जाता है, शीतला माता को समर्पित एक पर्व है, जो रक्षाबंधन के सातवें दिन मनाया जाता है. इस दिन सिंधी समाज ठंडे भोजन का भोग माता शीतला को लगाता है और उनकी पूजा-अर्चना करता है। थदड़ी पर्व का सिंधी भाषा में अर्थ है ठंडी या शीतलता। यह पर्व सिंधी माह के सावन में सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 15 अगस्त शुक्रवार को थदड़ी पर्व मनाएंगे। इस दिन, सिंधी समाज सदस्य घरों में चूल्हा नहीं जलाते हैं और ठंडा भोजन करते हैं. थदड़ी पर्व शीतला माता की पूजा के लिए मनाया जाता है, जो बीमारियों, विशेषकर चेचक और अन्य त्वचा रोगों से मुक्ति दिलाती हैं. थदड़ी के दिन, बहन-बेटियों को मायके बुलाया जाता है और ससुराल में भी फल और व्यंजन भेजे जाते हैं. इस दिन, सिंधी समाज के लोग एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते और अगले दिन शीतला माता को भोग लगाकर ठंडा भोजन करते हैं. थदड़ी पर्व सिंधी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो शीतलता, शांति और समृद्धि का प्रतीक है. थदड़ी पर्व सिंधी संस्कृति और परंपरा का एक अभिन्न अंग है। यह न केवल शीतला माता की पूजा का पर्व है, बल्कि यह परिवार और समुदाय के मिलन का भी पर्व है। इस दिन, सिंधी समाज के लोग एक साथ आते हैं, भोजन करते हैं, और शीतला माता से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना करते हैं।

नानगुर में टीबी मरीजों को दिए गए फूड बास्केट

0

जगदलपुर कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाइयटी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगूर में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार फूड बास्केट का वितरण किया गया। फूड बास्केट में अंडा, दाल, तेल, आटा, दूध पाउडर एवं अन्य पौष्टिक आहार हैं। यह बास्केट टीबी मरीजों को प्रदान किया गया। ये आहार मरीजों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल दिलाने एवं टीबी की धनात्मकता दर कम करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। सेक्टर नानगूर में 13 मरीजों को फूड बास्केट वितरण खंड चिकित्सा अधिकारी जेएल दरियों, पूर्व सरपंच नीलू राम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर बीईटीओ सुनैना सेते, सेक्टर सुपरवाइजर शिव भंडारी, नरेश मरकाम, काऊंसलर टोमेश कश्यप, फार्मासिस्ट किरण साहू, एलएचव्ही तुलावती नागेश, नर्सिंग सिस्टर फूलमनी भूषणम एवं सीएचसी के कर्मचारी उपस्थित थे।

आज से सड़क पर गरजेगी कांग्रेस

0

जगदलपुर हाफ बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने के विरोध में कांग्रेस आज से पूरे प्रदेश में गरजेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कांग्रेस के सभी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों को परिपत्र जारी कर आंदोलन की रुपरेखा बताई है।  गैदू ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर आम जनता के साथ खिलवाड कर रही है।

बिजली की दरों में हुई बेतहाशा वृद्धि और हाफ बिजली बिल योजना को बंद कर दिए जाने से आमजनता को बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्ति आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आमजनता को न्याय दिलाने व हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को वापस लिये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, आंदोलन का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकारवार्ता ली जाएगी और 7 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित बिजली ऑफिस के समक्ष विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा। मलकीत सिंह गैदू ने इसके तहत पत्रवार्ता लेने और धरना प्रदर्शन करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देशित किया है।

डौंडी में हुए 300 गायों की तस्करी के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे हजारों लोग

0
  • तस्करों पर कार्रवाई की मांग, किया चक्कजाम 

दल्लीराजहरा सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराने तथा नगर पंचायत डौंडी के गौठान में रातों रात लगभग 300 गौ माता की तस्करी में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न कर उल्टे उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा संरक्षण दिए से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला हुआ है। इसे लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोर्राम एवं समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह 11 बजे से राजमार्ग के मथाई चौक पर जाम लगा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीयूष सोनी समस्त कार्यकर्ताओं के साथ अनुविभागीय अधिकारी सुरेश साहू एवं जिला विपणन अधिकारी से चर्चा करके सभी सोसायटियों में जल्द से जल्द खाद की कमी को दूर करने का आग्रह किया। 2 दिवस के अंदर सभी सोसायटियों में खाद पहुंचा देने के लिए आश्वस्त किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम ने सीएसपी वर्मा से 18 जुलाई को दिए ज्ञापन के आधार पर नगर पंचायत डौंडी में हुई लगभग 300 गायों की तस्करी के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल किया। सीएसपी ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया।शिवसेना के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चक्काजाम को समर्थन देने पहुंचे और राज्य सरकार पर जमकर हल्ला बोला।सामाजिक कार्यकर्ता गोरे लाल सोनी ने गौ माता की तस्करी पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न होने के कारण प्रशासन के खिलाफ सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी से शब्बीर खान, काशीराम निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पुनीत सेन, कैलाश राजपूत, कोमलेंद्र चंद्राकर, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाश आर्य, बसंती दुग्गा, जनपद सदस्य कुलदीप साहू, हेमवती कुलदीप, रमिता मरकाम, अतीक कुरेशी, रेवा रावटे, खिलेंद्र भूआर्य, लोमश धुर्वे, मीडिया प्रभारी रविकांत देशमुख, घोटिया मंडल अध्यक्ष भोज साहू, कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष उदयराम सिवाना, सुरडोंगर मंडल अध्यक्ष सुकदेव पिस्दा, डौंडी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमजद खान, नगर मंडल अध्यक्ष पलटन भूआर्य, परस मंडावी, मोनू सिन्हा, सुनील राठौर, जीवन निर्मलकर, व्यापारी संघ उपाध्यक्ष कमलेश कामले, सचिव नंद लोन्हारे, बीरेंद्र तारम, चंपालाल सागर, श्याम लाल साहू, रामसाय रावटे, गिरधारी सलामे, नितिन साहू, शुभम गावड़े, सौरभ चौरका, समीर धुर्वे, जागेश्वर ठाकुर, गोलू मंडावी, संदीप देवांगन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सरपंच, किसान, नागरिक उपस्थित रहे।

नपा दल्ली राजहरा में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, नवा रायपुर अटल नगर के दिशा निर्देश अनुसार नपाध्यक्ष तोरण लाल साहू के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वार्डेकर के आदेशानुसार दिनांक 2- 15 अगस्त 2025 तक चलने वाले अभियान में तिरंगा रैली का आयोजन कर शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में (प्रथम चरण दिनांक 02 से 08 अगस्त तक, द्वितीय चरण दिनांक 09 से 12 अगस्त तक, तृतीय चरण दिनांक 13 से 15 अगस्त तक) किया जाना है जो की “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” : स्वतंत्रता का उत्सव ,स्वच्छता के संग के थीम पर आधारित होगा। इस अभियान के अंतर्गत समस्त भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित रैली में स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, निकाय के अधिकारी व कर्मचारी, पीआईयू विक्रांत कुमार साहू एवं समस्त स्वच्छता दीदियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक लेकर जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा 

0
  • उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक लेकर जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा
  • सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए बालोद जिले को उत्कृष्ट, अग्रणी एवं आदर्श जिला बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा

गन्ना के पैदावार को तीन हजार हेक्टेयर तक बढ़ने हेतु जरूरी उपाय करने तथा जनसहभागिता से कुपोषण की रोकथाम हेतु पुख्ता करने के साथ-साथ मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, 04 अगस्त 2025  उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सयंुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयावधि में शासकीय योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए बालोद जिले को प्रत्येक दृष्टि से उत्कृष्ट, अग्रणी एवं आदर्श जिला बनाने में अपनी अमूल्य सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।  शर्मा ने कहा कि प्रत्येक शासकीय सेवक को शासकीय सेवा में चयनित होने के पश्चात् जनसेवा करने का भी पुनीत अवसर प्राप्त होता है। इसलिए हम सभी शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत एवं लगन से आम जनता के हित में निरंतर कार्य करने का प्रयास करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने गन्ना की खेती एवं उसके उपयोग को किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा उनके जीवन स्तर में बदलाव का प्रमुख माध्यम बताते हुए इस बार गन्ने फसल की बुवाई में वृद्धि कर तीन हजार हेक्टेयर तक बढ़ाने हेतु अनिवार्य रूप से इसके लिए शक्कर कारखाना करकाभाट के प्रबंध निदेशक एवं कृषि विभाग के उपसंचालक को जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।  शर्मा ने इसके लिए क्षेत्र के किसानों से बातचीत कर गन्ना उत्पादन के लिए पे्ररित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में कुपोषण दूर करने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली।  शर्मा ने कुपोषित बच्चों को गोद लेकर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए इन बच्चो के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु गोद लेने वाले व्यक्तियों से सहयोग राशि एकत्र करने का भी सुझाव दिया। इस कार्य में उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों एवं अन्य लोगों से मदद लेने के भी निर्देश दिए। बैठक में शर्मा ने जिले में जुआ, सट्टा पर रोक लगाने तथा शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु की जा रही उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधीक्ष योगेश कुमार पटेल को इसके लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने तथा मादक पदार्थों के अवैध बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु दवा विक्रताओं एवं कुरियर संचालकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इनके द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री करते पाए जाने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नशापान के अलावा मादक पदार्थों के अवैध बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। बैठक में श्री शर्मा ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में जिले में शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु किए जा रहे बेहतर कार्यों की भी भूरी-भूरी सराहना की। बैठक में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक  कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं  नूतन कंवर सहित एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा सभी विभाग प्रमुखगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में सभी विभाग प्रमुखों के द्वारा पावर प्वाईंट प्र्रेंजेेटेशन के माध्यम से अपने-अपने विभागों के कार्यों की प्रगति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में बारी-बारी से जानकारी दी गई। श्री शर्मा ने जिले में राजस्व प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों की निराकरण हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना बनाकर इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए सेना भर्ती एवं अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होेने वाले युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए इस योजना के अंतर्गत अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा जल जीवन मिशन के कार्य को करते वक्त क्षतिग्रस्त हुए सीसी रोड आदि का शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बैठक में शर्मा ने शिक्षा, क्रेडा, जल संसाधन, परिवहन, आदिवासी विकास, खाद्य, वन आदि अन्य सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि आम जनता को इसका समुचित लाभ मिल सके। बैठक में अधिकारियों के द्वारा पिछले बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में जल जतन अभियान के अंतर्गत किए गए उल्लेखनीय कार्यों के अलावा सघन वृक्षारोपण अभियान, कुपोषण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्य, अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवकों को भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु की जा रही उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा एवं विधायक गुण्डरदेही  कंुवर सिंह निषाद ने आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुंतला कश्यप ने सोनारपाल के युवा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

0

बस्तर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुंतला कश्यप ने आज सोनारपाल में युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, युवाओं के बीच क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

 

श्रीमती कश्यप ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव लिए और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मुलाकात से कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ और उन्हें क्षेत्र के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मुलाकात के दौरान, श्रीमती कश्यप ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर गुलाब पारख, लखमु मौर्य, कैलाश, रैनू एवं सोनारपाल के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

रोटरी क्लब जगदलपुर का हुआ 54 वां गौरवशाली शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

0

जगदलपुर – जगदलपुर स्थित रोटरी हॉल में रविवार को रोटरी क्लब जगदलपुर का 54 वां शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल मे संप्पन हुआ. इस अवसर पर नए अध्यक्ष और पदाधिकारीयों ने अपने-अपने पदों की शपथ ली. सर्वप्रथम रोटरी अध्यक्ष के रूप में राहुल जैन एवं रोटरी सचिव के रूप में अमरदीप सोढ़ी वहीं इनरव्हील अध्यक्षा के रूप में रेशमा चामड़िया एवं सचिव प्रीति आजाद तथा रोटरेक्ट क्लब जगदलपुर के अध्यक्ष के रूप में दिव्यांश सिंगल एवं सचिव शुभम सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पांडे की उपस्थिति रहे। इस मौके पर रोटरी क्लब द्वारा नगर निगम जगदलपुर को डिस्पोजल बिन भेंट किया गया जिसका शुभारंभ शहर के महापौर संजय पांडे के कर कमलो द्वारा किया गया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल ने कहां इस वर्ष स्वास्थ्य शिक्षा स्वच्छता और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में कई जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल जैन ने क्लब के आगामी लक्ष्यों एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया.

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य शहर के गणमान्य अतिथि एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन साहिल बारवटिया एवं निखिल दीवान ने किया !

MOST POPULAR

HOT NEWS