आज दिनांक 28.08.2025– को पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन व एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा जिले में निरंतर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम आज थाना लोहारा क्षेत्र के ग्राम धनगांव में आयोजित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ’ वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान ’के तहत भारतीय स्टेट बैंक और अन्य बैंकों के संयुक्त शिविर में जाकर ग्रामवासी सरपंच. पंच.स्कूली छात्र छात्राओं परिजनों को साइबर संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को अपराधों से बचाव हेतु ठगी के तरीकों जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे facebook. Instagram.पर शॉपिंग न करने, शॉपिंग के लिए वैध ई कॉमर्स साइट का सावधानी पूर्वक उपयोग करने ,व्हाट्सअप ,इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्राप्त किसी भी ट्रेडिंग ऐप या लिंक को नहीं खोलने ,किसी भी प्रकार के खबरों की सत्यता को जांचे बिना सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की जानकारी दी गई।

शिविर में लोगों को .apk फाइल के बारे जानकारी दिया गया बताया गया कि यह फाइल आपके मोबाइल से डेटा चोरी कर सकती है, बैंकिंग ऐप्स फोन पे . को हैक कर सकती है या स्पाईवेयर इंस्टॉल कर सकती है।”Unknown Sources” से इंस्टॉलेशन की अनुमति हमेशा बंद रखने का सुझाव दिया गया।
ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत हेतु 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने, साइबर जागरूक रहने के लिए साइबर प्रहरी एवं साइबर दोस्त को सोशल मीडिया पर फॉलो करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान शिविर में आए लोगों को यातायात के नियमों से अवगत कराकर कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने, सिग्नल रूल्स फॉलो करने, प्रॉपर सीटबेल्ट एवं हेलमेट लगाने व अन्य ट्रैफिक रूल्स बताया जाकर जागरूक किया गया।
जागरूकता के दिशा में एक सशक्त कदम:-
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में जिले के अन्य विद्यालयों एवं अन्य स्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे ताकि साइबर सुरक्षित, नशामुक्त और कानून-सचेत समाज का निर्माण हो सके।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रिनी अजीत छत्तीसगढ़ प्रभारी . एवं रीजनल डायरेटर आर बी आई एवं विभिन्न बैंकों के ब्रांच मैनेजर एवं पुलिस विभाग से एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर ,, थाना प्रभारी लोहारा श्री मुकेश सिंह और थाना स्टाफ एवं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक रुमलाल चुरेंद्र ,आरक्षक रविकांत और ग्रामवासी उपस्थित रहें।



