जिनके पूरे परिवार को दो-दो बार कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है और स्वयं कोविड़ की चपेट में आए वह योद्धा हैं संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन जोकि कोरोना वारियरों की मदद के लिए उनके साथ कदमताल करते हुए नजर आ रहें हैं। पिछले वर्ष जब कोविड का संक्रमण काल पूरी तरह पीक था, उस दौरान भी वह शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिना रुके -बिना थके सेवा भाव से
डटे रहे। संसदीय सचिव रेखचंद जैन विधायक हैं, वह प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देकर भी वह काम करा सकते थे किन्तु वह स्वयं खड़े रहकर सेवा करते हुए देखे जा सकते हैं। मल्टी स्टारर अमिताभ बच्चन की फिल्म कालिया की मशहूर डायलॉग जहां से हम खड़े होते हैं लाईन वहीं से शुरू होती है की पंक्ति ठीक बैठती है।
रेल्वे कालोनी जगदलपुर में आई0पी0एल0 2021 के मैच में सट्टे का दाॅव लगाकर खेलाने वाले सटोरिये पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई है । ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि रेल्वे कालोनी जगदलपुर में किसी व्यक्ति के द्वारा चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के आॅन लाईन तरीका से रूपये पैसे का दाॅव लगाकर सट्टा खेला रहा है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के
नेतृत्व में टीम तैयार कर दर्शित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान शिवानंद सागर उर्फ शिवा को रेल्वे कालोनी जगदलपुर के एक मकान में चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से दाॅव लगाकर सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया । जिसके पास से मौके पर 20,200/- रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, 01 एलईडी टीवी, 02 रिमोट, एक रजिस्टर जिसमें मैच के लेन देन का हिसाब किताब, सट्टा पट्टी 19,68,000/- रूपये लेख है मौके से बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी शिवानंद सागर के विरूद्व धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बस्तर के युवा अनुराग महतो को युवक कांग्रेस सोशल मीडिया का जिला संयोजक बनाया गया है। अनुराग महतो वर्तमान में बस्तर साँसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो हैं साथ ही बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी में भी पद की शोभा बढ़ा रहें हैं।
कोरोना कोविड का पालन करते हुए दुर्गा मां के पूजा की गई |
इस आपदाओं में भी श्रद्धालुओं ने अपने आस्था और विश्वास का दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा से कोरोना कोविड महामारी आपदाओं से सुरक्षित रखे ऐसी मां दुर्गा से कामना की गई और जल्द से जल्द करोना महामारी आपदा की घड़ी टल जाए ऐसी भी कामना की गई । आज मां दुर्गा के अष्टमी एवं नवमी को भी श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्र मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए देखने को मिला माता हिंगलाजीन मंदिर गिरोला माता हिंगलाजीन मंदिर बेड़ागांव में भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ मां गौरी की पूजा की गई अष्टमी के दिन |
मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। 1 मई से शुरू होने वाले इस चरण में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। मोदी सरकार के इस फैसले का कांग्रेस पार्षद विजय सलाम ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर चौतरफा आवाज उठ रही थी और मैं इसके लिए मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता हूं। यह पूरे देश की जीत है विजय सलाम ने कहा कोरोना महामारी को रोकने वैक्सीनेशन के अलावा और कोई कारगर उपाय नहीं दिख रहा है।
केन्द्र सरकार ने एक मई से कोरोना टीकाकरण अभियान के अपने तीसरे चरण में दाखिल होने के साथ ही 18 वर्ष के आयु के सभी को टीकाकरण की मंजूरी दे कर वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसका दायरा जैसे बढ़ेगा हम आधी आबादी में पहुंचने के बाद सुरक्षित हो जाएंगे। अभी तक 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लेने की इजाज़त दी गई थी जिसकी बाध्यता अब नहीं रहेगी।
जिला नारायणपुर प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशानुसार नीरज चंद्राकर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साप्ताहिक लाॅकडाऊन प्रारंभ हुआ है जिसमें हमारे पुलिस के जवान कोरोना काल में मुस्तैदी से कोरोना से जंग लड़ते हुए शहरी क्षेत्रों में लाॅकडाऊन को सफल बनाने में अपना जी जान लगा दिए हैं थाना प्रभारी श्री तोप सिंग नवरंग नारायणपुर की सड़कों पर आम जनता को समझाईश देते हुए व लगातार अपने जवानों के साथ दिन रात पेट्रोलींग एवं गस्त करते नजर आ रहे हैं, इस महामारी के दौरान जहाँ हमारे जवान सजगता के साथ हर चौक चौराहे पर ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं अपने स्वास्थ्य व जान की परवाह न करते हुए साथ ही
अपने परिवार को भी अनदेखी कर केवल और केवल हम नागरिकों की चिंता कर अपना फर्ज अदा कर रहे हैं वहीं हमारा भी दायित्व है कि हम भी पूर्ण सहयोग करे इस लाॅकडाऊन को सफल बनाने में व इस महामारी से निजात पाने में- घर पर रहें सुरक्षित रहें, मास्क अवश्य लगाए के मुहिम के साथ धारा 144 का पूर्ण पालन अनावश्यक घूम रहे लोगों से कड़ाई के साथ जांच किया जा रहा है, बिना पास धारक को शहर में घूमने की अनुमति नही दी गयी है,जिला वासी पूरी तरह से जिला प्रशासन के नियमों का पालन कर रहे है,ताकि इस महामारी से निजात पाए,लोग इलाज के अभाव में ही बाहर जाने को विवश हैं, इस कोरोना महामारी से बचना सबके हित में है।
संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा दल्ली राजहरा ने आज दिनांक 20 अप्रैल 2021 को निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को वेतन समझौता शीघ्र संपन्न करने की मांग को लेकर हड़ताल की सूचना का मांग पत्र मुख्य महाप्रबंधक आई ओ सी राजहरा को दिया संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा में संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) दल्ली राजहरा तथा हिंदुस्तान स्टील एंपलाइज यूनियन (सीटू ) दल्ली राजहरा शामिल है प्रबंधन को ज्ञापन देते तथा चर्चा में राजेंद्र बेहरा , दानसिंह चंद्राकर , राजेश कुमार साहू, पुरुषोत्तम सिमैया, प्रकाश सिंह क्षत्री, रामादीन, चार्ली आदि शामिल थे |
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी.,उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत खन्ना, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर मोहित गर्ग,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर नीरज चन्द्राकर के निर्देशन में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादी नक्सलियो की गतिविधियो की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान हेतु जिला नारायणपुर एवं जिला कांकेर से संयुक्त आॅपरेशन प्लान तैयार किया गया। दिनांक 18.04.2021 प्रातः दोनो जिले से मुताबिक आॅपरेशन प्लान के पुलिस पार्टी को नक्सली विरोधी अभियान पर रवाना किया गया।
जिला नारायणपुर की डीआरजी टीम की पुलिस पार्टी दिनांक 18.04.2021 को जिला नारायणपुर -कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र मलमेटा की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। डीआरजी नारायणपुर की पुलिस पार्टी दिनांक 19.04.2021 को ग्राम मलमेटा एवं माहुरपाट के मध्य पहाड़ी किनारे पहुंचकर सर्चिग की कार्यवाही कर रही थी कि पूर्व से घात लगाकर बैठे माओवादी नक्सलियो द्वारा दोपहर करीबन् 12ः30 बजे पुलिस पार्टी को देखकर जान सहित मारने की नीयत से फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया। मुठभेड़ करीबन् 15-20 मिनट तक चला।
पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली सामान छोड़कर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल की सर्चिग पर माओवादी नक्सलियो के सामान 315 रायफल 01 नग, भरमार बन्दुक 01 नग, मैग्जीन 01 नग, 315 कारतूस 03 नग, पिटठ् बैग 05 नग, नक्सली वर्दी 01 जोड़ी, टोपी 02 नग, पानी बाटल 04 नग, रेडियो 01 नग, सोलर प्लेट 01 नग, गंजी बर्तन 02 नग, पेंट डिब्बा 01 नग, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की समाग्री बरामद करने में सफलता मिली है। मुठभेड़ में नक्सलियो के घायल होने की संभावना है।
जगदलपुर:- कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस कप्तान दीपक झा, सहायक कलेक्टर सूरुची सिंह सहित अन्य अधिकारियो की एक टीम अचानक रविवार देर शाम निरीक्षण में निकल पड़ी। सबसे पहले कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उड़ीसा बॉर्डर के चांदली में पहुंचकर वहां के सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई कि आने जाने वाले लोगों को बारीकी से जांच कर ही आगे बढ़ने दिया जाए। बेवजह घर से निकलने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके बाद बाईपास रोड होते हुए अधिकारियों का काफिला जगदलपुर पहुंचा। शहर के हर एक चेकप्वाइंट पर कलेक्टर व अन्य अधिकारी ने रुककर पुलिस कर्मचारी व वॉलिंटियर्स से बारीकी से पूछताछ की। वॉलेंटियर्स व पुलिस के जवानों ने अधिकारियों को बताया कि विभिन्न समाजसेवी संगठनों के द्वारा चाय, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा भी समय-समय पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि बेवजह बाहर निकलने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। दरअसल कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखकर प्रशासन के आला अधिकारी भी चिंतित है।
गीदम रोड स्थित शहीद गुंडाधुर पार्क के सामने एक व्यक्ति सब्जी भाजी बेच रहा है
गीदम रोड चेकप्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मचारी एम एस ठाकुर ने तुरंत वहां पहुंचकर सब्जी बेचने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की
यदि लोग घर से बेवजह निकलेंगे तो कोरोना का ग्राफ गिरना मुश्किल सा है। मालूम हो कि बस्तर कलेक्टर रजत बंसल प्रतिदिन दौरे पर निकल कर हर एक चीज का बारीकी से निरीक्षण करते हैं।उन्हीं के नेतृत्व में शहर के युवा वॉलिंटियर्स की एक टीम गठित की गई है, जो कि शहर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर चाक-चौबंद व्यवस्था में मदद कर रहे हैं। शहर के ऐसे 20 युवाओं की टीम गठित की गई है। सभी युवोदय के वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण बैठक राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक अशोक पांडे ने ली। वहीं प्रतिदिन वॉलिंटियर्स से रूबरू होकर उनकी परेशानियों व समस्याओं से अवगत भी होते हैं। शहर के प्रत्येक चौक चौराहों में युवाओं की जो टीम पुलिस कर्मचारियों के साथ काम कर रही है उनको सुरक्षा की दृष्टि से सैनिटाइजर मास्क व सुरक्षा के सभी इंतजाम मुहैया कराए गए हैं। मालूम हो कि बस्तर जिले में है 15 तारिक शाम 6 बजे से 22 अप्रैल के रात 12 बजे तक लॉक डाउन लगाया गया है। कलेक्टर बंसल ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन में लोग अपने घरों पर सुरक्षित रहें।
जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नहीं है कि वह लोगों को बेवजह परेशान करें।कोरोना का प्रकोप बस्तर जिला में भी बढ़ता जा रहा है इसलिए लॉकडाउन की स्थिति पैदा हुई है। सभी वॉलिंटियर्स सुबह व शाम चार-चार घंटा पुलिस कर्मचारियों के साथ अपनी सेवाएं देंगे। शहर के अनुपमा चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, संजय मार्केट ,धरमपुरा, बस स्टैंड सहित अनेक चौक चौराहों में पुलिस कर्मचारियों की जहां ड्यूटी लगाई गई है यह सभी वॉलिंटियर्स वहां मौजूद रहेंगे। एसपी दीपक झा ने बताया कि बस्तर जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है इसे लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी किया है। प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन के दौरान बस्तर पुलिस ने जगदलपुर शहर को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर संवेदनशील चौक चौराहों पर पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 6 जगहों पर चिन्हांकित कर फिक्स पॉइंट बनाए हैं। इसके अलावा शहर में 4 पेट्रोलिंग पार्टी की व्यवस्था भी की गई है। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं।
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता 5 लाख का इनामी नक्सली कोसा हुआ ढेर घटनास्थल पर मिले दैनिक उपयोग की वस्तुएं नीलावाया के जंगलों में हुई मुठभेड़ नक्सली 15 सालों से नक्सली संगठन में था सक्रिय कल से ही सुरक्षाबलों को जानकारी मिल रही थी कि नीलावाया के जंगलों में नक्सली जमा हो रहे है बिना विलंब सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई |