City Media - Page 1788 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1788

Big Breaking News पुष्पा हॉस्पिटल के सामने बाइक का पहिया फिसलने के कारण सामने खड़ी ट्रक में जा घुसे, हालत गंभीर

0

दल्ली राजहरा – पुष्पा हॉस्पिटल के सामने मेन रोड में बाइक का पहिया फिसलने के कारण सामने खड़ी ट्रक में जा घुसे जिसमे से एक को तो सामान्य चोट आई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है | दोनों युवक बालोद के पास ग्राम बरही के निवासी है | जिस युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है उसका नाम मुरली मनोहर है |

मुरली मनोहर

दोनों घायलों को शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया है | मौके पर पुलिस पहुंची एवं पेशेंट को है सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है |

सूत्रों से पता चला है कि घायल युवक गुरुर जनपद में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है |

इसी बाइक में सवार थे
इसी खड़ी ट्रक में जा घुसे

Breaking News हत्या के दो आरोपियों को डोंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार,एएसपी ने किया खुलासा

0

डौंडी /बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नर्राटोला में 22 जून को कुएं में जिसकी लाश मिली थी वह अंततः हत्या का ही मामला निकला। मृतक हर्ष जुर्री निवासी चिखली की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों नागेश्वर कुमार गोटा, भानु प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी डीआर पोर्ते ने शाम 5.30 बजे मामले का खुलासा किया।
दो दोस्तों ने ही मिलकर हर्ष को मौत के घाट उतारा था। विवाद की जड़ शराब सेवन व पैसा है। मृतक व दोनो आरोपी साथ में शराब पीने बैठे थे। इस दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ और दोनो ने गमछा से गला घोंटकर हर्ष की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने दोनो ने कुएं में लाश फेंक दी। पुलिस ने धारा 302 का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें अब सफलता मिली है।
स्पेशल टीम की रही अहम भूमिका |

दोनो आरोपी नागेश्वर कुमार गोटा, भानु प्रकाश


एएसपी डीआर पोर्ते ने बताया मामले को सुलझाने में स्पेशल टीम के प्रभारी टीआई कुमार गौरव साहू व उनके साथियों में प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, संदीप यादव, राजेश पाण्डेय ,निरीक्षक अनिल ठाकुर एवं दमन वर्मा की अहम भूमिका रही। पहले तो डौंडी पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के हत्या का क्लू मिला। डौंडी टीआई अनिल ठाकुर ने बताया आरोपी भी उसी के गांव के हैं। तीनो एक साथ सुनसान इलाके में शराब पीने गए थे।

चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर चीन को अविलंब सबक सिखाने शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से अपील किया।

0

डौंडी:- गलवान घाटी में हमारे देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को डोडी में शिवसेना द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।एवं भारत सरकार से मांग किया गया कि अविलंब इस कृत्य के लिए चीन देश को सबक सिखाएं ।पूरे भारत देश की जनता केंद्र सरकार के इस फैसले के साथ खड़ी है एवं सरकार से यह अपील किया गया कि अगर देश की रक्षा हेतु सीमा पर बलिदान की जरूरत पड़ी तो शिवसेना कार्यकर्ता युद्ध भूमि में अपना बलिदान देने हेतु तैयार हैं ।इसके पश्चात शिवसेना

कार्यकर्ताओं द्वारा डौंडी में प्रदर्शन कर चीन देश का झंडा वहां के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया पूरे कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा बहादुर सोनी ,प्रवेश बाल्मीकि, राहुल राज, रूपेंद्र गौतम, रितिक शर्मा, सूरज भारद्वाज, सतीश सोनी, मोंटी, जयचंद अग्रवाल, संतोष कौशिक, टिल्लू सहित अन्य शिवसैनिक शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ के गरीब जनों का समस्त शासकीय टैक्स माफ करें राज्य शासन, शिवसेना ने सौपा नगर पालिका को ज्ञापन।

0

डौंडी :-शिवसेना द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन प्रेषित कर कोरोना बीमारी काल का पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की आम जनता का बिजली बिल ,पानी बिल ,मकान बिल एवं समस्त प्रकार के सरकारी टैक्स माफ करने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया गया ।विदित हो कि कोरोना काल में पूरे छत्तीसगढ़ में ला क डाउन था जिसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ की जनता बेरोजगार हो गई थी एवंजिस उसके पास कमाने खाने का कोई भी साधन नहीं था वह कहां से सरकारी टैक्स पट आएगी। कहां से बिजली बिल पटा एंगे ।इधर सरकार द्वारा जजिया कर वसूलने के जैसे जबरदस्ती टैक्स वसूली हेतु आम जनता के ऊपर दबाव डाला जा रहा है शिवसेना सरकार से मांग करती है कि अपनी इन तुगलकी नीतियों से बाज आए और जनता का कोरोना बीमारी काल का समस्त टैक्स माफ करें ।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा , डौंडी ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी , प्रवेश बाल्मीकि, संतोष ( डब्बू )कौशिक, जयचंद अग्रवाल , दीनू निषाद सहित क्षेत्र के शिवसैनिकों उपस्थित थे।

शासन के आदेशानुसार होगी स्कूल संचानल , विवेकानंद हाई स्कूल ने बैठक लेकर लिया निर्णय।

0

डौंडी :- विवेकानंद हाईस्कूल डौडी, में आज दिनांक 27/06/2020 को पालक समिति एवं विघालय संचालन समिति कि अति आवश्यक बैठक आयोजित कि गई।जिसमें आगामी सत्र 2020-21 शाला संचालन कि गतिविधि पर चर्चा किया गया।सर्व प्रथम सोसल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प एवं गुलाल लगा कर पूजा अर्चना पालक अध्यक्ष ममता जैन संचालक शिवप्रसाद कृषाण द्वारा किया गया।

विघालय नए भवन गोंडवाना भवन में संचालित होगा।
*शासन के आगामी आदेश पर शाला प्रारंभ किया जाएगा।
*विघालय में प्रवेश प्रारंभ है।
*विघालय में -के.वन.से 10वीं तक कि कक्षाएं संचालित है।
*कोविड 19 के कारण शाला विधिवत शासन के दिशा निर्देशो का पालन किया जाएगा।
*हर कठिन परिस्थिति में पालक समिति हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
यह प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर पालक समिति अध्यक्षा ममता जैन पी.आर.गंगवंशी,अमरीका निषाद,ज्ञान सिह आर्य,स्वपन गोराई,गोविंद कुलपाल,अनिता मिश्रा,साहिन बेगम।संचालक शिवप्रसाद कृषाण, हरमित लेनपांडे,श्रवण राठौर,जे.एल.ठाकुर.,एस,एस.नाग,ओ,पी,कोठारी एवं प्राचार्य /समस्त शिक्षक/शिक्षिका , एस,आर,यादव,एच.के.लेनपांडे,कृष्णा कोठारी,वासुदेव,बिन्नी ठाकुर,संगीता ठाकुर,शारदा,लता दुबे,पार्वती व निगम बाई ,पूर्णिमा उपस्थिति रहे।

युवा उपसरपंच युवराज नेताम ने लगातार 10 वी बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान करने दिया संदेश।

0

डौंडी :- मानव जीवन मे किसी को रक्तदान कर जीवन बचाना महादान कहा जाता है। लेकिन कोई व्यक्ति निर्धारित अंतराल में निरंतर दसवीं बार रक्तदान करते आ रहा हो वह मानवता का मिशाल कहलाता है। ऐसा ही कार्य किया है डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लिमऊडीह के युवा उपसरपंच युवराज नेताम ने जो कल ग्राम के ही 50 वर्षीय महिला चंदा बाई को ब्लड कमी के चलते कमजोरी होने पर डौंडी अस्पताल में निःसंकोच दसवीं बार रक्तदान किया। उनके इस पुनीत कार्य के बारे में जब चैनल इंडिया ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि सन 2015 -16 में ब ग्रेजुएशन करने दौरान उनके शिक्षक द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पर जोर दिया गया जिससे प्रेरित होकर उन्होंने कांकेर में करीब 250 युवाओं की फौज तैयार कर “गणराज रक्तदान समूह “बनाकर हर प्रकार के ग्रुप रक्त जरूरतमंदों को दिया गया। कालेज शिक्षा पूर्ण कर जब वे वापस अपने गृहग्राम लिमऊडीह पहुँचे तब यहां भी उन्होंने इस कार्य सेवा को जारी रखते हुए नए सिरे से रक्तदान समूह बालोद जिला के नाम से मोबाईल ग्रुप बनाया है जिसमे 66 मेंबर जुड़े हुए है। जो जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने तत्पर रहते है। यही नही इस ग्रुप के युवराज व राजेश साहू बालोद जिला के अलावा धमतरी,कांकेर, रायपुर, कोंडागांव,

चारामा आदि जगह के रक्तदान मोबाईल ग्रुप से जुड़े रहकर एक दूसरे के संपर्क में रहते है ताकि जरूरत पड़ने पर उपरोक्त स्थल पहुँच रक्तदान कर सके। उनका कहना है कई लोग ब्लड डोनेट करने में डर महसूस करते है जबकि ब्लड डोनेड करने से किसी प्रकार की कोई हानि नही होता बल्कि पश्चात शरीर स्वस्थ और मन को सकून मिलता है उनका खून किसी के जीवन में काम आया। युवराज नेताम ने कहा कि इस पुनीत कार्य मे हर युवा व युवतियों को बढ़चढ़ हिस्सा लेना चाहिए ताकि रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाकर पुण्य कार्य किया जा सके।

Breaking मेकाहारा के डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, केस दर्ज

0

रायपुर – राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में MBBS डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप लगा है। अंबिकापुर की रहने वाली एक आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने उन पर रेप का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत रायपुर के डीडी नगर थाना पुलिस से की है। महिला की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ MBBS PG डॉक्टर दीपांकर साहू के खिलाफ डीडी नगर थाना पुलिस में पीड़ित महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि वो रायपुर के डीडी नगर सेक्टर 2 में किराए का मकान में रहती है और पिछले 2 सालों से आरोपी डॉक्टर उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक शोषण कर रहा है।
महिला ने आरोपी डॉक्टर से जब शादी करने की बात की तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडित महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो जांच में सभी बाते सही पाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओ में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर मेकाहारा के कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के बाद निमोरा स्थित क्वांरटाइन सेंटर में 14 दिन की अवधि व्यतीत कर रहे हैं।

Breaking बिना टेंडर और वर्कऑर्डर पर हो रहा है नाली निर्माण व मरम्मत कार्य

0

डोंगरगढ़ – अभी कुछ दिन पहले ही जशपुर जिले के पंचायत विभाग में 70 लाख से अधिक के कंप्यूटर की खरीदारी बिना टेंडर या कंपनियों से कोटेशन लिए बिना खरीदी कर ली गई। मामले का खुलासा भाजपा सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया है। अब फिर से एक ऐसा ही मामला डोंगरगढ़ का आया है |
मिली जानकारी के अनुसार मामला यह है कि कोरोना संकट काल के दौरान अपनी जेबें गरम् करने के लिए नगर पालिका के अधिकारी व इंजीनियर इतने बेताब हैं कि किसी भी काम का प्रस्ताव टेंडर व वर्क ऑर्डर निकलने का भी इंतजार इनसे नहीं हो पा रहा है और कमीशन खाने के चक्कर में बिना किसी प्रस्ताव के ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 हजार से ऊपर की राशि वाले निर्माण कार्यों का प्रस्ताव बनाकर पीआईसी व परिषद में रखना होता है, जब दोनों सदन में यह पारित होता है तब जाकर इसकी टेंडर निविदा निकाली जाती है जिसके बाद वर्कआर्डर जारी कर ठेकेदार को कार्य प्रारंभ करने की अनुमति दी जाती है लेकिन यहाँ पर ऐसा कुछ भी नही हुआ। ठेकेदार, इंजीनियर और सीएमओ की मिलीभगत से सभी नियमों को दरकिनार करते हुए बिना प्रस्ताव के ही नाली निर्माण व मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जब से कोरोना काल लगा है तब से पीआईसी व परिषद की एक भी बैठक नही हुई है तो फिर इस नाली व मरम्मत कार्य का प्रस्ताव कब हुआ यह समझ से परे है ।


वर्तमान नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ पालिका मे कांग्रेस पार्टी का कब्जा हुआ और नये अध्यक्ष के साथ कुछ नये ठेकेदारों का भी पालिका प्रवेश हुआ जो रोजाना जनप्रतिनिधि के दफ्तर में पाये जाते हैं, चूंकि वो अध्यक्ष के चहेते है इसलिए पालिका से जुड़े अधिकतर निर्माण कार्य उनके हाथों ही संपन्न कराये जा रहे हैं।

नशे के खिलाफ गुरुर मे जागरूकता रैली

0

गुरुर – जगन्नाथ साहू | ग्राम पंचायत कोलिहामार में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून 2020 को मनाया गया कार्यक्रम में श्री लोकेश कुमार चंद्राकर सीईओ जिला पंचायत बालोद श्री राजेंद्र कुमार पटौदी सीईओ जनपद पंचायत गुरुर लेखक चतुर्वेदी सरपंच ग्राम पंचायत कोलिहामार ,पन्नालाल सिन्हा सचिव ,पार्वती देवी श्याम अध्यक्ष भारत माता वाहिनी समस्त पंचगन समस्त सदस्य भारत माता वाहिनी उपस्थित थे कार्यक्रम रैली कोलिहामार ग्राम से भ्रमण करते हुए अंबेडकर चौक गुरुर जनपद पंचायत ग़ुरूर होते हुए ग्राम पंचायत तक आयोजित कार्यक्रम सभा कक्ष को लिहमार में संपन्न हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ जिला पंचायत चंद्राकर जी ने नशा उन्मूलन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिया सीईओ जनपद पंचायत गुरुर राजेंद्र कुमार पटौदी ने कहा नशा एक सामाजिक बुराई है उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया
सरपंच लेखक चतुर्वेदी ने नशा से होने वाले दुष्प्रभाव ग्राम एवं समाज पर पड़ता है इससे गांव का विकास बाधित होता है अतः हमें अपने समाज और ग्राम को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करना चाहिए एवं संकल्प लेना चाहिए अध्यक्ष भारत माता वाहिनी पार्वती श्याम पार्वती देवी श्याम ने ग्राम पंचायत कोलिहामार में नशा उन्मूलन के संबंध में किए गए कार्यों को याद किया अंत में कार्यक्रम आभार प्रदर्शन रोहिणी महमल्ला सचिव भारत माता वाहिनी द्वारा किया गया

Breaking जलसंसाधन डौंडी के उपअभियंता अखिलेश तिवारी अंततः जिला कार्यालय अटैच । आदिवासी के साथ गाली गलौज करना पड़ा महंगा ।

0

डौंडी :- जलसंसाधन विभाग डौंडी में कार्यरत उपअभियंता अखिलेश कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर बालोद जिला कार्यालय अटैच किया गया है। यह आदेश कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन संभाग बालोद द्वारा जारी किया गया है।

जारी आदेश में कार्यपालन अभियंता ने अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन उपसंभाग से कहा है कि आपके उपसंभाग में कार्यरत अखिलेश तिवारी उपअभियंता को संभागीय कार्यालय के तकनीकी कक्ष में तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप पर कार्य करने हेतु संलग्न किया जाता है। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी डौंडी द्वारा उपअभियंता तिवारी को आदेश के परिपालन में निर्देशित कर उनके अधीन समस्त कार्यो का प्रभार एस के ठाकुर उपअभियंता को सौंपकर तत्काल प्रभाव से कार्यपालन अभियंता कार्यलय जल संसाधन संभाग बालोद में उपस्तिथि देने कहा गया है।

गौरतलब है कि डौंडी जलसंसाधन विभाग में कार्यरत उपअभियंता अखिलेश तिवारी अपने दबंगई कार्यो और लोगो से बदसूलकी करने को लेकर चर्चित रहते आये है। गत माह मड़ियाकट्टा निवासी आदिवासी युवक गिरधारी लाल को इसी उपअभियंता तिवारी ने जातिगत गाली गलौज किया गया था,जिसकी रिपोर्ट पीड़ित द्वारा अनुसूचित जनजाति थाना बालोद में की गई है, जिसका निराकरण अभी भी नही हुआ है। आदिवासी समाज भी मामले को लेकर क्रोधित है। ऐसे में माना जा रहा है कि विभागीय गाज इस उपअभियंता पर गिरी।

MOST POPULAR

HOT NEWS