City Media - Page 1436 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1436

कलेक्टर ने किया लर्निंग आउटकम बुक का विमोचन, बस्तर ब्लॉक की पीयलसी के द्वारा निर्मित

0

विकास खण्ड बस्तर के सक्रिय पी यल सी सदस्यों के द्वारा बीईओ बीआरसी के मार्गदशर्न में तैयार किया गया लर्निंग आउटकम सीखने सिखाने का प्रतिफल के सम्बंध में तैयार किए गए। पुस्तक का विमोचन जिला कलेक्टर रजत बंशल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंग के द्वारा किया गया। उक्त पुस्तक में बच्चों की न्यूनतम अधिगम स्तर को ध्यान में रखते हुए। लर्निंग आउट कम कक्षा पहली से आठवीं तक सभी विषयों का पाठ्पुस्तक मे दिया गया है।बीआरसी स्तर पर लर्निंग आउट कम पी एलसी सदस्यों के सहयोग से तैयार किया गया है ।बच्चों की सुगम्यता को देखते हुए शैक्षिक कैलेंडर अनुसार प्रत्येक माह के लिए लर्निंग आउट कम निर्धारित किया गया है ।जिसको ध्यान में रखते हुए शिक्षक अध्यापन कार्य करेंगे और बच्चों में उतनी दक्षता विकसित करेंगे ।

क्या है लर्निंग आउटकम

लर्निंग आउटकम का आशय कक्षा , पाठ्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान व कौशलों से है , अर्थात लर्निंग आउटकम यह इंगित करते हैं कि सीखने के अनुभव के बाद छात्रों के व्यवहार में कौन-कौन से बदलाव आयेंगे | प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई के साथ परिणाम भी परखा जाएगा। शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों को जहां सीखने-सिखाने की प्रक्रिया बताई जाएगी, वहीं बच्चों को मिली शिक्षा को शिक्षण संबंधी परिणाम (लर्निंग आउटकम) के रूप में परखा जाएगा। विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक प्रत्येक कक्षा के लर्निंग आउटकम के मानक तैयार किए हैं विभाग के उच्च अधिकारी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान इन्हीं मापदंडों के आधार पर शिक्षकों की गुणवत्ता और बच्चों के ज्ञान का आकलन करेंगे।इस अवसर पर एसडीएम गोकुल रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान,डीएमसी अशोक पांडेय,सीईओ आर के कर,बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,सुशील तिवारी,शैलेन्द्र तिवारी, उपस्थित थे।

बस्तर पुलिस के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर नक्सल घटनाओं में शहीद जवानों के परिवारों से मिलकर शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया

0

बस्तर पुलिस के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर आज अलग अलग नक्सल घटनाओं में शहीद जवानों के परिवारों से मिलकर उनका हाल चाल जाना एवं शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए उनकी परिवार वालों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गए हैं ज्ञात हो कि बस्तर जिले में कुल 36 शहीद जवानों के परिवार है जिनसे मिलने एवं कुशलक्षेम जानने हेतू अलग-अलग अनुभाग से sdop एवं नगर पुलिस अधीक्षक अपने थाना के स्टाफ के साथ संबंधित शहीद परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना गया !और शहीद जवानों के शहादत को नमन किया गया!

नए बस स्टेण्ड परिसर की साफ सफाई प्रारम्भ 15 अगस्त को झंडा अवरोहण होगा

0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज से निगम द्वारा साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। पूरे बस स्टेण्ड परिसर को साफ किया जा रहा है। बस स्टेण्ड आने वाले लोगों का कहना है कि ये अच्छी पहल है। प्रति माह इस प्रकार की सफाई की जानी चाहिए। ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। गौरतलब हो कि चौकी के नए पोलिस प्रभारी kantopani ने अपने उच्च अधिकारी के दिशा निर्देश पर बस स्टेण्ड की सुरछा के साथ अंन्य यवस्थाओ पर भी सभी मे साथ मिलकर कार्य करना प्रारम्भ किया है। जिसके सुखद परिणाम आने शुरू होगये है। इस वर्ष भी बस स्टेण्ड प्रांगण में झंडारोहण ककार्यक्रम आयोजित होगा।

हिन्दुओं की आस्था को आघात पहुँचाने वाले जगदलपुर एसडीएम के खिलाफ शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

0

जगदलपुर / शिवसेना । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के आबकारी मंत्री के ध्वज़ आरोहण कार्यक्रम के तसियारियों का जायज़ा लेने पहुंचे हिंदू विचारधारा विरोधी, अतिक्रमण हटाने के रौब से जगदलपुर एसडीएम जीके मरकाम ने जिस तरह बीते दिनों हिंदुओं की आस्था को आघात पहुंचाते शिवलिंग को मूल स्थान से हटाकर फेंक दिया।

गौरतलब होकि जिसका विरोध नरसिंह की तरह शिवसेना जिला अध्यक्ष अरुण पांडेय ने किया व धरना प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया गया और एडीएम को बुलाने पर अड गए लेकिन एसडीएम भय से वहां नहीं आया।

जिसका विरोध करते हुए सीधा – सीधा एसडीएम के वट्सएप नंबर पर प्रदेश के अनेकों शिव सैनिकों ने हजार की संख्या में शिवसेना जिंदाबाद – प्रदेश प्रमुख धंजय परिहार जिंदाबाद ऐसा लिखकर प्रदर्शन के दौरान अपने नेता अरुण पाण्डेय् द्वारा अधिकारियों से बातचीत के अंश का वीडियो एसडीएम जीके मरकाम को भेजा दिया है। शिवसेना जिलाध्यक्ष का कहना हैकि अपने कृत्य पर सार्वजनिक रूप से ऐसे अधिकारी को हिंदू समाज़ से माफ़ी मांगनी होगी, अन्यथा की स्तिथी में उन्हें एसडीएम पद से हटाने की मांग कलेक्टर रज़त बंसल से किया जाएगा।

Indian National Congress ने लिखा सत्यमेव जयते

0

ट्विटर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट रिस्टोर कर दिया है. दिल्ली की नौ साल की रेप पीड़िता के परिजनों की तस्वीर पोस्ट करने के बाद ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया था. फिर इसे लॉक कर दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक यह तस्वीर साझा करने के लिए कांग्रेस के जिन अन्य नेताओं के ट्विटर हैंडल लॉक किए गए थे, उन्हें भी रिस्टोर कर दिया गया है।आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि बीजेपी ट्विटर के बहाने राहुल गांधी व कांग्रेस कमेटी पर दवाब बना रही थी किंतु जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने दवाब बनाया, अंततः ट्विटर एमडी को हटाया गया और कांग्रेसियों के एकाउंट बहाल किया जा रहा है।

यह सच्चाई की जीत है, सत्यमेव जयते

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जुआ खेलते 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

गुरुर – पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशानुसार लघुअधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही किया जा रहा है इसी अभियान के तहत थाना गुरूर मे जुआ एक्ट के तहत् पुलिस स्टाफ द्वारा अपने थाना क्षेत्र में रेड की कार्यवाही किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार पाँचों आरोपी सोरर गाँव के एक सुने मकान में जुआ खेल रहे थे पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली टीम के साथ दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया गया |

अवैध जुआ खेलते नगदी रकम- 4030/-रूपये के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार

थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 250/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्यवाही की गई |

01. रोहित कुमार साहू पिता चंदन साहू उम्र 44 साल कन्हारपुरी गुरूर।

02. राम लाल पिता फागदास जोशी उम्र 30 साल सोरर।

03. बसंत जोशी पिता महादेव जोशी उम्र 30 वर्ष सोरर।

04. बिसाद पिता फिरतू बंजारे उम्र 40 साल सोरर।

05. भूखनलाल टण्डन पिता धनवाराम उम्र 52 साल सोरर।

जप्ती – 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 4030/- रुपये

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छतीसगढ़ प्रशिक्षण गौ सेवकों ने अपनी मांगो को लेकर आबकारी एवं बस्तर संभाग के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से मिले

0

बस्तर संभाग के प्रशिक्षण गौ सेवकों ने अपनी मांगो को लेकर प्रभारी मंत्री मा. कवासी लखमा जी से मिलकर अपनी समस्या को बताया कहा की 20 वर्षो से प्रशिक्षण कर छतीसगढ़ में निशुल्क सेवा दे रहे है मगर शासन उन्हें कुछ भी नहीं दिया जा रहा है शासकीय पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण, टैग लगाना, सर्वे, पशु गणना बधिया करण कृत्रिम गर्भधान र्आदि विभाग के सभी काम हमारे द्वारा किया जाता लेकिन हमारे साथ सौतेला ब्योहार क्यों किसान कहता है शासन से दवाई मिलता है तुम लोग सरकारी हो कह कर पैसा नहीं देता इधर शासन गौ सेवकों एवं पशु मित्रो प्राइवेट कृत्रिम गर्भधान कार्यकर्ताओ के लिए फंड नहीं है कहता है सभी संभाग के कार्यकर्त्ताओ ने बस्तर संभाग के प्रभारी मंत्री को अपनी समस्याओ से अवगत कराया मंत्रीजी ने पशुपालन मंत्री से चर्चा कर गौ सेवकों एवं प्राइवेट कृत्रिम गर्भधान कार्यकर्ताओ को कलेक्टर दर पर विभाग में नियुक्ति हेतु विभागीय मंत्री से चर्चा करने की बात कही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सांसदों के साथ बदसलूकी के विरोध में युवक कांग्रेस नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

0

प्रधानमंत्री मोदी के तानाशाही पूर्ण रवैया का विरोध करते हैं- प्रशान्त बोकडे

राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आदिवासी सांसद फूलोदेवी नेताम एवं छाया वर्मा जी के साथ सत्तादल द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए आज नगर के मैन चौक में जिला युवा कांगेस के अध्यक्ष प्रशान्त बोकडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की है। शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने पूरे प्रकरण की कड़े शब्दों में निदा की और कहा ऐ राज्य सभा का काला दिन हैं जब हमारी सांसद ही संसद के अंदर सुरक्षित नहीं है तो देश की बेटियां सुरक्षित कैसी हो सकती है |

जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहू कहा कि संसद इतिहास में यह पहली घटना है जो की देश को शर्मसार कर दिया हैं  मोदी सरकार सभी मुद्दों पर विफल हैं |

पुतला दहन करने के पश्चात जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकडे कि राज्यसभा में चल रहे संसद सत्र में जिस प्रकार से सत्तादल के सांसदों द्वारा हमारे आदिवासी महिला सांसद फूलोदेवी नेताम व छाया वर्मा एवं अन्य सांसदों के साथ जो बत्तमीजी की गई है वह शर्मनाक है। संसद भवन में मार्शलों को आगे कर के हमारे सांसदों को घसीटा गया जिसके कारण उन्हें चोटें भी आई हैं। मोदी सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, इस तानाशाह रवैये के विरोध में हमने नरेंद्र मोदी  का पुतला दहन किया है। संसद में पहली बार इस प्रकार की घटना हुई जो की दुखद है  ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान सहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव, जिला महासचिव आदित्य दुबे, देवेंद्र साहू विधानसभा उपाध्यक्ष, गजेंद्र ठाकुर, सानू पाल,आदि भगत,गौरव गुप्ता, मनीष चंद्रकर,सर्फराज ,जीतू राजपूत, शेख गुलाम, बबलू खान,गिरीश यादव जी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक चंदन कश्यप से मिला सिंगिंग स्टार सहदेव…

0

कम उम्र में स्टार बना बस्तर का सहदेव दिरदो..सांसद बैज ने दी शाबाशी..

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सिंगिंग स्टार सहदेव ने आज बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज से रायपुर स्थित उनके निवास में मुलाकात की..मुलाकात के पश्चात सांसद बैज ने सहदेव का गाना भी सुना और जमकर तारीफ की, इस दौरान हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,शेख वसीम भी मौजूद रहे….

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष्य में शांतिपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए शहर के संवेदनशील क्षेत्रो में लगातार चेकिंग कर अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित किया जा रहा है

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष्य में शांतिपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए शहर के संवेदनशील क्षेत्रो में लगातार चेकिंग कर अपराधिक एवं असमाजिक गतिविधियों को नियंत्रित किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज बस्तर पुलिस द्वारा बम डिस्पोजल स्काॅड, डाॅग स्काॅड के माध्यम से जगदलपुर स्थित बस स्टैण्ड़, रेल्वे स्टेशन, संजय बाजार, लालबाग एवं शहर के होटल, लाॅज, ढाबा की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही शहर के प्रमुख चैक-चैराहो और मार्गो पर वाहनों/यात्रीयों, सामानों की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रत कर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है उक्त व्यवस्था हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देश दिया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS