City Media - Page 218 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 218

बाहर कांग्रेसी करते रहे प्रदर्शन, अंदर सीएम बिजी रहे मीटिंग में

0
  •  सोनिया- राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 

जगदलपुर कलेक्टर ऑफिस मेंमुख्यमंत्री बैठक में मशगूल थे और बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन करते रहे। ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरूपयोग के विरोध में कांग्रेसी हल्ला बोल आंदोलन कर रहे थे।

हाल ही में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसे लेकर कांग्रेसी उद्वेलित हो उठे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इसे राज्य की शक्ति का एक भयावह दुरुपयोग बताते हुए कहा है कि यह लोकतांत्रिक विपक्ष के विचार पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनीतिक धमकी का एक भद्दा प्रयास है। यह बदले की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है।कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व कभी चुप नहीं रहेगा। हमने पहले भी भारत की आत्मा के लिए लड़ाई लड़ी है और हम फिर से ऐसा करेंगे। सत्य, न्याय और संवैधानिक लोकतंत्र के मूल्य हमारे लिए अविभाज्य हैं। सत्यमेव जयते सिर्फ एक नारा नहीं है, यह एक दृढ़ विश्वास है। कांग्रेस हाईकमान ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार, 16 अप्रैल को राज्य मुख्यालयों में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालयों के सामने और जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करें। हाईकमान ने इन विरोध प्रदर्शनों में राज्य के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, सांसदों, फ्रंटल संगठनों के नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल करने के निर्देश दिए थे। इसी के परिपालन में आज जिला मुख्यालय जगदलपुर में कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई थी। भाजपा, केंद्र एवं राज्य सरकारों के खिलाफ कांग्रेसी जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के अंदर मुख्यमंत्री बस्तर कलेक्टर के साथ मीटिंग कर रहे थे।

बस्तर में फिर ढेर कर दिए गए दो खतरनाक नक्सली

0
  •  8 लाख और 5 लाख के ईनामी थे दोनों नक्सली 
  • एके-47 राइफल, हथियार और गोला बारूद बरामद 

अर्जुन झा-

जगदलपुर एंटी नक्सल ऑपरेशन में तैनात जवानों ने बस्तर संभाग में नक्सलवाद की जड़ें हिला कर रख दी हैं। प्रायः हर दिन नक्सली ढेर किए जा रहे हैं। संभागके बीजापुर जिले में एक महिला समेत तीन बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने के तीसरे दिन जांबाज जवानों ने फिर दो खूंखार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिरा है। ताजा मुठभेड़ संभाग के नारायणपुर और कोंडागांव जिलों की सीमा पर हुई है।

31 मार्च 20026 तक नक्सलवाद के सफाये के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा पूरे जी जान से जुटे हुए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों, छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य की अन्य फोर्सेस के जवान नक्सलियों के खात्मे के लिए प्रण प्राण से काम कर रहे हैं। यह समवेत पहल अच्छा रंग भी ला रही है। प्रायः हर दिन बस्तर संभाग के किसी न किसी जिले से मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ ही जाती है। ज्यादातर बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों से नक्सलियों के खात्मे की खबर आती है। वहीं नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिलों से भी गाहे बगाहे ऎसी खबर आती है। दो दिन पहले ही बीजापुर जिले में एक महिला नक्सली सहित तीन हार्डकोर नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इस घटना को 24 घंटे बीते ही थे कि कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा से दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराने की खबर आ गई। यहां मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर डिवीजन के कमांडर हलदर और असिस्टेंट कमांडर रामे मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से फोर्स ने एके-47 राइफल एवं अन्य हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए हैं। इलाके में सर्च अभियान जारी है। कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव डीआरजी और/बस्तर फाइटर्स की टीम 25 अप्रैल को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।अभियान के दौरान शाम को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अब तक दो नक्सली कैडर्स के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि और भी नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है। मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर डिवीजन का खूंखार नक्सली कमांडर हलदर एवं एसीएम रामे को मार गिराने मे सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है। मारे गए एक नक्सली पर 8 लाख रुपए और दूसरे नक्सली पर 5 लाख रुपए समेत कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

अटल टिंकरिग कार्यशाला का समापन

0

जगदलपुर जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल के मार्गदर्शन में प्राचार्य विनीता बेंजामिन के कुशल संचालन में प्रभारी अटल टिंकरिग गीता मूर्ति की देखरेख में छह दिवसीय अटल टिंकरिग कार्यशाला का समापन आज जिला शिक्षा अधिकारी के मुख्य अतिथि में हुआ।

.. इसमें ब्रीफ इंट्रोडक्शन, अबाउट आर्डिनो प्रोगामिंग, थ्री डी प्रिंटर, आटोमेटीक डोर, रेन ड्राप सेंसर, स्मार्ट डस्टबिन, ब्लूटूथ कार का निर्माण किया गया। इससे बालकों में वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं विज्ञान के प्रति लगाव उत्पन्न हुआ। इसके दूरगामी परिणाम उनके जीवन को वैज्ञानिक सोच से भरकर विज्ञान के लिये एक उचित माहौल तैयार करेगा। इस अवसर पर व्यख्याता अनिल शुक्ला द्वारा वैज्ञानिक सोच पर आधारित कविता का पाठ किया गया, जिसकी जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने प्रशंसा की। इस अवसर पर शाला के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

मोटिवेशनल स्पीकर सुमन कार्तिक ने यंगस्टर्स को सिखाई जीवन जीने की कला

0
  • आईटीआई बास्तानार में कार्यक्रम का आयोजन 

किलेपाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बास्तानार में आज मोटिवेशनल स्पीकर व कैरियर गाइड सुमन कार्तिक ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित मार्गदर्शन दिया।आज का विषय जीवन जिंदगी, जीवन के चार स्तंभ सफलता की परिभाषा पर केंद्रित रहा।

बहुमूल्य जीवन को कैसे बेहतर जीयें उसमें सफलता कैसे प्राप्त करें और जिंदगी को बेहतर तरीके से अपने जीवन में किन-किन परेशानियां के समय क्या करना चाहिए और हमें अपने जीवन का महत्व को कैसे समझाना चाहिए जीवन का आनंद कैसे लेना चाहिए अपनी सोच को अच्छा कैसे बनाना है, हमारे जीवन में सोच किस प्रकार बनती है और कहां से बनती है, कैसे जीवन में कार्य करती है इस मर्म में कैसे हार्मोन्स कार्य करते हैं आदि मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया गया। विगत दिनों इस प्रशिक्षण संस्था से एक छात्र की मृत्यु हो गई थी उसे संदर्भ में भी उदाहरण देते हुए जीवन का महत्व छात्र-छात्राओं को बताया। पहली बार छात्र-छात्राएं इस प्रकार का प्रशिक्षण पाकर काफी प्रसन्न हुए और जीवन के महत्व को भी समाझा। इस दौरान शिक्षिका ललिता नागरे, लक्ष्मी प्रजापति, शिक्षक छत्रपाल साहू सभी छात्रा उपस्थित रहे।

पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों से किया जा रहा जागरूक

0

आगंन बाडी केंद्र क्रमांक 57 वार्ड नंबर 18 में पोषण पखवाड़ा का कार्यक्रम चालू है सबसे पहले साईकिल रेली से जागरूकता लाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समूह वाले सदस्य हितग्राही की उपस्थिति एन.एन.एम. मितानीन सहायिकों और पार्षदों के द्वारा पहल की गई।

जगरुकता लाने में यह संदेश दिया गया कि -सुपोषण से कुपोषण को दूर भगाने अच्छा भोजन खायें साफ सफाई पर ध्यान दे एवं चिप्स नूडल पेप्सी किसी प्रकार का वैरायटी ना खिलाए घर का बना भोजन एवं फ्रूट खिलाएं और साफ सफाई टीकाकरण समय पर करवाये आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनवाड़ी में रेडी टू ईट चावल दाल फूल पत्तेदार बाजी से रंगोली बनाकर संदेश दिया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिंपा लाउत्रे वार्ड क्रमांक 18 केंद्र क्रमांक 57 वार्ड नंबर 18 की पार्षद अरुणा रामटेके शाही का सुकून सुखदेवे अनम सीमा तिवारी मितानिन सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों उपस्थित थे

परिक्षेत्रीय साहू समाज कुसुमकसा द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकालकर मनाया गया मां कर्मा महोत्सव एवं परिवारिक मिलन समारोह

0

दिनांक 13 अप्रैल रविवार को परिक्षेत्रीय साहू समाज कुसुमकसा के द्वारा ग्राम कुसुमकसा मे आसपास के 12 गांव के साहू समाज के द्वारा परिक्षेत्रीय मां कर्मा जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि माननीय भोजराज नाग ( सांसद लोक सभा कांकेर ) मुख्यअतिथि पवन साहू ( पूर्व अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद ) विशेष अतिथि तोरन लाल साहू अध्यक्ष (नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) जीतेन्द्र साहू ( उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद ) निलीमा श्याम ( जिला पंचायत सदस्य ) सोमेश साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौण्डी ) भोज कुमार साहू ,हिंसा राम साहू ,योगेंद्र सिंह द्रोपती साहू ( महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद ) युवराज साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ) कांती बाई साहू एव मिथलेश साहू (उपाध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज लिम्हाटोला ) थे l इस कार्यक्रम मे प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली l 11:00 दीप प्रज्वलन एवं दोपहर 12:00 साहू समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा एवं कृष्ण भगवान की पुजा और महाआरती किया गया l दोपहर 2:00 बजे अतिथि आगमन एवं अतिथि स्वागत हुआ l

स्वागत भाषण पर क्षेत्रीय साहू समाज कुसुम कस के टिकेंद्र कुमार साहू ने दिया lअपने स्वागत उद्बोधन में अपनी ओर से विचार रखें l उन्होंने कहा समाज के किसी भी व्यक्ति के बेटे या बेटी अंतर जाति विवाह करता है तो उसे अपने पैतृक संपत्ति से वंचित रहना चाहिए l

समाज को नई दिशा देने के लिए नव युवको को समाज में जगह मिलना चाहिए l मुख्य वक्ता के रूप मे जीतेन्द्र साहू ( उपाध्यक्ष साहू संघ जिला बालोद )

जिसने अपने जोशीले अंदाज मे समाज मे नशा से मुक्त समाज और शादी में अतरिक्त खर्चा से बचने के लिए समाज को प्रेरित किया l उन्होंने कहा कि नशा करने से समाज में बिखराव आता है परिवार में आंतरिक कलह होती है तथा बच्चों का भविष्य भी बर्बाद हो जाता है l शादी विवाह में दिखावे की परंपरा को त्याग कर एक संयम के साथ विवाह करना चाहिए l बारात और चौथीया की संख्या सीमित होनी चाहिए तथा भोजन व्यवस्था और दिखावे की सजावट को सीमित करके शादी के खर्चे को कमी लाई जा सकती है lपवन साहू जी* (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मुख्य सलाहकार प्रदेश साहू संघ)

ने अपने भाषण में सामाजिक बुराई को हटाकर नए पीढ़ी को समाज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया l जिसमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में साड़ी एवं कपड़ा देने की परंपरा को खत्म करने के लिये कहा l माताओ और बहनों को पति की मृत्यु हो जाने के पर भी शादी में मौर सौपने या अक्षरा ( आचल )देने में प्राथमिकता देने की बात कही l साथ ही पति की मृत्यु हो जाने पर चूड़ी घर में उतारने के लिए समाज से अनुरोध किया l

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष *युवराज साहू* ने कहा कि पार पाघर से हमारा समाज का शुरुआत होता है जो प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है l गांव हो या शहर हो बच्चों को रचनात्मक कार्य की ओर ध्यान दिलवाएं l उन्हें रक्तदान शिविर कैरियर संबंधी शिविर लगा कर जोड़ें तथा समाज के अंतिम पंक्ति तक के लोगों को जोड़कर समाज को आगे बढ़ाने में प्रयास करें l आपके आसपास समाज के एसे लोग होंगे जिन्हें रोटी कपड़ा मकान और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होगी l उन्हें आप अपने स्तर पर मदद कर आगे बढ़ाने की कोशिश करें l घर परिवार में कम से कम एक समय का भोजन परिवार सहित मिल कर करें l उससे दिन भर की गतिविधियों को आपको जानने का अवसर मिलेगा l बड़ों और बच्चों के साथ विचारों का आदान-प्रदान होगा और बच्चों के मन में संस्कार पैदा होगा l यह संस्कार समाज को आगे बढ़ाने में बहुत लाभदायक होगा l

तोरण लाल साहू।नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए सबसे पहले युवाओं युवतियों तथा महिलाओं को समाज के गतिविधियों में जोड़ें l उन्हें समाज में पदाधिकारी बनाकर जिम्मेदारी दे l जिससे वे समाज के नियमों आदि के बारे में जान सकेंगे l प्रत्येक गांव और परिक्षेत्र में युवती मंच बनाएं l ये आगे बढ़ेगी तो अपने घर परिवार में सामाजिक एकता का संदेश पहुंच सकेंगी l

समाज एक मंदिर का रूप होता है जिस तरह मंदिर से आने के बाद परिवारों के बीच बटता है इस तरह समाज के अच्छे बातों को आप अपने बच्चों को सिखाएं उससे बच्चों में संस्कार आएगी l

द्रोपती साहू सचिव महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें प्रत्येक वर्ष भक्त माँ कर्मा महोत्सव कराना चाहिए l कार्यक्रम से हमें समाज के बच्चों महिलाओं और पुरुषों सबको जोड़ने का अवसर मिलता है तथा कार्यक्रम के माध्यम से पार पाघर से लेकर परिक्षेत्र तहसील और प्रदेश के पदाधिकारी की जानकारी मिलती है l बच्चों के प्रतिभाओं को आगे आने का भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अवसर मिलता है l प्रवीण सूची में आने वाले बच्चों को समाज के द्वारा पुरस्कृत किया जाता है जिससे अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है l

मुख्य अतिथि भोजराज नाग जी ने साहू समाज में हो रहा धर्म परिवर्तन का जमकर विरोध किया और कहा साहू समाज छत्तीसगढ़ में एक उन्नत और बेहतरीन समाज माना जाता है l देखने में आ रहा है कि इस समाज में पढ़े लिखे वर्ग अधिकतर हैं लेकिन समाज के ही लोग धर्म परिवर्तन में आगे आ रहे हैं l इसे रोकने के लिए समाज एक नियम बनाएं और समाज में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर आएगा उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही करे l

कार्यक्रम में मंच संचालन टिकेंद्र साहू ने किया l  कार्यक्रम मे तुकाराम साहू गौरी शंकर साहू सत्यवती साहू साहू ग्रामीण अध्यक्ष गण श्री देवशरण साहू गौतम साहू केशव साहू कुशल साहू संजीवन साहू तेजराम साहू सेतराम साहू रोहित साहू सुकलाल साहू राधेलाल साहू खेमन दास साहू के सहयोग से यह कार्यक्रम रहा l .

बेटियां बन रही हैं वीरांगना

0
  •  जगदलपुर में दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग जारी 

जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है।दो दिनों से शौर्य प्रशिक्षण में बालिकाएं बड़े ही उत्साह से भाग ले रही हैं। उन्हें सभी विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेष रूप से आत्म रक्षा के गुर उन्हें सिखाए जा रहे हैं। आज इसी कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में बच्चों के बीच सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय जगदलपुर के अध्यक्ष कुंवर राज बहादुर राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में हिंदू संस्कृति से परिचय कराते हुए कहा कि आदिकाल में मात्र एक ही संस्कृति, एक ही धर्म, एक ही विचार पद्धति थी, वह है सनातन धर्म जो पुरातन वेदों में भी वर्णित है। हमारी संस्कृति बहुत ही उच्च कोटि की रही है। यह वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित रही है अर्थात पूरी दुनिया ही एक परिवार है। हिंदू संस्कृति की विशेषता है कि यह किसी को अपने में समाहित करने के लिए बाध्य नहीं करता सभी अपने अपने जीवन पद्धति अपने अनुसार जी सकते हैं। हिंदू संस्कृति एक समृद्ध शाश्वत है जो आदिकाल से चली आ रही है। इसमें अलग अलग रीति रिवाज,जीवन शैली, परंपराएं शामिल हैं। यह एक व्यावहारिक, आध्यात्मिक जीवन पद्धति है, जो प्रेम,करुणा, ज्ञान व अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित है। हिंदू संस्कृति में कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, की विशाल परंपरा रही है जो आधुनिक भारत में आज भी जीवंत है। यह भौतिक रूप से हमारे प्राचीन मंदिरों में स्पष्ट रूप से अभी भी देखी जा सकती है। जिनमें हमे भारतीय अध्यात्म, दर्शन, और कला के मूर्त रूप देखे जा सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने बालिकाओं को उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को सत्र का लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन किया। रवि ब्रम्हचारी, जनिता मंडावी भी उपस्थित रहे। कार्यक्र का संचालन तनिषा मिश्रा ने किया। इस वर्ग में इंदौर से आए अखाड़ा प्रमुख मोहन हटकर शौर्य प्रशिक्षण प्रमुख हैं।

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

0

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कुसुमकसा चीखलाकसा के द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आज सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पूजा अर्चना की गई बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

डॉ भीमराव अंबेडकर देश के संविधान के निर्माण करने वाले शिल्पकार थे भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा चीखलाकसा मंडल लगातार उनकी प्रतिमाओं में जाकर उनके समाज के बीच जाकर इस कार्यक्रम को करती है कार्यक्रम के एक दिन पूर्व भी इस प्रतिमा में जाकर प्रतिमा की और आसपास की भी साफ सफाई भारतीय जनता पार्टी कुसुम मंडल के कार्यकर्ताओं ने की थी कार्यक्रम में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंl

नवनियुक्त आयोग अध्यक्ष प्रफुल विश्वकर्मा का स्वाधीन जैन के निवास में स्वागत

0

दल्लीराजहरा लौह शिल्पकार विकास बोर्ड छग शासन के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा के दल्लीराजहरा आगमन के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन के निवास में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेता शंकर शर्मा, आशीष ललवानी, सौरभ लोढ़ा, साहिल सावलकर, पुनीत पटेल, सनत साहू, विकास साहू, लोकेश साहू, ऋतिक नेताम एवं अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बस्तर को बड़ी सौगात

0
  •  जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय शुरू
  • बस्तर अंचल के सिंचाई के कार्यों में आएगी तेजी

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग को बड़ी सौगात दी। उन्होंने जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया। इस कार्यालय के प्रारंभ होने से बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के विभागीय कामकाज में काफी सुविधा होगी।

जल संसाधन से संबंधित निर्माण कार्यों के सर्वेक्षण, डीपीआर निर्माण और तकनीकी स्वीकृति में तेजी आएगी। पहले इन कार्यों की स्वीकृति के लिए रायपुर जाना पड़ता था। अब ये काम संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में ही हो सकेंगे। जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप की विशेष पहल पर शुरू हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता नवीन कार्यालय में विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए भी बजट में स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में यह कार्यालय जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय इंद्रावती परियोजना मंडल भवन के ऊपरी तल में संचालित हो रहा है। मुख्य अभियंता जल संसाधन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, नगर निगम महापौर संजय पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वेदमती कश्यप, वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता केएस भंडारी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS