City Media - Page 204 of 1846 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 204

विहिप बजरंगदल ने बजरंगी सुहास शेट्टी को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर हिंदू अत्याचार बस्तर भी अछूता नहीं रहा। विहिप प्रांत प्रचार प्रसार सदस्य रोहन कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिहादी मानसिकता के अराजक राष्ट्रद्रोहियों ने वक्फ बिल की आड़ में द्वेषपूर्ण व्यवहार करते हुए हत्या, आगजनी, बलात्कार जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर आतंकियों ने हिंदुओं का कत्लेआम किया। कर्नाटक के मैंगलोर में बजरंगदल कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या बीच सड़क पर तलवारों से की गई। केंद्र सरकार, राष्ट्रपति व सुप्रीम कोर्ट को हिंदूओं की टार्गेट किलिंग को संज्ञान में लेते हुए हिंदुओं की रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

सिरहासार स्थित शहीद स्मारक में बजरंग दल कार्यकर्ता सुहास शेट्टी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विहिप जिला गौरक्षा प्रमुख विष्णु ठाकुर, नगर अध्यक्ष पवन राजपूत, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर संयोजक भवानी सिंह चौहान, पवन राजा, रोहित झा, यशवंत, अमन धीवर, सौभाग्य पारेश्वर, सुमीत गुप्ता सहित बजरंगदल के कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से करवाएं लागू: जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप

0
  • जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक में दिए निर्देश 

जगदलपुर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा कि बैठक में विभागों से संबंधित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में समस्याओं और मांगों के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी बात रखी है। इस पर अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करें और जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करवाएं।

सामान्य सभा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने पेयजल की आपूर्ति, नवीन बोर खनन लक्ष्य, जल जीवन योजना प्रारंभ से अब तक की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय जानकारी, हैंडपंप बिगड़ने की स्थिति में त्वरित सुधार कार्य हेतु मेकेनिक का मुख्यालय में रहवास की स्थिति की जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारी ने वनाधिकार पट्टा एवं वर्षा ऋतु में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण लक्ष्य, तेंदूपत्ता संग्रहण लक्ष्य के विरुद्ध संग्रहण की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति, स्वास्थ्य अधिकारी ने मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के लिए किए गए उपायों एवं मच्छरदानी वितरण, स्वास्थ्य केंद्रों एवं आसपास की सफाई की स्थिति, डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों की मुख्यालय में उपस्थिति की जानकारी पर चर्चा की गई। साथ ही स्वास्थ्य अमला के मरीजों के साथ व्यवहार, अस्पतालों में इंजेक्शन, वेक्सीन, दवाईयों की उपलब्धता और विभाग में कितने एनएचएम व नियमित कर्मचारी अन्यत्र सलग्न हैं तथा स्टॉफ नर्स एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की जानकारी पर चर्चा हुई। शिक्षा विभाग से स्कूल जतन योजना के स्वीकृत कार्य, निर्माण कार्यों की स्थिति, जर्जर शालाओं की जानकारी, बालिका शौचालय की स्थिति, सरस्वती सायकल योजना की स्थिति, बालिका ड्राप आउट की जानकारी, एकल शिक्षक व शिक्षक विहीन शालाओं की जानकारी पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र के स्कूलों से संबंधित समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दी। आदिम जाति कल्याण विभाग अनुरक्षण मद में स्वीकृत्ति कार्य की स्थिति तथा पूर्ण-अपूर्ण की जानकारी, पुराने व जर्जर भवन के चिन्हांकन, बालिका आश्रम छात्रावासों में महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जानकारी दी गई। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों, लाभांवितों की जानकारी दी गई। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों की पूर्णता, आगामी सत्र हेतु बच्चों के सर्वे एवं दर्ज संख्या की स्थिति, कृषि विभाग द्वारा आगामी खरीफ फसल उत्पादन हेतु उपचारित बीज, खाद की उपलब्धता, वितरण एवं विभाग द्वारा क्रियांवित समस्त योजना की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी, उद्यानिकी विभाग चिराग योजना की स्थिति की जानकारी दी गई। साथ ही 15वें वित्त आयोग जिला पंचायत विकास योजना, वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के सबंध में चर्चा की गई।मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की मांगों और उनके क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करें। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, जिला पंचायत के अधिकारी और जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।

दशापाल में मृतक के कफन दफन को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा का ग्रामीणों ने किया विरोध

0
  • विरोध में उतरे विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता 

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक के ग्राम दशापाल में एक मतांतरित ईसाई मृतक के कफन दफन को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया। ग्रामीणों के साथ विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता भी विरोध पर उतर आए थे।

विहिप के विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने बताया कि ईसाईयों द्वारा मृत देह को ग्राम पंचायत दशापाल के आदिवासी श्मशान में दफनाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से शव को सड़क पर रख चक्काजाम करने का हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया। आदिवासी श्मशान पर अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से ग्रामीणों एवं विहिप बजरंग दल ने भी जमकर विरोध किया। जिस कारण सड़क पर चक्काजाम करने वालों को उठना पड़ा। रवि ब्रम्हाचारी ने कहा कि ईसाईयो के लिए सरकार ने जिला मुख्यालय जगदलपुर के करकापाल में कब्रिस्तान उपलब्ध कराई है वहीं पर अंतिम संस्कार करना चाहिए। इस दौरान विहिप विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, प्रखंड मंत्री सूरज सिंह चंदेल, प्रखंड संयोजक सुनील सेठिया के साथ कार्यकर्ता बंधु सहित हिंदू समाज के वरिष्ठ जन, ग्रामजन उपस्तिथ थे।

पानी सप्लाई केंद्र में पानी की कालाबाजारी पर लगेगी रोक: संजय पाण्डे

0
  • निर्धन कन्या विवाह, धार्मिक कार्य और शोक कार्यक्रम के लिए मुफ्त मिलेगा पानी: महापौर 

जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे, महापौर परिषद के सदस्यों व नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने शनिवार को पानी सप्लाई केंद्र का जायजा लिया। जहां वर्तमान व्यवस्था देख महापौर ने नाराजगी जाहिर की। फिजूल बहते पानी को देखकर उन्होंने कहा कि पानी टैंकर भरे जाने के बाद पानी व्यर्थ नहीं बहना चाहिए। वहीं दिनभर में जितने भी पानी टैंकर भरे जाते हैं उनका हिसाब किताब पूरी पारदर्शिता के रखना होगा। आम लोगों हेतु पानी सप्लाई में पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी पानी टैंकर सप्लाई की जाती है उसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

दरअसल लंबे समय से पानी सप्लाई केंद्रों में कुछ अव्यवस्थाएं थीं, जिसकी जानकारी महापौर सहित पार्षदों को मिली थी।अवकाश का दिन होने के बावजूद संजय पाण्डे निगम के महापौर परिषद के सदस्यों के साथ पानी सप्लाई सेंटर में आयुक्त के साथ निरीक्षण करने पहुंचे।महापौर पाण्डे ने कहा कि सामान्य सभा में टैंकरों की दरें तय की गई हैं। निर्माण कार्य हेतु उपयोग में लाए जाने वाले टैंकरों से प्रति टैंकर एक हज़ार रुपए है। निर्धन कन्या के विवाह व शोक कार्यक्रम के लिए पानी टैंकर निःशुल्क दिया जाएगा साथ ही धार्मिक कार्यक्रम के लिए आयोजकों द्वारा पानी स्टोरेज की व्यवस्था किए जाने पर वहां पर भी पानी टैंकर निशुल्क दी जाएगा। अनियमितता से बचने राशि जमा कर रसीद प्राप्त करने के बाद ही पानी टैंकर भेजा जाएगा। जल कार्य विभाग के सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा कि पानी का सदुपयोग हो और टैंकर का कहीं भी गलत उपयोग न हो पाए इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। वहीं जिसकी ड्यूटी पानी सप्लाई केंद्र में रहेगी उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह पानी की बर्बादी नहीं होने देगा। नियम का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महापौर संजय पाण्डेय के साथ नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, जल कार्य विभाग के सभापति सुरेश गुप्ता, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, रितेश सिन्हा सहित नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनता की सेवा करके मुझे मिलतीहै आत्मिक संतुष्टि: किरण देव

0
  •  अपने दफ्तर पहुंचे लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान करवाते हैं विधायक 

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों से को निर्देश दिए।

क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना समझा। लोग मुख्यतः पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी के नवनिर्माण, राजस्व संबंधी प्रकरण, विद्युत संकट व अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे थे। विधायक किरण देव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए से संबंधित विभाग से चर्चा की और तत्काल निराकरण करवाया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली, बोर खनन व अन्य समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का भरोसा लोगों को दिलाया। क्षेत्र की जनता से जिस उम्मीदों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का किरण देव को विधायक बनाया है उन उम्मीदों पर सजगता से जनमानस के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का कार्य श्री देव कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा है कि क्षेत्र के देवतुल्य जनता से प्रतिदिन भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान करने से मुझे आत्मिक संतुष्टि मिलती है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी ना हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार में क्षेत्र का लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हम प्राथमिकता के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्या का समाधान करने का कार्य करना हमारा दायित्व है।

वनमंत्री कश्यप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में हुए शामिल

0
  • मुख्यमंत्री साय के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में हुए शामिल, सरकार के विजन को लेकर दिया रिपोर्ट
  • बस्तर सहित पुरे प्रदेश में शिक्षा और स्वलम्बन पर जोर – केदार कश्यप
  • शिक्षा के माध्यम से बदल रहा है बस्तर की दिशा और दशा – केदार कश्यप 

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप नई दिल्ली में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में उनके प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षा को बेहतर बनाने से संबंधित कई अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।

दिल्ली में आयोजित बैठक को लेकर उन्होंने आज रायपुर मुख्यालय में चर्चा के दौरान बताया कि बस्तर क्षेत्र में स्कूल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा को जिले में विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाया गया है। जिले में कई स्कूल संचालित हैं, जिनमें सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और हमारा बस्तर क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। बस्तर के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिला के कई इलाकों में ड्रॉपआउट दर में कमी आयी है। जो विद्यार्थी किसी कारणवस स्कूल छोड़ दिए थे उन्हें हमारी विष्णुदेव साय सरकार अभियान चलाकर पुनः स्कूल प्रवेश कराने का कार्य कर रही है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।

मंत्री कश्यप ने बताया कि हमारी सरकार ने ड्रॉपआउट दर में कमी लाने के लिए पोर्टा केबिन की शुरुआत, केजी से पीजी तक मुक्त आवासीय शिक्षा के लिए शिक्षा नगरी की स्थापना की, छू-लो आसमान, लक्ष्य जैसी पहलों के माध्यम से आदिवासी युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय जैसे स्कूलों की शुरुआत की गई है। ऐसे बहुत से कार्य हमारी सरकार कर रही है जिसके माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

स्मार्ट क्लासेस और नवाचार के माध्यम से विचारों में बदलाव

वनमंत्री केदार कश्यप ने बताया की आधुनिक दौर में आधुनिक और तकनिकी ज्ञान आवश्यक है इस दृष्टी से भी हमारी सरकार स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस, टिंकलिंग लैब्स और वर्चुअल शिक्षा जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नवाचार किए जा रहे हैं। स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से विज्ञान के प्रयोग और अन्य विषयों को समझाने बताने के तरीकों में भी बदलाव आया है।

शिक्षक-छात्र संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रयास 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे समय में शिक्षक और एक विद्यार्थी के मध्य सम्बन्ध अभिभावक का था। आज बदलते दौर में बुन्यादी शिष्टाचार समाप्त हो रहा है। ऐसे विषयों पर भी हमारी सरकार चिंतन कर रही है। इसलिए साय सरकार ने शिक्षकों और छात्रों के मध्य बेहतर संवाद और सामंजस्य के लिये स्कूल में छोटे छोटे कार्यक्रम, काउंसलिंग प्रोग्राम कराने के निर्देश दिये हैं।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना सभी बच्चों का अधिकार है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी शारीरिक बाधा के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। जिससे वे मुख्यधारा की शिक्षा से सहज रूप से जुड़ सकेंगे। ऐसे विशेष बच्चों के लिये भी सरकार पहल कर रही है।

शिक्षा से स्वालम्बन की दिशा में साय सरकार

मंत्री कश्यप ने कहा की वर्तमान समय में रोजगार उनमुखी शिक्षा की आवश्यकता है। इसलिए साय सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से पुरे प्रदेश में रोजगार उनमुखी शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। शिक्षा के साथ हमारे प्रदेश के युवा पीढ़ी स्व रोजगार हो यह सरकार का विजन है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि शिक्षा और स्वरोजगार के बीच एक गहरा संबंध है। शिक्षा व्यक्ति को कौशल और ज्ञान प्रदान करती है, जिससे वे स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। शिक्षा व्यक्ति को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करती है। विष्णुदेव सरकार का विजन यही है शिक्षा के माध्यम से छात्रों का समुचित विकास हो।

वीर सावरकर भवन का होगा जीर्णोद्धार: संजय पाण्डेय

0
  •  महापौर ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो के साथ किया भवन का निरीक्षण

जगदलपुर महापौर संजय पाण्डेय ने आज आयुक्त एवं एमआईसी सदस्यों व पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर के वीर सावरकर भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान वीर सावरकार भवन में पूर्व में किसी भी प्रकार का मेंटेनेंस नहीं किए जाने के कारण कई खामियां नजर आईं। जिनका आंकलन कर इस भवन को ठीक करने की बात संजय पाण्डे ने कही है।

महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि 10 साल के कांग्रेस सरकार में वीर सावरकर भवन सहित जितने भी बड़े परिसर व अन्य निर्माण कार्य जो पूर्व महापौर किरण सिंह देव के कार्यकाल में हुए थे उन सभी का सही संरक्षण कांग्रेस के कार्यकाल में नहीं हुआ। उनका सिर्फ दोहन ही हुआ है लेकिन अब नगर प्रशासन में भाजपा सत्ता में आ गई है इसलिए इन भवनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वीर सावरकर भवन के बारे में महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि अभी 25 लाख खर्च कर रंग रोगन, सीलिंग, टॉयलेट, मंच और सामने की नालियों को दुरुस्त किया जाएगा।

कूलिंग डक्ट, फैन ठीक किया जा सकेगा तो उसे भी ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह भवन शहरवासी विवाह व अन्य सामाजिक, धार्मिक कार्य के लिए उपयोग में लाते हैं इसलिए इसे हाईटेक करने की जरूरत है।ताकि लोगों को सुविधाजनक स्थिति यहां प्राप्त हो। महापौर ने इस भवन में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने का भी निर्देश दिया।भविष्य में इस भवन के अंदर एयर कंडीशनर भी लगाने की योजना है। इतना ही नहीं बल्कि इस भवन में कई ऐसे सामान जो खंडहर में तब्दील है उसे भी सही स्थान पर व्यवस्थित करने के लिए महापौर ने कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान महापौर संजय पाण्डेय के साथ नगर निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा एवं निगमकर्मी मौजूद रहे।

एक राष्ट्र एक चुनाव विकसित भारत के संकल्प पूर्ति हेतु देश मे सकारात्मक बदलाव -अभिषेक सिंह

0
  • वन नेशन वन इलेक्शन को देशभर में मिल रहा विशाल जन समर्थन-अभिषेक सिंह

बालोद एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर राष्ट्रीय विचार मंच के तत्वाधान में सिटीमॉल बालोद के पांची सिनेमा हाल में जिले भर से भारी संख्या मे प्रबुद्ध वर्ग समाज सेवी , डाक्टर, वकील, व्यवसायी, समाज प्रमुख,शिक्षक,मानस परिवार,पेंशनर समाज प्रमुख,सेवा निर्वित अधिकारी कर्मचारी सहीत अन्य वर्गो की उपस्थिति में विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य वक्ता राजनांदगांव लोकसभा के पुर्व सांसद अभिषेक सिंह अध्यक्षता सेवानिवृत्त आई ए एस अधिकारी जी आर चुरेन्द्र, विष्टि अतिथि डा प्रदीप जैन, समाज सेवी चेमन देशमुख, राकेश द्विवेदी सहित अतिविशिष्ट एवं सभ्रांत नागरिकगण उपस्थित रहेl

मुख्य वक्ता अभिषेक सिंह ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत एक सकारात्मक बदलाव को लेकर बुद्धिजीवियों एवं सामान्य वर्ग से समर्थन प्राप्त करने यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है भारत के इतिहास में दुनिया की पूरी अर्थव्यवस्था में 30% अर्थव्यवस्था भारत से पूर्ति होती थी भारत पुर्व में सोने की चिड़िया कहलाती थी गणित में हमने 0 दुनिया को दिया, आयुर्वेद अर्थशास्त्र, उच्च स्तर का ज्ञान हमने विश्व को दिया है ज्ञान योग हमारे संतो महर्षि ऋषि मुनियों के ताप ज्ञान से हमारे देश सोने की चिड़िया मानी जाती थी आक्रमण क्रांताओ, वर्ण, वर्ग भेद, जाती पाती आपसी लड़ाई सहित अन्य कारणों से हम गुलामी की जंजीरों में जकडे गए हम अपने पुराने वैभव को प्राप्ती एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर एक देश एक चुनाव को राष्ट्रहित में करना चाहते हैं यह कोई नई बात नहीं है आजादी के बाद 1952 से 1967 तक सभी चुनाव एक साथ हुए 1960 में पाकिस्तान के साथ युद्ध एवं तीन-चार वर्षो तक अकाल से अनाज की कमी हुई हमें अमेरिका से अनाज आयात करने पड़े 1967 के चुनाव आते-आते देश में केंद्र एवं अधिकतम राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी कुछ राज्यों में गठबंधन की सरकारे बनी मूल रूप से कांग्रेस का विरोध होता रहा कई राज्यों में राज्यपाल ने अल्पमत में मध्यावधि चुनाव कराए 1991 से 2025 तक केंद्र और कई राज्यों के चुनाव एक साथ हुए कई बार केंद्र में भाजपा की सरकार और राज्य में कांग्रेस की सरकार को एक साथ मतदाता चुनते आए हैं ऐसे कई उदाहरण हैं जनता 5 वर्षों के लिए सरकार चुनती है किंतु पंच पार्षद से लेकर विधानसभा लोकसभा तक के सभी चुनाव में 2 साल का कार्यकाल जो किसी सरकार के 40% समय का दुरुपयोग होता है आज लगभग देश का 50 लाख करोड़ का सालाना बजट है सभी इलेक्शन एक साथ होते हैं तो साढे चार से आठ लाख करोड़ तक की बचत हो सकती है जो कुल बजट का 10 से 15% बचत होगी जिससे छोटे-छोटे निर्माण विकास कार्य पूरे देश में हो सकते हैं साथ ही सभी चुनाव में लगने वाले आचार संहिता के कारण आम जनता गरीब जनता जिनका छोटा-छोटा काम खेत का नामांतरण, बिजली ,पानी सहित कई ऐसे आवश्यक कार्य आचार संहिता के कारण रुक जाते हैं मीडिया जो सरकार को आईना दिखाने का काम करती है महीने दो महीने तक चुनावी कवरेज समीकरण को लेकर अपने मूल कार्यों से विचलित हो जाते हैं चुनावी ड्यूटी में अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकों के पीड़ा देखी जा सकती है विशेष कर शिक्षा मे बाधा उत्पन्न होने से इसका दुष्परिणाम 15 वर्षों बाद समाज को सहना पड़ता है शिक्षक वोटर लिस्ट चुनाव की ड्यूटी में अपने मूल कर्तव्यों को नहीं कर पाते राजनेताओं की दृष्टि से दिन प्रतिदिन होते महंगे चुनाव से कोई जमीन जायदाद बेचता है कोई कर्ज में डूब जाता है इस पर भी अंकुश लगेगाl

देश आज एक बड़े बदलाव के लिए आगे बढ़ रहा है इस विचार को क्रांति लाने की जिम्मेदारी हम सबकी है 

अध्यक्षी उद्बोधन में जी आर चुरेंद्र ने कहा कि बार-बार चुनाव से राजनीतिक अस्थिरता आती है मोदी जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव रखा था जो आज मूर्त रूप ले रहा है 2024 के लोकसभा चुनाव में साधन संसाधन में चुनावी खर्च 1 लाख 35 हजार करोड़ था जो 2019 के चुनाव से दुगना हुआ यह राशि देश के विकास में लगनी चाहिए जो देश की कुल जीडीपी का 1.5% के बराबर है

समाजसेवी चेमन देशमुख ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी सुरक्षा बलों का दबाव कम होगा नागरिक एक साथ मतदान कर पाएंगे जिससे भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र सशक्त बनेगा भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के लिए दीर्घकालिक समाधान हो सकता है

विष्टि जनों ने अपने विचार रखें

समाजसेवी डॉक्टर प्रदीप जैन ने कहा कि यह जन-जन के दिल से निकली आवाज है आज देश का हर व्यक्ति इस बिल के साथ है यह देश के विकास और समृद्धि का रास्ता प्रशस्त करेगा चिकित्सा जगत आई एन आई एवं बालोद के एक-एक जनता की ओर से इस बिल का समर्थन करता हूं

अभिषेक सिंह जी बालोद जिले की ओर से अस्वस्त होकर जाएं कि हम इस बिल के साथ हैं

डॉक्टर चावड़ा ने कहा कि पेंशनर समाज एक देश एक चुनाव का समर्थन करता है हम जन-जन तक जाकर इसके लाभ आम मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य करेंगे इसके पीछे देश का विकास समाहित है

सेवा निर्वित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डी आर गजेंद्र ने भी इस बिल का समर्थन करते हुए कहा कि बार-बार चुनाव से सबसे अधिक पीड़ा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को होती है मतदाता सूची से लेकर मतदान संपन्न करने तक बच्चों के भविष्य को ताक में रखकर कर्तव्य निर्वहन करना पड़ता है अधिवक्ता शारदा ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का लाभ हम अपने घर में ही देख सकते हैं हम छठी का कार्यक्रम बर्थडे के साथ मनाते हैं जिससे धन एवं समय की बचत होती है

व्यवसायी मोहन नाहटा ने कहा कि देश के जवान अधिकारी कर्मचारी का समय बहुमूल्य होता है परिवहन व्यवस्था में वाहनों का अधिग्रहण से ट्रान्सपोर्ट व आम जनता को भी अनेक परेशानियां होती हैं इन सब की बचत एक चुनाव से संभव है

शिक्षक जितेंद्र सोनी ने केंद्र सरकार द्वारा लिए इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी जी की संकल्पना राष्ट्रहित में समाहित है भारत में हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं इससे न केवल सरकारी खर्च बढ़ता है बल्कि सुरक्षा प्रशासन और संसाधनों पर भी बोझ पड़ता है एक साथ चुनाव में होने वाले खर्च को बचाकर संसाधनों को देश के विकास में लगाया जा सकता है

मानस परिवार की ओर से प्रतिमा यादव ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव निर्णय व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में परिवर्तनकारी कदम सिद्ध होगा

युवाओं की ओर से आशुतोष कौशिक ने कहा कि एक देश में एक चुनाव कराने से होने वाली आर्थिक बचत आने वाली पीढियो के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेगी एक राष्ट्र एक चुनाव सिर्फ चुनावी मैनेजमेंट से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को तेज गति देने का सशक्त माध्यम भी बनेगी

श्रद्धांजलि

सभा में उपस्थित जन समूह ने पुलवामा में 27 पर्यटकों,सौलानियो पर आतंकी हमले से हुए मृतकों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित किए

कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगीत एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों एवं विशिष्ट जनों का आभार आयोजन समिति के संयोजक राकेश द्विवेदी ने किया मंच संचालन मौसमी साहू ने किया

शव दफनाने को लेकर विवाद, परिजनों ने किया चक्कजाम

0
  • सरगीपाल के धर्मांतरित युवक की अंत्येष्टि रोकी ग्रामीणों ने

बकावंड विकासखंड बकावंड के ग्राम सरगीपाल में एक धर्मांतरित युवक के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीण अपने गांव में शव न दफनाने देने पर अड़ गए हैं। वहीं इसके विरोध में मृतक के परिजन और ईसाई समुदाय के लोग शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने चक्कजाम भी कर दिया।

ग्राम पंचायत सरगीपाल निवासी 35 वर्षीय अजय बघेल बीते 21 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मृत्यु हो गई। परिजन अजय के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम सरगीपाल और दशापाल के ग्रामीण एकजुट होकर शव को गांव में दफनाने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था मृतक व उसके परिजन क्रिश्चियन धर्म अपना चुके हैं। मृतक के परिवार पहले हिंदू थे इसलिए हिंदू रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाए। वहीं

मृतक के परिजन ईसाई धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार पर अड़ गए। काफी गहमा गहमी के बाद मृतक के परिजन और क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने रोड पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया। वे नारे लगाते रहे कि हमें संविधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए। खबर मिलने पर एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े, थाना प्रभारी डोमेंद्र सिन्हा तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं है। समाचार लिखे जाने तक चक्कजाम और विवाद की स्थिति बनी हुई है।

युवा शक्ति के दम पर होगा विकसित भारत का निर्माण: मंत्री केदार कश्यप

0
  • साय सरकार ने युवाओं के कौशल विकास के लिए किए अहम एमओयू
  • बस्तर सहित पूरे प्रदेश को मिलेगा लाभ: कश्यप
  • स्वालंबन और स्वरोजगार से दूर करेंगे बेरोजगारी

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीति- राज्य कार्यशाला श्रृंखला के राज्य समर्थन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को विस्तार देने विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ कर चार महत्वपूर्ण एमओयू किए हैं। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी विष्णुदेव साय सरकार युवाओं को रोजगार करने के ध्येय से हर संभव प्रयास कर रही है।

मंत्री  कश्यप ने कहा कि हमारा प्रदेश नव युवा राज्य है। यहां रोजगार और स्वालंबन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में हमारी साय सरकार ने यहां के युवाओं को कौशल में महारत बनाने जो पहल की है वह भविष्य के विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी। वनमंत्री एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर खनिज संपदा के साथ वन और प्रकृतिक संपदा से भी परिपूर्ण क्षेत्र है। बस्तर के युवाओं ने आज शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अविश्वनीय सफलता प्राप्त कर ली है। वैसे ही अब कौशल विकास के माध्यम से स्वालंबन के दिशा में सफलता को प्राप्त करेंगे। हमारी सरकार इस एमओयू के माध्यम से युवाओं के कौशल को संवारने का काम करेगी।

वन आधारित आजीविका पर जोर

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में हमारी आर्थिक व सामाजिक विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि वनवासी क्षेत्रों में वन-आधारित आजीविका कार्यक्रमों पर कार्य किया जाएगा इससे हमारे आदिवासी समुदाय के लोगों की आय में वृद्धि होगी। राज्य स्तरीय योजनाओं में जनजातीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं उन्हें नई तकनीक और कौशल से जोड़ने की दिशा में भी हमारी सरकार अभियान पूर्वक कार्य करेगी।

महत्वपूर्ण चार एमओयू

कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने एमओयू के बारे में भी बताया। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं नंदी फाउंडेशन आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं आवश्यक कौशल प्रदान कर उनके आजीविका के साधनों में सुधार लाने का काम करेंगे। दूसरे एमओयू के तहत छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं महेंद्रा एंड महेंद्रा कंपनी

द्वारा दंतेवाड़ा कोंडागांव और बलरामपुर जिलों के लाइवलीहुड कॉलेजों में ट्रैक्टर मैकेनिक पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। तीसरे एमओयू के तहत उच्च शिक्षा विभाग एवं नैसकॉम द्वार कॉलेज विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देकर उन्हें जॉब प्रोवाइडर के रूप में विकसित करेंगे। वहीं चौथे एमओयू के तहत उच्च शिक्षा विभाग एवं नंदी फाउंडेशन द्वारा महाविद्यालयीन छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर उन्हें कुशल और आत्मनिर्भर युवा बनाएंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS