City Media - Page 28 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 28

नक्सलियों के प्लांट किए प्रेशर आइईडी से किशोर गंभीर घायल

0

कोरचोली कैंप में हुआ प्राथमिक उपचार बीजापुर लाया गया बालक

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी की जद में आकर ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी 15 वर्षीय राम पोटाम पिता स्व. लच्छू पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षा बलों के कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद बालक को बीजापुर जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है।

यह घटना 5 जनवरी सोमवार की है। राम पोटाम सुबह के समय लेंड्रा कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आइईडी की चपेट में आ गया। उसके ग्रामण के पैर में गंभीर चोट आई है। राम पोटाम को सीआरपीएफ की 222वीं कैंप कोरचोली में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे हेतु जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान तथा आइईडी निष्क्रिय करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने लोगों से अपील की है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें।

बालोद पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश 3 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, ऑटो व कटर जब्त

0

बालोद।पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में बालोद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतर्जिला सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात लगभग 3 लाख रुपये कीमत के बरामद किए हैं।आरोपी ऑटो में घूम-घूमकर ताला बंद सूने मकानों की रेकी करते थे और रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।त्रिनयन एप बना अहम कड़ीपुलिस को

त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज में महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसके बाद साइबर सेल बालोद व थाना गुण्डरदेही की संयुक्त टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 26.12.2025 को ग्राम ओटेबंद (थाना गुण्डरदेही) में अज्ञात चोरों द्वारा प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई थी।मामले में थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 358/2025, धारा 331(4), 305(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

टीम की कड़ी मेहनत से आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।टीम ने भिलाई क्षेत्र में कैंप कर फर्जी नंबर प्लेट लगे ऑटो की पहचान की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर 04.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

बरामद सामग्री

सोने-चांदी के जेवरात (कीमत लगभग ₹3 लाख)घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो01 कटरगिरफ्तार आरोपीअब्दुल वहिद उर्फ तलवार (43 वर्ष)निवासी – गुरु घासीदास नगर, जामुल / सुपेला, दुर्गलितेश टंडन (30 वर्ष)निवासी – शारदा पारा कैंप-02, भिलाईप्रेम शंकर साहू (24 वर्ष)निवासी – शारदा पारा कैंप-02, भिलाईपीयूष कुमार नंदी उर्फ सत्यम (25 वर्ष)निवासी – शारदा पारा कबीर कुट्टी कैंप-02, भिलाईसाइबर सेल व थाना टीम की सराहनीय भूमिकाआरोपियों की गिरफ्तारी में साइबर सेल बालोद एवं थाना गुण्डरदेही की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नारायणपुर में विकास की बयार : मंत्री केदार कश्यप करेंगे करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन, जनता को मिलेंगी विकास की नई सौगातें

0

कुल 2453.05 लाख की लागत से सड़क, पुल-पुलिया, जलसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास से जुड़े दर्जनों कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण

विकास का अर्थ केवल योजनाएँ नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव है – केबिनेट मंत्री केदार कश्यप

नारायणपुर के हर गांव तक सुविधाएँ पहुँचाना हमारा संकल्प है – मंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।इन कार्यों में सड़क, पुल-पुलिया, जलाशय, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र, देवगुड़ी निर्माण, डिजिटल सुविधा केंद्र, तथा छात्र-छात्राओं के लिए सायकल वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम मर्दापाल के पुसपाल एवं भानपुरी क्षेत्र के गोदियापाल, बड़ेआमाबाल, तारागांव एवं भानपुरी मंडल के विभिन्न ग्रामों में आयोजित होंगे।

मर्दापाल क्षेत्र में बहुआयामी विकास

मर्दापाल क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा स्टॉप डैम निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्गों का डामरीकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, तथा वन विभाग द्वारा देवगुड़ी संरक्षण एवं निर्माण जैसे कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को सायकल वितरण भी किया जाएगा। इस क्षेत्र में कुल 1118.21 लाख की लागत से कार्य स्वीकृत हैं।

गोंदियापाल में सड़क व ग्रामीण अधोसंरचना पर जोर गोंदियापाल में बजट मद से सड़क निर्माण (पुल-पुलिया सहित), मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत पुलिया निर्माण, बस्तर विकास प्राधिकरण द्वारा सी.सी. सड़क निर्माण, तथा सामुदायिक भवन जैसे कार्यों का भूमि पूजन/लोकार्पण होगा। यहां कुल 313.39लाख की लागत के विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

बड़ेआमाबाल में कनेक्टिविटी और डिजिटल सुविधा बड़ेआमाबाल एवं आसपास के ग्रामों में पुलिया निर्माण, 3.70 किमी सड़क (पुल-पुलिया सहित), सी.सी. सड़क, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, तथा मुक्तिधाम/प्रतिक्षालय शेड जैसे कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इस क्षेत्र में कुल 395.09लाख की लागत से विकास कार्य होंगे।

तारागांव में जलसंरचना और सड़क निर्माण

तारागांव क्षेत्र में जलाशय बांध पर गेट, स्पिलवे, नहर लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, सी.सी. सड़क निर्माण, सोलर हाई मास्ट स्थापना, तथा महातारी सदन लोकार्पण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा सायकल वितरण भी होगा। इस क्षेत्र में कुल 626.36 लाख की लागत के कार्य स्वीकृत हैं।

समग्र विकास की ओर मजबूत कदम

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में सिंचाई क्षमता, आवागमन सुविधा, ग्रामीण कनेक्टिविटी, सामुदायिक व सांस्कृतिक संरचनाओं का संरक्षण, तथा शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, पुल, जलसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े ये कार्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को सरल और समृद्ध बनाने की मजबूत नींव हैं। सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और हर गांव आत्मनिर्भर बने

सेवादल का सदस्यता अभियान तेज, प्रदेश और संभाग स्तर पर नए प्रभारियों की घोषणा

0

प्रदेश मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार ने जारी की सूची

संतोष पांडेय प्रदेश प्रभारी और मनोज वर्मा सह प्रभारी की नियुक्त

पुनीता राम चौहान बस्तर संभाग प्रभारी, चंद्रहास शिवा सह प्रभारी बनाए गए

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अपने संगठन को मजबूती देने और राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए रविवार को एक बड़ी घोषणा की है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष और मुख्य संगठक लालजी देसाई के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने सदस्यता अभियान को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश और संभाग स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बस्तर संभाग के लिए पुनीता राम चौहान प्रभारी और चंद्रहास शिवा सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार ने इस बाबत आधिकारिक पत्र जारी कर नई नियुक्तियों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान को निचले स्तर तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को सेवादल की विचारधारा से जोड़ना है। इसी रणनीति के तहत पुराने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है ताकि अभियान को सुचारू रूप से चलाया जा सके। जारी सूची के अनुसार, सदस्यता अभियान के लिए पूरे प्रदेश की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता संतोष पांडेय को दी गई है, जिन्हें प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उनके सहयोग के लिए मनोज वर्मा को प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है। ये दोनों पदाधिकारी राज्य स्तर पर अभियान की समीक्षा करेंगे। प्रदेश के सभी प्रमुख संभागों में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश प्रसाद गुप्ता और सह प्रभारी हर्ष खोब्रगढ़े, रायपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रभारी जमाल खान और सह प्रभारी अब्दुल हामिद बनाए गए हैं। बिलासपुर संभाग प्रभारी देव चंद्राकर और सह प्रभारी रतन गुप्ता केसरवानी नियुक्त किए गए हैं। आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग में संगठन को मजबूत करने के लिए पुनीताराम चौहान को प्रभारी और चंद्रहास शिवा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। सरगुजा संभाग प्रभारी विनीत जायसवाल और सह प्रभारी रोहन राजवाड़े को बनाया गया है। प्रदेश मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार ने बताया कि इन नियुक्तियों की सूचना अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपनी पुरानी जिम्मेदारियों के साथ-साथ इस नई जिम्मेदारी का भी निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और प्रदेश में कांग्रेस सेवादल के सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएंगे।

जलनी माता कप क्रिकेट में डिमरापाल टीम विजेता

0

समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप

जगदलपुर ग्राम आसना तमाकोनी में यंग स्टार इलेवन आसना क्रिकेट कमेटी द्वारा आयोजित जलनी माता कप तृतीय सत्र के समापन एवं फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप की उपस्थिति रही। डिमरापाल एवं बकावंड की टीमों के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि ग्रामीण युवा शक्ति, संघर्ष और खेल भावना का जीवंत उदाहरण रहा। शानदार प्रदर्शन के साथ डिमरापाल की टीम विजेता एवं बकावंड की टीम उप विजेता बनी।

दोनों टीमों ने यह साबित किया कि बस्तर का युवा आज हर मैदान में नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद करता है, जबकि खेल उन्हें मजबूत बनाता है। खेल मैदान पर मिली अनुशासन की नसीहत ही आगे चलकर समाज और राजनीति में सशक्त नेतृत्व तैयार करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को ठुकराकर खेल,शिक्षा और संगठन से जुड़ें,ताकि एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बस्तर का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अनिता नागे, सरपंच पति मनीराम बघेल, उप सरपंच राधिका देहारी बिसनाथ, देवशंकर पंडा, मोतीराम ध्रुव, धनीराम पटेल, मांझी, पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी युवा उपस्थित थे।यंग स्टार इलेवन आसना क्रिकेट कमेटी ने यह साबित कर दिया कि जब आयोजन की कमान युवाओं के हाथ में होती है, तब खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम भी बन जाता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल एवं प्रेरणादायी प्रतियोगिता के लिए युवा नेता हेमंत कश्यप ने बधाई दी।

बकावंड में धान माफिया पर प्रशासन का प्रहार

0

22 क्विंटल अवैध धान समेत पिकअप जप्त

बकावंड अवैध धान परिवहन और बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। बकावंड के एसडीएम मनीष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोपनीय सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए अधिकारियों ने 22 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन को गोपनीय सूत्रों से खबर मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से धान खपाने के लिए परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनीष वर्मा ने तत्काल टीम को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 18 के 6586 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 22 क्विंटल धान लदा हुआ पाया गया। जब वाहन चालक युवक प्रेमसिंह पटेल से धान के परिवहन संबंधी दस्तावेज, मंडी अनुज्ञा या अन्य कोई वैध अनुमति पत्र मांगा गया, तो वह कुछ भी प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। संतोषजनक जवाब और दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने इसे अवैध परिवहन मानते हुए धान और वाहन को मौके पर ही जप्त कर लिया। जप्त किए गए वाहन और 22 क्विंटल धान को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए बकावंड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में मंडी अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मनीष वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस सक्रियता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से बिचौलियों के हौसले पस्त होंगे और वास्तविक किसानों को उनका हक मिल सकेगा। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध भंडारण या परिवहन की सूचना मिलते ही पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।

बकावंड में धान माफिया पर प्रशासन का प्रहार

0

22 क्विंटल अवैध धान समेत पिकअप जप्त

बकावंड अवैध धान परिवहन और बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। बकावंड के एसडीएम मनीष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोपनीय सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए अधिकारियों ने 22 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन को गोपनीय सूत्रों से खबर मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से धान खपाने के लिए परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनीष वर्मा ने तत्काल टीम को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 18 के 6586 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 22 क्विंटल धान लदा हुआ पाया गया। जब वाहन चालक युवक प्रेमसिंह पटेल से धान के परिवहन संबंधी दस्तावेज, मंडी अनुज्ञा या अन्य कोई वैध अनुमति पत्र मांगा गया, तो वह कुछ भी प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। संतोषजनक जवाब और दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने इसे अवैध परिवहन मानते हुए धान और वाहन को मौके पर ही जप्त कर लिया। जप्त किए गए वाहन और 22 क्विंटल धान को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए बकावंड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में मंडी अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मनीष वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस सक्रियता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से बिचौलियों के हौसले पस्त होंगे और वास्तविक किसानों को उनका हक मिल सकेगा। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध भंडारण या परिवहन की सूचना मिलते ही पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।

क्रेडा सोलर तकनीशियन का सड़क हादसे में निधन

0

जगदलपुर क्रेडा (सौर ऊर्जा) विभाग में पदस्थ सोलर तकनीशियन प्रहलाद सिंह ठाकुर की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वे नेगीरास लोहंडीगुड़ा निवासी थे और कार्य पूर्ण कर लौटते समय चित्रकोट रोड में धरमाऊर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रहलाद सिंह ठाकुर अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अंतर्गत कार्यरत कलस्टर टेक्नीशियन थे। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रहलाद सिंह ठाकुर की मृत्यु से उनके परिवार और समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है।

शहीद अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात शिशु का शव

0

समय से पहले हो गया था बच्चे का जन्म

दल्ली राजहरा स्थानीय शहीद अस्पताल के बाथरूम में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12:30 बजे बाथरूम की सफाई के दौरान अस्पताल के सफाई कर्मी ने नवजात शिशु का शव देखा। घटना की जानकारी तत्काल शहीद अस्पताल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मृत नवजात शिशु के संबंध में पूछताछ की, लेकिन अस्पताल के किसी भी मरीज व अन्य के द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नगर पालिका के सहयोग से नवजात का कफन-दफन कराया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजात शिशु लगभग सात माह का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा शहीद अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात शिशु को किन परिस्थितियों में अस्पताल के बाथरूम में छोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कुसुमकसा रेलवे पुल के पास ट्रक–कार की भीषण भिड़ंतट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को दल्ली राजहरा अस्पताल लाया गया

0

बालोद : कुसुमकसा आवास पारा स्थित रेलवे पुल के पास देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, घटना 8 बजे के आस पास की बताई जा रही है जहां कुसुमकसा से बालोद की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 ए.एक्स 6117 मारुति स्विफट और बालोद की ओर आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 13 बी.ए 9299 के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के समय मौके पर पुलिस के नहीं पहुंचने से कुछ समय तक अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अपनी मदद से उन्हें उपचार के लिए दल्ली राजहरा स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से रात के समय आयरन ओर परिवहन करने वाली भारी गाड़ियों की अधिक आवाजाही के कारण सड़क पर दबाव बढ़ जाता है। तेज रफ्तार, खतरनाक ओवरटेकिंग और तेज हेडलाइट के कारण अधिकांश सड़क हादसे रात में ही हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन परिस्थितियों में बायपास रोड एक प्रभावी विकल्प हो सकता है, लेकिन वर्षों से लंबित इस मांग पर प्रशासन का रवैया उदासीन बना हुआ है। नागरिकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने, भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण और शीघ्र बायपास निर्माण की मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS