City Media - Page 405 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 405

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणेशोत्सव की धूम

0
  •  युवा गणेशोत्सव समिति ने की आकर्षक सजावट

जगदलपुर नगर में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोधघाट में युवा गणेशोत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूरे पंडाल की मनभावन सजावट की गई है।

समिति से जुड़े युवाओं ने बताया कि पूजा स्थल पर रोज संध्या भजन, नृत्य गीत के साथ ही प्रसिद्ध संस्थाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यहां के पूजा पंडाल में पहले ही दिन से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ज्ञात हो कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई गई और इसी के साथ प्रतिमा भी स्थापित की गई। इस दिन सभी भक्तजन बप्पा को घर लाते हैं, और विधि विधान से उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है कि गणपति की आराधना करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती हैं। साथ ही सफलता के योग बनते हैं। हर साल गणेश चतुर्थी को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो 10 दिनों तक लगातार चलता है। इस दौरान बोधघाट हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जगदलपुर में युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजन की अलग रौनक देखने को मिलती है। वहीं इस दिन विघ्नहर्ता को मोदक, फल, खीर और मिठाई अर्पित की जाती हैं, जिससे वह प्रसन्न होते हैं।

शहर साफ सुथरा रहेगा, तो बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच बनेगी हमारी छवि अच्छी: किरण देव

0
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
  • नगर निगम के स्वच्छता अभियान में शामिल हुए विधायक किरण देव 

जगदलपुर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज रविवार की सुबह स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के पास निर्मित पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक किरण देव ने सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है । शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी नगर निगम के साथ साथ शहर में निवासरस प्रत्येक व्यक्ति की भी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखें। देश और दुनिया भर के लोग बस्तर में पर्यटन के आते हैं और कुछ दिन जगदलपुर में ही ठहरते हैं। हमारा शहर साफ सुथरा रहेगा तो बाहर से आने वाले लोगों में हमारी अच्छी छवि बनेगी। इस बात पर गौर करते हुए हमें अपने अपने घरों व आसपास को साफ सुथरा रखना होगा। किरण देव ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नगर निगम स्वच्छता एवं चिकित्सा विभाग द्वारा इस अभियान के माध्यम से लोगों में जन जागरूकता के साथ ही शहरवासियों में साफ सफाई के प्रति सजगता लाने का प्रयास सराहनीय है। स्वच्छता अभियान में स्वच्छता सभापति नरसिंह राव, यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, राजपाल कसेर, महेंद्र पटेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, अनिल लुक्कड़, विधु शेखर झा, रामनरेश पांडे, कोटेश्वर राव, रतन व्यास, झरना महंती, धीरज कश्यप, शशि नाथ पाठक, योगेश ठाकुर, रोशन झा, नगर निगम स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जीवन में खेल का विशेष महत्व, पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी: सांसद महेश कश्यप

0
  • हार-जीत खेल के हिस्से, खेल भावना का दें परिचय: विधायक किरण देव 
  • 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुरू 

जगदलपुर 24 वीं राज्य स्तरीय शाला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में सांसद महेश कश्यप एवं विधायक किरण देव के आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा जीवन में खेल का विशेष महत्व है।पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। उन्होंने जगदलपुर में राज्य स्तरीय खेलकूद के आयोजन के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने कहा कि सभी बच्चे खेल भावनाओं के साथ खेल का आनंद लें।

हार जीत खेल के दो पहलू हैं। हारने वाले निराश न हों, अगली बार जब भी मौक़ा मिले अपना बेहतर प्रदर्शन करें और खिलाड़ी खेल भावनाओं का परिचय दें। सभी बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करें।कार्यक्रम को महापौर सफीरा साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, पार्षद संजय पांडेय, योगेंद्र पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, बीईओ मानससिंह भारद्वाज एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर की गई। साथ ही अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे पांच संभागों से आए स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। जगदलपुर के स्कूलों के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांतों पर जनता को है पूरा भरोसा: केदार कश्यप

0
  •  सदस्यता अभियान वैचारिक प्रतिबद्धता का उत्सव : केदार कश्यप 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी इन दिनों जोर शोर से सदस्यता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम हो रहे हैं। बस्तर संभाग के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी मंडल में संगठन पर्व के निमित्त सदस्यता अभियान प्रांरभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे।

मंत्री केदार कश्यप ने इस मौके पर कहा कि सदस्यता पर्व हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव की तरह है। हम सभी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति नीति से परिचित करवाकर उन्हें संगठन से जोड़ें। इसके लिए हमें सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी दृष्टि रखनी होगी। मंत्री एवं नारायणपुर के विधायक केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता व सदभाव के मंत्र पर आगे बढ़ती है। हमारे लिए जनकल्याण का मार्ग अंत्योदय का मार्ग है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्र व संगठन हित में परिश्रम और त्याग से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह हमारी विचारधारा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। इस मौके पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों को दी सौगात

मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरत विधानसभा क्षेत्र नारायपुर के ग्राम देवड़ा, बाकेल, बेसोली, सिवनी, पाथरी, कुंगारपाल, सोलगुड़ा, चेराकुर, गुमगा, गोंडियापाल आदि गांवों के लिए ग्रामीणों की मांग पर पेयजल टैंकर वितरण किया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

एक पापड़ और जरा सी शराब के नाम पर पूरे होटल को कर दिया गया सील

0
  • कोंडागांव में प्रशासन का गजब कारनामा

कोंडागांव जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने नगर के होटल इन्विटेशन पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग ने एक रूम से शराब बरामद की और खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट के पापड़ पैकेट मिलने पर रेस्टोरेंट और होटल के सभी रुम्स को सील कर दिया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

शहर के व्यापारी इस कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन पर मनमानी और राजनैतिक षडयंत्र का आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह कार्रवाई न्यायोचित है और किसके इशारे पर ऎसी कार्रवाई की गई है? कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या होटल के रूम में शराब पीना गैरकानूनी है? और क्या होटल स्टाफ किसी भी कस्टमर के बैग को खोलकर चेक कर सकता है? इसके अलावा, यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या एक्सपायरी डेट के पापड़ पैकेट मिलनेमात्र के नाम पर पूरा रेस्टोरेंट सील करना न्यायोचित है?

चेंबर से मांगी मदद

वहीं इस पूरी घटना की जानकारी होटल संचालक हरीश गोलछा द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स को आवेदन देकर दी है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि विगत दिनों मेरे द्वारा किए गए शासकीय निर्माण कार्य के भुगतान बाबत जिलाधीश से निवेदन किया था।पेमेन्ट लगभग चार वर्ष से लंबित है। पेमेन्ट नही मिलने पर मैने कोंडागांव कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने जिसमें मेरे पक्ष में निर्णय दिया एवं कलेक्टर को कोर्ट ने आदेश दिया। इस सारे संदर्भ को लेकर कलेक्टर नाराज हो गए एवं इसके बाद उन्होने सारे शासकीय विभागों द्वारा नोटिस देकर एवं होटल को सील कर तोडने हेतु भी नोटिस दिला दिया है। गोलछा ने कहा है कि मै इस घटनाक्रम से बेहद दुखी एवं डरा हुआ हूं। चेम्बर के माध्यम से मुझे सहयोग कर व्यापारी शक्ति के हनन को रोकने मे सहयोग करें। अब देखन यह होगा कि इस पूरे घटनाक्रम में जिला प्रशासन का क्या रुख होता है और यह कार्रवाई जिले के और भी संस्थानों में देखने को मिलेगी ?

चांद तो बहुत दूर है, वहां सड़क मत बनवाओ, केशकाल घाट को दुरुस्त करवा दो मंत्रीजी: जावेद खान

0
  •  घाट पर रोज जाम की समस्या, क्या कर रही है डबल इंजन की सरकार? 

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने केशकाल घाट पर लग रहे लंबे जाम को लेकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही है। उन्होंने इस मसले को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से लेकर साय सरकार और केशकाल विधायक तक को आड़े हाथ लिया है।

जावेद खान ने कहा है केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम और भाजपा ने केशकाल घाट पर लगने वाले जाम और खराब सड़कों को विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बनाया था और चुनाव जीतने के एक महीने बाद मीडिया में विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल और बस्तर की जनता से कहा था कि अब कभी केशकाल घाट में जाम नहीं लगेगा मैं वादा करता हूं।इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले विधायक टेकाम ने केशकाल घाट पर 2000 करोड़ की लागत से 11 किमी लंबी फ्लाइ ओवर निर्माण के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाकर क्षेत्र की जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य किया था। जबकि केंद्र के बजट में 2000 करोड़ की लागत से 11 किमी लंबे फ्लाइओवर निर्माण का कहीं जिक्र ही नहीं है। वहीं छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के प्रयास से केशकाल में 90 करोड़ की लागत से बनने वाली बाइपास सड़क की स्वीकृति केंद्र से हुई थी, जिसका कार्य भी प्रारंभ हुआ, परंतु समय पर भुगतान न होने के चलते ठेकेदार उसे अधूरा छोड़ गया। इसकी लागत आज ढाई गुना बढ़कर 208 करोड़ हो गई है। जो देश की जनता की गाढ़ी कमाई से वसूले जा रहे टैक्स का पैसा है। वहीं भूपेश सरकार जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए केशकाल घाट का समय- समय पर मरम्मत कार्य करवाती रही। परंतु प्रदेश में सरकार बदलते ही डबल इंजन की सरकार का दंभ भरने वाले भाजपाईयों ने केशकाल घाट से लेकर केशकाल शहर के भीतर की सड़क की जो दुर्गति की है, वो आज पूरे दक्षिण बस्तर और सीमावर्ती राज्यों से आने वाले राहगीरों के लिए आफत का रूप ले चुकी है। जावेद ने कहा एक तरफ केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम बड़े-बड़े वादों के जुमले जनता के सामने परोसने में पीछे नहीं हैं। दूसरी तरफ जब जाम लगता है तो उसकी जिम्मेदारी लेने से पीछे हट जाते हैं और जाम के लिए बड़े बड़े ट्राला टिप्पर को जिम्मेदार ठहराते हैं। भले ही केशकाल घाट के हर मोड़ में जानलेवा गढ्ढे क्यों ना इनकी नाकामी की देन हो, एकबार फिर केशकाल विधायक बाइपास के लिए 208 करोड़ स्वीकृत किए जाने की बात कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। वहीं केशकाल शहर की मेन रोड पर बने 100 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे भरने में नाकाम साबित हुए विधायक इन गड्ढों की मरम्मत की बात पर बगलें झांकते हैं। केशकाल घाट की जर्जर हालत को लेकर युवा कांग्रेस नेता जावेद खान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी आड़े हाथों लेते हुए पूछा है चांद पर भी अवसर मिले तो सड़क बना देने का दावा करने और दंभ भरने वाले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी पिछले 10 वर्षों में केशकाल घाट की सड़क की दुर्दशा को दूर नहीं कर पाए। जावेद ने कहा है कि चांद तो बहुत दूर है मंत्री जी केशकाल घाट की ही सुध ले लीजिए। जावेद खान ने कहा कि मोदी सरकार में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं सभी केंद्रीय मंत्रियों से लेकर डबल इंजन वाली विष्णु सरकार के विधायक तक जुमलेबाज हैं और विकास कार्य करने में फिसड्डी साबित हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जयदीप गुप्ता ने सदस्यता अभियान 2024 महापर्व दल्ली राजहरा के वार्ड नं 21 में चलाया

0

दल्लीराजहरा– भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान 2024 पूरे भारत मे चलाया जा रहा है वही दल्ली राजहरा के वार्ड नं 21 में युवा नेता जयदीप गुप्ता ने सदस्यता अभियान चलाया है | जयदीप गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन साहू के निर्देश पर दल्ली राजहरा में सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत हो चुकी है इसीलिए आज वार्ड नं 21 में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें देश के सबसे पड़े पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा |  गुप्ता ने अभी तक 170 लोगो को भाजपा की सदस्यता दिला दिया गया है आगे भी सदस्यता दिलाने का कार्य जारी रहेगा | आज वार्ड के इस सदस्यता अभियान में राजहरा मंडल के सदस्यता प्रभारी सुरेश जायसवाल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष जयदीप गुप्ता, प्रकाश कुमार, जीतू ठाकुर, दामले कुमार,गुलशन मंडावी, अविनाश कुमार ,राधेश्याम, देवदास मानिकपुरी आदि उपस्थित थे |

भूतहा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया लोकार्पण

0
  • 84 लाख के विकास कार्यों का किरण देव ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन 
  • भूतहा तालाब के समीप पौधरोपण में भी शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

जगदलपुर शहर के चंद्रशेखर आजाद वार्ड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भूतहा तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन समेत लाखों रुपए के विकास कार्यों का शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

डीएमएफटी एवं महापौर निधि, विधायक निधि से शहर के चंद्रशेखर आजाद वार्ड में भूतहा तालाब में 69 लाख की लागत से पाथवे, टोवाल, कार्पेट ग्रास पिचिंग व अन्य सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीटी सड़क निर्माण कार्य भूमिपूजन किया गया। साथ ही भूतहा तालाब के निकट पौधरोपण भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि भूतहा तालाब सौंदर्यीकरण की आवश्यकता रही, तालाबों का संरक्षण करना जरूरी है। तालाब के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही जनमानस की मांग के रूप बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। श्री देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं महापौर सफीरा साहू ने कहा कि विधायक किरण देव के मार्गदर्शन में शहर का विकास लगातार जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में शहर में चहुमुखी विकास हो रहा है। सभी के सहयोग से जगदलपुर शहर के 48 वार्डों में विकास कार्य होंगे।भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, पार्षद नीलम यादव, त्रिवेणी रंगारी एवं विद्याशरण तिवारी, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, वार्डवासी बालकृष्ण शर्मा, शुभ सिंह कुरेटी, मनीष गुप्ता, सपन देवागंन, शुभेंद्र भदौरिया, नागेश्वर राव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप शहर में चहुमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चहुमुखी विकास होंगे। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए।

जगदलपुर में पत्रकार विश्राम गृह का निर्माण कराएंगे विधायक किरण देव

0
  •  पत्रकार भवन में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
  •  पत्रकारों की अधिमान्यता और आवास मसले पर भी जताई सहमति

जगदलपुर बस्तर जिला पत्रकार भवन में शनिवार को पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे विधायक तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आपसी चर्चा में सभी बातों पर सकारात्मक नजरिया दिखाया। उन्होंने पत्रकार विश्राम गृह निर्माण पर सहमति जताते हुए इस्टीमेट मांगा और यहां के पत्रकारों को अधिमान्यता में रियायत व पत्रकारों को भूखंड एवं आवास उपलब्ध कराने पर भी हामी भरी।

विधायक किरण देव को बताया गया कि बाहर से आने वाले पत्रकारों के लिए संभाग मुख्यालय में पत्रकार भवन तो है, लेकिन उनके ठहरने के लिए विश्राम के लिए भवन नहीं है। इस मांग पर उन्होंने तत्काल कहा कि आप इस्टीमेट बनाकर दें यह काम जरूर होगा। वहीं सेवानिवृत्त होने वाले पत्रकारों को शासन की ओर से मिलने वाली पेंशन पर भी उनका ध्यान आकृष्ट किया गया। जिस पर उन्होंने कहा कि इस विषय में बस्तर के पत्रकारों के हित में क्या बेहतर किया जा सकता है, इस बाबत वे पूरा ध्यान देंगे। पत्रकारों द्वारा उन्हे बताया गया कि अधिमान्यता में यहां के पत्रकारों को उनके नक्सल क्षेत्र में जोखिम उठाकर काम करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए नियमों को शिथिल किया जाना चाहिए, विशेष रूप से लंबे समय से पत्रकारिकता कर रहे वरिष्ठ पत्रकारों को स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अधिमान्यता मिलनी चाहिए। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जरूर पहल करने की बात कही। वहीं अचानक किसी पत्रकार के बीमार पड़ने पर उसकी मदद के लिए पत्रकार कल्याण कोष में आर्थिक सहयोग देने की बात भी किरण देव ने कही। बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी, नगरों, संभाग और जिला मुख्यालयों के पत्रकारों को आवास के लिए जमीन और मकान मिल चुका है। केवल जगदलपुर के पत्रकार इससे वंचित हैं। यहां के पत्रकार साथी दो बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर अपनी बात रख चुके हैं। किरण देव ने कहा कि सरकार इस पर पूरी गंभीरता से विचार कर रही है। जगदलपुर के अलावा अन्य जिलों से भी मांग आई है, लेकिन यहां का विधायक होने के नाते मेरा प्रयास रहेगा कि बस्तर के पत्रकारों की मांग को पहले पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बस्तर के पत्रकार जोखिम भरे माहौल में काम करते हैं। इसलिए शासन से उन्हें हर तरह की सुविधाएं और लाभ मिलना चाहिए। संचालन सचिव धर्मेन्द्र महापात्र ने किया। उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, सहसचिव अशोक नायडू ने भी विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकार संजीव पचौरी, अर्जुन झा तथा हेमंत कश्यप, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक के साथ जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, आलोक अवस्थी समेत अन्य भाजपा नेता पहुंचे थे।

भ्रष्टाचार से देश और प्रदेश की दुर्दशा करने वाली कांग्रेस अपनी नाकामी का ठीकरा भाजपा पर न फोड़े: संजय पाण्डेय

0
  •  तथ्यों और आंकड़ों से खोली कांग्रेस की पोल 
  • 5 साल तक छत्तीसगढ़ का धन लूटते रहे कांग्रेसी 

जगदलपुर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। संजय पाण्डेय ने कहा है कि अपने भ्रष्टाचार से देश और प्रदेश को खोखला करने वाली कांग्रेस अपनी नाकामी का ठीकरा वर्तमान भाजपा सरकार पर न फोड़े।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर समर्थन मूल्य पर उपार्जित संपूर्ण धान की मिलिंग कराने तथा सुरक्षा एवं रख रखाव में राज्य सरकार के असफल रहने के कारण एक हजार करोड़ से अधिक का धान नष्ट होने का आरोप लगाया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने कहा है कि 5 साल तक किसानों के नाम पर राजनीति कर अपनी जेबे भरने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता जनता और किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।संजय पाण्डेय ने कहा है कि गाय, गोठान और गोबर के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार कर अपने चहेतों और करीबियों को लाभ पहुंचाने वाली कांग्रेस पार्टी और उनके नेता अब छत्तीसगढ़ का विकास देखकर बौखला गए हैं। इसलिए जनता को भ्रमित कर तथ्यहीन एवं निराधार आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हित व उनके अधिकारों के लिए काम किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दो वर्ष का बकाया धान बोनस देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही हमने किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिया, 3100 रुपए प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की और किसानों को एकमुश्त पैसा भी दिया। इस प्रकार भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं सुशासन के कारण राज्य में अब तक सर्वाधिक 144.92 लाख मिट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। भाजपा सरकार की सुदृढ़ नीतियों एवं सुव्यवस्थित भंडारण, उठाव एवं मिलिंग कार्ययोजना के कारण प्रदेश में उपार्जित 144.92 लाख मिट्रिक टन में से 144.50 लाख मिट्रिक टन धान का उठाव उपार्जन केन्द्रों से किया जा चुका है, जोकि कुल उपार्जित धान का लगभग 99.71 प्रतिशत है.संजय पाण्डेय ने तथ्यों के साथ बात कहते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों में 4 सितंबर 2024 की स्थिति में दर्शित शेष अल्प मात्रा 0.41 लाख मिट्रिक टन धान भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं होने के कारण उठाव हेतु शेष दर्शित है। जो कि कुल उपार्जित मात्रा का लगभग 0.29 प्रतिशत है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में कमशः लगभग 2.07 एवं 2.94 प्रतिशत सूखत और कमी रही है। इस प्रकार स्पष्ट है कि वर्ष 2023-24 में रिकार्ड मात्रा में खरीदी उपरांत भी हमारी सरकार ने कांग्रेस की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रबंधन किया है। कांग्रेस केवल जनता और प्रदेश के किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। 5 वर्षों तक रुके विकास कार्यों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा सरकार के सुशासन में गरीबों को 8 लाख पक्के आवास मिल रहे हैं, जिसे कांग्रेस ने रोक के रखा था। स्वच्छ जल, पक्की सड़कें, महिलाओं को सम्मान मिलने के साथ ही हमारे बस्तर क्षेत्र में नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं से आज नक्सलवाद भी कम हो रहा है। यह सब देखकर कांग्रेस बौखलाई हुई है और बिना तथ्यों के आरोप लगाकर जनता को गुमराह का काम कर रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS