- संस्था सुषमा विंग्स ऑफ कैंसर सपोर्ट ने किया वॉकथान का आयोजन
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए किरण सिंह देव
जगदलपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसायटी द्वारा आयोजित नारी इन साड़ी वाॅकथाॅन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, विशिष्ट अतिथि सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। महिलाओं ने मंच पर मुद्रा डांस व जुंबा डांस प्रस्तुत किया। वाॅकथाॅन स्पर्धा को 2 वर्गों में बांटा गया था। जिसमें 3 किलोमीटर की वाॅकेथाॅन रही। वाॅकथाॅन में 500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे सहित सभी अतिथियों ने झंडा दिखाकर इसका शुभारंभ किया। वाॅकथाॅन प्रतियोगिता में ग्रुप ए से कुसुम को प्रथम पुरस्कार नौ हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपए उर्मिला मौर्य व तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपए सफल प्रतिभागी सुरेखा को दिया गया। वहीं बी ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अमरवती मंडावी, द्वितीय पुरस्कार सीमा आचार्य, तृतीय पुरस्कार शिलेंद्री को दिया गया। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार इलावती, सोनू चांडक, रचना जैन, रेखा मोदी, रश्मि बत्रा, सरिता पाण्डे ने जीते। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
देव ने कहा मातृशक्ति आज समर्पण और जज्बे के साथ सेवा के नए प्रतिमान गढ़ रही है। देश की ताकत एवं समाज की शक्ति आज मातृशक्ति है। आज हमारी माताएं और बहनें घर परिवार, खेल, व्यापार, शिक्षा, अंतरिक्ष समेत हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंची है। इस कार्यक्रम में सुषमा विंग्स की अध्यक्ष शशि गुप्ता, सचिव सुनीता बोथरा, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, डॉ आरबीपी गुप्ता, डॉ प्रदीप पाण्डे, डॉ सरिता थॉमस, डॉ उषा शुक्ला, श्रीपाल जैन, वीनू हिरवानी, मकसूदा हुसैन, करमजीत कौर, वंदना बख़्शी, विमल बोथरा, सोनल बत्रा, सोनिया, नीला पांडे, प्राचीन बत्रा, नैना सिंह धाकड, विवेक सोनी, अन्नू शर्मा, रीना कोटक, सुनीता पॉल, विवेक जैन, अनिल लुक्कड़ सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।