City Media - Page 282 of 1849 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 282

बकावंड की बत्ती एक साल से गुल

0
  •  सोलर हाई मास्ट लाईट बंद पड़ी है सालभर से; क्रेडा की बड़ी लापरवाही
  •  सूर्यदेव को ग्रहण लगा दिया क्रेडा के अफसरों ने 

अर्जुन झा

बकावंड ग्राम पंचायत बकावंड़ की बत्ती एक साल से गुल है। सोलर एनर्जी यानि सूरज देवता की ऊर्जा से बस्ती की सड़कों और गलियों को रौशन करने की योजना पर सूर्य ग्रहण लग गया है। इससे क्रेडा की बड़ी लापरवाही उजागर हो गई है।

छत्तीसगढ़ शासन के क्रेडा विभाग द्वारा बस्तर जिले के गांवों में एक साल पहले सौर ऊर्जा चलित हाई मास्ट लाइटें लगाई गई थीं। इस कार्य में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। स्तरहीन पैनल, खंभे और बल्ब लगाए गए थे। इसका नतीजा यह हुआ कि लाखों खर्च करने के बाद भी ये लाइटें ज्यादा दिन तक रौशनी नहीं बिखेर पाईं। सूर्य ऊर्जा के उपयोग की योजना को भ्रष्टाचार का सूर्यग्रहण लग गया है। बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में हाई मास्ट सोलर लाइट सिस्टम का पूरी तरह भट्ठा बैठ चुका है। सोलर हाई मास्ट लाईट लगने के बाद ग्राम पंचायत ने अपने स्तर पर की जाने वाली स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से हाथ खींच लिया। अब बस्ती वासी न घर के रह गए हैं, न घाट के। सारी की सारी सोलर लाईटें सालभर से बंद पड़ी हैं। रात में सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है, जिसके कारण आवागमन में ग्रामीणों को बड़ी परेशानी हो रही है।शाम 6 बजे से मुख्य चौक पर अंधेरा छा जाता है। इस कारण दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। गांव की मुख्य सड़कों और गलियों में घुप अंधेरा छाया रहता है।स्थिति यह है कि ग्राम पंचायत और क्रेडा की लापरवाही के कारण हाई मास्क लाइट्स की नियमित देखभाल नहीं हो रही है। इसके अलावा, कुछ शरारती तत्वों ने कब्जा बनाकर रखें है। हाई मास्ट लाइट्स बंद रहने का सबसे ज्यादा असर गांव के बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। बुजुर्गों को शाम के समय बाहर बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बच्चे अपने चौक के पास सामने खेल भी नहीं पा रहे हैं। गांव के मुख्य मार्गों से लेकर छोटी गलियों तक स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाने का उद्देश्य तो पूरा नहीं हो रहा है, बल्कि उल्टे सार्वजनिक संपत्ति की बर्बादी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत बकावड़ में बिजली खम्भों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। सालों से खराब लाइटों को ठीक नहीं कराया गया है। इससे रात में गांवों में अंधेरा पसरा रहता है। लोगों का कहना है कि लाइटों को लगाने में लाखो रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन गुणवत्ता ठीक न होने के कारण लाइटें कुछ महीनों में ही खराब हो गई। लोगों ने लाइटों को टीक कराने की मांग की है। वहीं पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा ने हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वजह क्रेडा के कर्मी ही बता पाएंगे।

वर्सन

क्रेडा से करूंगा बात

सोलर हाई मास्ट लाईट हमारे अधीन नहीं है। इसकी सारी व्यवस्थाएं क्रेडा सम्हालता है। सोलर हाई मास्ट लाइट्स को सुधारने के लिए जल्द क्रेडा के अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्था सुधारने की पहल की जाएगी।

पारेश्वर कुर्रे,

     सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

नगर निगम के दावों की पोल खोलती तस्वीर

0
  •  पिछली बॉडी और निगम प्रशासन की कथनी हुई उजागर
  • नई बॉडी के लिए चुनौती भी है यह समस्या 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में नई सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला आज शहर के मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया है। फैसला किसके पक्ष में गया है, इसका खुलासा 15 फरवरी को होगा। इस बीच नगर के एक हिस्से ऎसी तस्वीर सामने आई है जो नगर निगम की पिछली बॉडी और निगम प्रशासन के दावों की तो पोल खोल ही रही है, आने वाली नई बॉडी को चुनौती देती भी नजर आ रही है।

जगदलपुर की जंग यानि चुनावी महाभारत में कांग्रेस और भाजपा दोनों के महापौर प्रत्याशियों ने नगर को अपनी प्राथमिकताओं में नगर को स्वच्छ, सुंदर धूलमुक्त बनाने नालियों की नियमित सफाई और शहर में ड्रेनेज सिस्टम लाने को रखा है। स्वच्छता में जगदलपुर को नंबर वन बनाने के दावे पूरे चुनाव अभियान के दौरान किए जाते रहे। नगर निगम की पिछली बॉडी और नगर निगम प्रशासन भी नगर को स्वच्छता रैंकिंग में टॉप पर लाने की बात बार बार कहते रहे, मगर आज सामने

आई तस्वीर ने सभी दावों को नंगा कर दिया है। नगर निगम में अब सरकार जिसकी भी बने वह तो भविष्य की बात है, किंतु चंद्रशेखर वार्ड की सफाई व्यवस्था की हालत आपके सामने है। लगता है जैसे वर्षों से इस वार्ड की नालियों की सफाई नहीं हुई है। गंदगी से भरी इस नली की सफाई खुद रहवासी कर रहे हैं। जब सारा नगर और प्रशासनिक अमले मतदान मे उलझे हुए थे, तब जाम नाली की गंदगी से बेहाल चंद्रशेखर आजाद वार्ड की कुछ महिलाएं और युवतियां बजबजाती नाली को साफ करती नजर आईं।विदित हो कि बीजेपी समर्थित महापौर सफीरा साहू ने चुनाव तक लोगो से नाली सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और हर वार्ड को रोग मुक्त करने की बात बार बार कहती रही हैं है किंतु आज ही मतदान के दिन वार्डवासियों ने नाली को खुद साफ करते हुए यह वीडियो जारी किया है। यह तस्वीर बताती है कि अभी अभी कुछ दिनों तक ऐसी सफाई लोगो को खुद करनी पड़ेगी। क्योंकि जब तक नई सरकार नगर निगम की सत्ता पर विधिवत काबिज नहीं हो जाती, तब तक नगर वासियों को ऐसे ही गांधीजी की राह पर चलते रहना पड़ेगा। नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू भी स्वयं अक्सर नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकलते रहे हैं, मगर उनकी नजर चंद्रशेखर आजाद वार्ड की इस बदहाली पर कैसे नहीं पड़ी यह ताज्जुब का विषय है। चंद्रशेखर आजाद वार्ड वार्ड में पिछली पार्षद नीलिमा यादव थीं, जिनकी अकर्मण्यता से वार्ड मे न विकास कार्य हो पाए और न ही सफाई व्यवस्था सुधर पाई।गंदगी और बदबू के कारण का राह चलते लोग बेहद परेशन हो जाते हैं। नाली के किनारे स्थित घरों के रहवासियों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

माई दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर में जरूर खिलेगा कमल: संजय पाण्डेय

0
  •  भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सबका माना आभार
  • सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ संवारेंगे जगदलपुर को: संजय पाण्डे

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव निर्विघ्न संपन्न होने पर भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने समस्त मतदाताओं, क्षेत्रवासियों व चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, पुलिस बल, सुरक्षा कर्मियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। संजय पाण्डे ने कहा कि सभी के सहयोग व अथक परिश्रम से नगरीय निकाय चुनाव बिना बाधा के सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ है। बस्तर अंचल के सभी निवासी, मतदाता, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, सभी ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं।

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने कहा है कि भाजपा जगदलपुर की महापौर सीट सहित 48 पार्षद सीटें हम बहुमत से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जिस तरह मतदाताओं में भाजपा के प्रति उत्साह दिखा, उससे हमें पूरा विश्वास है कि हम जगदलपुर की सभी सीट बड़े अंतराल से जीतेंगे। भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि चुनाव- प्रचार के दौरान पूरे शहर में अलग-अलग वार्ड तक जाने का अवसर मिला, हर जगह भाजपा को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। राज्य में डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरी की गई मोदी जी की गारंटियों पर हमें जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। भाजपा के बूथ में जहां लंबी कतारें नजर आ रहीं थी, वहीं कांग्रेस के स्टॉल में खाली कुर्सियां देखकर चुनाव परिणाम का अनुमान लगाया जा सकता है। संजय पाण्डे ने शहर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन तथा मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने लोकतंत्र के इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने दिन रात परिश्रम की पराकाष्ठा की है, उसका अभूतपूर्व परिणाम होगा और हम जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जगदलपुर शहर को संवारेंगे।

बीच सड़क दरोगा जी की बखिया उधेड़ दी सांसद भोजराज नाग ने

0
  •  हाईवे पर घंटों जाम में फंसे रहे सांसद का गुस्सा फूट पड़ा थानेदार पर
  •  एसपी के सामने भी बिफर पड़े सांसद भोजराज

अर्जुन झा

जगदलपुर अमूमन शांत रहने वाले कांकेर के भाजपा सांसद भोजराज नाग का बीती रात रौद्र रूप देखने को मिला। जाम में घंटों फंसे रहे सांसद भोजराज नाग बीच सड़क पर भानुप्रतापपुर के थानेदार पर बरस पड़े।इसके बाद कांकेर एसपी के सामने भी वे उबलते नजर आए।

सांसद भोजराज नाग बीती देर रात कहीं से लौट रहे थे। इसी दौरान उनका और उनके काफिले में शामिल अन्य वाहन नेशनल हाईवे पर जाम में फंस गए।हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लगी थीं। एक घंटे से भी ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी जब वाहनों का रेला टस से मस नहीं हुआ तो सांसद भोजराज नाग के सब्र का बांध फूट पड़ा। उन्होंने अपने आदमी भेजकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि भानुप्रतापपुर के थानेदार के साथ पुलिस कर्मी हाईवे पर अपनी विभागीय गाड़ी अड़ाकर नों एंट्री के नाम पर वाहन चालकों से वसूली कर रहे थे। सांसद नाग ने तुरंत थानेदार को अपनी गाड़ी के पास बुलवाया और दरोगा जी पर भड़ास निकालना शुरू कर दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सांसद भोजराज नाग थानेदार को जमकर फटकार लगाते सुनाई दे रहे हैं।  नाग कह रहे हैं – तुम हमेशा वसूली में लगे रहते हो, अभी भी तुम वसूली कर रहे थे, तुम्हारे खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मैं तुम्हारी शिकायत ऊपर तक करूंगा। इस दौरान टीआई दलील देते रहे कि सर यहां नों एंट्री में घुस रही गाड़ियों को रोका जा रहा है। मगर सांसद एक नहीं सूने, वे सीधे एसपी के पास पहुंच गए और वहां भी गरजते रहे।

बस्तर संभाग में सुरक्षा के साथ जनसेवा की शानदार मिसाल पेश कर रही है सीआरपीएफ

0
  • नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ने वाले जवान करते हैं ग्रामीणों की सेवा भी
  • गांवों में कैंप लगाकर करते हैं ग्रामीणों की जरूरतें पूरी

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ जंग लड़ रही सीआरपीएफ जनसेवा का भी शानदार मिसाल पेश कर रही है। अपनी इस पहल से सीआरपीएफ ग्रामीणों का दिल जीत चुकी है।

बस्तर संभाग के बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिलों में में केंद्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ की कई यूनिटें एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए तैनात हैं। इन यूनिटों में बल के डॉक्टर्स, इंजिनियर्स भी नियुक्त हैं। जनसेवा और सामुदायिक जिम्मेदारी निभाने के लिए सीआरपीएफ द्वारा समय समय पर सिविक एक्शन प्रोग्राम चलाया जाता है। इसके तहत गांवों में वृहद शिविर लगाकर ग्रामीणों का इलाज किया जाता है, उन्हें निशुल्क दवाएं दी जाती हैं। ग्रामीणों को बर्तन, कंबल, कपड़े, घरेलू उपयोग के सामान, छात्र छात्राओं को स्कूल बैग्स, स्टेशनरी, युवाओं को खेल सामग्री आदि प्रदान की जाती है। तालाबों की सफाई, वृक्षारोपण, नाला बंधान जैसे कार्य भी किए जाते हैं। सुकमा जिले के एक दूरस्थ गांव में तो जवानों ने नक्सलियों द्वारा बंद कर दिए गए एक श्रीराम मंदिर को खोलकर उसकी साफ सफाई कराई थी। गांव में उस दिन त्यौहार मनाया गया था। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सुकमा जिले के

गोरगुंडा में 10 फरवरी को बल के डीआईजी ऑपरेशन आनंद सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन एवं 226वीं बटालियन के कमांडेंट धनसिंह बिष्ट के निर्देशन एवं उपस्थिति में एफ-226 बटालियन के गोरगुंडा कैंप पुलिस स्टेशन पोलमपल्ली में केंद्र सरकार द्वारा निहित सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के दौरान गोरगुंडा, देवरपल्ली, पुनपल्ली, नेलवाड़ा, तोयापारा, रेंगापारा, मेडवाही, अंबेडकर पारा, एटागुड़ा तथा बंजारीपारा के 500 से अधिक स्कूली बच्चे, पुरूष, महिलाएं तथा बुजुर्ग उपस्थित हुए। प्रोग्राम के तहत स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ जल के संरक्षण हेतु ग्रामीणों को वाटर सिंटेक्स टंकी के वितरण के साथ ही स्कूली बच्चों को स्कूल ड्रेस, नोट बुक, रबर, पैंसिल, शार्पनर, पैंसिल-बॉक्स, स्कूल-बैग, गांव के पुरूषों को गमछा, लुंगी तथा महिलाओं को साड़ी, बर्तन व बुजुर्गों को कम्बल, चप्पल, खाने के लिए स्टील प्लेट गिलास, जरूरतमंद किसानों को खेती करने के लिए उपकरण गैती, फावड़ा तथा मनोरंजन हेतु टेलीविजन, घरों को रोशन करने हेतु सोलर लालटेन, नवयुवकों को खेल के प्रति जागरूक करने व उनका मनोबल बढ़ाने हेतु क्रिकेट किट, टेनिस-बॉल, वॉलीबाल, वॉलीबाल नेट, फुटबाल आदि सामानों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना “एक पेड़ मां के नाम” व “हर घर तिरंगा” के तहत ग्रामीणों व बच्चों को जोड़कर वृक्षारोपण किया गया तथा तिरंगा वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त आसपास के गांवों के बीमार ग्रामीणों के लिए चिकित्सा शिविर लगाकर स्थानीय स्वास्थय केंद्र के चिकित्सकों के साथ- साथ 226 बटालियन के चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बालाकृष्णा की देखरेख में रोगियों को दवाई तथा न्यूट्रिशन इत्यादि का वितरण किया गया। 100 से अधिक रोगियों तथा कुपोषित बच्चों व महिलाओं का निःशुल्क परीक्षण एवं ईलाज किया गया। आयोजन के दौरान अनुरंजन, उप कमांडेंट, अभिषेक कुमार, अंशुल मिश्रा, सहायक कमांडेंट 226 बटालियन के साथ ही गांवों के सरपंच, उप-सरपंच, पंच, पटेल, शिक्षक आदि भी उपस्थित रहे। ऐसे आयोजन से भारत सरकार तथा सीआरपीएफ के प्रति स्थानीय नागरिकों का विश्वास तथा आकर्षण बढ़ा है तथा भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रमों का पुनः आयोजन कराने हेतु स्थानीय लोगों ने अनुरोध किया है।

ईवीएम में खराबी के चलते देरी से शुरू हुआ मतदान

0
  • जगदलपुर में वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से जारी 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज जगदलपुर नगर निगम में महापौर और पार्षद पदों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। कई जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ जाने से मतदान देर से शुरू हुआ। इसे लेकर मतदाताओं और नेताओं ने आक्रोश भी जताया।

जगदलपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। मेयर पद के लिए भाजपा से लगातार चार बाद पार्षद चुनकर आते रहे वरिष्ठ पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं कांग्रेस से वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गैदू चुनावी समर में उतरे हैं। सभी 48 वार्डों में दर्जनों प्रत्याशी पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। कई लोग पार्षद पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान आज निर्धारित समय पर शुरू हुआ। प्रायः सभी मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ नजर आई। लोग लाइन से वोट डालते रहे। पूरे नगर के साथ ही सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रही। भाजपा और कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता मतदान की स्थिति और एक दूसरे दलों

की गतिविधियों पर नजर बनाए रखे रहे। शुरुआत में वोटिंग के दौरान कई बूथों की ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते थोड़ी बहुत दिक्कत आई और वोटिंग में देरी हुई। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद मतदान शुरू हो सका। वार्ड 12 व 48 के अलावा कुछ अन्य मतदान केंद्रों में इसी कारण मतदान देर से शुरू हुआ। वार्ड 12 से कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग ने ईवीएम में खराबी को लेकर नाराजगी जहिर की। ज्ञात हो कि गौरनाथ नाग की पत्नी भी पार्षद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

किरण, संजय और आईजी ने डाले वोट

जगदलपुर नगर निगम के चुनावी महायज्ञ में बड़ी हस्तियों ने भी भाग लिया और मतदान किया। विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल भैरमगंज स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डेय ने अपने वार्ड के बूथ में सपत्नीक जाकर मतदान किया। भी बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी. ने लाइन में लगकर मतदान किया। आईजी के पीछे विश्व हिंदू परिषद के नेता अनिल अग्रवाल भी लाइन में खड़े नजर आए। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक ने महेंद्र कर्मा वार्ड के बूथ में मतदान किया।

जादू टोना का डर दिखाकर सोने-चांदी के जेवरात ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
  • जादू टोना का डर दिखाकर सोने-चांदी के जेवरात ठगी करने वाले आरोपी को साइबर पहरी व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर अर्जुंदा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • आरोपीगणो के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद।
  • धारा 308(5) बीएनएस के तहत् गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

थाना अर्जुंदा के अप0क्र0 223/24 धारा 308(5) बीएनएस में प्रार्थी भोलाराम साहू निवासी ओडारसंकरी द्वारा दिनांक 18.12.24 को उसकी पत्नि उमेश्वरी साहू से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जादू टोना का डर दिखाकर उससे 02 नग सोने का मंगलसुत्र, 02 जोड़ी सोने का टाप्स एवं 02 जोड़ी चांदी का पायल तथा नगदी 1000 रूपया जुमला कीमती 1,50,000 रूपये की ठगी कर ले गये थे, कि विवेचना के दौरान संदेहियों का फोटोग्राफ पीड़िता उमेश्वरी साहू को दिखाने पर आदतन अपराधी नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी के फोटो को पहचान की थी, जिसके आधार पर आरोपी नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी का लगातार पतासाजी किया जा रहा था, कि पतासाजी के दौरान  पुलिस महानिरीक्षक महोदय, दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग द्वारा चलाये गये साइबर पहरी व्हाट्सअप ग्रुप में संदेही आरोपी का फोटोग्राफ को वाइरल किया गया था, जिसके आधार पर लोगो द्वारा लगातार संदेही आरोपी के आने जाने की सूचना दिये जाने लगे।

कि दिनांक 07.02.25 को थाना गुरूर ईलाका में ग्राम बगदई तरफ आरोपी नारायण बंजारे का घुमने की सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए  पुलिस अधीक्षक महोदय  एस0आर0 भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदयअशोक कुमार जोशी एवं मोनिका ठाकुर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही  राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में टीम का गठित कर लगातार पतासाजी करने पर तथा साइबर पहरी ग्रुप के माध्यम से पता चलने पर थाना गुरूर के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा संदेही आरोपी नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी को पकड़ा गया था, जिसे अपराध विवेचना हेतु गठित टीम के द्वारा विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया, जिसने अपने कथन में प्रार्थिया से ठगे गये आभुषण को अपने साथी हेमंत कुमार यादव निवासी देवीनवागांव, थाना बालोद को कुछ आभुषण देना बताया, जो हेमंत यादव को पूछताछ करने पर नारायण बंजारे द्वारा कुछ आभुषण देना स्वीकार किये, जो नारायण बंजारे एवं हेमंत यादव से पृथक-पृथक कर मंगलसुत्र का पेण्डल 01 नग, मंगलसुत्र का सोने की पत्ती 03 नग, 12 नग सोने का गेहूं दाना, दो जोड़ी सोने का खिनवा, दो जोड़ी चांदी का पायल को जप्त कर आरोपियों द्वारा ठगी किया गया आभूषण का सत् प्रतिशत रिक्वरी की गई है। आरोपी नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी के द्वारा ग्राम बरौंदा थाना महासमुद, ग्राम चाराचार थाना रनचिरई, जिला बालोद व नगरी ,जिला धमतरी में भी चोरी/ठगी करना बताये है, जिससे संबंधित थाना प्रभारियों को सूचित किया जाना है। आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गुण्डरेदही उप निरी0 मनीष शेन्डे, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्र0आर0 योगेश सिन्हा, आर0 पंकज तारम, दमन वर्मा , तेजराम साहू , थाना गुरूर से आरक्षक कोमल साहू व स्टाफ का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

 

आरोपीगण-

01- नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी पिता स्व0 देवानंद बंजारे, उम्र 55 साल, साकिन दानीटोला सतनामी पारा , थाना कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी छ0ग0

02- हेमंत कुमार यादव पिता स्व0 छन्नुलाल यादव, उम्र 46 साल, साकिन देवीनवागांव, थाना बालोद, जिला बालोद छ0ग0

जप्ती – मंगलसुत्र का पेण्डल 01 नग, मंगलसुत्र का सोने की पत्ती 03 नग, 12 नग सोने का गेहूं दाना, दो जोड़ी सोने

का खिनवा, दो जोड़ी चांदी का पायल

ट्रक से गांजा तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

0
  •  नगरनार थाना पुलिस को फिर मिली कामयाबी 

जगदलपुर.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद‌द्देनजर सरहदी उडीसा से छत्तीसगढ़ की ओर होने वाले गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के पर्यवेक्षण में गगन कुमार आईपीएस के नेतृत्व में निरीक्षक टामेश्वर चौहान द्वारा थाना स्तर पर गठित टीम गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस टीम ने फिर एक ट्रक से ढ़ाई लाख रुपए से भी ज्यादा कीमत का 26 किलो गांजा बरामद किया है।

नगरनार पुलिस को मुखबिर सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रक कमांक एचआर-61 सी 1025 के जरिए गांजा लेकर उड़ीसा की ओर से धनपूंजी के रास्ते होते हुए आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम धनपूंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेनरोड के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे रोककर चेक किया गया। ट्रक में दो व्यक्ति बैठे मिले। ट्रक चालक अजय काकड़ पिता मोहन लाल काकड़ जाति जाट 25 साल निवासी सरवरपुर भट्टूकला फतेहाबाद हरियाणा व अनिल कुमार पिता सुभाष कुमार जाति मेघवाल उम्र 22 साल निवासी सरवरपुर भट्टूकला को हिरासत में लेकर ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक की केबिन के अंदर चालक सीट के पीछे वाली सीट के नीचे गांजा के 5 पैकेट मिले। गांजे का वजन 26.132 किलोग्राम था और कीमत 2 लाख 61 हजार 320 रूपये रूपए आंकी गई है। 15 लाख के ट्रक, 18 हजार के दो मोबाइल फोन समेत कुल 18 लाख 7,550 रूपए का माल जप्त किया गया। मामले का पर्दाफाश करने में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सहायक उप निरीक्षक दिनेश ठाकुर, आरक्षक दशरू नाग का विशेष योगदान रहा।

तेरी मिट्टी में मिल जावां, मैं गुल बनके खिल जावां

0
  • मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी गई अंतिम सलामी 
  • मारे गए 31 नक्सलियों में से 5 की हुई शिनाख्त 
  • डीजीपी अरुण देव गौतम, एडीजीपी विवेकानंद सिन्हा, ने दी श्रद्धांजलि

अर्जुन झा

जगदलपुर फिल्म केशरी की कहानी और जवानों के देशप्रेम से ओतप्रोत गीत “तेरी मिट्टी में मिल जावां, मैं गुल बनके खिल जावां” आज बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय में चरितार्थ होता नजर आया। नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवानों को आखिरी सलामी देते समय सबकी आंखों से आंसुओं का समंदर छलक पड़ा, मगर पुलिस और अन्य फोर्सेस के जवान अपने साथियों के बलिदान से प्रेरित होकर अपनी मिट्टी, अपने वतन की हिफाजत के लिए और भी दृढ़ संकल्पित नजर आ रहे थे।

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में मारे गए 11 महिलाओं सहित कुल 31 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से पांच नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव एवं एसटीएफ के आरक्षक बासित रावटे बहादुरी के साथ लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। शहीद जवानों को नई पुलिस लाईन स्थित शहीद वाटिका में श्रद्धांजली दी गई। घटना में घायल दो जवानों को भारतीय वायु सेना द्वारा एयरलिफ्ट किया गया। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ की टीम नेशनल पार्क एरिया के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 9 फरवरी की सुबह लगभग 8 बजे थाना मद्देड व फरसेगढ़ बॉर्डर के बीच जंगल पहाड़ में डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जो शाम 3-4 बजे तक रूक-रूक कर चलती रही। मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर वर्दीधारी 11 महिला एवं 20 पुरूष कुल 31 हार्डकोर वर्दीधारी नक्सलियों के शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर, इंसास राइफल, 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, बीजीएल लांचर, हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए। मुठभेड़ में मारे गये 5 नक्सलियों की शिनाख्त हुई है। शेष मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

मुठभेड़ में शहीद डीआरजी के प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव निवासी बालौदाबाजार एवं एसटीएफ आरक्षक बासित रावटे निवासी फागुनदाह, थाना डौडी लोहारा जिला बालोद के पार्थिव शरीर जिला मुख्यालय बीजापुर लाए गए। शहीद जवानों को पूर्वान्ह 11 बजे नई पुलिस लाईन स्थित शहीद वाटिका में श्रद्धांजलि दी गई। मुठभेड़ में घायल डीआरजी आरक्षक जग्गू कलमू एवं एसटीएफ आरक्षक गुलाब मंडावी को भारतीय वायुसेना द्वारा एयरलिफ्ट किया गया है। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। मुठभेड़ में और भी कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। री इनफ़ोर्समेंट के लिए डीआरजी एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ का अतिरिक्त बल भेजा गया है।

संकल्प होगा मजबूत: आईजी

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई नक्सल संगठन के विरूद्ध अभियान संचालित किए जाने के परिणाम स्वरूप विगत 40 दिनों में कुल 65 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सरकार की मंशा और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ, बीएसएफ आईटीबीपी, सीएएफ, बस्तर फाइटर्स एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। शहीद जवानों का बलिदान हमारे संकल्प के लिए प्रेरणा होगा l मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सलियों की शिनाख्त हुई है। शेष मारे गये नक्सलियों की शिनाख्ती की कार्यवाही जारी है।

5 नक्सलियों की शिनाख्त

जिन नक्सलियों की शिनाख्त हुई है उनमें हुंगा कर्मा डीव्हीसीएम वेस्ट बस्तर डिवीजन ईनामी 8 लाख, मंगू हेमला निवासी सावनार, थाना गंगालूर, पीपीसीएम प्लाटून नम्बर 11 कमांडर, ईनामी 5 लाख ईनाम ,सुभाष ओयाम, एसीएम, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, ईनामी 5 लाख, सन्नू एसीएम, गंगालूर एरिया कमेटी, ईनामी 5 लाख, रमेश नेशनल पार्क एरिया, पार्टी सदस्य, ईनामी 2 लाख शामिल हैं।

बरामद हथियार और सामाग्री

बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री में एके 47 रायफल 1 नग, 3 मैगजीन, 56 नग कारतूस, एसएलआर रायफल 1 नग, 2 मैगजीन, 6 नग कारतूस, 1 नग इंसास रायफल, 1 नग मैगजीन, 1 नग 303 रायफल, 1 मैगजीन, 2 नग कारतूस, 1 नग 315 बोर रायफल, 30 नग कारतूस, 12 बोर गन 8 नग, 1 नग बीजीएल रॉकेट लांचर बड़ा मय स्टैंड, 4 नग बीजीएल सेल, 6 नग बीजीएल लांचर, 14 नग सेल, 4 नग मजल लोडिंग राइफल, आईईडी 9 नग, लेजर प्रिंटर, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, साहित्य, दवाईयां एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई हैं।

40 दिन में 56 ढेर

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के परिणाम स्वरूप बीजापुर जिले में विगत 40 दिनों में कुल 56 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। नक्सलियों की तमाम साजिशों एवं कायराना हरकतों के बावजूद सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फरसेगढ़-मद्देड एरिया में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के जंगल में टीएससी एसजेडसीएम बंडी प्रकाश, भास्कर व मद्देड़ नेशनल पार्क एरिया कमेटी के एससीमए बुचन्ना, एसीएम कृष्णा, एसीएम अजीत के साथ 40-45 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सलियों के विरूद्ध अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान 11 महिलाओं सहित 31 वर्दीधारी नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिरया। मौके पर खून के धब्बे एवं घसिटने के निशान से कई और नक्सलियों के मारे जाने एवं घायल होने की संभावना है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक एंव सामग्री बरामद किया गई है।

हिंसा छोड़ने के सिवा कोई रास्ता नहीं

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा है कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई नक्सलियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। इसलिए नक्सली संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

अंतरराज्यीय ठगी के आरोपी को मन्नूर कर्नाटक से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी

0
  • बालोद पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही अंतरराज्यीय ठगी के आरोपी को मन्नूर कर्नाटक से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।
  • नौकरी लगाने के नाम से भूतपूर्व सैनिक से 5 लाख 25 हजार की थी ठगी ।
  • आईटी एक्ट के तहत दर्ज था रनचिराई थाने में मामला ऑनलाइन माध्यम से रकम ट्रांसफर कर साइबर क्राइम का आरोपी गिरफ्तार।
  • दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता

 

जिला बालोद पुलिस द्वारा लगातार सायबर फ्राड से बचने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद  एस आर भगत के मार्गदर्शन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर पुलिस के पर्यवेक्षण में ,अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश सिंह राठौर व अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही  राजेश बागड़े के नेतृत्व में थाना प्रभारी अर्जुंदा निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मन्नूर कर्नाटक राज्य भेजा गया , टीम द्वारा मन्नूर कर्नाटक जाकर वहां कैम्प कर लोकल हिंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामला थाना रनचिरई क्षेत्र का है, कि दिनांक 06.06.2023 को सेना से सेवानिवृत्त जवान प्रार्थी/पीड़ित मुकेश कुमार साहू पिता स्व0 दयालु राम साहू उम्र 40 साल साकिन खपरी (ब) थाना रनचिरई जिला बालोद ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे दिनेश कदम नामक आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर 7204092242 के माध्यम से बातचीत कर प्रार्थी को नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर अपने मोबाइल फोन एवं विभिन्न फोन नंबरो के माध्यम से फोन कर दिनांक 19.03.2023 से 05.04.2023 के मध्य कुल करिब 05 लाख 25 हजार रूपये फोने पे, गुगल पे, आरटीजीएस के माध्यम से अपने अन्य साथी आरोपियो के खातो मे धोखाधडी पूर्वक रकम जमा कराकर ठगी करने कि रिपोर्ट पर थाना रनचिरई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना कार्यवाही प्रकरण में घटना घटित किये जाने हेतु मोबाइल फोन एवं इंटरनेट का उपयोग करना पाये जाने से धारा 66(डी) आई0टी0 एक्ट जोडकर विवेचना दौरान आरोपी एवं पीडित ने मोबाइल फोन नंबर की सीडीआर, एसडीआर एवं बैंक खातो के ट्रांजेक्शन का अध्ययन किया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी दिनेश कदम पिता मोहन कदम उम्र करिबन 32 साल साकिन मन्नुर थाना काकती जिला बेलगम ( कर्नाटक ) द्वारा अपने अन्य साथी आरोपियो निलेश कदम, महेश कदम आदि के साथ मिलकर एक राय होकर अपने साथी अभियुक्तो के मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता का उपयोग कर प्रकरण के घटना घटित करना पाया गया है। वरिष्ट पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना अर्जुंदा एवं साइबर सेल बालोद के सयुक्त पुलिस टीम द्वारा कर्नाटक भेजी गई थी, जो आरोपी के निवास ग्राम मन्नुर जिला बेलगम कर्नाटका पहुंचकर प्रकरण के संदेहियों एवं आरोपियों पतासाजी करते हुए पुलिस टीम दिनांक 08.02.2025 को मामले में मुख्य आरोपी को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराकर ठगी के रूपयों का उपयोग करने वाले प्रकरण के आरोपी महेश कदम पिता मोहन कदम उम्र 36 साल मन्नुर थाना काकती जिला बेलगम ( कर्नाटक ) के बेलगम से पूछताछ तस्दीक करने तलब किया , दिनांक 10.02.2025 को आरोपी महेश कदम से पूछताछ एवं उसके बैंक खातो के ट्रांजेक्शन के अवलोकन पर पता चला कि प्रकरण के मुख्य अभियुक्त दिनेश कदम को प्रकरण सदर के घटना घटित करने में सहयोग करना तथा ठगी की राशि में से 1,25,000 रूपये आरोपी महेश कदम अपने खाते में जमा कर प्रकरण के अपराध कारित करना पाया गया है। प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी महेश कदम के कब्जे से खाता पासबुक, एटीएम कार्ड एवं घटना के दौरान प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन को जप्त किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 10.02.2025 गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त आरोपी द्वारा घटना में प्राप्त एवं बचत रकम रूपये 78,000 जो आरोपी केआईसीआईसीआई बैंक खाते में रखा गया है, को प्रकरण में संबद्ध किया जा रहा है। प्रकरण के घटना में शामिल मुख्य आरोपी दिनेश कदम अन्य आरोपी निलेश कदम फरार है, जिनकी पता तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- महेश कदम पिता मोहन कदम ,उम्र 36 साल , पता- मन्नुर थाना काकती जिला बेलगम ( कर्नाटक )जप्ती- 01.घटना में प्रयुक्त बैंक खाता पासबुक,02. दो नग एटीएम कार्ड एवं 03. 01 नग मोबाइल फोन ।आरोपी का नाम _महेश कदम पिता मोहन कदम पता मोतीबाग गली मन्नूर बेलगवी जिला बेलगाम कर्नाटक

आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी अर्जुंदा से निरीक्षक  लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक  जोगेंद्र साहू , प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम , रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरण देवांगन, मिथिलेश यादव का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

MOST POPULAR

HOT NEWS