कल दिनांक 14 अप्रैल 2025 को शहीद अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर ज्ञान राज यूरोलॉजिस्ट एंड जनरल सर्जन उपस्थित रहेंगे आप सभी से अनुरोध है आपके आसपास कोई व्यक्ति जो ऐसी समस्या से पीड़ित है उन्हें सूचित करने की कृपा करेंl

कल दिनांक 14 अप्रैल 2025 को शहीद अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर ज्ञान राज यूरोलॉजिस्ट एंड जनरल सर्जन उपस्थित रहेंगे आप सभी से अनुरोध है आपके आसपास कोई व्यक्ति जो ऐसी समस्या से पीड़ित है उन्हें सूचित करने की कृपा करेंl

जगदलपुर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज रविवार को संक्षिप्त प्रवास पर बस्तर संभाग पहुंचे। स्टेट प्लेन से पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और अन्य अधिकारियों द्वारा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार के बाद उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और बस्तर सांसद महेश कश्यप हेलीकाप्टर से सुकमा के लिए रवाना हो गए।

जगदलपुर कवियित्री श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे के काव्य संग्रह ‘जगत जननी’ का विमोचन आज जगन्नाथ मंदिर में किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महापौर संजय पाण्डे, पद्मश्री धरमपाल सैनी, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रकाश झा, उर्मिला आचार्य, सुषमा झा, सुधा परमार, करमजीत कौर, सनत कुमार जैन, शशांक शेंडे, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
जगदलपुर बस्तर के बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने पर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल के वीर जवानों ने एक बार फिर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। मैं सभी जवानों को उनके इस सफल अभियान के लिए हृदय से बधाई और धन्यवाद देता हूं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा नक्सलवाद के समूल उन्मूलन हेतु जो ठोस रणनीति बनाई गई है, उसके अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य कर रही है। हमें पूरा विश्वास है कि मार्च 2026 तक बस्तर और समूचा देश नक्सलवाद की काली छाया से मुक्त हो जाएगा।
विकास और पुनर्वास की प्रतिबद्धता
डिप्टी सीएम और होम मिनिस्टर विजय शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार सैन्य अभियान के साथ-साथ बस्तर के सर्वांगीण विकास और नक्सलवाद से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास की दिशा में भी गंभीर प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद के मार्ग पर भटके सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे हिंसा का मार्ग छोड़ें और मुख्यधारा में लौटें। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता मिली है। इस वर्ष अब तक कुल लगभग 150 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है, जो इस दिशा में हमारी गंभीरता और सफलता को दर्शाता है।
जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस. ने शुक्रवार को जगदलपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में तहसील न्यायालय जगदलपुर, फ्रेजरपुर, मारकेल नजूल न्यायालय, भुईया शाखा, नायब नाजिर, आरटीआई शाखा, लोकसेवा केंद्र की सेवाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरण, दांडिक प्रकरण, सीमांकन के प्रकरण, आरबीसी 6-4 के प्रकरण की लंबित प्रकरणों का संज्ञान लिया। लंबित प्रकरणों में देरी की वजह की भी उन्होंने जानकारी लेकर प्रकरण के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मारकेल के तहसील कोर्ट में राजस्व प्रकरण के निराकरण में लंबित संख्या ज़्यादा होने के लिए नाराजगी जताई और नायब तहसीलदार को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व न्यायालय के रिकॉर्ड रूम का भी जायजा लिया और रिकॉर्ड की बेहतर रख-रखाव के लिए समय समय पर रूम की सफाई करवाने कहा। इसी दौरान कार्यालय में मारकेल के रीडर द्वारा न्यायालीन प्रकरणों में पीठासीन अधिकारी के आदेश की अवहेलना करने, सीमांकन और नामांतरण प्रकरणों का पंजीयन नहीं करने एवं प्रकरणों के रख रखाव में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने के भी निर्देश दिए । इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, एसडीएम भरत कौशिक, तहसीलदार रुपेश मरकाम, नायब तहसीलदार अंकुर रात्रे, आशीष साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बकावंड विकासखंड बकावंड की कुछ ग्राम पंचायतों में घपलेबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत सचिव और कांग्रेस नेता मिलकर मजदूरों के पसीने की कमाई हजम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला टलनार ग्राम पंचायत से सामने आया है। मामले की शिकायत सांसद महेश कश्यप एवं कलेक्टर हरिस एस. से की गई है।
तेनसिंह सेठिया, नरसिंह पुजारी व अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की है कि टलनार ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की मनरेगा मजदूरी राशि का गबन किया गया है। प्रधानमंत्री आवास मनरेगा की 90 दिनों की मजदूरी राशि आवास हितग्राही और मजदूरी करने वाले मजदूरों की राशि को उनके खातों में डाल कर पंचयात के सहायक सचिव, पंच और अन्य व्यक्तियों के खाते में राशि मजदूरी मस्टर रोल भरकर राशि का गबन किया गया है। वास्तविक मजदूरों को न देकर पंचायत के जनप्रतिनिधि के खातों में राशि डाली गई है। पूर्व विधायक प्रतिनिधि जानकी राम भारती के नाम पर मस्टर रोल में हाजिरी डाल कर राशि का गबन किया गया है। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक, कलेक्टर, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सीईओ से मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करने तथा मजदूरों को उनके हक की राशि दिलाने की मांग की है।
अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तरसंभाग के बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र के जंगल में आज हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली अनिल पुनेम सहित तीन नक्सली मारे गए हैं। अनिल पुनेम अंबेली ब्लास्ट का मास्टर माइंड था और सरकार ने उस पर पांच लाख रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था।
इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 210 व 202 की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में अब तक 03 वर्दीधारी नक्सलियों माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक की शिनाख्त माटवाड़ा एलओएस कमांडरए सीएम अनिल पुनेम के रूप में हुई है। अनिल पुनेम अंबेली ब्लास्ट का मास्टर माइंड था। वह पांच लाख रुपए का ईनामी नक्सली था। अन्य 2 नक्सलियों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
मुठभेड़ स्थल से 3 नग 12 बोर राइफल, सिंगल शॉट राइफल्स एवं अन्य हथियार, विस्फोटक, नक्सली सामग्री बरामद की गई है। इलाके में सर्च अभियान लगातार जारी है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ एवं कोबरा 210, 202 की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान आज दिनांक 12 अप्रैल को सुबह 9 बजे इंद्रावती क्षेत्र के जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो रूक-रूक कर लगातार जारी है। मुठभेड़ में अंबेली ब्लास्ट का मास्टर माईंड माटवाड़ा एलओएस कमांडर एसीएम अनिल पूनेम को मार गिराने मे सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है। मारे गये माओवादी पर 5 लाख का इनाम घोषित है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर रेंज में चल रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों की सिलसिला में सूचना आधारित इस ऑपरेशन के लिए संयुक्त टीमों को लॉन्च किया गया था। पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंजकमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने मुठभेड़ के सबंध में जानकारी दी है कि जिला बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्र के जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 3 हार्डकोर नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिरया है। वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बीजापुर जिले सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जाने के परिणाम स्वरूप जिला बीजापुर में विगत 102 दिनों में कुल 86 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। वही अलग अलग थाना क्षेत्रों से 173 माओवादियों को गिरफ्तार करने मे सुरक्षा बालों को सफलता मिली है एवं 179 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्समर्पण किया है। माओवादियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।
102 दिन में 121किए गए ढेर
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जाने के परिणाम स्वरूप विगत 102 दिनों में कुल 121 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। सरकार की मंशा और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीएएफ, बस्तर फाइटर्स एवं अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी है।
जगदलपुर दुर्ग में एक अबोध बच्ची से दुराचार और उसकी हत्या के मामले को लेकर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सड़क की लड़ाई शुरू कर दी है। इस मामले में कांग्रेस ने “न्याय पथ पर कांग्रेस” अभियान शुरू किया है। इसके तहत 18 अप्रैल को दुर्ग से दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के लोग रायपुर तक पदयात्रा निकालेंगे और 21 अप्रैल को रायपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कल पीड़ित परिवार से मुलाकात करने दुर्ग पहुंचे थे। परिजनों से मिलकर बैज ने घटना पर दुख जताया और संवेदना प्रकट की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए दीपक बैज कानून व्यवस्था को लेकर साय सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है, महिलाओं, युवतियों और मासूम बच्चियों के साथ लगातार दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं, लूटपाट, हत्या, डकैती, छेड़खानी के अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। राज्य में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं रह गया है। दुर्ग की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री से राज्य की कानून व्यवस्था सम्हाली नहीं जा रहा है, दुर्भाग्य से वे दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। ऐसे हालात में विजय शर्मा को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। दीपक बैज ने न्याय पथ पर कांग्रेस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्ग के पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए कांग्रेस 18 अप्रैल को पीड़ित परिवार के घर के पास से पदयात्रा निकलेगी जो रायपुर तक जाएगी। 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
जगदलपुर बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मंडल स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए।
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा शुचिता, शिष्टाचार और राष्ट्रवादी राजनीति की सूत्रधार है। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों के कारण देश विश्व की पांचवी से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-जल, आयुष्मान भारत, तीन तलाक, धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसी उपलब्धियों ने हम जैसे लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं को गौरव प्रदान किया है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि आज पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी की चर्चा है। मोदी जी जो कहते हैं, जिस विकास का वादा वे करते हैं वह जरूर पूरा होता है। इसलिए हम कार्यकर्ताओं को अब प्रधानमंत्री मोदी जी और विष्णुदेव साय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांव गांव घर घर तक जाना है। हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से लोगों में संपर्क बढ़ाना है। भाजपा के ऊर्जावान युवा नेता एवं मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा।

पूरा करेंगे मोदी जी का सपना
मंत्री केदार कश्यप ने सभा के माध्यम से उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होने कहा कि आज देश में भाजपा का शासन पंचायत से लेकर पार्लयामेंट तक है। यह सम्भव आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का एक और सपना है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी जी चाहते हैं कि हमारे देश के युवाओं की ऊर्जा बार बार होने वाले चुनाव में व्यर्थ जाया न हो। पुलिस जवान से लेकर प्रशासन में बैठे लोगों तक और आम जनता का भी समय बार बार के चुनाव में प्रभावित होता है, आम जनता का कार्य रुकता है। ऐसी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए हमें वन नेशन वन इलेक्शन की दिशा में आगे बढ़ना है और इस विचार को लेकर जन जन तक पहुंचने का कार्य करना है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, मंडल अध्यक्ष पवन कोर्राम सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जगदलपुर शासकीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था जो दिनांक 09.04.2025 को जगदलपुर से कुसुमकसा घर आ रहा था रात्रि करीबन 10.00 बजे अटल चौंक चिखलाकसा में खड़ा था दल्लीराजहरा की ओर से दो व्यक्ति एक्टीवा स्कूटी में आ रहे थे जिसे रोका उनके साथ लिफ्ट लेकर कुसुमकसा जा रहा था कि माहला पेट्रोल पंप से 200 मीटर पहले अरमुरकसा के पास स्कूटी रोक दिये और प्रार्थी को चाकू दिखाकर खेत की ओर ले गये प्रार्थी के मोबाईल को बैग से निकाल कर पासवर्ड खोलने की धमकी दिये पासवार्ड नही बताने पर प्रार्थी के हाथ व पीठ में चाकू से खरोच करने एवं सिर पर पत्थर से मारने से प्रार्थी डर के कारण अपने मोबाईल का पासवर्ड खोला और आरोपियों द्वारा फोन पे से किसी मोबाईल नम्बर पर 1500 रूपये ट्रांजेक्शन करवाये उसके बाद प्रार्थी बैग से लगभग 20,000 रूपये और प्रार्थी के वन प्लस कंपनी का स्क्रीनटच मोबाइल को भी लूट कर ले जाने कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 309 (6) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ 0 चित्रा वर्मा के
मार्गदर्शन में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी द्वारा टीम गठीत कर आरोपी का पता तलाश हेतू प्रार्थी के मोबाईल नंबर 8962931522 लोकेशन लिया गया जो लोकेशन दुर्ग में होना गया तथा प्रार्थी के खाते से 1500 रूपये फोन पे हुए ट्रांजेक्शन के संबंध में संबंधित बैक से स्टेटमेंट लिया गया स्टेटमेंट के आधार पर 1500 रूपये सेंट्रल बैंक आफ इंडीया शाखा पदमनाभपुर जिला दुर्ग के खाता धारक सुनील मिश्रा के खाता में ट्रांजेक्शन होना पाये जाने पर पुलिस टीम रवाना होकर खाता धारक सुनील मिश्रा से उसके खाते में 1500 रूपये ट्रांजेक्शन होने के संबंध में बताने पर पूछताछ करने पर बताया, आरोपी द्वारा प्रार्थी के मोबाईल फोन का इस्तेमाल कर सुनीलमिश्रा को फोन कर आपके खाते में गलत ट्रांजेक्शन हो गया है वह पैसा वापस कर दो कहने व आरोपी द्वारा प्रार्थी के मोबाईल से अग्रवाल मिष्ठान भंडार इंदीरा मार्केट के क्यू आर कोड भेज कर 1500 रूपये वापस कराये थे तथा आरोपी द्वारा उक्त रकम अग्रवाल मिष्ठान भंडार से नगदी 1500 रूपये प्राप्त किये थे तब तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से अग्रवाल मिष्ठान भंडार दुर्ग का पता कर उसके दुकान में पहुंचकर 1500 रूपये ट्रांजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उक्त रकम को आरोपी विक्की साहू पिता सुनील साहू निवासी मिनाक्षी नगर बोरसी द्वारा वापस कराने पर उसे वापस देना बताने पर विक्की साहू का फोटो प्राप्त कर पता तलाश किया गया जो इंटीरा मार्केट में स्कूटी से घूमते मिले जिसे घेरा बंदी कर पकड़े तथा अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी विक्की साहू द्वारा अपने दोस्त राजा उर्फ रंजीत सिंह पिता स्व० मंगल सिंह निवासी खुर्सीपार भिलाई के साथ घटना कारीत करने पर आरोपी राजा उर्फ रंजीत सिंह का पता तलाश करने पर खुर्सीपार भिलाई क्षेत्र में मिलने से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारीत करना स्वीकार करने पर आरोपियों क कब्जे से लूट की रकम 2000 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
रूपये, एक वन प्लस मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू व स्कूटी क्रमांक CG04 LV 3061 को जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, सउनि विजय जगत, सायबर सेल बालोद से प्र०आर० विवेक शाही, आर0 894 सुरेन्द्र देशमुख, 235 छन्नू बंजारे, 54 मनोज साहू की सहारनीय भूमिका रही ।
नाम आरोपी – 1. राजा उर्फ रंजी सिंह पिता स्व० मंगल सिंह उम्र 32 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 38 बालाजी नगर खुर्सीपार भिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग छ0ग0
2. विक्की साहू पिता सुनील साहू उम्र 25 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 53 मिनाक्षी नगर बोरसी थाना पद्मानाभपुर जिला दुर्ग छ०ग० ।