City Media - Page 339 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 339

कहां हैं न खाऊंगा, न खाने दूंगा का दंभ भरने वाले: हरीश कवासी

0
  • निविदा के पहले ही हो गया पुलों का निर्माण 

जगदलपुर सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा `न खाऊंगा ना खाने दूंगा’ कहने वालों की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सत्तापक्ष के नेता अपने चेहतों को काम दिलाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। सुकमा जिले के परिया और मुलेर में पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन निविदा अभी बुलाई गई है। ये सब भाजपा की सरकार में संभव है। हमारी मांग है कि या तो निविदा रद्द की जाए या फिर अलग जगह निर्माण कार्य कराया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सुकमा जिला भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। जिले के मुलेर व परिया में पुल निर्माण की निविदा आमंत्रित की गई है। जबकि पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में निविदा अभी होना कई सवालों को जन्म देता है। क्योंकि बिना किसी आदेश के इंजीनियर ने कैसे लेआउट दे दिया। अगर इंजीनियर ने लेआउट नही दिया और देखरेख नही किया तो निर्माण कैसे हो गया? दरअसल ये सब सत्तापक्ष के नेताओं के कहने पर हुआ है। अब अधिकारी व नेता अपने ऐसे चेहते को काम देना चाह रहे हैं, जिसने पहले ही बिना अनुमति व निविदा के काम पूरा कर दिया है। हरीश कवासी ने दावा किया कि इस बात के उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। कवासी ने सवाल किया कि जो नेता कांग्रेस सरकार पर बिना सबूत आरोप लगाते थे, जो नेता वर्तमान में आश्रम व पोटा केबिन से वसूली कर रहे हैं, वो आज चुप क्यों हैं? हम लोग कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन देंगे और समय रहते उचित कार्रवाई नही हुई तो संबंधित कार्यालय को घेरा जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान राजू साहू, राजेश नारा, कोसाराम, समीर मौजूद रहे।

भाजपा संगठन चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

0
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न होंगे भाजपा का बालोद में संगठन चुनाव- नीलू शर्मा

बालोद भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के रूप में प्राथमिक सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान के पश्चात बूथ कमेटी गठन को अंतिम स्वरूप देते हुए मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन हेतु 30 नवंबर को प्रांतीय कार्यशाला के पश्चात 2 दिसंबर को भाजपा जिला बालोद की कार्यशाला रखी गई जिला कार्यशाला में चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा उपस्थित रहे l

शर्मा कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय बूथ- व्यवस्थित मंडल की संरचना के लिए संगठन द्वारा संवैधानिक प्रक्रिया को अपनाते हुए लोकतांत्रिक पद्धति का निर्वहन करते हुए कैसे संगठन की संरचना खड़ी होगी इस हेतु पार्टी के निर्देश एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार बुथ कमेटी का गठन इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष की चुनाव की समस्त प्रक्रियाओं को विस्तार पूर्वक रखा उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सदस्यता अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा जो 30 नवंबर तक 11 करोड़ 30 लाख भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाए गए वहीं छत्तीसगढ़ को मिले प्रदेश नेतृत्व द्वारा 60 लाख के लक्ष्य को पार करते हुए कार्यकर्ताओं के परिश्रम से एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में 60 लाख66 हजार प्राथमिक सदस्य बनाए गए इसके आधार पर सक्रिय सदस्यता के निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हुए भाजपा जिला बालोद में 100% लक्ष्य को प्राप्त करते हुए 1800 सक्रिय सदस्य पूर्ण करने पर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं नेताओं को बधाई दिए वर्तमान जिले में 9 मंडल के अध्यक्षों की निर्वाचन की प्रक्रिया 1 से 15 दिसंबर तक संपन्न होगी वर्तमान स्थिति में पांच नए मंडलों का परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है 6 दिसंबर के पश्चात प्रांतीय निर्देशों के आधार पर गठन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी बालोद जिले में 50% बूथ कमेटी का गठन हो चुका है जिसे 5 दिसंबर तक जिले के समस्त 814 बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा इसके पश्चात 7 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी इस वर्ष प्रदेश द्वारा आयु सीमा निर्धारित की गई है मंडल अध्यक्ष के लिए 30 से 45 वर्ष की आयु सीमा को ध्यान में रखकर जातिगत समीकरण क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए संगठन की संरचना की जाएगी इस हेतु पार्टी द्वारा निर्धारित गाइडलाइन को लेकर मंडल चुनाव अधिकारी व मंडल अध्यक्षों सहित मंडल चुनाव सहयोगियों से संपूर्ण जानकारी लेते हुए मार्गदर्शन किया इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने जिला कार्यशाला के स्वागत उद्बोधन में तीन माह से लगातार बुथ से लेकर जिला स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा अथक परिश्रम से सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान में प्रांतीय स्तर पर सराहना योग्य कार्य के लिए समस्त कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बुथ मंडल या जिले में नेतृत्व करता समाज में सर्वस्पर्शी सर्व समावेशी व सर्वग्राही भारतीय जनता पार्टी के विचारों और कार्यों को लोकहित में संपादित कर सके ऐसे निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ता चुनकर पार्टी का नेतृत्व करें इस हेतु संगठन के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे

बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री ,प्राथमिक सदस्यता व सक्रिय सदस्यता के जिला प्रभारी एवं संगठन चुनाव के सह अधिकारी राकेश छोटू यादव ने अब तक हुए संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यों का विस्तृत जानकारी कार्यशाला में दी चरणबद्ध तरीके से चल रहे संगठनात्मक कार्यों को चुनाव अधिकारी के समक्ष रखा जिला महामंत्री चेमन देशमुख ने भी अपनी बातें कार्यशाला में रखी कार्यशाला के समापन अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कार्यालय मंत्री व जिला चुनाव सह अधिकारी लोकेश श्रीवास्तव ने किया

भाजपा जिला बालोद द्वारा कार्यशाला मे जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल की माता स्वर्गीय जमुना जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष किशोरी साहू की धर्मपत्नी स्वर्गीय नीरा साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय घनश्याम हिरवानी, जिला मंत्री अमित चोपड़ा के बड़े पिताजी स्वर्गीय मूलचंद चोपड़ा को श्रद्धांजलि दि गई

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पूर्व विधायक प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू ,वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, कृष्णकांत पवार ,राकेश यादव ,अभिषेक शुक्ला ,लेख राम साहू, नरेश यदु, देवेंद्र जायसवाल, त्रिलोकी साहू, ठाकुर रामचंद्राकार, संध्या भारद्वाज, दिलीप शर्मा ,नरेश साहू ,शरद ठाकुर, जयेश ठिठुर, अमित चोपड़ा ,कृतिका साहू, सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, कौशल साहू, दुष्यंत सोनवानी ,प्रणेश जैन, टिनेश्वर बघेल, रूपेश सिंन्हा, राकेश द्विवेदी, मनीष झा ,तोमन साहू ,जितेन्द्र साहू, मोहम्मद अकबर तिगाला, होरीलाल रावटे, कल्याण साहू, पोषण बनपेला, अब्दुल इब्राहिम, राजिव शर्मा,दानेश्वर मिश्रा, चित्र सेन साहू, नरेंद्र सोनवानी, मेहतर नेताम, थान सिह मांडवी, सौरभ जैन, पवन सोनबरसा ,सुरेश केसरवानी, दारा सिंह भावसार्य, संदीप जैन, महेंद्र सिंह, मदन मायती, टिकेंद्र साहू, सुरेश देशमुख ,महेंद्र पिपरे, रमेश गुज्जर,कमलेश सोनी, बंटी बाफना ,हरीश कट झरे, विवेक वैष्णव, सोमेश साहू ,रामनारायण धनकर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया

जिला मिडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से पंचायत कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

0
  • मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के कर्मचारियों की लंबित मांग पूरी, 1.76 करोड़ रुपये का आवंटन जारी
  • कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति जताया आभार

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के कर्मचारियों की दीर्घकालिक मांग पूरी हो गई है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों और जनपद पंचायत संसाधन केंद्रों में कार्यरत संकाय सदस्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 330 कर्मचारियों के लंबित संविदा मानदेय वृद्धि की मांग को पूरा करने के लिए 1.76 करोड़ रुपये का आवंटन जारी कर दिया है।मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण अभियान योजना के कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट कर उनके प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की क्षमता विकास के लिए निरंतर अपना योगदान देने के लिए संकल्पित रहें। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य सरकार हर स्तर पर कर्मचारियों की भलाई के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि राज्य की विकास यात्रा में कर्मचारियों का योगदान एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए इस वित्तीय समर्थन के जरिए कर्मचारियों के मनोबल को और बढ़ावा मिलेगा, जिससे पंचायतों में विकास कार्यों की गति और प्रभावशीलता दोनों में वृद्धि होगी।

कर्मचारियों की खुशी दोगुनी

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा यह कदम कर्मचारियों के लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए कदम उठाया गया, जिससे उन्हें बड़ी सौगात मिली है। इसके परिणाम स्वरूप कर्मचारियों की खुशी दोगुनी हो गई है।

बीजापुर में रेत की राजनीति तेज; विधायक विक्रम मंडावी उतरे सड़क पर, हाईवे किया जाम

0
  •  पूर्व वनमंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष के संरक्षण में अवैध रेत खनन: विक्रम
  • रेत माफियाओं को भाजपा का खुला संरक्षण: मंडावी 

अर्जुन झा

जगदलपुर तारलागुड़ा की रेत किस दल के हाथों से राजनीति को रेत की तरह फिसलने से बचाएगी और तार लेगी तथा किस दल को स्वयं में दफन कर लेगी, यह तो आसन्न निकाय चुनावों में ही पता चलेगा, मगर यह जरूर है कि बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में रेत की राजनीति तेज हो गई है। तारलागुड़ा में बड़े अवैध रेत भंडार का भांडा फूटने के बाद बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी बेहद आक्रामक मुद्रा में नजर आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा और उसके नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यही नहीं श्री मंडावी अवैध रेत खनन के मुद्दे को लेकर अपने समर्थकों के साथ सड़क पर भी उतर पड़े। उन्होंने नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

बीजापुर जिले के तारलागुड़ा में अवैध रेत भंडार से जिला प्रशासन की टीम ने 72 टिप्पर रेत जप्त की थी। इसके अलावा रेत भंडारण के लिए दर्जनों पेड़ों की हुई कटाई भी जांच के दायरे में है। यह मामला बीजापुर जिले में सियासी सबब बना हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर रविवार को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय कांग्रेस का जांच दल जिले के भोपालपट्टनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तारलागुड़ा, भद्राकाली, अटुकपल्ली, चंदुर एवं तिमेड़ पंचायतों के दौरे पर पहुंचा। कांग्रेस के नेता पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट और चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। दल ने रेत खदानों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेसवार्ता में कहा कि सत्ताधारी भाजपा के नेताओं द्वारा रेत माफियाओं से मिलकर कर रेत की अवैध तस्करी की जाने व ग्राम पंचायतों पर रेत माफियाओं को ठेका देने का दबाव बनाने के मामले की जांच की गई। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की गंभीर शिकायतें कांग्रेस के जांच दल को मिली हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को जल्द सौंप दी जाएगी। कांग्रेस के जांच दल ने तारलागुडा में प्रेस वार्ता भी की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि ग्राम पंचायत तरलागुड़ा, भद्राकाली, अटुकपल्ली, चंदूर एवं तिमेड़ में शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को रेत खदानें आवंटित की गई थीं। लेकिन रेत माफियाओं से सांठ-गांठ कर और सरकार की धौंस दिखाकर रेत खनन का ठेका दिलाने, रेत बेचने और छत्तीसगढ़ से तेलंगाना राज्य में अवैध रूप से रेत परिवहन करने का काम भाजपा के नेता कर रहे हैं। विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि अवैध रेत खनन में पूर्व वन मंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार की अहम भूमिका है। सरपंचों और सचिवों पर रेत खदान का ठेका दिलाए जाने को लेकर वे डरा धमका रहे हैं। विधायक ने कहा कि सरपंचों और सचिवों को लगातार डरा धमकाकर रेत माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। इस पूरे मामले में खनिज विभग, वन विभाग, पंचायत विभाग , पुलिस विभाग की भूमिका भी संदिग्ध है। बाहरी राज्यों के रेत तस्करों द्वारा लगातार इन क्षेत्रों के लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है। खनिज विभाग के अधिकारी व प्रशासन का कोई भी अधिकारी इस क्षेत्र में दौरा तक नहीं कर रहा है। रेत तस्कर अवैध रूप से खुलेआम रेत खनन कर रहे हैं। विधायक मंडावी ने कहा कि रेत तस्करों द्वारा नक्सलियों के नाम से भी धमकियां दी जा रही हैं। ऐसे में कहीं न कहीं नक्सलियों की भी भूमिका भी इसमे है। पुलिस द्वारा भी बड़े पैमाने पर रेत तस्करों से वसूली की जा रही है। विधायक विक्रम मंडावी ने यह भी कहा कि लगातार मीडिया में रेत माफियाओं की खबरें आने के बावजूद प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विधायक ने कहा आदिवासी के मुख्यमंत्री बनने से ऐसा लग रहा था कि अब प्रदेश का जल, जंगल और जमीन सुरक्षित होगा‌। लेकिन भाजपा नेता ही जल, जंगल और ज़मीन को बेचने का काम कर रहे हैं

हाईवे पर लगाया जाम

तारलागुडा में विधायक और कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे 163 पर धरना देते हुए चक्का जाम कर दिया। विधायक विक्रम मंडावी भी तारलगुड़ा में धरने पर बैठ गए। लेकिन कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। विधायक ने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीजापुर जिले में हो रहे अवैध रेत उत्खनन मामले की निष्पक्ष जांच हो‌ और दोषियों पर कार्रवाई हो। ऐसा नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में जिले में हो रहे अवैध रेत उत्खनन और रेत तस्करी के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। जांच दल के साथ सैकड़ों कांग्रेसियों का चक्काजाम जारी रहा। जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी के तारलागुडा नहीं पहुंचने पर विधायक विक्रम मंडावी ने सख्त नाराजगी जताई है।

सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब पात्र हितग्राहियों को दिलाने आगे आएं समाज प्रमुख: एल ईश्वर राव

0
  • सभी समाज प्रमुखों की बैठक में एल. ईश्वर राव ने दी योजनाओं की जानकारी

जगदलपुर एक घंटा राष्ट्र के नाम को लेकर समाज प्रमुखों की बैठक शनिवार को श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में अंत्योदय से राष्ट्रोदय विषय पर चर्चा की गई।

इस चर्चा में राव एक घंटा राष्ट्र के नाम अभियान के समन्वयक एल. ईश्वर राव ने विषय रखते हुए बताया कि अंत्योदय का अर्थ समाज के सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का कल्याण और विकास है। राष्ट्र उत्कर्ष के लिए इनका उत्थान अति आवश्यक है, ताकि समाज का समन्वित विकास हो सके। इसके लिए वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलकर गरीबों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और उनके जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं।मुद्रा, जन- धन, उज्जवल, स्वच्छता मिशन, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अधिकतम 5 लाख रुपए तक के उपचार की सुविधा, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सस्ती दवाएं और उपचार, किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब पात्र जनता को दिलाने के लिए काम करना जरूरी है।

समाज प्रमुखों और समाज के जागरूक प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि गरीब जनता के लिए संचालित इन योजनाओं का लाभ उन्हें अधिक से अधिक मिले। इस संबंध में हमें संकल्पित होने की जरूरत है। इन योजनाओं के माध्यम से ही समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का कल्याण होगा और उससे ही राष्ट्रोंदय की परिकल्पना साकार होगी। इस बैठक में सर्व हिंदू समाज के अध्यक्ष अशोक अरोरा, सुनील दास, हेना विश्वास, रामनरेश पांडे, मिहिर मिस्त्री, संजय चौहान ने भी अपने विचार रखे। बैठक में निर्मल यादव, डॉ. गोविंद तिवारी, गजेंद्र यादव, माखनलाल देवनाथ, पी. सुरेश,जेपी यादव, बबला यादव, तारा गुप्ता, रवि शर्मा, उत्तम साहू, सुलोचना मंडावी, गणेश ठाकुर, रानू नाग, सुनील जैन, बनमाली प्रसाद पाणिग्रही, अलका सेंगर, बबली शुक्ला, रेखा पांडे, एबी साहू, एम. मंडल, जय गोपाल सरकार, बृजेश शर्मा, प्रकाश झा, हरिशंकर झा, शेफाली सरकार, एल. चंद्रशेखर राव, संतोष कुमार पाल, मुकेश शर्मा, गुजराल शार्दुल, मिलन विश्वास एवं अन्य उपस्थित थे।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 3 को हल्ला बोल प्रदर्शन

0

डौंडी विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन ने बताया कि बांग्लादेश की सरकार में कट्टरपंथियों द्वारा वहां की जा रही अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों के साथ क्रूरता, हत्या, आगजनी व संतों के साथ किए जा रहे अमानवीय कृत्य करने के विरोध में 3 दिसंबर को बालोद जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक पर 3 दिसंबर को दोपहर 1 बजे हल्ला बोल आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।

स्वाधीन जैन ने कहा है कि हमारे हिंदू भाई बहनों के समर्थन में जोरदार आक्रोश व्यक्त करने हेतु प्रांत संगठन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित हल्ला बोल आंदोलन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति संगठन सहित सभी आयामों के जिम्मेदार संगठन साथियों को शामिल होना है। जैन ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा है कि अपने अपने प्रखंडो के सभी कार्यकर्ताओं को सूचित कर इस हल्ला बोल प्रदर्शन में उपस्थिति दर्ज कराएं।

बीजापुर की रेत के रार में सुकमा जैसे तकरार के बन रहे आसार

0
  • मामला तारलागुडा़ क्षेत्र में जप्त की गई 72 टिप्पर रेत का 
  • कांग्रेस और भाजपा के आरोप प्रत्यारोप के बीच चंद पत्रकारों की एंट्री 
  • सेंकने के चक्कर में कहीं झुलस न जाएं हाथ 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भी सुकमा जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। बीजापुर में जारी रेत के रार में कुछ पत्रकारों की एंट्री से मामला और भी विवादस्पद होता जा रहा है। यहां भी होम करते या कहें हाथ सेंकने के फेर में हाथ जल सकते हैं।

रेत का गोरखधंधा पूरे बस्तर संभाग में चल रहा है। कहीं शबरी नदी का सीना छलनी किया जा रहा है, तो कही इंद्रावती नदी का। राजनैतिक संरक्षण में रेत माफिया अब नालों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। संभाग के सुकमा जिले में रेत के अवैध भंडारण और कवरेज करने गए पत्रकारों की आंध्रप्रदेश में रहस्यमय ढंग से हुई गिरफ्तारी का मामला पूरे छत्तीसगढ़ में सुर्खियों में रहा हैं। कुछ इसी तरह के हालात अब बीजापुर जिले में भी बनते नजर आ रहे हैं। अक्सर होता है कि शिकार पर हक के लिए जब दो शेर आपस में लड़ते हैं, तब चालाक सियार शिकार की एक बोटी के लिए बीच में पहुंच जाता है। तब उसे इस बात का भान नहीं रहता कि न जाने कौन सा शेर पंजा मार दे और उसका काम तमाम हो जाए। हमारे कुछ मीडिया कर्मी साथी भी कभी कभी सियार की भूमिका में नजर आने लगते हैं। बीजापुर में पकड़ी गई रेत के मामले में भी ऐसा ही होता दिख रहा है। रेत को लेकर सुकमा जिले के कोंटा में विवाद हुआ था। तब 4 पत्रकारों पर गांजा का मामला दर्ज हो गया था। उन्हें जेल भी जाना पड़ा। सियासी घमासा न के बीच मामला अभी ठंडा है।अब बीजापुर जिले के पत्रकार भी राजनीतिक ताने बाने के बीच रेत प्रकरण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिख रहे हैं। बीते कुछ दिनों से बीजापुर जिले में रेत पर जमकर रार मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे को रेत माफिया करार दे रहे हैं। बीजापुर जिला प्रशासन ने एक बड़े अवैध रेत भंडार का भंडाफोड़ किया है। अवैध रेत भंडार पर एसडीएम यशवंत नाग, तहसीलदार लक्ष्मण राठिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की तारलागुड़ा नदी किनारे अवैध रेत भंडार से 72 टिप्पर रेत जप्त की थी। इसके साथ ही निजी जमीन पर लगे साजा, तेंदू, मोयन, सागौन के करीब तीस बड़े पेड़ों को काटकर रेत भंडारण के लिए समतल करने के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी, सुरेश मालूम, बिच्मैया कोरम व अन्य भाजपा नेताओं ने बताया कि रेत के अवैध परिवहन व भंडारण पर लगाम लगाने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप व बस्तर सांसद महेश कश्यप से मिलकर शिकायत कर मांग की जाएगी। रेड्डी ने बताया कि लगातार अवैध रेत खनन की शिकायत मिलने पर तारलागुडा क्षेत्र में भाजपा का दल गया था। वहीं कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इस अवैध रेत खनन माफियाओं से भाजपा नेताओं की मिलीभगत है। विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले के कुछ भाजपा नेताओं पर सरपंच पर दबाव डालने और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पकड़े गए रेत भंडार को लेकर बीजापुर जिले में सियासी घमासान थम नहीं रहा है। इस बीच मामले में चंद पत्रकार भी कूद गए हैं। ये पत्रकार दोनों दलों के झंडाबरदार की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं। पॉलिटिशियन और पुलिस वाले सगे बाप के भी नहीं होते। ये न जाने कब किसे दुत्कार कर भगा दें। मगर यहां तो बोटी का एक टुकड़ा हथियाना है सो लाज शरम बेचकर भाई लोग उछल कूद मचा रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि सेंकते सेंकते हाथ जल जाएं।

नक्सलियों ने आधी रात निर्दोष ग्रामीण युवक की कर दी हत्या

0
  • शव के पास छोड़ा पर्चा, लगाया पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक निरीह युवक को आधी रात के समय मार डाला। युवक के शव को सड़क पर डाल दिया गया था। शव के पास नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ रखा था।

घटना बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डालेर की है। इस गांव के निवासी 25 वर्षीय आदिवासी युवक कुम्मेश कुंजाम पिता स्व. लच्छू कुंजाम की 30 नवंबर शनिवार की आधी रात नक्सलियों द्वारा गला घोंट कर हत्या कर दी गई ।

हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को चिहका- टिंडोड़ी जोड़ान मार्ग पर डाल दिया। घटना स्थल से नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा भी मिला है। जिसमें कुम्मेश कुंजाम पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या करने की बात कही गई है। भैरमगढ़ पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अन्य वैधानिक लिखा पढ़ी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

शौक को गुनाहों में हरगिज न बदलने दें

0
  • यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के एड्स जागरूकता कार्यक्रम में आह्वान 

जगदलपुर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्वास्थ्य विभाग बस्तर के संयुक्त तत्वाधान में आज वर्ल्ड एड्स डे के अवसर पर आयोजित रेस टू बीट एड्स मैराथन और एड्स जागरूकता अभियान में डॉक्टर्स और बुद्धिजीवियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, टीबी नोडल अधिकारी डॉ. मैत्री, डीपीएम डॉ.रीना लक्ष्मी लेंडिया एवं मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से प्रोफेसर डॉ. केएल आजाद और डॉ. कमलेश इज़ारदार मेडिसिन विभाग ने गेस्ट स्पीकर के रूप में भाग लिया। डॉ. बसाक ने एड्स के परिवर्तित नाम पीएलएचए की भयावहता पर प्रकाश डालते हुए बस्तर को एड्स मुक्त करने के लिए संकल्प व्यक्त किया। डॉ. आजाद ने नेशनल चैंपियन के रूप में जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने, डॉ. कमलेश और डॉ. आजाद

ने स्पोर्ट्स आइकन और यूथ आइकन के रूप में युवाओं को एड्स से बचाव के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। कहा कि इस साल का एड्स का थीम है “टेक द राइट्स पाथ: माय हेल्थ, माय राइट” यानि ‘सही मार्ग अपनाएं। डॉ. कमलेश ने कहा हम भी युवा हैं हमें भी अपना हुनर मालूम है निकल पड़ेंगे जिधर रास्ता बन जाएगा, लेकिन रास्ता ऐसा बनाना है कि हर बच्चे, जूनियर, सीनियर और युवा साथियों के लिए आसान, अनुकरणीय और मिसाल बने। जिस रास्ते पर चलकर देश का युवा हेल्थ के साथ वेल्थ के कॉन्सेप्ट को समझे और स्वस्थ तथा समृद्ध देश के निर्माण की नींव बन सके।

साथ ही युवाओं को मनमौजीपन और अय्याशी से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपनी शौक को सीमाओं में बांधे रखिए वरना ये शौक गुनाहों में बदल जाते हैं। प्रोफेसर डॉ. आजाद ने कहा स्वस्थ्य चित्त और अनुशासित युवा ही भारत का भविष्य है। इसके लिए महत्वपूर्ण है संयमित जीवन। अगर आहार, विहार अच्छे होंगे तो विचार पुष्ट होंगे, व्यभिचार कम होंगे। तड़क भड़क की ज़िंदगी से ज्यादा बेहतर है सादा जीवन उच्च विचार। इन्हीं आदर्शों के साथ हम एड्स जो कि छत्तीसगढ़ के बस्तर को अपना गढ़ बनाया हुआ है इसको आसनी से उखाड़ फेंकेंगे। आमचो बस्तर, स्वस्थ बस्तर का नारा लगा पाएंगे। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रेसीडेंट संदीप एवं कमांडर  मुरारका के कुशल मार्गदर्शन में यूथ हॉस्टल बस्तर यूनिट के प्रेसिडेंट अनिल लुंकड़ एवं सदस्य अनिल अग्रवाल, विधु शेखर झा, कोटेश्वर नायडू, मनीष मूलचंदानी, व्यास, ललित अग्रवाल, डॉ.खेमलाल आजाद और डॉ. कमलेश इज़ारदार आदि ने मैराथन में भी भाग लेकर एड्स जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दल्ली राजहरा के सरोवर में जयदीप ने खिला दिए कमल ही कमल

0
  •  बनाए 5 हजार से ज्यादा सदस्य, अब सीएम के साथ लंच करेंगे गुप्ता
  • जयदीप गुप्ता को नवाजा जाएगा सदस्यता गौरव सम्मान से भी

दल्ली राजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा के सियासी सरोवर में जयदीप गुप्ता ने कमल ही कमल खिला दिए हैं, भाजपा की जय जयकार करा दी है। इस उपलब्धि पर जयदीप गुप्ता को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ लंच का सुअवसर मिलने वाला है। साथ ही उन्हें सदस्यता गौरव सम्मान से भी विभूषित किया जाएगा।

खनिज नगरी में लंबे वक्त से भाजपा की रीतिनीति को आम जनमानस तक पहुंचने तथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपे जाने वाले समूचे दायित्वों का निर्वहन बखूबी से करने वाले युवा भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक किया है। भाजपा सदस्यता अभियान में लगातार विभिन्न वर्गों के लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए पसीना बहाने वाले जयदीप गुप्ता ने सदस्य बनाने के 5000 के आंकड़े को पार कर लिया है। गुप्ता ने पूरे बालोद जिले में सबसे अधिक सदस्यों को भाजपा से जोड़ने के मामले में का दूसरा स्थान अर्जित करने का कीर्तिमान हासिल किया है। वहीं उन्हें उनके साथियों, पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ जनों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। साथ ही पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वालों की सूची में अपना नाम अंकित करते हुए उन्होंने भाजपा द्वारा घोषित “सदस्यता गौरव सम्मान” भी अपने नाम कर लिया है ।

इस पुरस्कार के साथ ही सर्वाधिक सदस्यों को जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा अनुसार जयदीप गुप्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन पर चर्चा करने का अवसर भी प्राप्त होगा।विदित हो कि युवाओं में बेहद लोकप्रिय जयदीप गुप्ता लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए ज़मीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करते हुए पार्टी द्वारा प्रदत्त सभी ज़िम्मेदारियों को बखूबी से निभाते आ रहे हैं। अपनी व्यवहार कुशलता और मिलनसारिता के चलते जयदीप गुप्ता समाज के सभी वर्गों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान जयदीप गुप्ता ने समाज के हर तबके के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उनकी नेकदिली के कारण ज़्यादा से ज़्यादा नए मतदाता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने हेतु आकर्षित हुए। जयदीप गुप्ता ने भाजपा के सदस्यता अभियान में जो मेहनत की है, उसका प्रतिफल आगे चलकर उन्हें जरूर मिलेगा, ऐसा लोगों का कहना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS