ग्राम पंचायत अडजाल के प्राथमिक शाला में 83 बच्चे विद्यार्थी है और एक शिक्षक के भरोसे शाला संचालित हो रहा है ग्राम की सरपंच गीता भंडारी और शाला विकास समिति के अध्यक्ष बैसाखीन बाई शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कई बार निवेदन कर थक चुके थे । शासन की ओर से कुछ भी सकारात्मक पहल न होने पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित पूरे पदाधिकारी गण क्षेत्र के भाजपा नेता संजय बैंस को अपनी समस्या से अवगत कराया । कि हमारे बच्चों की शिक्षा दीक्षा एक ही शिक्षक होने से चरमरा गया है । स्कूल मे शीघ्र एक शिक्षक की और आवश्यकता है जिससे हमारे बच्चों का भविष्य उज्वल हो सके ।
संजय बैंस ने ग्रामीणों जनों की बात को गम्भीरता से सुनते हुए बालोद कलेक्टर को पत्र देकर ग्राम पंचायत अडजाल ग्राम पंचायत रजही ग्राम पंचायत कुसुमकसा के कन्या आश्रम में शीघ्र शिक्षक नियुक्त करने के लिए पत्र भेजा । शासन ने उनके पत्र पर त्वरित सकारात्मक कार्यवाही करते हुए दूसरे दिन ही सभी स्कूल के लिए शिक्षक नियुक्ति का आदेश भी जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जारी किया गया । उनके आदेश के बाद भी शिक्षक ज्वाइन नहीं कर रहे है जिससे ग्रामीण जन पुनः ताला बंदी का आवेदन लेकर ब्लाक शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे और तालाबंदी का पत्र ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री चतुर्वेदी को पत्र सौंपे । तथा उन्होंने उपरोक्त सभी बातें भाजपा नेता संजय बैंस के भी संज्ञान में रखे जिससे भाजपा नेता संजय बैंस ने तुरंत ब्लाक शिक्षा अधिकारी के साथ ग्राम पंचायत अडजाल पहुंचे और विभागीय अधिकारी ग्राम के सरपंच शाला विकास समिति के सभी सदस्य ग्रामीण जन के बीच चर्चा करते हुए कहा कि ताला बंदी के निर्णय को वापस लेते हुए आपको सोमवार को नए शिक्षक आपके शाला में मिल जाएगा । साथ ही आपके ग्राम के नए विद्यालय के लिए भी 20 लाख रुपए नए बिल्डिंग की स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर भेजा गया है जिसे जल्द स्वीकृति मिल जाएगा ।
हमारे क्षेत्र में जहां भी शिक्षक की कमी है सभी जगह सोमवार को नए शिक्षक की नियुक्ति किया जा रहा है ।ग्राम की सरपंच गीता भंडारी ने भाजपा नेता संजय बैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे गांव के विद्यालय में पिछले छः महीने से शिक्षक की कमी थी जिसे हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संजय बैंस ने नए शिक्षकों की भर्ती के आदेश लाकर पूरा किए है हम और ग्रामीण जन पिछले दस वर्षों से नए शाला भवन के लिए प्रयासरत थे जो भैया जी के प्रयास से ये भी पूरा होने वाला है शाला विकास समिति सहित सभी ग्रामीण जन संजय बैंस का आभार व्यक्त किए इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष जैन अशोक धर्मगुड़ी सहित ग्रामीण जन चित्रसेन निषाद देव सिंग दुलाऊ राम पिस्दा सुलोचना बाई भुनेश्वरी सेन मल्लेश्वरी बाई लता बाई सीमा बाई हेम बाई उपस्थित रहे ।
98-99 बैच के एलबी संवर्ग शिक्षकों का मसला रखा जाएगा केबिनेट में
जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बगिया में एलबी संवर्ग के शिक्षकों की उम्मीदों के फूल खिल उठे हैं। मुख्यमंत्री साय ने1998-99 बैच के एलबी संवर्ग शिक्षकों की पुरानी पेंशन की मांग संबंधी प्रस्ताव मंत्रिमंडल केबिनेट बैठक में रखने का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने यह वादा अपने गृहग्राम बगिया में मिलने पहुंचे एक शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल से किया है।
प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधि मंडल ने 1998–99 एलबी संवर्ग के शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके गृहग्राम बगिया में भेंट कर विस्तृत चर्चा की। यह प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में तथा संभागीय अध्यक्ष हजरत अली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री ने संगठन को लगभग 40 मिनट का समय देकर पूरी गंभीरता से संघ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और तथ्यों को सुना। चर्चा के दौरान संभागीय अध्यक्ष हजरत अली ने अवगत कराया कि 1998–99 में शिक्षकों की नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में नियमित सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक एवं व्याख्याता के पदों पर निश्चित वेतनमान के साथ की गई थी, जिसमें वार्षिक वेतनवृद्धि भी दी जाती रही। वर्ष 2001 में नियमितीकरण तथा उसी वर्ष पंचायत स्कूलों का छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में विलय होने के बावजूद 1998–99 एलबी संवर्ग शिक्षकों को विभाग में मर्ज नहीं किया गया, जो उनके साथ गंभीर अन्याय रहा। संघ ने यह भी बताया कि लंबे संघर्ष के बाद 2018 में शिक्षकों का शासकीयकरण हुआ, जबकि भारत सरकार के सिविल सेवा पेंशन नियम 1972 एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अनुसार जिन कर्मचारियों की नियुक्ति 2004 के पूर्व हुई है, उन्हें देय तिथि से सकल लाभ सहित पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। अन्य सभी संवर्गों जैसे संविदा, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालीन एवं अनियमित कर्मचारियों को यह लाभ मिल चुका है, किंतु 1998–99 एलबी संवर्ग शिक्षक आज भी इससे वंचित हैं। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को यह भी बताया कि वर्तमान में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को मात्र 1300–2300 रुपये ही पेंशन मिल रही है, जिससे उनका जीवन-यापन अत्यंत कठिन हो गया है। अब तक लगभग 1000–1500 शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा वर्ष 2028 तक लगभग 75 प्रतिशत शिक्षक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संघ की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि 1998–99 एलबी संवर्ग शिक्षकों की मांगों को केबिनेट की बैठक में चर्चा हेतु रखा जाएगा तथा चर्चा के पश्चात महासम्मेलन का समय निर्धारित किया जाएगा। इस आश्वासन से वहां उपस्थित लगभग 150 शिक्षक अत्यंत उत्साहित हुए और गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। वार्ता के दौरान प्रदेश संगठन सचिव विश्वनाथ प्रधान, संभागीय उपाध्यक्ष डेजमन रजवाड़े, अशोक कुमार दर्पण, अब्राहम खलको, अशोक साहू, गुलाब देवांगन, बोधन राजवाड़े, यशवंत प्रताप सिंह, सूरज सिंह, झामेश्वर राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के कुसुम कसा मंडल के ग्राम घोटिया में निषाद समाज के द्वारा भक्त गुहा निषाद जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी) उपस्थित थे ।सबसे पहले समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाल कर ढोल बाजा के साथ योगेंद्र सिन्हा (मंडल अध्यक्ष ) का स्वागत किया । तत्पश्चात भगवान श्री राम चंद्र एवं भक्त गुहा निषाद राज का पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप केवट( मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक )एवं मंच में उपस्थित समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया ।वहीं निषाद समाज के सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण भी किया गया ।
तत्पश्चात प्रभु श्री राम जी के अनन्य केवट महाराज ने अपने नाव में बैठाकर माननीय मंडल अध्यक्ष गाँधी एवं समस्त अतिथियों के द्वारा पार लगाया गया। मंडल अध्यक्ष ने प्रभु श्रीराम जी का जयकारे के साथ समस्त परिक्षेत्र से आए समाज के लोगों को निषाद जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीएवं बताया कि भगवान राम के प्रिय सखा निषाद राज की जयंती पर केवट समाज द्वारा बड़े ही भव्य रूप से सभी जगह शोभा यात्रा निकाली जाती है । समाज के लोगों हमेशा एकत्र होकर काम करने को कहा ।और बताया कि केवट राज रामायण का एक खास पात्र है, भगवान श्री राम का जब वनवास से लौट के उपरांत राज्य अभिषेक हो रहा था तब भाई भरत ने कहा भैया जिन्होंने आपको लंका विजय में साथ दिए थे सबको निमंत्रण भेजा है ।
अब बताइए कोई और हो तब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने कहा मेरे अनंत मित्र निषाद राज को इस राज्य अभिषेक में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए । उन्होंने निषाद राज को मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण भेजा था कारण यह था कि हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने निषाद राज द्वारा किए गए उपकार को नहीं भूले थे । क्योंकि जब भगवान श्री राम वनवास में जा रहे थे तब निषाद राज ने मां सीता भाई लक्ष्मण और भगवान श्री राम को गंगा पार कराया था । जब गंगा पार कराने की बदले में भगवान श्री राम ने उन्हें दाम पूछा तब उन्होंने कहा कि जिस तरह मैंने आपको गंगा पार कराया है इसी तरह प्रभु आप भी मुझे इस भवसागर से पार करा देना यही मेरी कीमत होगी । एक बार फिर सभी को भगवान श्री राम के अनन्य भक्त निषाद राज की जयंती पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मितेन्द्र वैष्णव , हेमंत साहू भाजपा नेता व निषाद समाज के घोटिया परिक्षेत्र के अध्यक्ष महेश राम निषाद, ग्राम पंचायत के सरपंच ममता मंडावी, उप सरपंच भोज राम साहू, दानी राम निषाद, बहुर निषाद, तीरथ निषाद, फिरतू निषाद, टेमिन निषाद, शत्रुघ्न निषाद, पुखराज निषाद, कौशलेंद्र साहू, संदीप देवांगन एवं समस्त सामाजिक गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
जगदलपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रमादित्य झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश झा, उपाध्यक्ष (महिला) प्रीति वानखेड़े, सचिव संतोष चौधरी, सह सचिव भरत सिंह सेठिया, कोषाध्यक्ष दीनबंधु रथ, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव हेलिना मोजेस तथा ग्रंथपाल ओमप्रकाश यादव से न्यालय परिसर में बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंटकर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बस्तर की मूल समस्याओं, जनहित के मुद्दों एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों ही संघों के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए परस्पर सहयोग से आगे बढ़ने की सहमति जताई।
अवैध कब्जों पर जारी रहेगी कार्रवाई: जागेश्वर कौशल एसडीएम
बीजापुर नगर पालिका परिषद बीजापुर क्षेत्र के नया बस स्टैंड के पीछे चट्टान पारा से लगे भाग में वन मद की भूमि में अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 80 से भी ज्यादा अवैध निर्माणों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीन बार विगत वर्षों में जिला प्रशासन द्वारा किया गई थी।
ताजा कार्रवाई के पूर्व नगर पालिका परिषद बीजापुर द्वारा अतिक्रमणकारियों को तीन बार नोटिस जारी कर अवैध अतिक्रमण हटाने कहा गया था। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर के बाबा चिकटराज समिति द्वारा जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया था। कलेक्टर बीजापुर के आदेश पर एसडीएम के निर्देशन में राजस्व, पुलिस, वन विभाग, नगर पालिका परिषद बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा प्रातः 8 बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारम्भ किया गया। 80 से अधिक अतिक्रमणकारियों को शासकीय भूमि से बेदखल किया गया। इस कार्रवाई पर नगरवासियों ने खुशी जाहिर की है।
जगदलपुर सराफा व्यवसायी से मारपीट और गीदम क्षेत्र में आपराधिक वारदातों की वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष का पुतला दहन किया। बस्तर जिले के दंतेवाड़ा जिले की व्यापार नगरी गीदम में राजनीतिक फिजा बदरंग हो गई है। सरकार पर लगातार हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया।
बस स्टैंड में किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि गीदम क्षेत्र में लगातार अपराध, मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है। कांग्रेस ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर बुजुर्ग सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन जारी रहेगा।पुतला दहन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
अगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों में किया जाना है लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन।
यातायात पुलिस बालोद की अपील बिना लायसेंस के वाहन न चलाएं।
पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमान् योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, श्री बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ (दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक) यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक 16.01.2026 यातायात एवं परिवहन विभाग बालोद द्वारा संयुक्त रूप से परिवहन सुविधा केन्द्र के सहयोग से लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन यातायात कार्यालय बालोद के सामने किया गया है। इस शिविर में कुल 43 वाहन चालकों का लर्निंग लायसेंस बनाकर प्रदाय किया गया।
यातायात पुलिस बालोद द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की बिना लायसेंस के वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे। शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा माह के दौरान लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अगामी दिनों में निम्नानुसार स्थानों में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जाना है जिसमें इच्छुक व्यक्ति इन स्थानों में जाकर लर्निंग लायसेंस बनवा सकते हैः- दिनांक 17.01.2026 – गैंजी दिनांक 18.01.2026 – मालीघोरी दिनांक 19.01.2026 – डौण्डीलोहारा दिनांक 20.01.2026 – चिल्हाटीकला दिनांक 22.01.2026 – कमकापार दिनांक 23.01.2026 – मंगचुवा दिनांक 24.01.2026 – कोटेरा
विगत कई वर्षों से खदान के नियमित एवं ठेका कर्मचारियों की जायज मांगों पर लेकर प्रबंधन के उदासीन एवं नकारात्मक रवैया से आक्रोशित खदान के ठेका एवं नियमित कर्मचारियों ने सीटू के नेतृत्व में आज माइंस आफिस के सामने विशाल प्रदर्शन किया एवं प्रबंधन को चार्टर ऑफ डिमांड सौंपा ।
उल्लेखनीय है कि खदान में कार्यरत नियमित कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार की जा रही कटौती और ठेका मजदूरों के शोषण के खिलाफ कई बार प्रबंधन से चर्चा और बैठक करने के बावजूद प्रबंधन के उदासीन व टरकाऊ रवैया जारी रहने के कारण एवं समस्याओं को केवल आश्वासनों तक सीमित रखने, के विरुद्ध आज 16 जनवरी को खदान कार्यालय के सामने सीटू के नेतृत्व में सैकड़ो खदान कर्मियों ने विशाल प्रदर्शन किया अपनी मांगों को लेकर खदान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा एक बड़ा चार्टर ऑफ डिमांड मुख्य महाप्रबंधक खदान को सौंपा ।प्रदर्शनकारी साथियों को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से बीएसपी व खदान प्रबंधन का रवैया नियमित एवं ठेका कर्मियों के प्रति बेहद उदासीन हो गया है, नियमित कर्मचारियों से संबंधित मेडिकल सुविधा, टाउनशिप सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है,। इसी तरह ठेका श्रमिकों की जायज मांगों को लेकर भी लगातार हीला हवाली करते हुए मामलों को टाला जा रहा है । जिससे खदान के नियमित एवं ठेका कर्मचारी बेहद आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि राजहरा माइंस हॉस्पिटल की बिगड़ी व्यवस्था ने अब हमें प्रत्येक माह की एक तारीख को शिविर में इलाज कराने पर मजबूर कर दिया है , जो कि एक महारत्न कंपनी के लिए शर्म की बात है । इसी तरह माइंस के कर्मचारियों को भिलाई रेफरल के मामले में अघोषित पाबंदी लगा दी गई है, जिससे कर्मचारी सेक्टर 9 हॉस्पिटल इलाज के लिए भी आसानी से नहीं जा पा रहे हैं। यह सब खर्चे में कटौती के नाम पर किया जा रहा है।जो किसी भी हालत में हमें मंजूर नहीं है।यूनियन के सचिव पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि राजहरा टाउनशिप में क्वार्टरों के रखरखाव मरम्मत का काम भी सही ढंग से नहीं हो रहा है । कर्मचारी, बिना पंखे के , टपकते आवासों में रहने के लिए मजबूर हैं।साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। टाउनशिप में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण को हटाने की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है । टाउनशिप में बढ़ती चोरी की घटनाओं के लिए भी प्रबंधन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है । खाली पड़े आवासों के संबंध में प्रबंधन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है । ऐसे आवास अवैध कब्जे की भेंट चढ़ गए हैं। कई बार मांग करने के बावजूद खाली आवासों को ठेका मजदूरों को भी आवंटित नहीं किया जा रहा है । एक तरफ प्रबंधन सेवानिवृत कर्मचारियों के रिटेंशन को खत्म कर रहा है, तो दूसरी तरफ बड़े पैमानों पर खाली पड़े आवासों की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। नियमित कर्मचारियों को वर्षों पुरानी सीनियरिटी लिस्ट के माध्यम से आवास आवंटन किया जा रहा है जिससे जूनियर कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से लंबित नान फाइनेंशियल रिवॉर्ड स्कीम को ईद का चांद बना दिया गया है ।जिसका लॉलीपॉप हर बैठक में दिया जाता है। इस तरह प्रबंधन उत्पादन में कर्मचारियों के योगदान को अघोषित रूप से अमान्य ही कर रहा है।यूनियन के संगठन सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ठेका कर्मचारियों का जायज हक भी उन्हें नहीं दिया जा रहा है । पूरे वेतन में 12% पी एफ कटौती का आश्वासन प्रबंधन ने दिया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया जा गया है। ठेका कर्मियों के लिए आईपीडी मेडिकल सुविधा की योजना धरातल पर लागू नहीं हो पा रही है। इस संबंध में तरह-तरह की बहानेबाजी की जा रही है। सभी ठेका श्रमिकों को ग्रेज्युटी दिए जाने के मामले में भी प्रबंधन का रवैया बेहद नकारात्मक एवं उदासीन है। कई ठेकों में आज तक बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। इसी तरह कुछ ठेकों में पांच-पांच महीने से श्रमिकों को वेतन भुगतान तक नहीं हुआ है । जिम्मेदार प्रबंधन ने इन श्रमिकों के विभागीय भुगतान भी नहीं किया है, सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है । खदानों के अंदर रेस्ट रूम एवं कैंटिनो में कर्मियों की बैठक व्यवस्था बेहद खराब है ।शुद्ध पेयजल तक नहीं है। जिस पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है । कार्य क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों की धज्जियां उडाई जा रही हैं। सुरक्षा कमेटियों के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। नियमित कर्मचारी के प्रमोशन पर भी प्रबंध गंभीर नहीं है। ईपीएस पेंशन के लिए डाटा में सुधार के लिए कर्मचारियों को भिलाई और रायपुर का चक्कर काटना पड़ रहा है, जिसमें प्रबंधन के किसी भी स्तर पर कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है । यह बेहद शर्मनाक बात है । इसलिए यूनियन ने नियमित एवं ठेका कर्मचारियों के समग्र मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन और आर पार के संघर्ष का आगाज किया है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि आज सौंपे जा रहे हैं चार्टर आफ डिमांड पर यदि प्रबंधन ने गंभीरता से बैठक कर निराकरण करने की दिशा में विश्वसनीय कदम नहीं उठाया, तो आगे यूनियन द्वारा विशाल आंदोलन संगठित किया जाएगा, जो खदानों में हड़ताल और कामबंदी तक जा सकता है। इसकी समस्त जिम्मेदारी खदान प्रबंधन की ही होगी । आज प्रदर्शन के दौरान यूनियन द्वारा एक 22 सूत्रीय चार्टर ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंपा गया, तथा इस पर संक्षिप्त चर्चा की गई। सौंपे गये चार्टर ऑफ डिमांड में नियमित व ठेका कर्मचारियों के लिए नान फाइनेंशियल रिवॉर्ड स्कीम लागू करने, वीकली ऑफ या अतिरिक्त ड्यूटी पर डबल एक्स्ट्रा वेज देने, आईओसी की सभी कैंटिनो व रेस्ट रूम में एसी लगाने, वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रमोशन दिए जाने,एक्सावेटर डंपर, डोजर हेवी मशीनरी आपरेटरों को एक्सेलरेट प्रमोशन देने, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर को अतिरिक्त ग्रेड इंक्रीमेंट देने, सभी अनुभागों में कंप्यूटर लेजर प्रिंटर की व्यवस्था करने, इपीएस पेंशन संबंधित समस्याओं की निराकरण के लिए सीपीएफ भिलाई के एक अधिकारी को राजहरा में पदस्थ करने, राजहरा माइंस हॉस्पिटल में पूर्व की तरह सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्त करने, सभी ओपीडी बहाल करने, स्टाफ नर्स ड्रेसर लैब टेक्नीशियन ऑफिस अटेंडेंट एंबुलेंस अटेंडेंट की कमी को दूर करने, भिलाई रेफरल पर अघोषित रूप से लगाई गई पाबंदी को तत्काल रद्द करने, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड की नियमित व्यवस्था करने तथा टाउनशिप के मामले में आवास आवंटन हेतु नई सीनियरिटी लिस्ट जारी करने, क्वार्टरों के खिड़की दरवाजों की मरम्मत,नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण करने, मंगल भवन ओपन एयर थिएटर का मरम्मत एवं रंगाई पुताई करने, बचे क्वाटरों में तरपल्टिंग करने, बैकयार्ड क्लीनिंग, सीवरेज लाइन मरम्मत, कोर्टयार्ड वाल मरम्मत, इत्यादि के साथ टाउनशिप में खाली पड़े मैदाने की फेंसिंग कर सुरक्षित करने,पीएचडी व्यवस्था बहाल करने, टाउनशिप में भारी वाहनों के प्रवेश पार्किंग पर प्रतिबंध लगाने, सभी चौक चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, ठेका श्रमिकों के माइंस भत्ता एवं रात्रिकालीन भत्ते को क्रमशः ₹200 और 180 रुपए प्रतिदिन किए जाने, माइंस से सेवानिवृत कर्मचारियों को थर्ड पार्टी/ लीज/ लाइसेंस/ रिटेंशन लागू करने, ठेका श्रमिकों को परिवार सहित आईपीडी सुविधा जल्द चालू करने, सभी ठेकों में पूरे वेतन पर 12% ईपीएफ कटौती, सभी ठेका श्रमिकों को ग्रेज्युटी भुगतान करने, सभी ठेका श्रमिकों के लिए माडल स्टैंडिंग आर्डर लागू कर आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश, त्यौहार छुट्टी सुनिश्चित करने, सभी ठेका कार्यों में समान प्रकृति के ठेकों में श्रमिकों की श्रेणी एवं वेतन भत्ते की नियम शर्तों को सामान करने, ठेका श्रमिकों की 20% कटौती पर रोक लगाने, जगन्नाथ पैलेट प्लांट में कार्यरत ठेका श्रमिकों को भी एडब्ल्यूए की राशि दिए जाने सहित कुल 22 सूत्री मांगें शामिल है ।
स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 7 हजार का जुर्माना, आगे भी जारी रहेगी सघन कार्रवाई
जगदलपुर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व सुंदर रखने के उद्देश्य से नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहीद पार्क के सामने संचालित ठेला व्यवसायियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ ठेला संचालक नालियों में कचरा फेंकते पाए गए। सार्वजनिक स्थानों पर खाद्य अपशिष्ट और डिस्पोजल सामग्री फेंककर गंदगी फैलाई जा रही थी, जिससे आसपास का क्षेत्र अस्वच्छ हो रहा था और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा मौके पर ही कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले मोमोस सेंटर, चिकन सेंटर एवं एग रोल सेंटर ठेला संचालकों पर कुल सात हजार का जुर्माना आरोपित किया गया। यह जुर्माना नालियों में कचरा फेंकने, सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने एवं स्वच्छता नियमों की अवहेलना करने के मामलों में लगाया गया।महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि नगर की स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और व्यवसायी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए निगम द्वारा लगातार निरीक्षण, जागरूकता एवं उसके पश्चात सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह आगे भी निरंतर जारी रहेगी।वहीं नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि ठेला संचालकों एवं खाद्य व्यवसायियों को स्वच्छता नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, नालियों में कचरा फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भविष्य में और अधिक कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भारी जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है। नगर निगम द्वारा सभी ठेला संचालकों, दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे डिस्पोजल का विवेकपूर्ण उपयोग करें, कचरा इधर-उधर न फेंकें, स्वच्छता नियमों का पालन करें तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें।
निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे महापौर पाण्डेय
जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर के बुनियादी ढांचे, सांस्कृतिक धरोहरों और खेल सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर संजय पाण्डे ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की स्थिति देखने पहुंचे। महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि टाउन हॉल जगदलपुर शहर की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहचान है, जहां वर्षों से विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शासकीय कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। इसे नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा- नगर निगम का प्रयास है कि इस ऐतिहासिक सभागार की गरिमा को बनाए रखते हुए इसे आज की जरूरत के मुताबिक विकसित किया जाए। मेयर संजय पाण्डेय ने कहा- कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान महापौर ने निर्माण एजेंसी और संबंधित कर्मचारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हों तथा समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
वर्तमान में टाउन हॉल में संरचनात्मक सुधार, आवश्यक मरम्मत, आंतरिक उन्नयन, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।महापौर पाण्डेय ने कहा कि मरम्मत एवं उन्नयन कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थल पुनः शहर की सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके बाद महापौर संजय पाण्डे नगर निगम जगदलपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित क्रिकेट बॉक्स यूनिट निर्माण कार्य स्थल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही इस कार्य का भूमिपूजन प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ था। यह निर्माण कार्य डीएमएफटी मद से नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 20 लाख रुपए है।इस अवसर पर महापौर ने कहा नगर निगम जगदलपुर शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। क्रिकेट बॉक्स यूनिट के निर्माण से स्थानीय युवाओं को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर एवं सुरक्षित सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के पालन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक विकास कार्य जनहित से जुड़ा है और इसे पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाना हमारी टीम की जिम्मेदारी है। नगर निगम द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में यह प्रयास लगातार जारी रहेंगे।इस दौरान एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, ईई गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर प्रवीण पोयाम मौजूद रहे।