City Media - Page 1173 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1173

दीपक नहीं, ये आंधी है, आदिवासियों का गांधी है…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारत की जनजातीय चेतना के अग्रदूत बस्तर की धरती अतीत से आज तक आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने वाले ओजस्वी नेतृत्व देती रही है। मौजूदा वक्त में बस्तर सांसद दीपक बैज आदिवासी समाज के हित के लिए दीपक नाम को सार्थक कर रहे हैं। बस्तर के इस लोकनेता ने आदिवासी हितों की रक्षा की दिशा में प्रयास करते हुए लोकसभा में एस.टी. बिल पर जबरदस्त तरीके से पक्ष रखा। जनहित, क्षेत्रहित और आदिवासी समाज के हित में सदा प्रखर ओज प्रदर्शित करने वाले सांसद दीपक बैज ने इस मामले में भी छत्तीसगढ़ सरकार की भावना को संसद में स्वर

दिया। उन्होंने सदन में छत्तीसगढ़ व देश के आदिवासी मुद्दों पर सारगर्भित तरीके से अपनी बात रखते हुए बाबा साहब अम्बेडकर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आरक्षण नहीं होता तो मैं सदन में आपके समक्ष खड़ा न होता। सांसद दीपक बैज ने जोर देते हुए कहा कि आदिवासियों को सुरक्षित व संरक्षित करना बेहद जरूरी है।आदिवासी देश की धरोहर है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का नारा जल जंगल जमीन हमारा है। गोली चाहे नक्सली की हो या पुलिस की मगर मारा तो आदिवासी जाता है। उन्होंने तीन साल पहले के हालात की तरफ इशारा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के वो पंद्रह साल भाजपा सरकार में आदिवासियों पर अनेकों अत्याचार हुए। झीरम कांड में 32 जवान और हमारे कई नेता शहीद हुए, ताड़मेटला कांड में 200 आदिवासीयों के घरों को जला दिया गया, सार्केगुड़ा कांड में निर्दोष आदिवासियों की हत्या हुई। 15 साल में आदिवासियों के ऊपर हुए कई फर्जी एनकाउंटर, फर्जी नक्सली केस में हजारों आदिवासी जेल में बंद हुए लेकिन पिछली सरकार मूकदर्शक बनी देखती रही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज छत्तीसगढ में भूपेश बघेल की सरकार में फर्जी एनकाउंटर बंद हुए, फर्जी नक्सली केस में बंद आदिवासियों को रिहा किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी गांव में कैंप लगाकर लगातार आदिवासियों के आधार कार्ड व राशन कार्ड बन रहे हैं।लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की टाटा को दी गई जमीन वापस हुई। हमारी राज्य सरकार ने पिछली सरकार में हुई फर्जी ग्राम सभा को शून्य घोषित कर नंदराज पहाड़ आदिवासियों को लौटाया।बस्तर सांसद ने कहा कि बस्तर में खनिज संपदा की कमी नहीं है। 60 साल से दोहन हो रहा है। फिर हमारे लोगों को प्रथम प्रथमिकता क्यों नही..? एनएमडीसी में स्थानीय लोगों को आरक्षण व प्राथमिकता और भर्ती मिले।सांसद बैज ने निजीकरण का1 विरोध करते हुए कहा कि निजीकरण में आदिवासियों का भविष्य क्या सुरक्षित रहेगा..? हमारा आरक्षण आज भी खतरे में है। महार, मेहरा, मेहर के साथ साथ महरा, माहरा को भी अनुसूचित जाति की सूची क्रमांक 33 में प्रतिस्थापित किया जाए।

छत्तीसगढ़ की इन जातियों को जैसे साैंरा-संवरा, भूईया-भूईयां -भूयां, धनुहार-धनुवार, किसान, धागड़, बिंझीया, कोडाकू, कोंद,भारिया- भरिया, पंडो/पण्डो, गोंड/गोंड, गदबा,नगवंशी/नागबंसी को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल कर विधेयक पास किया जाए। बस्तर की जाति अमनीत-अमनित को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गये प्रस्ताव में जिन जिन जातियों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाना है, उन्हें शामिल कर तत्काल विधेयक पास किया जाए।

सांसद दीपक बैज ने अनुसूचित जाति से जुड़े मुद्दों पर सवाल भी किये थे जिन पर विभागीय केंद्रीय राज्यमंत्री ने जवाब दिया था। बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर, छत्तीसगढ़ और आदिवासी हितों के लिए लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं।

पिछड़ा वर्ग के हितों की नहीं होगी अनदेखी: मुख्यमंत्री बघेल

0

अन्य पिछड़ा वर्ग के संभागस्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जगदलपुर और कांकेर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने की 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमावली का किया विमोचन

जगदलपुर, 03 अप्रैल 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के लालबाग में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग के संभागस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे स्वयं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होने के कारण इस वर्ग की समस्याओं को भली भांति समझते हैं तथा इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ठोस पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर जगदलपुर और कांकेर में अन्य पिछड़ा वर्ग के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमावली का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वे अन्य पिछड़ा वर्ग की समस्याओं के साथ ही इसकी क्षमताओं से भी परिचित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की कर्जमाफी, धान का बेहतर मूल्य, तेंदूपत्ता की मूल्य वृद्धि, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी के साथ ही प्रसंस्करण के माध्यम से इनकी मूल्य वृद्धि आदि कार्यों से अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की आय में वृद्धि हुई है। बेहतर शिक्षा के माध्यम से इन्हें सशक्त करने के साथ ही आर्थिक उन्नति के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से भी उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा, गरुआ, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पशु संवर्धन, रोजगार, पोषण और आय में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि, समाज के सदस्यों तथा सुरक्षा जवानों के अथक प्रयासों से बस्तर में बरसों बाद शांति आ रही है। उन्होंने शांति की ओर लौट रहे बस्तर में रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बस्तर में पेसा कानून लागू है तथा इसके नियम बनाने की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि गांव के सदस्य ही इस समिति के सदस्य बनेंगे। उन्होंने ग्राम सभाओं को सशक्त करने के लिए अनिवार्य तौर पर ग्राम सभाओं में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी के लिए उनकी संख्या के गणना के लिए क्वांटिफायबल डाटा आयोग के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा इस कार्य में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जनप्रतिनिधिगण सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

पिट्ठु बैग में रखकर गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद अनुमानित कीमत-40,000/- रूपये

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अपरध नियंत्रण के उद्देश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूð लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी दौरान कार्यवाही करने मे बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 02.04.2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति काला रंग का पिट्ठू बैग रखकर, काले रंग का फुलपेंट आसमानी रंग का फुलशर्ट पहना हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर, परिवहन करने हेतु ग्राम आसना मेनरोड तिरहा में बस का इंतजार कर रहा है। कि सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ का टीम तुरंत तैयार किया गया। सूचना तस्दीक हेतु आसना पार्क तिरहा में टीम द्वारा घेराबंदी कर, संदेही को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम शिव कुमार पिता वंशराज उम्र 21 वर्ष जाति कोरी निवासी ग्राम दतौली, पो0 मडना, थाना महराजगंज, तह0 सदर, जिला-अयोध्या (फैजाबाद) उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताता। जिनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाषी पर संदेही के कब्जे से एक काला रंग के पिट्ठु बैग में कुल 10 किलोग्राम कीमती-40,000/-रूपये अवैध गांजा एवं एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 6,000/-रूपया को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-129/2022 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी-

शिव कुमार पिता वंशराज उम्र 21 वर्ष जाति कोरी निवासी ग्राम दतौली पो0 मडना थाना महराजगंज तह0 सदर जिला अयोध्या(फैजाबाद) उत्तर प्रदेश

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 सुधराम नेताम, दिनेश उसेण्डी, हमराह स्टाफ प्रआर0 बबलु ठाकुर,नकुल कश्यप, आरक्षक-तामेश्वर मंडावी एवं रवि सरदार।

मुख्यमंत्री ने युवोदय रथ को रायपुर भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0

जगदलपुर 03 अप्रैल 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 02 अप्रैल को अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस जगदलपुर में युवोदय के वालंटियर्स को रायपुर भ्रमण हेतु ले जाने वाली युवोदय रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप सहित संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंन्द्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

भाजपाई पहले महंगाई को डायन कहते थे आज रशियन बता जिम्मेदारी से भाग रहे-कांग्रेस

0

रायपुर 3 अप्रैल / रोज बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई का मूल कारण मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति है। देश की जनता को महंगाई से राहत दिलाने के बजाय मोदी सरकार बढ़ती महंगाई के लिए यूक्रेन और रूस के युद्ध को जिम्मेदार ठहराकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।और हमेशा की तरह ही बढ़ती महंगाई का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ रही है। मोदी सरकार के मुनाफाखोरी की  नीतियों के चलते सरसों तेल शक्कर चाय पत्ती मिर्ची हल्दी जूता-चप्पल कापी पुस्तक टायर ट्यूब ऑयल ग्रीस दवाइयां,पोषक आहार, कृषि यंत्र,रसायनिक खाद,दूध पशु आहार पशुओं की दवाइयां इलेक्ट्रॉनिक सामान मोटर गाड़ी एवं यात्री भाड़े टोल टैक्स में वृद्धि हुई है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बढ़ती महंगाई पर मौन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे पर तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह आप से जनता पूछ रही है की मुख्यमंत्री रहते सायकल चलाकर 68 रु लीटर के पेट्रोल को महंगा बताकर विरोध करने वाले रमन सिंह सत्ता जाने के बाद पेट्रोल खरीदना बंद कर दिये क्या? या बढ़ती महंगाई से सुधबुध खो दिये है?या कहीं डर है पेट्रोल डीजल के महंगे दामों के विरोध में अब सायकल चलाएंगे तो मोदी शाह आपकी राजनीतिक सायकल को ही पंचर कर देंगे?सरोज दीदी यूपीए सरकार के दौरन 410 रु में मिलने वाला रसोई गैस 1050 रु में मिल रहा है आप कहाँ है हमारी गृहणी बहने आपको याद कर रही है? आलू प्याज की माला और रसोई गैस की खाली टँकी लेकर आपका इंतजार कर रही है कि अब आप उनके साथ महंगाई का विरोध करने सड़को पर उतरेंगी।जब यूपीए की सरकार थी तब 410रु में रसोई गैस के सिलेंडर और 68रु लीटर में पेट्रोल और 48रु लीटर में डीजल मिलता था तब भाजपा के नेता इसे महंगा बताकर महंगाई डायन बताते थे आज पेट्रोल-डीजल 100 रु से अधिक कीमत में और रसोई गैस 1050रु में जनता खरीद रही है तब भाजपा के नेता महंगाई को रशियन बता कर पलड़ा झाड़ रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यूपीए सरकार के समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 144 डॉलर था उस समय पेट्रोल में 9 रु प्रति लीटर डीजल में 3रु के लगभग एक्साइज ड्यूटी लिया जाता था तब भी आमजनता को पेट्रोल 68 रु डीजल 48 रु और रसोई गैस 410 रु में मिलते थे जो 2014 के बाद 38 डॉलर हो गया था तब भी देश की जनता को मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के चलते सबसे महंगे कीमत में पेट्रोल डीजल रसोई गैस खरीदना पड़ा था आज 8 साल बाद क्रूड ऑयल की कीमत 110 डॉलर के करीब है तब भी देश की जनता को 2014 के पहले के मुकाबले महंगे दरों में डीजल पेट्रोल मिल रहा है मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल से वसूली जा रही मनमाना एक्साइज ड्यूटी के चलते ही देश में महंगाई विकराल रूप ले रही है 

थम नहीं रहा क्रिकेट प्रेमियों का जोश गर्मी के मौसम में भी मैच खेला जा रहा है

0

भानपुरी..।जनपद सदस्य निलय (नानू) कश्यप ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ राम नवमी के उपलक्ष्य में हो रहे ग्राम गोंडियापाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभा को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य निलय कश्यप ने कहा कि दो साल कोरोना होने के कारण इस तरह के प्रतियोगिता बंद हो गए थे मायूस चेहरे में खुशी खिल उठी है और सरकार भी सभी प्रकार के खेल को प्राथमिकता देते हुए हर संभव मदद कर रही है और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के प्रयास से गोंडियापाल के पड़ोसी गाव कावड़गांव और नारायणपाल में 45-45 लाख की लागत से बनेगा मिनी क्रिकेट स्टेडियम

इस दौरान कार्यक्रम में अभिषेक बाजपेयी उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस नारायणपुर, अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस भानपुरी, लखेश्वर ठाकुर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी, पुरन कश्यप , सोनधर दीवान, दीनबंधु पोयम, सत्यकांत कश्यप ब्लॉक मीडिया प्रभारी, सुदराम मौर्य, कृष्णा कश्यप, ज्ञान प्रकाश महादेव कश्यप एवं आयोजन समिति के सदस्य, ग्रामवासी उपस्थित थे।

पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन के बाद समझ जाये प्रदेश कांग्रेस सरकार, झूठ की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-निर्देश दिवान

0

जगदलपुर…जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने आज जगदलपुर में आयोजित पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन के कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति नाराजगी और कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकलने पर चुटकी ली है। दिवान ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जनता द्वारा मुख्यमंत्री के ही मुर्दाबाद के नारे लगाना वर्तमान सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है।

दिवान ने कहा कि जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग समाज ने आज स्वयं से अपने खर्च पर पूरे संभाग से लालबाग मैदान में जमा हुए थे और अपनी दो मांगो पांचवी अनूसूची में शामिल करने एवं 27% आरक्षण तल्काल लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री को बात रखे थे परंतु उनके द्वारा समाज को गुमराह करके केन्द्र सरकार पर लाछन लगाने का प्रयास किया गया जिसे समाज ने सिरे से नकार दिया और मंच पर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विरोध करना प्रारंभ कर दिया।स्थिति को देखते हुए भूपेश बघेल ने 50 लाख भवन के लिए देने की घोषणा किया परंतु नाराज जनता ने उसे इंकार कर दिया।

मुख्यमंत्री को पेंशन दृष्टा उपाधि से आज सम्मानित करेगा फेडरेशन

0

पुरानी पेंशन लागू करने पर इंद्रावती भवन में मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेगा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन

रायपुर राज्य में नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने किए जाने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन सोमवार को इंद्रावती भवन नवा रायपुर में एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पेंशन दृष्टा उपाधि से सम्मानित करेगा। देशभर में 2004 तथा पश्चात नियुक्त हुए शासकीय सेवकों को भी पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने वर्षों पुरानी मांग को लेकर जारी आंदोलनों के बीच छत्तीसगढ़ राज्य में इसे लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान 48 विभागों के शासकीय सेवकों के संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, महामंत्री आरके रिछारिया, सचिव राजेश चटर्जी, कोषाध्यक्ष सतीश मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता विजय झा, प्रवक्ता बीपी शर्मा एवं संगठन मंत्री संजय सिंह का कहना है कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू होने से अंशदायी पेंशन फण्ड के अंतर्गत 288628 कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य खासे उत्साहित हैं। साथ ही 2004 के पहले नियुक्त कर्मचारी-अधिकारी भी अपनी भावी पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो जाने के कारण बेहद खुश हैं। फेडरेशन के 14 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल मुद्दों पर शासन निर्णय ले रहा है। शासन को केंद्र के समान महंगाई भत्ता स्वीकृत करने का निर्णय लेना चाहिए। यह मुद्दा शासकीय सेवकों की भावना एवं उनके परिवार के हित से जुड़ा है।

इन मांगों पर भी उम्मीद

केंद्र के समान गृहभाड़ा भत्ता, 7वें वेतनमान का बकाया एरियर्स, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, चार स्तरीय वेतनमान, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी/सहायक शिक्षकों को तृतीय समयमान-वेतनमान स्वीकृति मामलों पर मुख्यमंत्री को निर्णय लेना चाहिए। इन मामलों को पेंडिंग रखने विभागीय नीति के कारण सरकार के विरुद्ध आक्रोश पनप रहा है। इंद्रावती भवन नवा रायपुर में सोमवार को दोपहर 1 बजे से सम्मान समारोह की तैयारी में जुटे फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें हैं।

गांजा तस्कर 05 आरोपियो को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं अवैध शराब ब्रिकी रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु निकला था कि दिनांक 02.04.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग एक सफेद रंग की मारूती सुजुकी कार क्रं सीजी 07-8916 में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहेे है कि सूचना पर टीम गठित कर थाना गुरूर व सायबर सेल नाकाबंदी कर ग्राम बोहारडीह के पास संदिग्ध वाहन सफेद रंग की मारूति कार क्रं सीजी 07-8916 को रोककर चेक किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिसके वाहन चालक से पुछताछ करने पर मुकेश शर्मा पिता कौशल शर्मा उम्र 25 साल बस स्टैण्ड बालोद का रहना बताया, व वाहन में बैठे अन्य 04 व्यक्तियाे से पुछताछ करने पर अपना नाम 01 आलोक कतलम पिता रमेश कतलम उम्र 30 वर्ष साकिन पाण्डेय पारा बालोेद, 02 महेन्द्र कुमार सुर्यवंशी पिता ईश्वर प्रसाद सुर्यवंशी उम्र 23 साल मड़ौदा सेक्टर जी पॉकेट 49 बी थाना नेवई 03 साजन पिल्ले उर्फ संजू पिता नारायण पिल्ले उम्र 23 साल सा0 जवाहर पारा वार्ड क्रं 11 बालोद 04 विजेन्द्र कुमार कंवर पिता श्याम सिंह कंवर उम्र 23 वर्ष साकिन रूंवाबांधा सेक्टर 115 ए भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग बताये, जिसके बाद वाहन मारूती कार का तलाशी लिया गया। जो वाहन के डिग्गी में एक संतरा रंग के बोरी मिला बोरी अंदर देखने पर सेलो टेप से पैकिंग किया हुआ 12 पैकेट गांजा वजनी 12.35 कि.ग्रा. किमती 36,000 रू, मारूति कार क्रं सीजी 07-8916 एवं आरोपियों से 05 नग मोबाईल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, दिलेश्वर चन्द्रवंशी सहायक उप निरीक्षक भुजबल साहू, धनेश्वर साहू, विश्वजीत मेश्राम, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, पुरन देवांगन, पिताम्बर निषाद, महेन्द्र जैन, दोलेश ठाकुर,बेनीराम साहू,प्रवीण राजपूत, गिवेन्द्र नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गिरफ्तार आरोपी:-
01 आलोक कतलम पिता रमेश कतलम उम्र 30 वर्ष साकिन पाण्डेय पारा बालोेद
02 महेन्द्र कुमार सुर्यवंशी पिता ईश्वर प्रसाद सुर्यवंशी उम्र 23 साल मड़ौदा सेक्टर जी पॉकेट 49 बी थाना नेवई
03 साजन पिल्ले उर्फ संजू पिता नारायण पिल्ले उम्र 23 साल सा0 जवाहर पारा वार्ड क्रं 11 बालोद
4 विजेन्द्र कुमार कंवर पिता श्याम सिंह कंवर उम्र 23 वर्ष साकिन रूंवाबांधा सेक्टर 115 ए भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग
5 मुकेश शर्मा पिता कौशल शर्मा उम्र 25 साल बस स्टैण्ड बालोद थाना व जिला बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम के तहत अंगना मा शिक्षा 2.0 मेले का आयोजन

0

स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम के तहत अंगना मा शिक्षा 2.0 मेले का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल ,संकुल पथराटोला, विकासखंड डौंडी, जिला बालोद में बड़े ही धूमधाम के साथ प्राथमिक व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी व ग्रामीण माता-बहनों के सहयोग से बनाया गया ।
अंगना मा शिक्षा 2.0 मेले के आयोजन व उद्देश्य की जानकारी प्रभारी प्रधान पाठक टुमनलाल सिन्हा द्वारा ग्राम के समस्त माता-बहनों को दिया गया । उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में कक्षा दूसरी तक के बच्चों को उनकी माताओं द्वारा घर पर रहकर सीखने में सहयोग हेतु राज्य की महिला शिक्षकों के सहयोग से अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है । अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा दूसरी अर्थात 7 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को घर पर सीखने हेतु माहौल बनाना। 5 से 7 आयु वर्ग के बच्चों की माताओं को घर पर बच्चों को सीखने में सहयोग देने हेतु तैयार करना।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

बच्चों को उनके पालकों द्वारा घर पर सीखने हेतु सहयोग की संस्कृति विकसित कर पाना है । कार्यक्रम में 5 वर्ष से 7 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी व प्राथमिक शाला के कुल 65 बच्चों व 40 माताओं ने सहभागिता प्रदान की। मेले में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु 9 काउंटर का निर्माण किया गया। काउंटर क्रमांक एक में शिक्षिका या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रजिस्ट्रेशन, सपोर्ट कार्ड , सर्टिफिकेट बनाने का कार्य किया गया। काउंटर क्रमांक 2 में संतुलन बना कर चलना और कूदना जैसी गतिविधि रखी गई। काउंटर क्रमांक 3 में हाथों की मांसपेशियों के एक्सरसाइज के लिए पेपर फोल्डिंग की गतिविधियों रखी गई। काउंटर क्रमांक 4 में बौद्धिक विकास हेतु अक्षर मिलान करना, रंग पहचानना की गतिविधि, काउंटर क्रमांक 5 में बौद्धिक विकास से संबंधित वर्गीकरण व क्रम से लगाना, काउंटर क्रमांक 6 में भाषा विकास हेतु चित्र वाचन व पढ़ना, काउंटर क्रमांक 7 में गणित पूर्व तैयारी हेतु आकार पहचान गिनना , काउंटर क्रमांक 8 में गणित पूर्व तैयारी हेतु अंक पहचानना व जोड़ घटाव से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई, काउंटर क्रमांक 9 में बच्चों का कोना बनाया गया जिसमें शारीरिक विकास से संबंधित गतिविधियां जैसे रंग भरे , भाषा विकास से संबंधित गतिविधियां जैसे लिखना , सामाजिक व भावनात्मक विकास हेतु भाव पहचानने की गतिविधियों का आयोजन किया गया। माता ,बालक ,शिक्षक बच्चों के सपोर्ट कार्ड में काउंटर की गतिविधि की मार्किंग करके उनके आकलन पश्चात प्रपत्र भरा गया व जिन गतिविधियों को बच्चा नहीं कर पाया उन्हें माताओं के द्वारा घर पर रहकर घरेलू सामग्रियों से उन्हें किस प्रकार पूर्ण किया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस प्रकार माता उन्मुखीकरण का कार्य करते हुए जिन माताओं द्वारा अपने बच्चों को घर में रहकर पढ़ाने में सहयोग किया गया । उनमें से शाला ग्राम की माता मेली बाई को स्मार्ट माता के रूप में चयन कर स्मार्ट माता का रिबन पहनाकर सम्मानित किया गया । शाला ग्राम में स्मार्ट माता का उदाहरण देते हुए आसपास की माताओं को अपने बच्चों को घर में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अंगना मा शिक्षा मेला आयोजन के इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल से प्रभारी प्रधान पाठक टुमन लाल सिन्हा ,सहायक शिक्षक भीखम सिंह यादव, शासकीय माध्यमिक शाला ककरेल से प्रधान पाठक सोहन लाल जैन ,शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम, सुमरित ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनूप साहू व ओमेश्वरी भूआर्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

MOST POPULAR

HOT NEWS