City Media - Page 1078 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1078

हर महिला रखे अपने स्वस्थ का ख्याल, तभी उसका परिवार रहेगा खुशहाल : एएमएनएस इंडिया

0

ग्रामीण महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड्स

बच्चों के लिए स्कूल बैग्स और स्पोर्ट्स किट

किरंदुल – महिलाएं पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं, और अपनी घरेलू जिम्मेदारियाँ निभाते हुए अधिकतर वे स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने लगती हैं, जो कि उचित नहीं है। अगर घर की महिलाएं स्वस्थ्य रहेंगी तो वे पूरे परिवार की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएंगी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील ने सीएसआर एक्टिविटी के तहत पालनार के आंगनबाड़ी में जागरुकता अभियान के माध्यम से करीब 360 किशोरियों एवं महिलाओं के लिए एक कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में मासिक धर्म के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान कैसे रखें इस विषय पर महिलाओं एवं किशोरियों को जानकारी दी गई साथ ही सैनिटरी पैड्स का वितरण भी किया गया।

नए स्कूली सत्र में विद्यालय फिर से खुल चुके हैं। इस अवसर पर एएमएनएस द्वारा दंतेवाड़ा, किरंदुल के कम्युनिटी हॉल में बस्ती के स्कूली बच्चों को बैग्स, नोटबुक, बॉटल और स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। साथ ही कंपनी द्वारा बच्चों में खेलकुद को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत कुचारास और मरोकी के पेरिया गांव में करीब 85 बच्चों को क्रिकेट किट का वितरण भी किया। स्थानीय सरपंच ने भी एएमएनएस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अपनी सोशल रिस्पॉन्सिब्लिटी के लिए सदैव सजग रहने वाली कंपनी एएमएनएस द्वारा स्थानीय लोगों के लाभ के लिए लगातार अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुकमा के कृषि विज्ञान केंद्र की बाउंड्री वाल निर्माण का कार्य, दिव्यांगजनों को सर्वे के बाद प्रमाणपत्र हासिल होने पर अनेक शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होती है |

एन.एम.डी.सी. से सेवानिवृत्त साथी को श्रमिक संघ इंटक ने विदाई समारोह में किया सम्मानित

0

किरंदुल – बीआईओएम किरंदुल काम्प्लेक्स की सेवा से दिनांक 30 जून 2022 को सेवानिवृत्त हुए मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल के सम्मानीय सदस्य नंदकिशोर कौशल (एमएमसीओ) और आनंद कुमार घसिया (टीसीओ) को यूनियन की ओर से विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया । जिसमें दोनों सेवानिवृत्त होने वाले उपरोक्त सम्मानित सदस्यों को पुष्प गुच्छ, माला, श्रीफल, साल, गांधी गमछा, आदि से सम्मान करते हुए यूनियन की ओर से प्रशस्ति पत्र, उपहार आदि संगठन के सम्मानीय अध्यक्ष और सचिव तथा पदाधिकारियों के कर कमलों से भेंट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के सम्माननीय अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप, सचिव ए के सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, कार्यालय सचिव राजेंद्र यादव, संगठन सचिव राकेश लाल, दुर्गा प्रसाद, उपाध्यक्ष नाथेला राम नेताम, त्रिलोक बांधे. रवि, आयतूराम कश्यप, दिलीप सिंह, पी.एल. साहू, दिनेश कुमार साहू, तरुण कुमार साहू, लालाराम साहू, देवनारायण, संतोष कुमार रात्रे, सुरेश बारिक, दिलीप कुमार राणा, बंता टांडी, चंद्रकांत रजक, अभिषेक कुमार स्वर्ण, दिलीप कुमार डहरिया, रामाधीन पटेल, चंद्र प्रकाश कौशिक दीपक कुमार साहू, इमरान सिद्दीकी, हरि शंकर साहू, जयप्रकाश गुप्ता, दिनेश कुमार साहू, ढाल सिंह साहू, उत्तम कुमार एवं विविध समितियों के सदस्यों, ठेका श्रमिकों, गार्ड्स सदस्यों आदि की गरिमामय उपस्थिति रही ।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के जन्मदिवस पर ग्राम पंचायत पीठापुर को मंदिर की जीर्णोद्धार हेतु विभिन्न कार्यों के लिए 24 लाख की स्वीकृति दी

0

♦️ बस्तर विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत प्रदत ग्राम पंचायत पीठापुर में डोंगरी देव मातागुड़ी निर्माण कार्य शिलान्यास हेतु तीन लाख रूपये दिए

♦️ आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत कार्य स्वीकृति श्री श्री जगन्नाथ देवगुड़ी मरम्मत कार्य हेतु पांच लाख रूपये दिए

♦️ सभी प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को प्रभु जगन्नाथ रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं

♦️ भगवान जगन्नाथ से हम सभी की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं |

♦️ प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है |

♦️बस्तर विधायक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रकरण सामने आ रहे हैं इसे देखते हुए रथयात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग एक जगह भीड़ लगाने से बचें और मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें |

♦️ जिसमें मौजूद रहे बालक राम जोशी, ईश्वर खम्बारी, आयतु राम, नारायण,उर्मिला नाग, अरुणी पांडे, अरुण पांडे, कमल पाडी, राजेश कुमार, एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे |

डेंगू बुखार का खतरा बढ़ा, रोज मिल रहे तीन से चार मरीज

0

जगदलपुर । बारिश का सीजन शुरू होते ही वायरल बुखार के साथ-साथ शहर एवं जिलेभर में डेंगू का खतरा बढऩे लगा है। कई लेबोटरी से मिली आंकड़े के अनुसार रोजाना तीन-चार से अधिक मरीज मिल रहे है। पैथॉलॉजी लैब के द्वारा रोजाना इसका आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग को भी उपलब्ध कराये जाने की खबर है। ऐसी खबर है कि पैथालॉजी लैबो में औसतन 10 से 12 मरीजों के जांच में तीन से चार मरीज डेंगू के पाये जाने की खबर है। प्रशासन के लिए यह चिंता का विषय है। समय रहते इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो हालात बिगड़ सकते है। स्वास्थ्य विभाग के ज्मिेदार अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। ज्ञातव्य हो कि शासन के द्वारा प्रदेशभर में मलेरिया मुक्त अभियान चलाया गया था जिसका फायदा भी मिला है। पैथोलॉजी से मिले आंकड़ों के अनुसार मलेरिया मरीजों की संख्या नहीं के बराबर है। बस्तर जिले में वायरल बुखार के साथ-साथ डेंगू का कहर भी जिले में तेजी से फैलने लगा है। रोज मिल रहे तीन-चार मरीज: शहर के कई पैथोलॉजी लैबो की जांच रिपोर्ट के पतासाजी करने के बाद यह मामला सामने आया है कि शहर के कई चर्चित लैबो में जून माह में 20 से 25 मरीज डेंगू के मिले थे। इन आंकड़ों पर गौर किया जाये तो यह संख्या दुगने से भी अधिक होने की आशंका है। लैबो से यह भी जानकारी मिमी है कि औसतन 10 से 12 मरीजों की डेंगू बुखार की जांच की गई उनमें से तीन से चार मरीज डेंगू के पाये गये है जबकि शहर में आधा दर्जन से अधिक प्राईवेट एवं सरकारी पैथालॉजी लैब संचालित है। उन लैबो के आंकड़ों पर नजर डाले तो चिंताजनक हालात है। सवास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जून माह में 21 डेंगू के मरीज होने की जानकारी है। यह जानकारी पैथॉलाजी लैब के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दी जा चुकी है। डेगू फैलने का कारण: चिकित्सकों की माने तो डेंगू बुखार चार वायरस के कारण फैलता है। जब यह पहले से संक्रमित व्यक्ति को काटता है तो वायरस मच्छर के शहरी में प्रवेश कर जाता है। बीमारी तब फैलती है जब मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है। वायरस व्यक्ति के रक्त प्रवाह से फैलता है। चिकित्सकों की माने तो डेंगू बुखार से पीडि़त व्यक्ति काद प्लेटलेट्स तेजी से घटता है एक स्वस्थ व्यक्ति का प्लेटलेट्स तेजी से घटना है। एक स्वस्थ व्यक्ति का प्लेटलेट्स डेढ़ लाख से उपर होना चाहिए। दवा का छिड़काव: निगम आयुक्त श्री नाग ने बताया कि डेंगू जैसी बीमारी को फैलने से रोकने के लिए शहर में दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। शहर के नागरिकों से अपील है कि घरों के आसपास साफ सफाई बने रखे। डेंगू के आंकड़े के संबंध में शासकीय तौर पर आंकड़ा अधिकृत रूप से नहीं मिल पाया है। डेंगू मरीजों की संख्या जानने को लेकर एमएमओ से कई बार संपर्क किया लेकिन मोबाईल रिसिव नहीं करने के कारण संपर्क नहीं हो सका और आंकड़ा भी प्राप्त नहीं हो सका है। जो आंकड़ा प्राप्त हुआ है वह पैथॉलाजी लैबो से मिला है। लैबो के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दिए जाने की खबर है।

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरकुची में नीशुल्कः सरस्वती सायकल वितरण समारोह कार्यक्रम में विधायक चंदन कश्यप हुए शामिल

0

भानपुरी …।छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मुरकुची, हाई स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बच्चों को गणवेश, पाठ्य पुस्तक और साइकिल वितरण किए साथ ही मुरकुची स्कूल परिसर में पौधा लगा कर बच्चो को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिए |

विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा की बच्चों की शिक्षा ही छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश बघेल की सरकार की पहली प्राथमिकता है और भपेश बघेल का मनसा है की छत्तीसगढ़ के प्रत्येक बच्चें को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए जिसे राज्य और देश को प्रगतिशील बना सके चाहे वह व्यवसाय के क्षेत्र या कृषि के क्षेत्र, तकनीकी के क्षेत्र में सभी क्षेत्र में शिक्षा की अति आवश्यक महत्वपूर्ण भूमिका होती है और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर भी उसकी शिक्षा पर निर्भर करता है शिक्षा शब्दो में बहुत छोटी सी है लिकिन जीवन में उसका महत्त्व बहुत अधिक होती है।

इस दौरान बीआरसी राजेंद्र ठाकुर, महेंद्र पांडे, सरपंच सुमति कश्यप,नीलधर कश्यप, प्रचार्य सालिमधर बघेल, संकुल समन्वय कुपचंद नाग, अब्दुल गफ्फार अंसारी भोलेंद्र, प्रसाद पांडे मलसाय बंछौर, तरुण पंत, जितेंद्र जोशी,कांति कुवंर, अंकिता जायसवाल ,कविता साहु,एंव छात्र-छात्राओं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

बस्तर में काम करना एक बड़ी उपलब्धि—रजत बंसल

0

शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रजत बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि करोना काल के दौरान मुझे बस्तर क्षेत्र का सेवा करने का अवसर दिया गया था जिसमें सभी के सहयोग से मैंने कार्य करने की कोशिश की और यहां के लोगों का जो अपार प्यार स्नेह और सहयोग मुझे मिला वह निसंदेह काबिले तारीफ था | बस्तर के प्रति लोगों में जो भ्रांतियां मैंने सुन रखी थी वह विपरीत था। कलेक्टर रजत बंसल ने कोरोना काल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में जो नवाचारी का कार्य बस्तर जिले में किया गया उसकी प्रशंसा पूरे राज्य ही नहीं देश स्तर पर भी हुई जिसके लिए शिक्षा विभाग और उसकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं उन्होंने अपने उद्बोधन में आमचो बस्तर रेडियो के कार्यों की भी प्रशंसा की कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि यहां के आदिवासी बड़े ही शांत और सरल स्वभाव के हैं सामाजिक लोगों के मनसा अनुरूप मैंने बस्तर की संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखने का एक छोटा सा प्रयास किया बादल संस्था के रूप में जो आज आप सभी के सामने हैं समाज के लोगों के बीच में हम अपनी पुरानी संस्कृति को आगे कैसे बढ़ाए इसका एक जीवंत उदाहरण है | कलेक्टर रजत बंसल ने आगे कहा कि बस्तर से मेरा जो लगाव है वह हमेशा बना रहेगा बस्तर में मैं अपने आपको रचा बसा महसूस कर रहा था उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कार्य सभी के सहयोग से ही पूरा होता है और बस्तर के लोगों ने इन बातों को चरितार्थ करके दिखाया है अक्सर हमेशा मेरे जेहन में बसा रहेगा।

आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास सहायक आयुक्त विवेक दलेला नगर निगम आयुक्त जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा सहित जिले के समस्त आला अधिकारी उपस्थित थे इस दौरान रजत बंसल जी को विभागीय अधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह और पुष्प भेंट कर उनका सम्मान किया गया

छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा अनुरूप प्रदेश के बच्चों को मिल रही निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा- चंदन कश्यप

0

भानपुरी। छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने किया स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का भानपुरी (करन्दोला) में शुभारंभ किया।

नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत बस्तर ब्लॉक के करन्दोला (भानपुरी) मे स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने अपने कर कमलों से शुभारंभ किया। क्षेत्र के ग्रामीणों का लगातार स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का मांग था। जिसके लिए विधायक चंदन कश्यप लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग कर रहे थे ताकि क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क अच्छी अंग्रेजी शिक्षा मिल सके। करन्दोला मे आयोजित भेंट – मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय की घोषणा की थी। जिसका शुभारंभ आज विधायक चंदन कश्यप ने किया।इससे पहले क्षेत्र के बच्चे बस्तर मे जाकर पढ़ाई करते थे जिससे पालकों को बहुत परेशानी होती थी अब करन्दोला (भानपुरी) मे स्वामी आत्मानंद विद्यालय के खुलने से हमारे क्षेत्र के बच्चों को बिना किसी परेशानी के निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा मिलेगी।

विधायक चंदन कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार पूरे प्रदेश मे बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहीं है ताकि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो। प्रदेश मे हिन्दी माध्यम के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम का भी निःशुल्क शिक्षा देने के लिए प्रदेश भर मे स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शुरू किया। इससे जो अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम मे पढ़ाने मे सक्षम नहीं थे आज स्वामी आत्मानन्द विद्यालय मे पढ़ा रहे है। आगे उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मे पढ़ाने के लिए हमारे क्षेत्र के बच्चों को बस्तर जाना पड़ता था जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद विद्यालय का घोषणा कर ये साबित कर दिए कि बच्चों के शिक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। विधायक चंदन कश्यप ने बच्चों और पालकों को बधाई देते हुए स्कूल का फॉर्म भी वितरण किया। और कहा कि इस विद्यालय मे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार तत्पर है किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।पालकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और विधायक चंदन कश्यप का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्याम दिवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्नुजय नेताम,जिला महामंत्री सोमारु कश्यप,जनपद सदस्य सावित्री यादव, करन्दोला सरपंच संतोष बघेल, जीवन सेठिया, द्वारकाधीश दिवान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक वाजपेई, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल ढ़ोई बघेल,सोनसिंह ठाकुर,पुरन, एनएसयूआई प्रदेश संयोजक भुवनेश्वर बघेल, विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, विक्की कश्यप,लोकेश कश्यप,एसडीएम नंदकुमार चौबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, बीईओ अरुण कुमार देवांगन, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार चित्रसेन साहू, सुशील तिवारी, प्राचार्य टी. दुर्गम, सुनीता पांडे, लोकेश पांडे संकुल समन्वयक कृष्णा बघेल पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मध्याह्न भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी ने किया।

बस्तर प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा ने जन्मदिवस पर दी बधाई

0

जगदलपुर। बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। आज शुक्रवार को जन्मदिवस के अवसर पर जगदलपुर स्थित कार्यालय में लखेश्वर बघेल को बधाई देने सुबह से ही कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा भी पहुंचे और उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर चैनल इंडिया के प्रबंधक नरेंद्र दूबे व स्थानीय प्रबंधक नवीन गुप्ता मौजूद थे।

20 किलो से ज्यादा गांजा छिपाकर ले जा रहा था तस्कर

0

गांजा की तस्करी करने वालो पर बालोद पुलिस को मिली एकऔरसफलता2. एम.सी.पी. के दौरान पकडा गया 20.500 कि0ग्रा0 मादकपदार्थगांजा3. आरोपी 1. अजीत सिंह यादव पिता राम अशीष यादव उम्र 22 साल साकिन ग्राम पठानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) मनीष कुमार मौर्य पिता कमला प्रसाद मौर्य उम्र 30 साल साकिन ग्राम पठानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) 3. रोहित राजभर पिता दुधनाथ राजभर उम्र 26 साल साकिन ग्राम गौरीबडाह थाना जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ०प्र०) नशे से आजादी पखवाडा अभियान को जारी रखते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी०एन० मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर डॉ० भानूप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उपनिरी0 शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वालो को पकडने में उक्त प्रकरण में सफलता हासिल की गई।

इस प्रकार है कि बालोद पुलिस द्वारा नशे से आजादी पखवाडा अभियान को जारी रखते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु अभियान के तहत पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 30.06.2022 को उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन क्रमांक CG 03-8570 से एम०सी०पी० कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान चारामा की ओर से आ रही एक मारूति स्वीफ्ट डिजायर सफेद रंग की कार जिसमें पीले रंग के नम्बर प्लेट में HR-38-15044 लिखा था। वाहन में चालक के साथ अन्य दो व्यक्ति सवार थे,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वाहन चालक से वाहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं वाहन की चेकिंग कराने कहने पर घबराने लगा एवं वाहन को जल्दी भगाने को तत्पर लगा पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा वाहन का दरवाजा खोलने पर मादक पदार्थ गांजा जैसा गंध आने पर एवं पीछे सीट में खाकी रंग के टेप से लिपटा पैकेट दिखने पर विधिवत् कार्यवाही कर वाहन की तलाशी लेने पर कार के सामने पेसेंजर सीट के गद्दे को काटकर उसकी सीट पर छुपा हुआ खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 01 नग मध्यम आकर का पैकेट मिला एवं पीछे सीट पर गुप्त तरीके से छुपाया हुआ खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 03 नग मध्यम आकार का पैकेट मिला, मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 20.500 किलो ग्राम किमती 4,10,000/रूपये मिला एवं घटना में प्रयुक्त एक मारूति स्वीफ्ट डिजायर सफेद रंग की कार क्रमांक HR-38-Y5044 किमती लगभग 3,00,000/रू0 कुल जुमला किमती 7,10,000/ रू0 को जप्त कर

कब्जा पुलिस लिया जाकर थाना गुरूर में अपराध धारा- 20 (ख) NDPS ACT कायम कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विधिवत कार्यवाही किया कर प्रकरण के आरोपी  अजीत सिंह यादव पिता राम अशीष यादव उम्र 22 साल साकिन ग्राम पठानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) 2. मनीष कुमार मौर्य पिता कमला प्रसाद मौर्य उम्र 30 साल साकिन ग्राम पठानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) 3. रोहित राजभर पिता दुधनाथ राजभर उम्र 26 साल साकिन ग्राम गौरीबडाह थाना जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) के द्वारा उक्त अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत दिनांक 30.06.2022 को कमश: 19.00 बजे, 19.10 बजे व 19.20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र परूर प्रभारी उप.निरी. शिशिर पाण्डेय, आर0 159 लिखन साहु, 494 छोटू सोनकर, 169 किशोर साह, 496 विवेक सिन्हा, 94 संदीप यादव, आर0 168 डोमेन्द्र रावटे, आर0 147 जितेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

0

महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से गुंडरदेही नगर में निकाली गई। हिंदू धर्मालंबियों के इष्टदेव भगवान जगन्नाथ स्वामी बड़े भैया बलभद्र व बहन सुभद्रा तीनों रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले , बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके रथ खींचते नजर आए। रथ का स्वागत नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर किया गया। पूरे नगर में धार्मिक हर्षो उल्लास से रथ यात्रा का पर्व मनाया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS