बालोद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा जिले से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 22.06.2021 को डी.आर. पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन में तथा दिनेश कुमार सिन्हा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद अब्दुल अलीम खान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के पर्यवेक्षण में थाना राजहरा एवं बालोद क्षेत्र में यातायात प्रभारी बालोद के द्वारा यातायात नियमो का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 31 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 9,200 रूपये संमन शुल्क वसूल किया गया है।
गुरुर – थाना गुरुर के अपराध क्रमांक 75/21 धारा 4,6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के फरार आरोपी झाडूराम नेताम पिता मानिक राम नेताम उम्र 50 वर्ष निवासी डूमरपानी थाना नरहरपुर जिला कांकेर के विरुद्ध पूर्व में धारा 173( 8 )जाफौ. के तहत चालान पेश किया गया था आरोपी को आज दिनांक 22.06. 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई है |
ग्राम अरमरीकला में मवेशी तस्करी का मामला 4 माह पहले 22 फ़रवरी को पकड़ा था. उस समय दो आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई थी चार आरोपी फरार हो गये थे। गुरुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मवेशी तस्करी व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया था। बाद में तीन और आरोपी पकड़े गये |
आरोपियों द्वारा दुर्ग व बालोद जिले के कई गांवो से मवेशियों को इकट्ठा कर कांकेर तक पैदल पहुंचाते थे. फिर वहां से दूसरी पार्टी उन्हें उड़ीसा कत्लखाना ले जाते थे . इस तरह से हुई थी घटना घटना ठीक चार माह पहले 22 फरवरी को हुई थी. कुछ लोग दोपहर के समय अरमरीकला 58 गौवंश को पैदल मारते हये प्यासे पीटते, कुरता के साथ घसीटते हये कत्लखाने ले जाने के लिए उडीसा ले जा रहे थे। मुखबीर से सूचना मिली तब स्थानिय पुलिस को सूचना दी गई और गौवंश को आरोपी सहित पकड़ा गया।
छह आरोपियों में से 4 लोग भाग गये व 2 आरोपी घटना स्थल पर पकड़े गये थे। यह हैं सभी आरोपियों के नाम 1. श्रवण कुमार पिता दशरू राम उम 50 वर्ष ग्राम कोसमी थाना गुरूर जिला बालोद 2. नंदकिशोर साहू पिता भुनेश्वर साहू उम 24 वर्ष ग्राम अवरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग, भागे हुए आरोपी के नाम इस प्रकार है 3. शैलेन्द्र पिता सोमनाथ साहू उम 38 वर्ष ग्राम अवरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग 4.देवेन्द्र यादव पिता दरबारी यादव उम 50 वर्ष ग्राम अरमरीकला 5.दाऊराम सिन्हा पिता- ग्राम भानपुरी जिला कांकेर 6.झाइराम पिता मानिकराम नेताम ग्राम डोमरपानी जिला कांकेर है |
बस्तर विधायक लगातार अपने क्षेत्र के दौरा करके गांव गांव में दे रहे हैं कई लाखों की सौगात जिसमें आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य,आश्रित ग्राम बेलगांव, एवं उचित मूल्य दुकान भवन निर्माण कार्य, अहाता प्रा, शा, मा, शा,बनियागांव,में रिबन काटकर किया भूमिपूजन
बस्तर विधायक जैसे ही लॉकडाउन खत्म होने के बाद लगातार अपने क्षेत्र के दौरा करके लोगों की समस्या सुनकर तुरंत निराकरण कर रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति में किसी को परेशानी ना हो हर समस्या का विशेष रुप से समाधान निकाल कर लोगों को राहत दे रहे हैं दो महीनों से लॉकडाउन लगा था जिसके कारण विधायक लोगो के बीच जा नहीं पा रहे थे और उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकाल पा रहे थे विधायक लोगो के प्रति बहुत ही दुख व्यक्त करते थे ।
बस्तर विधायक क्षेत्र के दौरा के दौरान हमेशा लोगों को जगरुख कर रहे है एवं कोरोना जैसे महामारी के संबंध में जानकारी दे रहे है ताकि कोई भी इस महामारी से दूरस्थ ना हो विधायक कोरोना कॉल में भी लॉकडाउन लगने के बाद भी सेवा भाव मे लगे रहे कभी लोगो तक सब्जी, चावल, एवं अन्य सामग्री विधायक निवास से लोगो तक पहुंचाने की कार्य करते रहे उस दौरान भी लोगो को किसी भी स्थित में अपने मुखिया की कमी होने नहीं दी उस दौरान लोगो ने भी काफी प्रशंशा करते थे इस तरह की विधायक जी को अपने क्षेत्र के मुखिया की भूमिका में देखते हुए
विधायक हर कार्यक्रम में लोगो को विशेष रूप से लोगो को अपील कर रहे है कि यह महामारी से बचने के उपाय और साथ मे मास्क, सेनेटाइजर, लोगो को दे रहे है ताकि इससे कोई भी संक्रमित ना हो विशेष रूप से उनका भी ध्यान रख रहे है सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल भी वितरण किया
जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, जानकी राम भारती,जगमोहन बघेल, लालेंद्र,जिला पंचायत सदस्य खीरमनी सेठिया,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, उपाध्यक्ष रामानुज आचार्य,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधु निषाद,सरपंच आयतु राम,रेवती पटेल,भंवरलाल भारती सोमारी मांझी,तुला राम भारती नारायण बघेल, मोना पाड़ी,एवं अधिकारीगण बीइओ, सीईओ,बीआरसी,एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल करपावड के चयन प्रक्रिया सूची में गड़बड़ी किय जाने कि बातें प्रकाश में आ रही है ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार संपन्न परिवार एवं रसूखदार वर्ग के बालक बालिकाओं को पहले से चयन प्रक्रिया में समस्त पालकों को सूचित नहीं किया गया है एवं मनमानी कर पहले से चयनित चुनिन्दा सूची का लाटरी किया गया है | 50 प्रतिशत बालिका वर्ग एवं 25 प्रतिशत बी पी एल वर्ग से नहीं किया गया है परिजनों का कहना है कि वर्तमान चयन सूची को निरस्त कर पुनः चयन प्रक्रिया चयन समिति गठन कर किया जाय | इस तरह के आवेदन प्रस्तुत जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है और जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा यह कहा गया कि अगर चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई हो तो तत्काल जांच कर नयी समिति गठित की जाएगी |
चयन प्रक्रिया सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाने वालों में सोनसाय कश्यप, शंकर गाडा राम, लोबो राम, सोमारू आदि शामिल थे |
जिला शिक्षा अधिकारी एवं शासन प्रशासन के द्वारा एक महिला शिक्षिका को उत्पीड़न किया जा रहा है शांति कश्यप कन्या आश्रम उलनार विकासखंड लोहंडीगुड़ा जिला बस्तर छत्तीसगढ़ में अधीक्षका के पद पर सेवारत आदिवासी कृषक परिवार की एकमात्र शासकीय कमाओ महिला सदस्य हूं विगत 8 माह से मासिक वेतन खंड शिक्षा अधिकारी लोहंडीगुड़ा द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है मेरी सेवा संबंध में निवेदन यह है कि स्वास्थ्य में खराबी के कारण दिनांक 14 / 10 / 2020 से 19/ 12/ 2020 तक चिकित्सा अवकाश पर थी स्वास्थ्य ठीक होने पर चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 10 /12 /2020 को पदस्थी शाला में उपस्थित होकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहंडीगुड़ा को सूचना दी थी कार्य पर उपस्थित तिथि से निरंतर कार्य कर रही हू इस हूं इस अवधि में आश्रम शाला के अतिरिक्त उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निम्न दायित्व भी निभाई हो राज्यपाल का प्रोटोकॉल दिनांक 10/02/2021 को अनुविभागीय अधिकारी लोहंडीगुड़ा के आदेश पर चित्रकूट में जिम्मेदारी दी गई थी।
चित्रकूट महोत्सव 2021 दिनांक 09/03/2021 से अनुविभागीय अधिकारी लोहंडीगुड़ा के आदेश पर मेष प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी इस ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा की हूं कोविड-19 महामारी संक्रमण ड्यूटी कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला बस्तर का आदेश क्रमांक 507 कोविड-19, 2021 दिनांक 31/03/2021 के निर्देश अनुसार सीएससी लोहंडीगुड़ा में संक्रमण रोकथाम बचाओ भी ड्यूटी लगा है अभी निरंतर सेवा दे रही हूं |
लेकिन आज दिनांक तक मुझे वेतन नहीं दिया गया है आज इस आपदाओं की घड़ी में भी मैं एक महिला होने के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते आ रही हूं मैं अपने कार्य पर निरंतर शासन के द्वारा दी गई एवं निर्देशों का पालन कर रही हूं लेकिन मुझे वेतन के लिए ऑफिसों का चक्कर लगाना पड़ रहा है |
जगदलपुर – आज दिनांक 21 जून 2021 (सोमवार) को प्रातः 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जगदलपुर के सामने बेतहाशा बढती हुई मंहगाई व केन्द्र सरकार की जनविरोधीनितियों के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील शब्दों के साथ मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी जाने लगी युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति करने पर मुझे एवं युवक कांग्रस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी मां बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस बीच उन्होंने हमसे धक्का-मुक्की भी की जिसमे पुलिस द्वारा बीच बचाव कर माहौल को शांत कराया गया।
इसी दौरान बस्तर सांसद व विधायक, नारायणपुर के काफीले को भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोका व बीच सड़क पर चक्काजाम कर सार्वजनिक आवागमन को अवरूद्ध किया। घटना के दौरान महिला कांग्रेस से कमल झज्ज, अफरोज बेगम सहित युवक कांग्रेस के सुशील मौर्य, जिशान कुरैशी, शाहनवाज खांन, जावेद खांन एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनके सामन यह घटना घटी। घटना कारित करने वाले भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का नामः रूपसिंह मण्डावी, योगेन्द्र पाण्डे, सुरेश गुप्ता, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, आलेखराज तिवारी, अभिषेक तिवारी, अमर झा, रवि कश्यप ऊर्फ भूरू, आनंद झा एवं अन्य शामिल थे |
आज योग दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने साथियों के साथ योग किया और समाज और युवाओं को एक संदेश दिए कि आप अपने नियमित दिनचर्या में अवश्य योग को सम्हाहित करे इस व्यस्तम जीवन मे हम अपने शरीर का ध्यान नही रख पा रहे है कितने भी व्यस्त जीवन मे कम से कम आधे घण्टे अपने खुद के शरीर के लिये अवश्य दे संजय बैस ने आलोम विलोम प्राणायाम सूर्य नमस्कार भामरी अपने साथियों के साथ किये उनके साथ मे डॉ नसीम खान देवराज जैन योगेंद्र सिन्हा गांघी जी उपस्थित रहे |
योग दिवस के अवसर पर शा उ मा विद्यालय में बडेमोरठपाल में अनुविभागीय कार्यपालन अधिकारी, तोकापाल कौशल प्रसाद तेंदुलकर ,खंड शिक्षा अधिकारी बी. आर. बघेल तोकापाल, प्राचार्य जे. आर. मंडावी, कस्तुरबा के प्राचार्य शैल यादव द्वारा स्कूल के परिसर पर वृक्षारोपण किया गया |
अनुविभागीय अधिकारी ने पौधों की रख रखाव की जिम्मेंदारी दी व तुरन्त समिति का गठन करवाया |
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों की बचाने की जिम्मेंदारी हमारी है |
इस अवसर पर दिनेश पांडे, भुवनेश्वर नाग, अनूप कुर्रे,विनय शिंदे, वसुंदरा ठाकुर, अधीक्षका विन्य चेरपा भगत, लछिराम कोराम, बलदेव ठाकुर, संगीता भघेल,व पी टी आई कोटेश्वर नायडू उपस्थित थे |
जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आईटीआई में अध्ययनरत विधार्थियों की परीक्षा कराने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।
अभाविप नगर मंत्री अतुल राव ने बताया कि कोविड काल के बाद से ही आईटीआई के विद्यार्थियों की परीक्षाएं नही हो पायी है SCVT द्वारा पिछले 2 बेचेस 18-20 व 19-21 की परीक्षाएं अब तक नही ली गई है जिसके चलते जिन विद्यार्थियों ने सत्र 18-19 में प्रवेश लिया था ओ भी परीक्षा न होने के कारण अपने समय को यू ही व्यर्थ होते जाने देखने मजबूर हैं हालांकि इस दौरान विभिन्न डिग्री व तकनीकी विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं का संचालन हो रहा है ऐसे में आईटीआई के प्रशिक्षु अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं इन्ही परीक्षा आयोजन की मांग को लेकर संचालक रोजगार व प्रशिक्षण छग के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा करवाने की मांग की है।
इस दौरान नगर सह मंत्री गजेंद्र बघेल,कार्तिक जैन,आशीष बक्श,आर्यन शर्मा,गजेंद्र सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
जगदलपुर… स्थानीय स्व सहायता समूह को मछली पालन करने से रोकने और अन्यत्र जगह की महिला समूह को जबरन थोपने का मामला सामने आया है जहां आवेदन देने के बाद भी प्रशासन अब तक महिलाओं को राहत देने की बात कह रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड 440 फ्लैट के बाजू में ऐतिहासिक भूतहा तालाब मौजूद है जो कि आदि काल से ग्राम वासियों का आस्था का केंद्र रहा है पूर्व में समस्त ग्राम वासियों के द्वारा सामूहिक रूप से एकजुट होकर पारंपरिक मत्स्य आखेट कर पर्व बनाया जाता था तथा पंचायत के द्वारा मछली पालन का कार्य किया जाता रहा है किंतु शहरीकरण का विस्तार होने के कारण उक्त तालाब का अस्तित्व खतरे में था तालाब के मेड़ पर रोड, व मकानों का निर्माण कार्य तेजी से किया गया था जिसकी सुध लेकर ग्राम वासियों ने जिला प्रशासन में अपनी शिकायत तालाब को लेकर दर्ज कराई, जिसके फल स्वरुप प्रशासन हरकत में आकर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण मुक्त किया था लगातार सुर्खियों में रहा भूतहा तालाब के संरक्षण देखरेख एवं क आजीविका पार्जन हेतु स्थानीय महिला श्यामा साख समूह के द्वारा 29/3/2013 में मछली पालन हेतु अभ्यस्त आवेदन प्रस्तुत किया था किंतु आज पर्यंत तक उक्त आवेदन पर कोई विचार ना करके बगैर उद्घोषणा के अपने अपने मनपसंद वह चाहिते किसी अन्य समिति को प्रदान किया जाना यह न्याय उचित प्रतीत नहीं होता पूर्व में दिए गए आवेदक श्याम साख समूह के महिला समिति के द्वारा फैसले को न्यायोचित नहीं ठहराया गया है।
स्थानीय वार्ड पार्षद एवं बीजेपी के करीबी और दबदबा वार्ड में होने के कारण तथा राजनीतिक द्वेष के चलते निगम की सामान्य सभा से आनन फानन में पास करं दिया गया, किन्तु पूर्व मे दिए गए आवेदन का निराकरण ना करके अपने चहेते समिति को तालाब आवंटन किया जाना निगम प्रशासन के अनेको कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है,जबकी ऐसे कई अनगिनत आवेदन पत्र लंबित होगे जिनकी सुधी लेने वाले कोई नहीं है।जिसका खामियाजा निगम के अन्तर्गत आने वाली जनता भुगत रही है,चाहे वृद्धावस्था पेंशन हो,या आवास के लिए हो या साफ सफाई से लेकर सारी व्यवस्था निगम प्रशासन के देख रेख में ही होती है,किन्तु यहां जब संबंधित अधिकारी से बात करने पर ..”हमारे पास एक काम नहीं है”..ऐसे गोलमोल जवाब देकर अपना पलड़ा झाड़ दिया जाता है,ऐसे में आमजन को निगम से बैरंग लौटते देखा जा सकता है।संम्धित भुतहा तालाब के वर्तमान स्थाई समिति संबंधित क्षेत्र से भी नहीं है और तालाब की साफ-सफाई भी नहीं की जा रही है तालाब में अवैध रूप से बगैर सूचना के 10 वर्षों के लिए 15 जून तक प्रदान किया जाना निगम प्रशासन एवं निगम सामान्य सभा की बैठक की भी कई सवालिया निशान हैं वैसे भी जगदलपुर नगर निगम के कांग्रेसी कार्यकर्ता आजकल सुर्खियों में है शायद यह कारण भी हो की दंबाव में फैसला लिया हो, दबंगई भी चरम सीमा पर है जबकि नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय जी को भी संबंधित तालाब के विषय को लेकर संज्ञान में लाया गया था किंतु कुछ सकारात्मक परिणाम ना आने से दिनांक 4/2/2021 को स्व सहायता समूह के गरीब महिलाओं के द्वारा पुन: माननीय जिला कलेक्टर महोदय को अपनी व्यथा बता कर आवेदन दिया एवं उक्त तालाब का पुनर्विचार कर स्थानीय निवासियों के हित में श्यामा महिला स्व सहायता समूह को प्रदान करने के लिए निवेदन कर मांग किया गया है जिसमें जिलाधीश महोदय ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था किंतु आज पर्यंत तक उचित सुनवाई ना होने पर महिला समूह में मायूसी का माहौल बना हुआ है |
अब देखना यह है कि पूर्व में दिए गए आवेदन पर विचार किया जाता है अथवा अपने करीबी समिति का यूं ही अवैध कब्जा बरकरार रहेगा स्थानीय महिलाओं को दरकिनार कर छल पूर्वक अन्य जगह के समूह को कार्य दिया जाना कहीं ना कहीं प्रशासनिक अव्यवस्था और ढुलमुल रवैया को लेकर सवाल उठाता है अब देखना है यह है कि पूर्व में दिए आवेदन पर कार्यवाही होती है अथवा महिलाओं को अभी भी लंबा संघर्ष करना पड़ेगा।