City Media - Page 187 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 187

इंद्रावती बनेगी जीवनरेखा; बैराज निर्माण से जगदलपुर को मिलेगा स्थायी जल समाधान: संजय पाण्डेय

0
  • जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बैराज निर्माण को दी सैद्धांतिक मंजूरी 
  • इंद्रावती नदी पर होगा विशाल बैराज का निर्माण 
  • शहर की प्यास बुझाने मंत्री कश्यप ने दिखाई सादशयता, बजट में शामिल कर महापौर ने की थी पहल
  • पांच दशक तक बस्तरवासियों की प्यास बुझाएगा जगदलपुर बैराज
  • पेयजल, सिंचाई और रोजगार का केंद्र बनेगा यह बैराज: संजय पाण्डे 

जगदलपुर बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी अब शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए नई राह खोलेगी। जगदलपुर शहर को लंबे समय तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जगदलपुर में बैराज के निर्माण की योजना पर अब तेजी से काम शुरू होने वाला है। जलसंसाधन मंत्री केदार कश्यप की संवेदनशीलता एवं नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे की पहल पर यह ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से चर्चा कर महापौर ने बैराज निर्माण की सहमति भी प्राप्त कर ली है। अब जल संसाधन विभाग से तकनीकी प्रस्ताव भी तैयार कराया जा रहा है। नगर निगम के वर्ष 2025-26 के बजट में इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बैराज निर्माण को शामिल किया गया है। विगत दिनों बस्तर प्रवास पर आए जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से महापौर संजय पाण्डे, अध्यक्ष खेमसिंग देवांगन, एमआईसी सदस्यों एवं नगर निगम के पार्षदों ने सौजन्य भेंट कर नगर निगम का बजट सौंपा था, जिसमें बैराज निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में प्रस्तुत किया गया था। महापौर ने जल संसाधन मंत्री को नगर निगम के बजट की प्रति सौंपते हुए बैराज निर्माण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री केदार कश्यप ने बैराज निर्माण को सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

मंत्री कश्यप की दूरदर्शिता

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप इंद्रावती नदी के जल संकट को लेकर शुरू से ही गंभीर और संवेदनशील रहे हैं। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और सांसद महेश कश्यप की संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज इंद्रावती में लगभग 50 प्रतिशत जलप्रवाह सतत जारी है। उन्होंने समय-समय पर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बैराज निर्माण को लेकर प्रारंभिक स्तर पर सहमति देकर उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना को नई दिशा दी। शहरवासियों को दीर्घकालिक जल समाधान देने उनके निरंतर प्रयास प्रशंसनीय और दूरदर्शी कदम है। गौरतलब है कि इंद्रावती नदी में ग्रीष्मकाल शुरू होते ही जलस्तर तेजी से गिरने लगता है, जिससे फिल्टर प्लांट को जलापूर्ति में भारी परेशानी होती है। 2005 में बना एनीकट अब जवाब दे चुका है। नदी में जमा गाद और रेत के कारण वर्तमान में केवल 15-16 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है, जबकि आवश्यकता 19 एमएलडी की है। ऐसे में बैराज का निर्माण न केवल वर्तमान संकट का समाधान होगा, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा।

बैराज की विशेषताएं और लाभ

बैराज की लंबाई 170 मीटर, ऊंचाई 5 मीटर, जल संग्रहण क्षमता 12 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम), पेयजल उपलब्धता 5.5 एमसीएम होगी। साथ ही सिंचाई व औद्योगिक उपयोग हेतु जल 6.5 एमसीएम मिलेगा। 500 हेक्टेयर में खरीफ और 200 हेक्टेयर रबी फसलों की सिंचाई होगी। बैराज की

अनुमानित लागत 80 करोड़ रुपए है। इनके अलावा पर्यटन, मत्स्य पालन, रोजगार सृजन, जल परिवहन और बाढ़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

विकास की ओर बढ़ता जगदलपुर

विधायक किरण देव ने कहा है कि इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बैराज क्षेत्र की जल जरूरतों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे पेयजल, सिंचाई और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि परियोजना के लिए हर संभव सहायता के लिये वे सदैव तत्पर हैं।

पीढ़ियों के लिए वरदान: पांडे

महापौर संजय पांडे ने बताया कि इंद्रावती नदी के पुराने एनीकट की जल धारण क्षमता अब शहर की 2 लाख से अधिक आबादी के लिए नाकाफी हो चुकी है। ऐसे में बैराज निर्माण समय की मांग है। इससे भू-जल स्तर में भी सुधार होगा और आने वाले 50 वर्षों तक पेयजल संकट नहीं रहेगा।

जगदलपुर बैराज अब न केवल पेयजल संकट का समाधान बनेगा, बल्कि यह बस्तर की सामाजिक, आर्थिक तस्वीर भी बदल सकता है। आने वाले वर्षों में यह परियोजना बस्तर के विकास की धुरी बनेगी एक ऐसी धरोहर जो पीढ़ियों को पानी देगी और संभावनाओं को सींचेगी।

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई; एक की मौत, एक की हालत गंभीर

0
  • बकावंड-आसना मार्ग पर हुई भीषण दुर्घटना 

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड से आसना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार गुरुवार सुबह करीब 11.20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में कार मालिक को गंभीर चोटें आईं, और चालक की मौत हो गई है।

गंभीर घायल कार मालिक को तत्काल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल ले जाकर भर्ती कराया गया। वहीं कार चला रहे 46 वर्षीय सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम क्षमापुर की हालत बेहद नाजुक थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बकावंड पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहन आमतौर पर तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रशासन से मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के लिए कदम उठाने की मांग की गई है।

बंधक बनाकर मारपीट करने मे संलिप्त आरोपिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली में आरोपी खुशहाल नोन्हारे उर्फ सिन्नी के मकान के अंदर कोई व्यक्ति बंद है जिसकी घर की दरवाजा बाहर से लगा हुआ है जो बचाव-बचाव कर आवाज दे रहे हैं कि सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मौके पर जाकर गवाहों के समक्ष तस्दीक किया तो खुशहाल नोन्हारे के मकान के बाहर दरवाजा में ताला लगा हुआ था और एक व्यक्ति अंदर में बंद था जो बचाव-बचाव का आवाज देने पर खोलकर देखा तो वहां वरणदीप उर्फ करण पिता राजेन्द्र सिंह निवासी हास्पीटल सेक्टर का रहने वाला बताये जो पुछताछ पर उक्त चारों आरोपियों द्वारा दिनांक 20.05.2025 के रात्रि 08.00 बजे मानपुर चौंक से अपहरण कर बालोद के गोंदली नहर किनारे जंगल में ले जाकर लाठी डंडा से मारपीट करने के बाद आरोपी खुशहाल नोन्हारे के घर लाकर बंधक बनाकर रखना बताये जिसे समक्ष गवाहन के बरामद किया गया बाद प्रार्थी को काफी चोंट आने से उपचार कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा मुतजरर को गंभीर चोंट आना बताये हैं तथा प्रार्थी अपने साथ हुई घटना के संबंध में लिखित में आवेदन देने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 157/2025 धारा 140(4),142,296,351(2),115(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण द्वारा एक राय होकर घटना दिनांक 20.05.2025 के रात्रि 08.00 बजे मानपुर चौंक से अकेला देखकर मोटर सायकल में डरा धमकाकर अपहरण कर बालोद गोंदली नहर के किनारे ले जाकर खुशहाल नोन्हारे द्वारा तुम मेरी बहन को अपने पास रायपुर बुलाते हो ये सब करना है तो पहले बताना था कहते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर चारों मिलकर लाडी डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना बताये है। मारपीट करने से प्रार्थी के बायें भुजा, कोहनी, पीठ, सिर, पेट एवं अन्य जगह लाठी डंडा से काफी मारपीट कर चोंट पहुंचाने के बाद आरोपी खुशहाल नोन्हारे द्वारा अपने पंडरदल्ली सुने मकान मे स्थित कमरा के अंदर बंद कर बाहर से ताला बंद कर भाग गये थे, आरोपियों 01. खुशहाल नोन्हारे उर्फ सिन्नी पिता राजेश नोन्हारे उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्लीराजहरा, 02. विशाल चतुर्वेदी उर्फ लक्की पिता मनेश्वर चतुर्वेदी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 19 गार्डर पुल के पास राजहरा, 03.सूरज पासवान पिता बसावन पासवान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 12 संतोषी नगर के पास राजहरा, 04. पंकज कश्यप पिता तिलक कश्यप उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 रानी दुर्गावती चौंक राजहरा, अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 21.5.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर गया है। आरोपी खुशहाल नोन्हारे की बहन श्रृंगार राव पति अभिषेक राव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 कालेज रोड राजहरा द्वारा प्रार्थी वरणदीप उर्फ करण को शादी करने कहने पर प्रार्थी द्वारा आरोपिया श्रृंगार राव से शादी करने से मना करने पर श्रृंगार राव द्वारा अपने भाई एवं उसके दोस्तो को बोलकर प्रार्थी वरणदीप उर्फ करण को योजनाबध्द तरीके से बंधक बनाकर मारपीट करना पाये जाने से आरोपिया श्रृंगार राव को आज दिनांक 22.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया है ।

सुशासन त्यौहार के अंतर्गत कल दल्ली राजहरा में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रहेंगे उपस्थित

0

लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी के 300 वी जयंती के अवसर पर दिनांक 23 मई को मंदिरों की सफ़ाई की जानी है उसी तारतम्य में ज्ञानु पेट्रोल पंप के सामने स्थित शीतला मंदिर में सफ़ाई अभियान चलाई जाएगी सभी सुबह 7.30 बजे मंदिर के पास पहुँचकर कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से पहुँचें !

एवं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हाई स्कूल नंबर 2 में सुशासन तिहार अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण समाधान शिविर एवं लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जीवनी प्रदर्शनी लगाई जा रही है सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी , सदस्य, जनप्रतिनिधिगण समय अनुरूप पहुंचने का कष्ट करें।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांकेर लोकसभा सांसद माननीय भोजराज नाग जी,बालोद जिले के अध्यक्ष माननीय चेमन देशमुख जी,पूर्व सदस्य राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग माननीय यशवंत जैन जी, पूर्व जिलाध्यक्ष माननीय पवन साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

ऑपरेशन अबूझमाड़ अब भी जारी; अब तक 27 नक्सली खल्लास, 2 जवान शहीद

0
  • डीआरजी के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के माड़ क्षेत्र के जंगलों में ऑपरेशन अबूझमाड़ बीते करीब 78 घंटों से लगातार जारी है। डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने अब तक 27 से ज्यादा नक्सली मार गिराए हैं, जबकि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। वहीं मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ है, जबकि दूसरे जवान की शहादत नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से हुई है।

विश्व विख्यात अबूझमाड़ में ऑपरेशन अबूझमाड़ 20 मई से लगातार जारी है। अभियान के दौरान 27 से ज्यादा नक्सली मारेजा चुके हैं। मारे गए ज्यादातर नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कल 21 मई की शाम लगभग 7 बजे डीआरजी बीजापुर का जवान रमेश हेमला आईईडी की चपेट में आकर मौके पर शहीद हो गया l इससे पहले कल ही सुबह कल नक्सली हमले का बहादुरी से सामना करते हुए नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम भटबेडा निवासी डीआरजी टीम के सदस्य 38 वर्षीय खोटलूराम कोर्राम शहीद हो गए।मुठभेड़ में शहीद हुए DRG के वीर जवान खोटलूराम कोर्राम और शहीद रमेश हेमला को सलामी आज 22 मई को दोपहर 12 बजे रिज़र्व पुलिस लाइन नारायणपुर में सलामी दी गई। शहीदों के पार्थिव शरीर जिला नारायणपुर मुख्यालय लाए गए हैं, जहां उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इधर सूत्रों ने बताया कि अपने दो वीर साथियों की शहादत के बाद भी मोर्चे पर डटे डीआरजी जवानों का हौसला टूटा नहीं है, बल्कि वे और भी ज्यादा आक्रामकता के साथ नक्सलियों के खात्मे में लगे हुए हैं। जवान जंगल में अंदर घुसते हुए लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि पस्त पड़ चुके नक्सली पीछे हटते जा रहे हैं।

राजवीर की शैक्षणिक वीरता

0
  •  सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में राजवीर झा ने लाए 94 परसेंट मार्क्स

दल्लीराजहरा सनातन परंपरा के ध्वजवाहक रहे स्वर्गीय कौशलेंद्र झा के पौत्र और सुजीत झा रिंकी झा के पुत्र राजवीर ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा 94 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण कर अपने परिवार का नाम और डीएवी स्कूल दल्ली दल्ली राजहरा को गौरवान्वित किया है। राजवीर शुरूसे मेधावी रहा है। अपनी पूर्व की सभी कक्षाओं में राजवीर ने अपनी शैक्षणिक वीरता का शानदार प्रदर्शन किया है। डीएवी स्कूल दल्ली राजहरा के प्राचार्य और शिक्षक शिक्षिकाएं भी राजवीर झा की प्रतिभा के कायल हैं। मृदुभाषी और व्यवहार कुशल राजवीर खेलों में भी रूचि रखता है। राजवीर का पसंदीदा खेल क्रिकेट है और वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी का फैन है। राजवीर झा स्वयं भी अच्छा क्रिकेट प्लेयर है, मगर उसकी रूचि प्रशासनिक सेवा में है। राजवीर आगे

चलकर बड़ा पुलिस अफसर बनना चाहता है। सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में राजवीर झा के शानदार परफॉरमेंस से परिवार के साथ ही पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है। परिवार ने मिठाई बांटकर लोगों के साथ खुशियां शेयर की। परिचितों और परिजनों ने राजवीर कोबधाई एवं शुभकामनाए दी हैं।

दल्लीराजहरा के विकास की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात

0

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सौरभ लूनिया के नेतृत्व में दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात किया। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने दल्लीराजहरा के विकास हेतु चर्चा किया व डॉ रमन सिंह से दल्लीराजहरा आने का निवेदन किया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आश्वस्त किया है। की वे शीघ्र दल्लीराजहरा आयेंगे। व विकास कार्य हेतु पैसे की कही कोई कमी नहीं होने देगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 09 मेवा पटेल, पार्षद वार्ड क्रमांक 25 प्रमोद रात्रे , संजय सिंह, ललित जैन , राकेश देवांगन, दुष्यन्त कुमार, जीवन साहू शामिल थे।

अवैध मोबाइल टावरों की जांच प्रारंभ

0
  • अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए अभियान प्रारंभ

जगदलपुर — नगर पालिका निगम जगदलपुर मे अवैध मोबाइल टावरों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा,सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं समन्वयक सूर्यकांत निर्मलकर की उपस्थिति में जगदलपुर शहर में लगे अवैध मोबाइल टावरों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बालाजी नगर में एक अवैध टावर पाया गया जिसमें रिलायंस जिओ का एंटीना लगा युक्त पाया गया और अवैध रूप से संचालन भी किया जा रहा है। इस प्रकार के अवैध टावरों में संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आने वाले समय में टावरों को हटा दिया जाएगा।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं स्थानीय अधिकारियों ने अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों को सील कर दिया जाएगा और बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और टावर कंपनियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। बिना अनुमति के टावर लगाने से स्थानीय नियमों का उल्लंघन होता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध तौर पर लगाए गए मोबाइल टावरों की वजह से निगम को सालाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कई जगहों पर तो टावर कब और कितनी संख्या में लगाए गए इस बारे में जानकारी भी निगम अधिकारियों के पास नहीं है।

बस्तर के हक के लिए कांग्रेस की न्याय पदयात्रा 26 से: दीपक बैज

0
  • बचेली से दंतेवाड़ा तक तीन दिन चलेगी पदयात्रा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अब न थकेंगे, न हारेंगे की तर्ज पर फिर से न्याय पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। प्रदेश स्तर की इस पदयात्रा में राज्य के तमाम छोटे बड़े नेता शामिल होंगे।. इस बार की न्याय पदयात्रा बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को बचाने के लिए होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर के कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि मोदी सरकार यहां के आदिवासियों का हक अपने मित्र कॉर्पोरेट घरानों के लिए रेड कारपेट बिछा रही है। बस्तर की वन एवं खनिज संपदा को मोदी सरकार अपने मित्रों के हाथों में बेच रही है। यह सरकार बस्तर और यहां के मूल निवासियों का अस्तित्व, उनकी जीवन शैली, संस्कृति, परंपराओं को नष्ट करने पर आमादा हो गई है। धीरे धीरे बस्तर का अस्तित्व ही मिट जाएगा, मगर कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। कांग्रेस बस्तर के लोगों, यहां की खनिज संपदा, जल जंगल, जमीन को बचाने की लड़ाई हर स्तर पर जारी रखेगी। श्री बैज ने बताया कि इसके लिए कांग्रेस 26 से 28 मई तक न्याय पदयात्रा निकालने जा रही है। यह पदयात्रा 26 मई को लौह नगरी बचेली से शुरू होगी और 28 मई को जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेगी, जहां कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह अकेले बस्तर के आदिवासियों के हितों की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है, इसलिए इस न्याय पदयात्रा में प्रदेश के अधिकतर बड़े कांग्रेस नेता, बस्तर संभाग के कांग्रेसजन, पूर्व एवं वर्तमान विधायक, जिला, जनपदों के जनप्रतिनिधि, पंचायतों के पंच सरपंच और आम नागरिक हजारों की तादाद में शामिल होंगे। पत्रवार्ता में जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य भी उपस्थित थे।

जनपद पंचायत बकावंड में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक, जागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प

0

बकावंड, — जनपद पंचायत बकावंड के समरसता भवन में आज 15 पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य था कि गांवों में 15वें वित्त आयोग के तहत हो रहे निर्माण कार्यों के साथ-साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाए, ताकि ग्रामीणों में इन विकास कार्यों के प्रति अपनापन और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।बैठक का आयोजन सरपंच संघ के अध्यक्ष रिमाधर बघेल एवं सचिव संघ के अध्यक्ष  रमेश ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। उनकी प्रेरणा से सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांवों में केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गांववासियों को जागरूक कर उन्हें इन कार्यों से जोड़ेंगे।

इस बैठक में सरगीपाल, बाजावंड, पीठापुर, संह कर्मारी, उलनार, बनियागांव, सौतपुर, कोसमी, मोंगरा पाल, कोरता, छापा पदर, नलपावंड, कोलावल सहित कुल 15 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

सभी पंचायतों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि वे अपनी पंचायतों को ‘आदर्श पंचायत’ के रूप में विकसित करेंगी। इसके लिए यह जरूरी होगा कि ग्रामीण यह महसूस करें कि “यह नाली हमारी है”, “यह जल व्यवस्था हमारी है”, “यह आंगनबाड़ी हमारे बच्चों की है”।प्रतिनिधियों ने कहा कि इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम सभाएं, चौपाल व दीवार लेखन जैसे माध्यमों से लोगों को जोड़ा जाएगा।

 

यह पहल जनपद पंचायत बकावंड के लिए एक अनुकरणीय कदम है, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूती मिलेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS