City Media - Page 215 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 215

बालोद जिला फुटबाल संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

0

बालोद- जिला फुटबॉल संघ की बैठक बीएसपी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई जिसमें जिला फुटबाल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ सर्व समिति से बालोद जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष के रूप में सौरभ लूनिया एवम उपाध्यक्ष मनोज दुबे (पिंटू) सचिव त्रिनाथ नायडू सहसचिव रविकांत नायडू कोषाध्यक्ष दिलीप थापा को निर्वाचित किया गया कार्यकारिणी सदस्य

दिलराज बहादुर दीपक शर्मा खिलावन गोरे मिलेश्वर ठाकुर नितेश नामदेव शत्रुघन यादव मोहन यादव बीनाकेश्वर राव शुभम शर्मा रवि निर्मलकर टेंशन यादव गजेंद्र निर्मलकर गजेंद्र ठाकुर आदित्य चौधरी साथ ही जिला फुटबॉल संगठन के 6 टीमों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित उपस्थित थेl

स्वास्थ्य कर्मचारियों के हक और इंसाफ के लिए उठाता रहूंगा आवाज: अजय प्रताप सिंह परिहार

0
  •  अजय परिहार ने मांगा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों से समर्थन
  • संघ के जिला अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष पद के सशक्त उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह परिहार ने चुनाव के मद्देनजर आज मेडिकल कालेज डिमरापाल के कर्मचारियों से मुलाकात की और समर्थन एवं सहयोग मांगा। कर्मचारियों ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया।

अजय प्रताप सिंह पहले भी संघ के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। अजय परिहार का पिछला कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। श्री परिहार ने अपने पहले के कार्यकाल में कर्मचारी हितों को लेकर कई बार आंदोलन किए और सभी आंदोलन में सफलता प्राप्त हुई। आज कर्मचारियों को जो कुछ भी आर्थिक लाभ प्राप्त हुए हैं, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ही देन हैं। मैदानी कर्मचारियों के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों में 50000 का फंड रख रखाव के लिए प्राप्त हो रहा है। इसी प्रकार बस्तर भत्ता मेडिकल रीइंबर्समेंट, चार क्रमोन्नति वेतनमान संघ की ही देन है। उन्होंने कहा- मैं अपने कार्यकाल में कर्मचारी हित के लिए हमेशा रात दिन लड़ता रहा चाहे वह पदोन्नति हो या कर्मचारियों की अन्य समस्याएं, आंदोलन के माध्यम से या पत्राचार के माध्यम से हमेशा पूरी करता रहा और आगे भी करता रहूंगा। मैं हमेशा कर्मचारियों के हित संरक्षण लिए और संघ के संविधान के पालन में कभी पीछे नहीं हटा और मेरे कार्यकाल में बहुत सारे ऐतिहासिक कार्य हुए। छत्तीसगढ़ में सरकार किसी की भी हो आज कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। वर्तमान में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर की मांग हो या संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं स्तर की मांग हो लगभग सभी मांगें संघ के दबाव और मेरे द्वारा किए गए प्रयास के बाद पूरी हुई हैं। जैसे पदोन्नति प्राप्त कर उच्च पद पर हमारे कर्मचारियों को लाभ प्राप्त हुआ भविष्य में भी अगर में आपके सहयोग और ताकत से जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुआ तो डबल ताकत से कर्मचारी हित के लिए लड़ता रहूंगा।मेरी सभी से विनम्र अपील है कि 23 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थित मतदान बूथों पर जाकरअपना कीमती मत देकर मुझे अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। मैं कभी आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। मेडिकल कॉलेज में भी तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की अनेकों समस्याएं हैं जिनके लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा इसी प्रकार मैदानी कर्मचारियों के साथ बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है संगठन की मांग है कि यात्रा भत्ता प्रतिमाह फिक्स कर दिया जाए, जिससे यात्रा भत्ता के नाम से कमीशन खाने की समस्या से निजात मिल सके ऐसे ही कर्मचारियों को अपनी अनेक समस्याओं के लिए मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उनसे निजात दिलाने के लिए समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। कर्मचारियों के स्वत्व का भुगतान आसानी से हो इसके लिए संघ भविष्य में संघर्षरत रहेगा। श्री परिहार ने कहा है कि तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को चाहे वह मेडिकल कॉलेज के हों या महारानी अस्पताल के, उन्हें आज भी एक वेतनमान ग्रेड पे कम प्राप्त हो रहा है। संघ की भविष्य में यही कोशिश रहेगी चाहे उसके लिए आंदोलन करना पड़े सभी कर्मचारियों का एक ग्रेड पे बढ़ कर प्राप्त हो।

 

क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में बहुत सारे एकांकी पद पर कर्मचारी कार्यरत हैं जैसे रेडियोग्राफर लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट वार्ड बॉय सफाई कर्मचारी वार्ड आया और इसी प्रकार के अन्य बहुत सारे पद हैं जिन पर भविष्य में कोई किसी प्रकार का प्रमोशन नहीं है। ऐसे पदों के लिए हमारी मांग है कि क्रममोन्नति नहीं पदोन्नत वेतनमान दिया जाए।जिससे हमारे कर्मचारियों का आर्थिक लाभ हो सके। इसी प्रकार हमारे कर्मचारी आपातकालीन सेवाओं में रहते हुए भी यहां वहां हजारों हजारों रुपए किराए के घर लेकर आर्थिक क्षति से जूझ रहे हैं। उनके लिए आवास की व्यवस्था तत्काल कराने की मांग हम शासन के समक्ष रखेंगे। जिससे हमारे कर्मचारी आर्थिक क्षति से मुक्ति मिल सके। इसी तरह ड्रेसर पद का नाम बदलने के लिए भी छत्तीसगढ़ शासन से अनुरोध करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित कराने और भविष्य में संविदा भर्ती पर रोक लगाने और विभाग के रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों का समायोजन करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाएंगे। अजय प्रताप सिंह परिहार ने आगे कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में सभी कर्मचारी मानव सेवा में रात दिन एक कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। शासन से हमारी मांग रहेगी कि विभाग में सिर्फ और सिर्फ भविष्य में नियमित भर्ती ही हो संविदा प्रथा पर तत्काल रोक लगाई जाए। परिहार ने कर्मचारियों से अपील की है कि 23 तारीख को मतदान करना न भूलें और मुझे जिला अध्यक्ष पद के लिए अधिक से अधिक मतों से अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं।

महिला बाल विकास द्वारा पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से शुरू होकर आज 22 अप्रैल को समापन हुआ

0

दल्लीराजहरा में कल 64 आंगनबाड़ी केंद्र है जिन्हें 3 सेक्टर सेक्टर में बांटा गया आज समापन दिवस का अवसर पर वार्ड क्रमांक 5,16,23, के आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद उपस्थित थे

विशेष अतिथि आयुर्वैदिक हॉस्पिटल से डॉक्टर पाठक मैडम स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक दिव्या मैडम सभी सेक्टर के प्रभारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पलकों बच्चों सहितने पोषण पखवाड़ा के विषय में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि एनिमिया, छः जानलेवा बीमारी से बचाव के विषय, संपूर्ण पोषण आहार, संतुलित भोजन, गर्भावस्था की देखभाल, गर्भावस्था में जांच, सुरक्षित प्रसव, के विषय में विस्तार से जानकारी दिया। (पार्षद) ने वार्ड वासियों से अपील किया शासन के जनकल्याणकारी योजना का आप सब लाभ ले ।

 

डॉक्टर पाठक मैडम ने पोषण पखवाड़ा के विषय में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि एनिमिया, छः जानलेवा बीमारी से बचाव के विषय, संपूर्ण पोषण आहार, संतुलित भोजन, गर्भावस्था की देखभाल, गर्भावस्था में जांच, सुरक्षित प्रसव, के विषय में विस्तार से जानकारी दिया। पार्षदों ने वार्ड वासियों से अपील किए कि शासन की जानकारी कल्याणकारीयोजनाओं लाभ जरूर लेl

 

रेखू साहू ने लू से बचने के लिए सूती कपड़े पहने पानी खूब पिए धूप में ना घूमें बाहर की चीजों से दूर रहे हैं अपने बच्चों को दूर रखें स्वस्थ रखें हरी सब्जियां ज्यादा खाएं फल विटामिन ऐसी चीजों का सेवन करें गर्भवती माता को आयरन की गोली भरपूर पानी खान-पान और आराम भी बहुत ज्यादा जरूरत है बच्चों को स्वस्थ रखना रेडी टू ईट का सेवन कराए सुपरवाइजर पर्यवेक्षक रेनू छत्रपाल मैडम उपस्थित होकर हितग्राही को पोषण पखवाड़ा के बारे में जानकारी देते हुए रेडी टू ईट से बने व्यंजन द्वारा रंगोली बनाकर व्यंजन प्रदर्शन के रखा गया

 

वार्ड क्रमांक 16 आंगनबाड़ी केंद्र से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अतिथियों पालको बच्चों सहित रैली निकाल कर नारा लगाकर सही पोषण देश रोशन हरी सब्जी खाएं खून की कमी को दूर भगाएं किनारो के साथ वार्ड भ्रमण किया गया

कार्यों की स्वीकृति ही नहीं गुणवत्ता और गति के प्रति भी सजग हैं विधायक किरण सिंह देव

0
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
  • गुणवत्ता एवं समय सीमा में कार्य करने के निर्देश

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाने के लिए जीतने संजीदा हैं, उतने ही संजीदा वे स्वीकृत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति को लेकर भी हैं। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार विकास एवं निर्माण कार्य स्वीकृत करा रहे हैं। श्री देव इन कार्यों की गुणवत्ता एवं समय पर पूर्णता को लेकर हमेशा नजर रखते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधानसभा क्षेत्र में ज्योति नर्सरी से करकापाल जंक्शन एवं बोधधाट थाना तक निर्माणाधीन सड़क के कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर के जनमानस की बहुप्रतीक्षित मांग ज्योति नर्सरी से करकापाल एवं बोधघाट थाना तक 4.50 किलोमीटर सड़क के लिए 9 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति दिलाई है। इस राशि से सड़क मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण निर्माण कार्य हो रहा है। विधायक ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अधिकारियों एवं ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने एवं समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। श्री देव ने बताया इस मार्ग की मांग वर्षों से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। हमारी सरकार बनने के पश्चात इस मार्ग की मांग को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के समक्ष रखा गया था, जिस पर हमारी डबल इंजन की सरकार ने स्वीकृति के पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा और जनता को जल्द सड़क निर्माण की सौगात प्राप्त होगी। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों एवं शहर वासियों को आवागमन की काफी सुविधा होगी। श्री देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य है जिसको हमारी सरकार में लगातार पूरा किया जा रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, रिंकू पांडे, कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा, उप अभियंता सीबी केसरिया, मोहम्मद परवेज खान एवं अक्षय सिंह साथ उपस्थित थे।

शहीद जवान मनोज पुजारी को सांसद कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर बीजापुर जिले के तोयनार से फरसेगढ़ सड़क निर्माण ड्यूटी के दौरान आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सीएएफ जवान मनोज पुजारी को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। सांसद  कश्यप ने कहा है कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। बस्तर को नक्सलवाद से मुक्ति मिलकर रहेगी। मनोज पुजारी की शहादत को नमन करते हुए सांसद महेश कश्यप ने प्रार्थना की है कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक-संतप्त स्वजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जगदलपुर के भाटीगुड़ा के वार्षिक मड़ई का आयोजन; शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

0

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के भाटीगुड़ा में माता गंगादई व कारी तेलगीन माता मंदिर में वार्षिक मड़ई का आयोजन किया गया। मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुए। उन्होंने माता गंगादई व कांरी तेलगीन माता मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना माता से की। भाटीगुड़ा के ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप स स्वागत किया। इस दौरान किरण देव ने कहा कि माता गंगादई मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला मनाते हैं जिसका अपना महत्व है। मेला में आए सभी देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

वहीं क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने क्षेत्रीय विधायक के समक्ष विकास कार्य की मांग रखी, जिसपर विधायक किरण देव ने जल्द विकास कार्य होने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, सरपंच श्रीमती उमन बधेल, मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य फूलकुमारी व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

आईईडी ब्लास्ट में जवान शहीद; सड़क निर्माण की सुरक्षा ड्यूटी में लगा था जवान

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के थाना तोयनार क्षेत्र अंतर्गत तोयनार-मोरमेड़ सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा डयूटी पर तैनात 19वीं बटालियन सीएएफ सी कंपनी के आरक्षक मनोज पुजारी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से शहीद हो गए।शहीद जवान की पार्थिव देह को रक्षित केंद्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी व श्रद्धांजली दी गई।

नई पुलिस लाइन बीजापुर में बलिदानी जवान मनोज पुजारी को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोसा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, एसपी जितेंद्र यादव सहित जिलों के जनप्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम बड़े तुमनार के लिए रवाना किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू, शहीद जवान के परिजन, अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

0
  •  प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन 

रायपुर बिगड़ती कानून व्यवस्था, और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने नगर निगम के पास एकत्रित होकर साय सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उसके बाद कांग्रेसजन मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किये। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतनी गर्मी में आप सभी का आना और सीएम हाउस का घेराव करना ऐतिहासिक है। यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के हित के लिए है। यह लड़ाई सरकार के खिलाफ, भाजपा के खिलाफ, छत्तीसगढ़ की जनता के हक की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माता, बहनों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार जागने को तैयार नही है। वह सत्ता के नशे में मस्त है।

छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती है। वहीं लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है। कल हमने 10 किमी की पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा। मरवाही में 9वी की छात्रा से बलात्कार हो गया है। बेमेतरा में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो जाता है और हत्या कर दी जाती है। इस प्रदेश में माता, बहनों को बचाना है और भाजपा सरकार को जगाना है। इससे पहले विधानसभा घेराव, ब्लाक, जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था, मगर सरकार पर कोई असर नही पड़ा। छत्तीसगढ़ में बलात्कार, लूट, डकैती, अपरहरण के आंकड़े चौकाने वाले है।

यूपी, बिहार जैसे हालात बन गए हैं। जहां जुल्म होगा, अन्याय होगा वहां कांग्रेस पार्टी हक दिलाने के लिए 24 घंटे तैयार है। विष्णुदेव सरकार छत्तीसगढ़ में भक्षक बन गई है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसढ़वासियों के हक के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। अहमदाबाद में पार्टी ने तय किया था कि कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ेगी। इस अन्यायी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी। आने वाले 3 साल हमें चुप नही बैठना है। सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना होगा। हम पूर जज्बे के साथ लड़ाई लडेंगे। हमारे संघर्ष को कोई नही रोक पाएगा। हम विधानसभा, लोकसभा, निगम चुनाव हार गए पर हम रूकने वाले नही हम मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। गोली खाने को तैयार हैं, हर चुनौती के साथ डटे रहेंगे। आंधी निकल चुकी है। गांधी की आंधी कभी नही रूकेगी। मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं, बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। विधानसभा जो आंकडे़ आए हैं, लात्कार की घटनाये तेजी से बढ़ रही हैं। मरवाही में आत्मानंद की छात्रा के साथ बलात्कार हो जाता है। रायपुर, दुर्ग, मुंगेली में बलात्कार की घटनाएं हुई है। प्रतिदिन 9 बलात्कार की घटना हो रही है। छत्तीसगढ़ में लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी की घटना में बहुत बढ़ोतरी हुई है और उस पर नशा भी हावी हो रहा है। अभी सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे है आने वाले समय में सभी मंत्रिमडल का घेराव किया जाएगा। आज हम सब पसीना बहा रहे हैं, इतनी गर्मी में भी हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नही हुआ है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के हक के लिये लड़ाई लड़ती रहेगी।एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के सीने में छुरी से वार किया है। छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में बलात्कार हो रहे है। राजधानी अपराधगढ़ बन गया है। हर क्षेत्र में महिलाओं के पर अत्याचार हो रहे है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लड़िकयों की तस्करी हो रही है। उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में बच्ची गायब है। कांग्रेस ने हमेशा सभी मुद्दों के लिए आवाज उठाई है। मां दंतेश्वरी, मां महामया के नाम से जाने वाले छत्तीसगढ़ में महिलाओं का अपमान हो रहा है। भाजपा ने बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ का नारा दिया है यह सिर्फ जुमला है। भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। भाजपा महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बचाती है। एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्रकुमार, डॉ. प्रेमसाय सिंह, अमितेष शुक्ल, सासंद फूलेदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक उमेश पटेल, रामकुमार यादव, द्वारिकाधीश यादव, अटल श्रीवास्तव अंबिका मरकाम, कविता प्राणलहरे, हर्षिता बघेल, चातुरी नंद, विद्यावती सिदार, व्यास कश्यप, जनक ध्रुव, दिलीप लहरिया, पूर्व विधायकअरूण वोरा, अनिता शर्मा, छन्नी साहू, विनोद चंद्राकर, जनक वर्मा, कुलदीप जुनेजा, चंद्रदेव राय, पंकज शर्मा, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, हेमा देशमुख, प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ नेता महेंद्र छाबड़ा, अजय साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला अध्यक्षगण सुशील मौर्य बस्तर, उधोराम साहू, सुमित्रा धृतलहरे, विजय पांडेय, कुलबीर छाबड़ा राजनांदगांव, केशव चंद्राकर, भिलाई, पूर्णचंद पाढ़ी, अमीन मेमन, आकाश तिवारी, पंकज मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, शिवसिंह ठाकुर, सत्यप्रकाश सिंह, उषा रंजन श्रीवास्तव, अजीत कुकरेजा सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

पूरे प्रदेश में 25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल में अवकाश घोषित

0
  • माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने तपती धूप को देखते हुए प्रदेश भर में छात्र-छात्राओं की सेहत का ध्यान रखते हुए 25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद का ऐलान किया ।
  • सभी शासकीय गैर शासकीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई।
  • सभी बच्चों से धूप में न निकलने ना खेलने की बात कही घर पर रहे सुरक्षित रहे । बालोद भाजपा जिला अध्यक्ष व महामंत्री ने इस फैसले का स्वागत किया।

बालोद, प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश में तपती धूप , भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए 25 अप्रैल से 15 जून तक प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, बच्चों के सेहत का ध्यान रखते हुए यह निर्णायक कदम उठाया गया है।

इतनी धूप में स्कूल लगने से बच्चों की बीमार पड़ने, लू लगने जाने की संभावना बढ़ जाती है और कई प्रकार से पेरेंट्स को तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

यह सभी तकलीफों को देखते हुए निर्णायक कदम उठाया गया, व सभी बच्चों से आग्रह किए की तेज धूप से बचें भरपूर पानी पिए और घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेते हुए छुट्टियों का आनंद लें।

सरकार के फैसले से भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख व महामंत्री राकेश छोटू यादव फैसले का स्वागत किया।

 

 

देश सेवा के लिए जा रहे जवान का सम्मान किए संजय बैंस

0

देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर प्रारंभ से इच्छा रखने वाले राहुल सिन्हा आज भारतीय थल सेना के लिए चयन हुवा राहुल थल सेना में ज्वाइनिंग करने जाने के से पहले पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन में फूल माला और मिठाई खिलाकर देश सेवा के लिए प्रस्थान किए राहुल सिन्हा आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अपनी लगन शक्ति को कमजोर होने नहीं दिया पढ़ाई के साथ राहुल कबाड़ी और टेंट हाउस में काम करते रहे और अपनी आर्मी भर्ती की तैयारी भी करते रहे राहुल ने बताया कि हमारे पूर्व जनपद सदस्य जो कि पुलिस और आर्मी की भर्ती के लिए हमारे गांव में निःशुल्क कैंप लगावे जिसका मुझे भी फायदा हुवा हमारे गांव में सैकड़ों सैनिकों का सम्मान का कार्यक्रम हुवा जिसमें मेरी इच्छा शक्ति और प्रबल हुवा जिसका परिणाम आज में थल सेना में मेरा चयन हुवा हैl

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा कि राहुल हमारे गांव का गोदड़ी का लाल है और आने वाले युवा पीढ़ी के लिए सीख भी अगर आप अपना लक्ष्य निर्धारण कर किसी भी विषय में प्रयत्न करते है तो मंजिल जरूर मिलेगी हम हमेशा से इस क्षेत्र के बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए कैंप कराते रहते है हमारे क्षेत्र के होनहार बच्चों की प्रतिभा निकले और क्षेत्र का नाम रौशन कर सके ये वनांचल का क्षेत्र है हमारे बच्चे अभाव में भी प्रभाव दिखाते है इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में देश सेवा में कार्यरत आर्मी के लोग है जो हमें और हमारे क्षेत्र को गौरवान्ति करते है इस अवसर पर पूर्व सरपंच शिव राम सिंदरामे दीपक यादव नितिन जैन संतोष जैन मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा पुष्पजीत बैंस गौतम साहू कमलकांत साहू पोषण धनकर राजू सिन्हा लोकेश सिन्हा गोल्डी धनकर सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहेl

MOST POPULAR

HOT NEWS