City Media - Page 1144 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1144

अजजा संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ द्वारा बस्तर जिला की जगदलपुर ब्लॉक में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई

0

अनुसूचित जाति जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ द्वारा बस्तर जिला की जगदलपुर ब्लॉक में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई अखिल भारतीय परिसंघ में जो लगातार अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकारों के लिए पूरे राष्ट्र में संघर्ष कर रहा है वही परिसंघ की शाखाएं पूरे देश के कोने कोने में फैल रही हैं जिस से जुड़े लोग अनुसूचित जाति जनजाति के संवैधानिक अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, ऐसा ही बस्तर जिले के अध्यक्ष सतीश वानखेड़े के द्वारा बस्तर जिले में हक और अधिकार की लड़ाई में लगातार संघर्ष करने वाले युवाओं को परिसंघ की ओर से अध्यक्ष उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी का पद देते हुए सम्मानित किया गया और साथी युवकों को भी फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया हमेशा परिसंघ के द्वारा संचालित कार्यक्रमों में जहां जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुने गए सूरज सागर उपस्थित रहते हैं वहीं शहर भर में अपनी एक अलग पहचान के नाम से जाने जाने वाले शुभम शेट्टी को उपाध्यक्ष पद दिया गया शुभम सेठी युवाओं में अच्छे खासे प्रचलित हैं जो हमेशा से ही सही का साथ देते रहें वहीं दूसरी ओर अपनी कार्यकुशलता का प्रमाण देने वाले हैं मनीष बघेल को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया संघर्षशील मनीष बघेल हमेशा से ही लोगों के साथ जुड़े रहे अखिल भारतीय परिसंघ की पदाधिकारियों के द्वारा बहुत सोच समझकर इन पदों की नियुक्ति की गई जिसमें मुख्य भूमिका मनीष गड़पायले जिला उपाध्यक्ष हैं और सतीश वानखेडे जिला अध्यक्ष और सुभाष मेश्राम जिला प्रवक्ता की रही साथ ही जिला महासचिव विक्रम लहरें एडोकेट वीरेन बोहते प्रदीप भारती जो हमेशा सही सामाजिक हित के लिए संघर्ष करते रहे हैं उन्होंने भी सम्मानित पदाधिकारियों को नियुक्ति देने के पूर्व उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया और उन्हीं के द्वारा बस्तर के भविष्य में एसटी एससी और ओबीसी के हक की लड़ाई में अहम भूमिका की बात समझाई गई |

दीपक बैज ने बस्तर में सिद्ध किया है कि विकास की राजनीति अलग होती है..

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। विकास की राजनीति पार्टी की राजनीति से अलग होती है,छत्तीसगढ भी भारत का हिस्सा है। यह बात जब राज्य को 9240 करोड़ रुपये की लागत की ढेर सारी सड़कों की सौगात देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर मुखातिब होते हुए कही तो बस्तर के मानस पटल पर अपने सांसद दीपक बैज के प्रयास और गडकरी की राजनीति से परे उदारता प्रतिबिंबित हो गई।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि आप – आपके मंत्री, विधायक विकास के मार्ग पर आगे आते जाइए। इससे जितनी ख़ुशी आपको होगी, उतनी ही मुझे भी, हम-सबको भी होगी।

बस्तर की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर के लिए फोरलेन की मंजूरी, केशलूर रेलवे क्रासिंग में ओवरब्रिज से लेकर बारसूर से गीदम तक सड़क मरम्मत की मंजूरी के लिए गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कह रही है कि वे छत्तीसगढ़ के इस वनांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने बस्तर के प्रयासों में सहभागी बने हैं। बस्तर की आवाज बुलंद करने वाले सांसद दीपक बैज भी राजनीति से ऊपर उठकर समूचे बस्तर के विकास के लिए संकल्पित हैं। वैसे तो बस्तर की सभी बारह विधानसभा सीटें जनता ने कांग्रेस को दी हैं और बस्तर लोकसभा क्षेत्र की सेवा का जिम्मा सांसद दीपक बैज को मिला है इसलिए वे राज्य सरकार के स्तर की योजनाएं प्राथमिकता से क्रियान्वित करवा सकते हैं तथा करवा रहे हैं लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं है तो वे संसद में बस्तर के हक के लिए आवाज बुलंद कर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए विभागीय मंत्रालय के समक्ष बस्तर का पक्ष पूरी दमदारी से रखते हैं। बस्तर में बिना भेदभाव विकास की बयार बह रही है। जिस प्रकार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी अपने काम और व्यवहार के लिए जाने जाते हैं उसी तरह बस्तर सांसद दीपक भी अपने काम और सदव्यवहार की ज्योत जला रहे हैं। राजनीति अपनी जगह है और जनता के प्रति समर्पण तथा विरोधी विचारधारा के लोगों के साथ सद्भाव और आत्मीयता अपनी जगह है। दीपक बैज के स्वभाव में जनता के लिए संघर्ष के साथ विरोधियों के प्रति सम्मान समाहित है। राजनीति से इतर समाजनीति और लोकनीति उनके व्यक्तित्व की विशिष्टता है। दीपक बैज ने बस्तर में यह सिद्ध किया है कि विकास की राजनीति पार्टी की राजनीति से अलग होती है।

भाजयुमो मंडल भानपुरी के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भानपुरी-फरसागुड़ा शिखरेश्वर महादेव शिव मंदिर में साफ-सफाई किया गया

0

भानपुरी..सामाजिक न्याय पखवाड़ा समापन दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तदानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भानपुरी-फरसागुड़ा शिखरेश्वर महादेव शिव मंदिर में साफ-सफाई किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शपथ लिया गया कि माह में दो बार मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई करेंगे।इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप, महामंत्री रामप्रसाद मौर्य, मंत्री रमेश दीवान, प्रशिक्षण प्रमुख गौरव कश्यप,कार्यालय सह प्रभारी सुदरु कश्यप, टिकेश ,नीरज ,एवं युवा मोर्चा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

मुद्दाविहीन भाजपा अब जात पात धर्म के आधार पर बूथ में विभाजन की गन्दी राजनीति पर उतर आयी – कांग्रेस

0

रायपुर21 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए 25 बिन्दु के सर्वेक्षण पत्र पर सवाल खड़े किए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनहितैषी किसान युवा श्रमिक शासकीय कर्मचारियों छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार और सर्वहारा वर्ग के हित में किए गए अनेक कल्याणकारी कार्यों के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। भाजपा बूथों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की किसान कर्जा माफी योजना, बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को धान की कीमत मिल रहे 2500 रू. प्रति क्विंटल, छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्योहारो को पूर्वजिवित करने किये गये कार्यो, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम योजना पर सवाल पूछने से बच रही है। क्योंकि भाजपा जब इन पर सवाल करेगी तब मुंह की खायेगी। इसलिये भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर पर जात पात धर्म लेकर बूथ में विभाजन की गंदी राजनीति कर रही है। ये आरएसएस भाजपा की धर्म जाति के नाम से घृणा नफरत फैलाने की गंदी राजनीति का हिस्सा है। भाजपा जिस राज्य में सत्ता में नही होती। वहाँ इस प्रकार के कटुता की राजनीति करती है। भाजपा का बूथ को लेकर बनाया गया सर्वेक्षण पत्र के बिन्दु 21 में आरएसएस भाजपा की देश को बांटने की साजिश का हिस्सा है। देश की गंगा जमुनी तहजीब पर प्रहार है। सामाजिक समरसता को खराब करने और वैमनस्यता फैलाने की ओछी राजनीति करने का प्रमाण है। भाजपा का अपना बूथ मजबूत कार्यक्रम के तहत जो कार्यकर्ताओं को फॉर्मेट देकर बूथ में कितने हिंदू हैं मुस्लिम है, बौद्ध के मानने वाले है, सिख धर्म को मानने वाले हैं, ईसाई धर्म को मानने वाले हैं या अन्य धर्म के मानने वाले मतदाता है। इसके अलग-अलग जानकारी मांगना भाजपा की तोड़ने की राजनीति को दर्शाता है। भाजपा छत्तीसगढ़ की शांत धरा को अशांत करने की निरंतर षड्यंत्र कर रही है। वैमनस्यता फैलाने की साजिश कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेता अब मोदी सरकार की नाकामी वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के बढ़े दाम जूता, चप्पल, पेंसिल सी पुस्तक, दवाइयों के साथ खाद्य सामग्री के दामों हुई बढ़ोतरी देश की गिरती अर्थव्यवस्था डूबते बैंक एलआईसी सरकारी कंपनियों का निजीकरण बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने इस स्थिति में खड़ी हुई है। किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी इस पर चर्चा करने से भाग रही है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस और उनके अनुवांशिक संगठन अब मोदी सरकार के नाकामियों पर पर्दा करने के लिए धर्म जात के नाम से लोगों को लड़ाने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। प्रदेशवासियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं के इस फॉर्मेट का विरोध करना चाहिए। छत्तीसगढ़ जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी ने शबरी के जूठे बेर खाकर भक्त और भगवान के बीच के प्रेम का संदेश दिए। जहां बाबा घासीदास जी ने मनके मनके एक समान का संदेश देकर सभी मनुष्यों को एक बताए हैं। ऐसे जगह में आरएसएस भाजपा अपनी गंदी राजनीति कर छत्तीसगढ़ीयो कि सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।

छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजना शुरू होने से राज्य के भाजपा नेता दुखी – कांग्रेस

0

रायपुर 21 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा राज्य में शुरू किये गये सड़क परियोजनाओं के संबंध में की गयी बयानबाजी से साबित हो रहा है कि भाजपा को राज्य में शुरू हुये यह काम पसंद नही आ रहा है। कांग्रेस का विरोध करते-करते भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य की जनता और उसके हितों के विरोध में बातें करते लगे है। छत्तीसगढ़ में जो शिलान्यास किया गया। संघीय ढ़ाचे मे यह राज्य का हक है जिसे केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिना भेदभाव के अपने दायित्वों के अनुसार स्वीकृत किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को असल में इस बात की पीड़ा है कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयासों से नेशनल हाईवे में पुल पुलिया और सड़कों का निर्माण होना संभव हुआ है। नितिन गडकरी के पहले आकांक्षी जिलों में आए केंद्रीय मंत्रियों ने अपने विभाग से संबंधित किसी भी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ में कोई प्रयास नहीं किए ना ही घोषणा कि हैं। नितिन गडकरी भाजपा के बड़े नेता वह मोदी कैबिनेट के जिम्मेदार मंत्री हैं। नितिन गडकरी के अलावा किसी अन्य मंत्री या भाजपा नेताओं की मोदी शाह के सामने खड़े होकर या मोदी शाह के आदेश के विपरीत जाकर अपने मंत्रालय के कामों को सीधा जनता तक पहुंचाने की हिम्मत ही नहीं है। जग जाहिर है हम दो हमारे दो कि नीति पर चलने वाली मोदी सरकार के कैबिनेट में गडकरी एकमात्र मंत्री हैं जो जनता के प्रति अपने जिम्मेदारियों का और विभागीय कर्तव्यों का बिना भेदभाव के पालन कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय गडकरी के कार्यक्रम के विज्ञापन पर सवाल खड़ाकर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की खीझ को निकाल रहे है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार किसी भी शासकीय विज्ञापन में केवल एक राजनेता की फोटो रहेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने उसका पालन किया। केन्द्र के द्वारा जारी विज्ञापन में मुख्यमंत्री की भी फोटो नहीं यह सामान्य प्रक्रिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य के लिये सड़क परियोजना स्वीकृत करने के लिये केन्द्र सरकार और केन्द्रीय मंत्री का अभिनंदन है लेकिन विष्णुदेव साय इसे छत्तीसगढ़ की जनता पर अहसान बताने की कुचेष्टा करना बंद करें। सड़क केंद्र का उपकार नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता का हक है। देश की अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ योगदान देता है और संघीय ढांचे के तहत जब छत्तीसगढ़ अपनी रत्नगर्भा धरती की धरोहर केंद्र को देने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी राष्ट्र की आर्थिक सेवा कर रहा है तो यह छत्तीसगढ़ का अधिकार है कि सभी राज्यों की तरह यहां भी केंद्र सरकार बिना भेदभाव के अपनी जिम्मेदारी निभाये। यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि यहां से चुने गए भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ के हितों के दुश्मन बन बैठे हैं। वे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ गद्दारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के हक के लिए संघर्ष करते रहे हैं। कांग्रेस के संघर्ष की वजह से ही सड़कों को मंजूरी मिली। अन्यथा भाजपा के सांसद और भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को उसके अधिकार से वंचित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया आज रायपुर आएंगे

0

रायपुर21 अप्रैल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 22 अप्रैल को विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।23 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया सुबह 10.30 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे प्रदेश समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक। 24 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 9.10 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, बकावंड सरपंच पर ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

0

नलजल योजना अंतर्गत मोटर व नलकूप हुए खराब

बकावंड

विकासखंड मुख्यालय में पेयजल समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, नलजल योजना के अंतर्गत बकावंड में मोटर के माध्यम से बोरिंग के द्वारा पानी, आसपास के लोगों के बीच वितरित किया जाता है जिससे इस पंचायत के लोग पेयजल अथवा निस्तारी के रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, करीब एक माह से पेयजल सप्लाई करने वाले मोटर में खराबी आने एवं नलकूप में भी खराबी आने के कारण ग्रामीणों के बीच पेयजल वितरण का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है. ग्रामीण, पानी के लिए कुओं अथवा दूर-दराज के हैण्डपम्प में आश्रित हैं.

इस मामले में बकावंड सरपंच से ग्रामीणों ने कई बार लिखित आवेदन देकर इस नलकूप एवं मोटर को ठीक कराने हेतु कहा किन्तु, समय गुजर जाने के पश्चात भी आजतक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है. इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, नलजल योजना के अंतर्गत लगे मोटर एवं नलकूप सुधार का पूर्व भुगतान अब तक मिस्त्री एवं मजदूरों को नहीं किया गया है इस कारण वे इस कार्य में रूचि नहीं दिखा रहे हैं. नलकूप सुधार कार्य करने वाले मिस्त्री का कहना है कि कार्य के पश्चात हमें बार-बार भुगतान के लिए भटकना पड़ता है इस कारण हम इस कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं. वहीँ, बकावंड पंचायत के कुछ अन्य लोगों का भी कहना है कि महिला सरपंच द्वारा कार्य करवाने के पश्चात अपने पद का रौब दिखाकर मिस्त्री एवं अन्य मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है इस कारण हैण्डपम्प एवं उसमें लगे मोटर का निर्माण कार्य अब तक नहीं हो पाया है.

इस मामले में बकावंड सरपंच कलावती से जब चर्चा की गयी तो उनका कहना था कि मैंने नलकूप एवं उसमें लगे मोटर में आई गड़बड़ी का सुधार करवा दिया है. चूँकि पंचायत के माध्यम से मोटर का सञ्चालन करने वाले ऑपरेटर अभी अवकाश में हैं इस कारण पेयजल का वितरण सुचारू रूप से नहीं हो पाया है. हालाँकि, ग्रामीणों ने सरपंच कलावती के इस बयान को हास्यपद बताया है. उनका कहना है कि जब नलकूप एवं मोटर का कार्य हो गया है तो अब तक लोगों के बीच पेयजल का वितरण क्यूँ नहीं हो पा रहा है. कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी करने की बात कही है.

स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के साथ लगाया गया स्वास्थ्य शिविर मरीजों को का निशुल्क कीया गया परीक्षण

0

बस्तर…। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है बस्तर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया विकासखंड स्तरीय मेला का आयोजन के शुभारंभ बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ,एसडीएम बस्तर ओम प्रकाश वर्मा तहसीलदार कमल किशोर साहू, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जे आर नेताम, ने भगवान धन्वंतरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ। किया इस स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के द्वारा संयुक्त रुप से स्टाल लगाकर सभी दवाइयों तथा स्वास्थ्य संबंधित सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं डिजिटल स्वास्थ्य आईडी आयुष्मान भारत कार्ड को शिविर में सभी लाभार्थी को बनाने एवं पंचायतों में शिविर लगाकर शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु बात जानकारी दी गई एंव शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग मधुमेह है उच्च रक्तचाप कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं की सुविधा के साथ 1620 पंजीयन लोगों का उपचार प्रदान किया गया शिविर में निशुल्क: योग प्रणायाम एवं ध्यान का आयोजन डॉक्टर पूनम कौशिक तथा आर्ट ऑफ लिविंग के योगा टिचर संजय मिश्रा के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी लोगों ने लाभ उठाया एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक काढा का वितरण लगभग 720 लोगों को पिलाया गया ओर निशुल्क : परीक्षण कीया गया इस दौरान आयुष विभाग चिकित्सक डॉक्टर आनंद सिंह चंदेल नोडल अधिकारी ,डॉ महेंद्र साहू ,डॉ जितेंद्र त्रिपाठी ,डॉ विनोद सिंह ,डॉ एसआर पटनायक ,डॉ कविता राठिया ,डॉ कंचन पोया डॉ नित्यानंदभोई,एवं फार्मासिस्ट के टीम मौजूद रहे।

सितंबर माह तक अन्तयोदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजनों को मिलेगा प्रति हितग्राही पर पांच किलो अतिरिक्त चावल जारी किया जा चुका है अप्रैल और मई माह का आबंटन

0

जगदलपुर, 21 अप्रैल 2022/कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डो पर अप्रैल-2022 से सितम्बर 2022 तक नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन के खाद्यान्न का वितरण निःशुल्क किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने इस संदर्भ में अप्रैल 2022 से सिम्बर 2022 तक अन्तयोदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डो (सामान्य एपीएल राशनकार्डो को छोड़कर) में नियमित मासिक आबंटन का चावल एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त आबंटन का चावल वितरण निःशुल्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2022 एवं मई 2022 हेतु चांवल का अतिरिक्त आबंटन जारी कर दिया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा सीधे उचित मूल्य दुकानों में भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मई 2022 के सामान्य आबंटन के साथ ही माह अप्रैल 2022 एवं मई 2022 का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त आबंटन तथा राज्य योजना के अतिरिक्त आबंटन का वितरण राशनकार्डधारियों को मई 2022 में करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2022 से सितम्बर 2022 तक प्रत्येक माह अन्तयोदय प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन श्रेणी के राशनकार्डधारियों के चावल की पात्रता अनुसार वितरण होगी। राशनकार्डधारियों को अप्रैल और मई में चावल की पात्रता से अवगत कराने के लिए पत्रक सभी उचित मूल्य दुकानों में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने और पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य राशनकार्डो में खाद्यान्न का वितरण वर्तमान में प्रचलित मासिक पात्रता एवं उपभोक्त्ता दर अनुसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आबंटित खाद्यान्न के व्यपवर्तन एवं दुरूपयोग रोकने हेतु अनुविभागीय अधिकारी अपने अनुभाग स्तर पर, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक अपने प्रभार क्षेत्र में एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला- बस्तर की संयुक्त मॉनिटरिंग समिति गठित कर खाद्यान्न वितरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आबंटित खाद्यान्न के व्यपवर्तन एवं दुरूपयोग तथा निर्देशों के उल्लंघन पाये जाने पर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। उन्होंने उचित मूल्य दुकानों में आबंटन अनुसार खाद्यान्न का भंडारण समय-सीमा में पूर्ण कराकर प्रतिमाह हितग्राहियों को वितरण सुनिश्चित करने को कहा है।

नितिन गडकरी ने 33 हाइवे प्रोजेक्‍ट का किया शिलान्‍यास, बोले- पांच साल में अमेरिका से अच्‍छी होंगी छत्‍तीसगढ़ की सड़कें

0

एथेनाल भविष्य का फ्यूल; रायपुर से दुर्ग चला देंगे रोड ट्रेन, सस्ते ब्रिज निर्माण का दिया आइडिया

मुख्यमंत्री साथ दें तो 2024 तक 1 लाख करोड़ की रोड बनवाएंगे

रायपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ की सरकार से कुछ प्रोजेक्ट पर खास तौर पर काम करने को कहा है। उन्होंने मंच से एलान करते हुए कहा कि इन प्रोजेक्ट्स पर सब्सिडी से लेकर फंड तक की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्र पूरा सहयोग करते हुए लोगों की सुविधा के लिए काम करेगा। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल कैंपस में बने ऑडिटोरियम में 9 हजार 240 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात करते हुए दिलचस्प आइडिया शेयर करते हुए इन दिशाओं पर काम करने को कहा।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से लोगों का दिल जीतने वाली कुछ बातें भी कहीं। नितिन गडकरी ने कहा कि हम आने वाले 5 साल में छत्तीसगढ़ में ऐसी रोड बनवा देंगे जो अमेरिका के बराबर होंगी। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैंने अपने दफ्तर में अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी की कही एक बात को चिपका कर रखा है। वह कहा करते थे कि अमेरिका धनवान है, इस वजह से वहां की रोड अच्छी नहीं है, बल्कि रोड अच्छी है इस वजह से अमेरिका धनवान है । गडकरी बोले, सड़कों के विकास का महत्व समझाने वाली इन बातों को मैं हमेशा महत्व देता हूं मैं हमेशा मानता हूं और चाहता हूं कि इसी पथ पर छत्तीसगढ़ भी आगे बढ़े। नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह करते हुए कहा कि जमीन और फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों को आप जितनी जल्दी आगे बढ़ाते जाएंगे, मैं वादा करता हूं कि साल 2024 तक छत्तीसगढ़ को एक लाख करोड़ की सड़कें बनाकर एनएचएआई के तरफ से दी जाएंगी।

विकास का मंत्र

नितिन गडकरी ने इस दौरान कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है पानी, पावर कम्युनिकेशन, और ट्रांसपोर्ट इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी राज्य आगे बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ में भी हमें ऊर्जा संचार यातायात और पानी से संबंधित व्यवस्थाओं पर ध्यान देना होगा । इससे कृषि बढ़ेगा कृषि बढ़ेगा तो किसानों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी होगी। पानी और ट्रांसपोर्टेशन कम्युनिकेशन अच्छा होने से प्रदेश में उद्योग आएंगे जिसकी वजह से लोगों को रोजगार भी मिलेगा और गरीबी दूर होगी।

पेट्रोल की महंगाई से बचने का आइडिया

गडकरी मंच से बोले- पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ गए है। मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं इस टेक्नोलॉजी पर काम हो रहा है कि अब गाड़ियों में पेट्रोल की जगह 100 परसेंट एथेनॉल डालकर चला सकते हैं । टोयटा, हुंडई, सुजुकी जैसी कंपनियों ने मुझसे कहा है कि वो 6 महीने में ऐसी गाड़ी मार्केट में ला रहे हैं। बजाज ने स्कूटर और बाइक तो लॉन्च कर दिया है फ्लेक्सी इंजन पर। एथेनॉल भविष्य का फ्यूल है किसानों का फ्यूल है ।

उन्होंने सीएम बघेल से कहा कि मैं आपसे अनुरोध करूंगा अब पेट्रोल के बजाए एथेनॉल पंप शुरू करने की अनुमति भारत सरकार ने दी है। इसलिए गन्ने से, राइस से जो एथेनॉल बनाने की बात है आप इसे शुरू करें, छत्तीसगढ़ से पेट्रोल गायब हो जाएगा, पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस देश का किसान अन्नदाता है इस देश के किसान को ऊर्जा दाता बनाना है। आप इस ओर ध्यान दें।

सस्ते पब्लिक ट्रांसपोर्ट का आइडिया

मुख्यमंत्री से गडकरी बोले- आपने ट्राम देखी होगी वो लोहे के चक्के वाली। मगर अब युरोपियन कंट्री में ट्रॉली बस, रोड ट्रेन आ गई है वो टायर पर चलती है। दो बस को जोड़कर बनाते हैं, वो ऊपर केबल से जुड़ी होती है बिजली से चलती है। रायपुर से दुर्ग 32 किलोमीटर है। हम वहां अब 4 ब्रिज तो बना रहे हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं एक केबल डाल देंगे हम एनएच पर। फिर वहां डबल डेकर, रोड ट्रेन, बस भी चल सकती है । इस पर मैं सब्सिडी देने की बात सोच रहा हूं । यहां से सफर 30 मिनट में हो जाएगा। 50 टके बस का किराया घट जाएगा। गरीबों को एसी बस में घुमाओ। आप पहला प्रोजेक्ट रायपुर से दुर्ग तक भेज दो, आपको पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है, मैं अपने विभाग के पैसे से सब करा दूंगा। हमारे महाराष्ट्र परिवहन की डीजल बसों में हॉर्न छोड़कर सब बजता है। आप इलेक्ट्रिक एसी बस लाइए, हमें थोड़ा बिजली सस्ते में दे दीजिए पूरी केबल सभी नेशनल हाइवे पर लगाएंगे, डबल ट्रेन बस शुरू कर दें देखिएगा लोग अपनी गाड़ियों की बजाए इसमें जाना शुरू कर देंगे, सुविधा मिलेगी ये मेरा आपसे अनुरोध है।

सस्ते ब्रिज निर्माण का आइडिया

गड़करी ने बताया कि अब पुल बनाने में हम ग्लास फाइबर काे यूज करेंगे। उन्होंने कहा- मलेशिया से एक तकनीक हम लेकर आए हैं, पूना में इसके प्लांट शुरू किए हैं। इसमें हम स्टील के जिसमें आम तौर पर दो पिलर्स में 30 मीटर का गैप होता है। इसे अब 120 मीटर तक बढ़ा सकते हैं। इससे कॉस्ट 40 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। इसमें ऊपर की तरफ लगने वाला, स्टील फाइबर छत्तीसगढ़ में बन सकता है।

हम इसकी पूरे देश फैक्ट्री डाल रहे हैं। मैं असम गया था। वहां सोनवाल जी के प्रचार में उनके आग्रह पर मैंने ब्रह्मपुत्र नदी पर ब्रिज बनाने का एलान कर दिया। दिल्ली आकर देखा तो ब्रिज की कॉस्ट 6 हजार करोड़ बैठ रही थी। मैं परेशान हो गया। मगर जब रिसर्च की तो अब वही ब्रिज टेक्नोलॉजी की मदद से 650 करोड़ में बन सकता है। प्री कास्ट का उपयोग छत्तीसगढ़ में करें, फायदा होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS