City Media - Page 92 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 92

राष्ट्र के गौरव और हम सबके स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा: वेदप्रकाश पांडे

0
  • मोतीलाल नेहरू वार्ड में निकली तिरंगा यात्रा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र भक्ति के उत्सव के रूप में मोर तिरंगा मोर अभिमान हर घर तिरंगा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज बुधवार को मोतीलाल नेहरू वार्ड में तिरंगा यात्रा पूरे उमंग उल्लास से निकाली गयी। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, शालेय विद्यार्थी सभी सहभागी बने।

मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित विधायक कार्यालय से देशभक्ति गीत व नारों के साथ तिरंगा यात्रा आरंभ हुई। यात्रा में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति व उसकी रक्षा के लिये हमारे भारत देश का प्रत्येक नागरिक अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना रखता है। तिरंगा भारतवासियों के शौर्य और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति का उत्सव है। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से विद्या शरण तिवारी, रूप सिंह मण्डावी,आर्येन्द्र सिंह आर्य, मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, नरेंद्र पाणिग्रही, विक्रम सिंह यादव, अजय शंकर त्रिवेदी, पुखराज खत्री, सुधा मिश्रा, बिजली बैध, अलका सेंगर, विभा सिंह, ब्रिजेश शर्मा, अभिलाष यादव, गणेश नागवंशी, लाला पटेल, सतीश बाजपेयी, वीरेंद्र जोशी, शशांक श्रीवास्तव, शैलेंद्र भदौरिया, योगेश पाणिग्रही सहित गणमान्य नागरिक, शालेय विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

रक्तमित्र साथियों ने शहीद ब्लड सेंटर में 13 यूनिट रक्तदान किए

0

रक्त की कमी और रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु रक्षाबंधन पर किए रक्तदान ग्राम डौंडी ब्लॉक से आए रक्तमित्र साथियों ने शहीद ब्लड सेंटर में 13 यूनिट रक्तदान किए युवा रक्तमित्र साथी अश्वन मानकर, रेखराज साहू, मोहन कुलदीप, दुबेलाल कुलदीप के प्रायस से यहां रक्तदान किया गया युवा रक्तमित्र के अध्यक्ष अश्वन मानकर ने बताया कि राजहरा के आस पास से आए मरीजों को समय पर रक्त मिलना मुश्किल होता है शहर के डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप संस्था के द्वारा रक्त की पूर्ति किया जाता है डीबी ग्रुप के कार्य से प्रेरित हो कर हमारे युवा साथियों का एक ग्रुप बनाया गया है और जब भी रक्त की आवश्यकता होगा हम सभी प्रयास करेंगे कि मरीज को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके साथ डीबी ग्रुप के संस्थापक दीपक साहू ने कहा ग्रामीण क्षेत्र युवाओं के साथ मिल कर सेवा कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन पवित्र त्यौहार के उपलक्ष में जरूरतमंद बहनों के लिए छोटा सा प्रयास किया गया ग्रुप के सदस्य मोहन कुलदीप, रेखराज साहू ने आगे बताया रक्तदान के लिए ग्रामीण क्षेत्र से सभी युवा साथियों को जोड़ा जा रहा हैl

ताकि रक्त जागरूकता को बढ़ावा मिल सके डीबी ग्रुप के साथ मिल कर हमारी टीम सेवा कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करेगी रक्तदान में शहीद ब्लड सेंटर से डॉ शैबाल जाना जी डॉ योगेश लालवानी जी किरण करियारे जितेश्वरी ध्रुव निकिता मांडवी नीलम मेश्राम दिनेश साहू संगीता गायकवाड़ एवं डीबी ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे आज रक्तदान किए भूषण कुंजे नंद किशोर देवांगन मोहन कुलदीप धर्मेंद्र भेड़िया छबि ठाकुर हेमंत ठाकुर रेखराज साहू त्रिलोक साहू दुबेलाल कुलदीप कुंदन राणा देवप्रसाद लोकेश्वर निषाद योगेश्वर सभी रक्तवीरो का सम्मान डीबी ग्रुप के द्वारा मोमेंटो प्रमाण पत्र दे कर सम्मान किया गया l

दल्ली राजहरा से चोरी हुई बुलेट गाड़ी देहान के जंगल में पानी भरे गड्ढे में मिली

0
  • सशक्त एप के माध्यम से चोरी हुए वाहन को बरामद करने में बालोद पुलिस को मिल रही लगातार सफलता ।
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग के द्वारा बनाये गये सशक्त एप से चोरी हुये बाईक का किया जा रहा है लगातार पता तलाश।
  • लावारिस चोरी बाईक मिलने लगी है सशक्त एप के माध्यम से।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा चोरी की गाडियों , लावारिस गाड़ियों का पता लगाने हेतु सशक्त एप लांच किया गया है। पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना क्षेत्राअंतर्गत लगातार सघन पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 12.08.2025 को वाहनों के चेकिंग के दौरान दैहान जंगल के पास पानी भरे गडडे मे मोटरसाइकिल के लावारिस हालत में पड़े होने की सूचना मिली

जिसे बड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर उसके नंबर को सशक्त ऐप से चेक किया गया । बुलेट CG 24 T 4919 का वाहन स्वामी शैलेंद्र कुमार साहू उम्र 43 वर्ष ,वार्ड क्रमांक 11 चिखलाकसा ,थाना राजहरा का होना पाया गया। उक्त मोटर सायकल के चोरी होने के संबंध में थाना राजहरा में दिनांक 10.08.25 को अपराध क्रमांक 257/25 पंजीबध्द होना पाया गया है। मोटरसाइकिल को थाने में सुरक्षित रख संबंधित थाने को सूचित किया गया है ।

मोबाईल में फ्री फायर खेलते समय चाकू से किया वार

0
  • चौकी कंवर थाना गुरूर पुलिस ने विधि से संघर्ष रत बालक को अभिरक्षक में लेकर भेजा गया संप्रेक्षण गृह

 

दिनांक 10.08.2025 को आहत् (नबालिक) के बड़े भाई ने चौकी कंवर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम पेरपार पंचायत भवन के सामने दिनांक 09.08.2025 को आहत् (नबालिक ) एवं विधि से संघर्षरत बालक रात्रि 10.15 बजे अपने-अपने मोबाईल में फी फायर खेल रहे थे कि हंसने की बात को लेकर मामूली विवाद होने से विधि से संघर्षरत् बालक ने अपने जेब से चाकू निकाल कर आहत् (नबालिक) के दाहिना पेट के पसली के पास मारकर गंभीर चोंट पहुँचाया है जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल धमतरी लेकर गये वहाँ से रिफर करने पर शंकराचार्य अस्पताल रायपुर में भर्ती कराकर ईलाज करा रहे है कि रिपोर्ट पर चौकी कंवर थाना गुरूर में अपराध धारा 296,351 (3) . 109 बी. एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया और विवेचना दौरान विधि से संघर्षरत् बालक के द्वारा अपराध करना कबूल करने व उसे घटना में प्रयुक्त आलाजरब चाकू को जप्त कर बाल संप्रेशन गृह दुर्ग भेजा गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय्  योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक  बोनी फॉस एक्का के पर्यवेक्षण में चौकी कंवर द्वारा प्रकरण के विधि से संघर्षरत् बालक को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

कारवाही में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक सुनील तिर्की, चौकी प्रभारी सहा0 उप निरीक्षक लता तिवारी प्र0आर0 412 नरेन्द्र रजक, प्र0आर0 107 ईश्वर चन्द्राकर ,आर0 466 राजेन्द्र साहू, आर0 85 सुनील बघेल, आर0 132 देवेन्द्र भण्डारी की विशेष भुमिका रही ।

कलेक्टर, एसपी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की जानकारी

0
  • बालोद जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें: प्रभारी सचिव  भुवनेश यादव

बालोद, 12 अगस्त 2025  बालोद जिले के प्रभारी सचिव  भुवनेश यादव ने बालोद जिले में मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध बिक्री, तस्करी की रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  यादव आज कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर बालोद जिले में मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध बिक्री, तस्करी की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल, वनमण्डलाधिकारी  अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम  नूतन कंवर सहित श्रम पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य एवं खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान प्रभारी सचिव यादव ने गांजा, शराब, नशीली दवाइयां आदि मादक पदार्थों के लत से ग्रसित विशेष आयु वर्ग के लोगों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर मनः प्रभावी पदार्थों के बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु चिन्हित स्थानों पर नियमित रूप से जाँच करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नशापान से ग्रसित लोगों के इलाज हेतु की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। श्री यादव ने चिकित्सालयों में नशापान से ग्रसित लोगों के इलाज हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने नशीली दवाओं के अवैध परिवहन एवं व्यापार करने वालों के विरूद्ध की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने प्रभारी सचिव को बालोद जिले में मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध बिक्री, तस्करी की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु की गई उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिले के स्कूल, काॅलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य चिन्हित स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर नशापान से दूर रहने की समझाईश दी जा रही है। बैठक में पुलिस अधीक्षक  योगेश पटेल एवं अन्य अधिकारियों ने जिले में मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध बिक्री, तस्करी की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी दी।

क्रमांक/483/ठाकुर

स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी बालोद जिले की लखपति दीदी खिलेश्वरी

0
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने कर रही है प्रेरित
  • लखपति दीदी योजना के संचालन के लिए जताया आभार

बालोद, 12 अगस्त 2025 बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, बल्कि अब वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने वाली है। लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली खिलेश्वरी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है। नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में खिलेश्वरी का विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है।

जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत के तहत गठित जय संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य है जिनका परिवार कुछ समय पूर्व मुख्यतः कृषि मजदूरी पर निर्भर था किन्तु खिलेश्वरी देवांगन की परिवार को आगे बढ़ाने की ललक ने उन्हें एक नया मुकाम दिया है। उन्होंने अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव की एक नई कहानी लिखी है। उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन और किराना दुकान का संचालन शुरू किया, जिसके जरिए उन्होंने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि लाखों रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर लखपति दीदी का खिताब हासिल किया।

इन्हांेने सर्वप्रथम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने पश्चात् महिलाओं के संगठन तैयार करना तथा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति के रूप में चयनित होकर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रही है। इस कार्य के माध्यम से 02 करोड़ से अधिक की राशि क्षेत्र के समूहों को बैंक ऋण दिलाने में सहयोग रहा है। इस सेवा हेतु मासिक 6360 रू. राशि मानदेय के रूप में प्राप्त हुआ है तथा खेती कार्य के साथ-साथ मुर्गीपालन, मछलीपालन, किराना दुकान, फैन्सी स्टोर्स गतिविधि प्रारंभ किया गया इस कार्य हेतु स्वयं के तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सीआईएफ की राशि का उपयोग कर मुर्गी शेड का निर्माण, मुर्गी पालन हेतु डिंªकर फ्रीडर की व्यवस्था हेतु किया गया। खिलेश्वरी को सभी गतिविधियों के माध्यम से कुल 04 लाख 60 हजार रूपए वार्षिक आय प्राप्त हुई है। कभी घर तक सीमित रहने वाली खिलेश्वरी देवांगन अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना (बिहान) के सहयोग से आज ‘‘लखपति दीदी’’ के रूप में पहचान बना चुकी है और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उभरी है। खिलेश्वरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की इन योजनाओं ने मुझे आत्मविश्वास और संसाधन दिए। मुर्गीपालन और किराना दुकान ने मेरे जीवन को बदला और आज मुझे दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। खिलेश्वरी ने जिला प्रशासन बालोद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के निरंतर सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग पहचान बना पा रही हैं।

 

राजहरा पुलिस के द्वारा तेज आवाज साइलेंसर बुलेट वाहन पर कार्यवाही 5900 का कटा चालान

0

बालोद । बालोद जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्रीमती चित्रा वर्मा के मार्ग दर्शन में राजहरा थाना निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा लगातार खतरनाक ढ़ग से बाईक चलाने वालो पर कार्यवाही जारी है इसी के चलते आज बी एस पी हॉस्पिटल के पास निवासी हिमांशु सिंह के विरूद्व धारा 182 (के) 4, 119(2)/177, 108(2)/177,50/2 177mv एक्ट के तहत 5900 रुपये का चालानी कार्यावाही कि गई हैl

शहर में ऐसे और भी नवयुवक है जिनके खिलाफ लगातार नगरवासियों द्वारा शिकायत की जा रही है मॉडीफाइड गाड़ियों में तेज आवाज साइलेंसर लगाकर शहर में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्यवाही की जाएगी उक्त कार्यवाही राजहरा पुलिस के द्वारा की गई है l

देश की आन, बान, शान है तिरंगा – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

0
  • भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान,जिले के सभी मण्डलों में निकल रही है तिरंगा यात्रा

जगदलपुर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी तेरह मण्डलों में कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनता को जोड़कर जोर शोर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहर के समस्त वार्डों में घर घर में ससम्मान तिरंगा लगाने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। शहर के अड़तालीस वार्डों में तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभक्ति के गीत व नारों के साथ संपन्न हो रहा है।

भाजपा जिला कार्यालय भवन में आज मंगलवार को जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के तिरंगा लगाया एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने निवास में तिरंगा लगाने व अन्य लोगों को भी अपने घरों में तिरंगा लगाने प्रेरित करने कहा। वहीं लोहण्डीगुड़ा मण्डल में तिरंगा यात्रा आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय शामिल हुये। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान है। हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति का उत्सव है। जिसमें आमजन भी संपूर्ण उत्साह से सहभागी बन रहे हैं। भाजपा पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा एवं पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज मंगलवार को शहर के महारानी वार्ड, संतोषी वार्ड, महेन्द्र कर्मा वार्ड, बालाजी वार्ड, शांति नगर, गांधीनगर वार्ड,गुरू गोविन्द सिंह वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, जवाहर नगर, लोकमान्य तिलक वार्ड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड व अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

जिसमें प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, रोहित त्रिवेदी, ललिता बघेल, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, मंगतू कश्यप, बसंत कश्यप, नरसिंह ठाकुर, बंजारा राम, शशि नाथ पाठक,रौशन सिसोदिया, दिगम्बर राव, हरीश पारेख, संग्राम सिंह राणा, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, पूनम सिन्हा, बसंती समरथ आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे।

स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, महापौर संजय पाण्डे ने कहा,जगदलपुर को भी करें शामिल

0
  • सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान पर महापौर संजय पाण्डे का स्वागत
  • जगदलपुर जैसे मंझौले और छोटे शहरों के लिए भी मांगे दिशा-निर्देश
  • सुप्रीम कोर्ट ने स्ट्रीट डॉग्स और रेबीज मामलों पर लिया स्वतः संज्ञान
  • एनसीआर से बस्तर तक लागू हो आदेश, महापौर पाण्डे
  • अधिवक्ताओं से चर्चा कर राज्य शासन से करेंगे आग्रह

जगदलपुर देशभर में कुत्तों के काटने और रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेने के फैसले का जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे ने स्वागत किया है। कोर्ट की यह टिप्पणी कि हर दिन सैकड़ों डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं और इसमें बच्चे व बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, को उन्होंने समय की मांग बताया।

महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि पूर्व के आदेशों के चलते नगर निगमों की कार्रवाई टीकाकरण एवं नसबंदी तक सीमित थी, क़ानून के अनुसार स्ट्रीट डॉग्स को मारना या कहीं दूर छोड़ना भी अवैध है ,लेकिन अब सर्वोच्च न्यायालय ने स्वयं इस विषय पर गंभीरता दिखाई है। इससे स्ट्रीट डॉग्स की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि कोर्ट ने पहले चरण में एनसीआर क्षेत्र में पांच हजार से अधिक आवारा कुत्तों को शेल्टर हाउस में स्थानांतरित करने का निर्णय सुनाया है।  पाण्डे ने उम्मीद जताई कि यह दिशा-निर्देश केवल एनसीआर तक सीमित न रहकर देश के सभी नगर निगमों में लागू होंगे, जिससे डॉग बाइट के मामलों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

महापौर ने कहा कि यह निर्देश केवल एनसीआर के लिए है, वे अधिवक्ताओं से चर्चा कर राज्य शासन से आग्रह करेंगे कि जगदलपुर की स्थिति भी सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में लाई जाए।

जगदलपुर नगर निगम शेल्टर हाउस बनाकर और अन्य निर्देशों के परिपालन हेतु तैयार है। आवश्यकता केवल न्यायालय की अनुमति और उपयुक्त दिशा-निर्देशों की है।

ज्ञात हो कि जगदलपुर में पिछले कुछ वर्षों में आवारा कुत्तों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। शहर के कई वार्डों में रोजाना डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर दहशत में हैं। नगर निगम समय-समय पर कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाता है, लेकिन पर्याप्त संसाधनों और कानूनी बाधाओं के कारण समस्या पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो सका है। महापौर संजय पाण्डे का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देश मिलने के बाद इस दिशा में ठोस कदम उठाना आसान हो जाएगा।

महापौर संजय पाण्डे ने प्रसन्नता जताई कि पुराने आदेशों के संदर्भ में अब नई दिशा खुल रही है, जिससे स्ट्रीट डॉग्स की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

बॉयज हॉस्टल में महिला कर्मी की नियुक्ति का विरोध

0
  • युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप ने खोला मोर्चा

बकावंड सौ सीटर बालक छात्रावास बकावंड में एक महिला कर्मचारी को अधीक्षिका नियुक्त किए जाने के खिलाफ बस्तर जिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने मोर्चा खोल दिया है। युवा नेता हेमंत कश्यप ने इस निर्णय के विरोध में कलेक्टर बस्तर एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

युकां नेता हेमंत कश्यप ने कहा है कि 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक बालाक छात्रावास बकावंड में एक महिला कर्मचारी को अधीक्षिका के रूप में नियुक्ति किया गया है, जो न्याय संगत नहीं है, साथ ही पचासों युवा छात्रों के बीच एक महिला कर्मचारी का होना मर्यादा के विपरीत भी है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा है कि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, बस्तर जगदलपुर द्वारा 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बकावंड में एक महिला कर्मचारी शोभावती कश्यप को अधीक्षिका के रूप में कार्यप्रभार सौंप दिया गया है। पोस्ट मैट्रिक बालाक छात्रावास में एक महिला कर्मचारी को अधीक्षक का कार्यप्रभार सौंपा जाना अनुचित है। छात्रावास में युवा छात्रों का समूह रहता है। हेमंत कश्यप ने सवाल उठाया है कि एक महिला कर्मचारी का अधिक्षक के रूप में पदस्थापित रहने से वह इन बड़े छात्रों के कक्षों का निरीक्षण वे कैसे कर पाएंगी, छात्रावास में बच्चों के रहन सहन को कैसे देख पाएंगी? पूर्व में इस प्रकार से किसी महिला कर्मचारी की पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में पदस्थापना नहीं की गई है।

यह नीति निर्देशों के विपरीत भी है। हेमंत कश्यप ने मांग की है कि हॉस्टल में महिला कर्मचारी की नियुक्ति को तत्काल निरस्त करते हुए किसी योग्य अनुभवी पुरुष कर्मचारी की पदस्थापना की जाए। इस मुद्दे को लेकर बस्तर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को शिकायत पत्र सौंपा गया। इस दौरान हेमंत कश्यप के साथ युवा कांग्रेस महासचिव तरणजीत सिंह, उस्मान रजा, एनसयूआई प्रदेश सचिव ज्योति राव जिला सचिव विजय भारती भी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS