City Media - Page 246 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 246

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली को मेयर संजय पांडे ने दिखाई झंडी

0

जगदलपुर विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर आज सुबह महारानी अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को महापौर संजय पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई रैली वापस जिला चिकित्सालय पहुंची। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने कहा नियमित दांतों की सफाई करनी चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करना न भूलें। हर 2 माह में अपना टूथब्रश बदलना चाहिए। समय समय पर अपने दांतों की नियमित जांच व सफाई करानी चाहिए। उन्होंने रैली के द्वारा घर घर तक जागरूकता पहुंचाने के लिए पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूकता का जो संदेश दे रही है, उसमें सभी सफल हों। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, कौशिक शुक्ला, पंकज आचार्य, धर्मेंद्र चौहान, विवेक जैन, गोविंद वर्मा, गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे।

बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़; 18 नक्सली ढेर, डीआरजी का एक जवान शहीद

0
  • फोर्स का सर्चिंग अभियान जारी, एसपी ने की पुष्टि 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सरहद पर आज 20 मार्च की सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में अब तक 18 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं डीआरजी बीजापुर का एक जवान शहीद हो गया है। जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस, सीआरपीएफ, डीआरजी और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान आज 20 मार्च की सुबह 7 बजे फोर्स और नक्सलियों का आमना सामना हो गया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा सम्हाल लिया और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स और नक्सलीयों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है। क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्चिंग जारी है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ और 18 नक्सलियों के मारे जाने तथा डीआरजी के एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की है।

इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) बस्तर ब्रांच द्वारा निःशुल्क मुख, दंत जांच शिविर

0

इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) बस्तर ब्रांच द्वारा निःशुल्क मुख, दंत जांच शिविर एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन गुरुवार को संजय मार्केट के पास में किया गया। यह आयोजन वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के उपलक्ष्य में किया गया है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे रहे।

शिविर में आईडीए बस्तर ब्रांच के वरिष्ठ और जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। जिसमें मरीजों की मुफ्त दंत जांच की गई एवं निःशुल्क परामर्श दिया गया। दांतों और मुख की संपूर्ण जांच, मौखिक स्वास्थ्य संबंधी समाधान शिविर में किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में दवा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी मेंबर लक्षण झा, पंकज आचार्य, रितेश सिन्हा, मनोज ठाकुर उपस्थित रहे।

इस शिविर में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक लागू, सचिव डॉ. विकास दीवान, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुपर्णा कोस्टा साव, कोषाध्यक्ष डॉ. शब्बीर हसन, उपाध्यक्ष डॉ. आशा दुल्हानी,डॉ. आशुतोष शुक्ला,डॉ. युगल अग्रवाल, डॉ. दीक्षा झाड़ी, डॉ. एन.के. कौशल , डॉ. कृष्णमूर्ति, डॉ. अभिलाष एल, डॉ. स्पंदना, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. रीना मोरला, डॉ नीलम सिंह, डॉ कृतिका मुंद्रा, डॉ. शिबानी सारंगी, डॉ. वहीदा रहमान, डॉ. विनोद तथा अन्य सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर निकली जागरूकता रैली

0
  • महापौर ने दिखाई झंडी

जगदलपुर :- विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर आज सुबह महारानी अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई।*

रैली को महापौर संजय पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए रैली वापस जिला चिकित्सालय पहुंची।

संजय पाण्डे ने कहा नियमित दांतों की सफाई करनी चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करना न भूलें। हर 2 माह में अपना टूथब्रश बदलना चाहिए। समय समय पर अपने दांतों की नियमित जांच व सफाई करानी चाहिए। उन्होंने रैली के द्वारा घर घर तक जागरूकता पहुंचाने के लिए पुरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूकता का जो संदेश दे रहे हैं उसमें सभी सफल हों। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, कौशिक शुक्ला, पंकज आचार्य, धर्मेंद्र चौहान, विवेक जैन, गोविंद वर्मा, गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे।

बालोद बुढ़ापारा चोरी में आरोपी गिरफ्तार

0
  • बालोद पुलिस को मिली बुढ़ापारा चोरी में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता।
  • चोर थाना बालोद के अन्य अपराध में भी पहले जा चुका है जेल।
  • आरोपी के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात व नगदी रकम बरामद।

बालोद क्षेत्र में हो रही चोरी को रोकने व आरोपियों को पकड़ने हेतु  पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रही छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा एक विशेष टीम गठित किया गया था।

भाव सिंह साहू पिता स्व. घनाराम साहू उम्र 60 साल सा.वार्ड क्रं. 20 बुढ़ापारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 13.01.25 के 12.00 बजे से 14.01.25 के 17.00 बजे के मध्य को प्रार्थी के घर में रखे नगदी रकम 100000 रू. एवं चांदी के जेवरात कीमती 15000 रू. जुमला कीमती 115000 रू. कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 24/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी व चोरी गये मसरूका का पतातलाश किया जा रहा था कि थाना बालोद के

01. अपराध क्रमांक 124/2025 धारा 305, 331(4), 62 बीएनएस,

02. अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 305,331(4), 62 बीएनएस

03. अपराध क्रमांक 126/2025 धारा 305,331(4), 62 बीएनएस

के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी नीरज धुर्वे पिता स्व. चतुर सिंह धुर्वे उम्र 26 वर्ष निवासी रोशन नगर वार्ड क्रमांक 20 पाररास बालोद थाना व जिला बालोद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसे पुछताछ करने पर प्रार्थी भावसिंह साहू के निवास स्थान बुढ़ापारा बालोद में भी चोरी करना स्वीकार कर आरोपी द्वारा चोरी किये चांदी के जेवरात 01. एक जोड़ी चांदी का पायल, 02. नग बच्चे का करधन 03. एक नग चांदी की कटोरी व चांदी की चम्मच 04. तीन नग बच्चे का चांदी की चुड़ी कीमती 15,000 रू व नगदी रकम 50,518 रू कुल जुमला कीमती 65,518 रू को निशानदेही पर बरामद कर प्रकरण में बाजाप्ता शुमार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, सउनि देवकुमारी साहू, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन सिंह, आर. 1948 बनवाली साहू, 339 संजय सोनी, 36 मोहन कोकिला, थाना बालोद व सायबर सेल बालोद से प्रभारी उप.निरी जोगेन्द्र साहू, भोपसिंह साहू, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

विनोबा एप के साथ शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन हेतु बस्तर जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों एवं मास्टर्स ट्रेनर्स की हुई कार्यशाला

0
  • विनोबा एप को लागू करने के लिए जिला प्रशासन एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन के मध्य हुआ एमओयू

जगदलपुर, 19 मार्च 2025/ जिले में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए कलेक्टर  हरिस एस एवं सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम लागू करने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। इस दौरान जिले के सभी विकासखण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं मास्टर्स ट्रेनर्स को विनोबा ऐप के बारें में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिले में विनोबा एप को कारगर ढंग से क्रियान्वयन करने हेतु जिला प्रशासन और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के मध्य एमओयू साइन किया गया। इस दौरान कलेक्टर  हरिस ने कहा कि जिले में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों में विनोबा एप के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर करने में मदद मिलेगी। साथ ही समुचित मॉनिटरिंग के लिए यह एप कारगर साबित होगा। उन्होंने उक्त शैक्षणिक एप के सम्बंध में सभी स्कूलों के प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिकाओं को 20 अप्रैल तक गहन प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।

इस कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत में जिला शिक्षा अधिकारी  बलीराम बघेल एवं जिला मिशन समन्वयक  अखिलेश मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत विनोबा ऐप यह ओपन लिंक्स फाउंडेशन की एक अभिनव पहल है, विनोबा ऐप शिक्षक समुदाय के लिए एक ऐसा डिजिटल मंच है जहां शिक्षकों के कार्यों की पहचान और सराहना होती है, शिक्षकों को प्रेरणा मिलती है। साथ ही इसके उपयोग के फलस्वरूप शिक्षकों के बहुमूल्य समय की बचत होगी। जिले में शिक्षकों का समय बचाने सहित शैक्षणिक गतिविधियों की पहचान एवं सीखने सिखाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने, साथ ही गतिविधियों का आदान प्रदान हेतु व्हाट्सएप का उपयोग कम करने के उद्देश्य से जिले में विनोबा एप की शुरुआत की गई है। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों के कार्य सरल करने के लिए, शैक्षणिक गतिविधियां सभी से साझा करने के लिए शेयर एंड लर्न, तथा शिक्षकों के नवनवीन उपक्रम, शिक्षण पाठ्य सामग्री और शिक्षकों को शैक्षणिक सहायता तथा मार्गदर्शन मिलने के लिए जिले में विनोबा ऐप को जिले में सक्रिय किया है। इसका उपयोग करने से शिक्षक, प्रधानपाठक, सीएसी को एक ही जानकारी बार-बार नहीं मांगी जाएगी। वहीं बचत समय का अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उपयोग किया जा सकेगा।इसी के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में आदेश, प्रपत्र, गतिविधियों के फोटो, वीडियो और मैसेजेस से मोबाइल का स्टोरेज भरने से मोबाइल हैंग होने की समस्या अब नहीं आयेगी, सारा कंटेंट एवं पत्र, आदेश प्रपत्र में सूचनाओं का आदान प्रदान के साथ-साथ गतिविधियों के पोस्ट विनोबा ऐप पर सभी देख पाएंगे।

कार्यशाला में ओपन लिंक्स फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ डिवीजनल मैनेजर डॉ. जितेन्द्र सिंह, प्रोग्राम मैनेजर श्री भारत सिन्हा एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर  सागर गजभिये सहित शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना समन्वयक एवं खण्ड स्रोत समन्वयक भी उपस्थित थे।

राजवंश के समाधि स्थलों की सुध ली महापौर संजय पांडे ने, राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की पुण्यतिथि 25 को

0
  • प्राचीन मठों की साफ सफाई के दिए निर्देश 

जगदलपुर बस्तर राजवंश के समाधि स्थल को धरोहर के रूप में सहेजने संवारने की ओर नए महापौर संजय पांडे ने कदम बढ़ाए हैं। 25 मार्च को बस्तर के महाराज प्रवीर चंद्र भंजदेव की पुण्यतिथि मनाई है। उसके पहले ही राजपरिवार के पूर्वजों के मठों की मरम्मत और साफ सफाई के निर्देश निगम अमले को मेयर संजय पांडे ने दिए हैं।

जगदलपुर के विजय वार्ड में इंद्रावती नदी के किनारे कई प्राचीन राज मठ हैं। ये की बस्तर राज परिवार के दिवंगत सदस्यों के समाधि स्थल हैं। इंद्रावती नदी किनारे बस्तर राजपरिवार एवं कुंवर परिवार के पूर्वजों के कई मठ हैं जो अलग अलग काल में बनाए गए हैं। इनमें महाराजा रूद्रप्रताप देव, महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी, महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव, महाराजा विजयचंद्र भंजदेव महाराजा भरतचंद्र भंजदेव आदि के मठ भी शामिल हैं। इन मठों के समीप 22 सीढ़ियां बनी हुई हैं जो इंद्रावती नदी में जाने के लिए उपयोग की जाती रही हैं। इन मठों के निकट राज परिवारों से इतर लोगों के मठों का निर्माण किया गया था, इनका निर्माण राजा भैरम देव द्वारा कराया गया है। इन मठों का निर्माण वर्तमान राजमहल की उत्तरी दिशा में अलग अलग स्थानों पर किया गया है।

स्व. राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव का मठ भी वहीं पर स्थित है। महापौर संजय पांडे आज निगम अमले के साथ उक्त स्थल का दौरा एवं निरीक्षण किया। उन्होंने निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन और आयुक्त के साथ मिलकर राजपरिवार के मठ को बस्तर की धरोहर के रूप में जल्द संवारने और सहेजने के निर्देश दिए। वार्ड और समाधि स्थल की साफ सफाई पर पुण्यतिथि के बाद भी नियमित रुप से कराने हेतु कहा। महापौर संजय पांडे आज सुबह से ही इस व्यवस्था में जुटे रहे। महापौर संजय पांडे की मंशा है कि महराज प्रवीरचंद्र भंजदेव की पुण्यतिथि को एक ऐतिहासिक पर्व के रूप में मनाया जाए।

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक संपन्न

0

19 मार्च 2025। कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं प्रभारी सचिव एस.ए. संपत कुमार, जरिता लेतफलांग, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में एआईसीसी द्वारा संगठनात्मक मजबूती के लिए दिये गये दिशा-निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी माह की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गयी।

केंद्रीय एजेंसियों-सीबीआई, ई.डी., आई.टी. के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी।

राज्य भाजपा सरकार के 15 माह के कार्यकाल की विफलताओं, वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गयी।

बैठक में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, एआईसीसी सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, सांसद पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री गुरू रूद्र कुमार, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, अमितेश शुक्ल, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक अरूण वोरा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, कांग्रेस सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार उपस्थित थे।

चौहान के बेटे बहुओं को किरण देव ने दी बधाई

0

जगदलपुर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्रों कार्तिकेय एवं कुणाल के विवाह उपरांत नई दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव भी शामिल हुए। किरण सिंह देव ने नव विवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रायपुर के युवाओं को जगदलपुर में मिला करियर गाइडेंस

0
  • करियर विशेषज्ञ शर्मा ने यंगस्टर्स को दिए टिप्स 

जगदलपुर रायपुर से बस्तर आए युवाओं को नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से चल रहे पांच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।

नेशनल करियर सर्विस श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के युवा पेशेवर करियर मार्गदर्शक कोंडागांव निवासी रविशंकर शर्मा ने युवक युवतियों को सही करियर का चुनाव करने तथा किस तरह वे अपने स्किल के अनुसार अपने रोजगार का चयन कर सकते हैं इस बारे में मार्गदर्शन दिया। रवि शर्मा ने बताया कि जागरूकता के अभाव के कारण युवा अक्सर चांसेस मिस कर देते हैं। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें छत्तीसगढ़ के रोजगार वेबसाइट या एप के बारे में ही पता नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का यदि सही उपयोग किया जाए, तो आप बहुत सी जानकारियां खुद जुटा सकते हैं। इसके अलावा अपने जिले के रोजगार विभाग में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने प्राइवेट और गवर्नमेंट सेक्टर के रोजगार अवसर तथा उनके पक्ष विपक्ष के बारे में भी बताया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया जिसमें जिज्ञासु युवाओं ने आदर्श करियर के चुनाव के संबंध में अपने सवाल रखे जिनका उत्तर दिया गया। अंतर जिला युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य युगमित जिलों की संस्कृति, साहित्य, खेल, पर्यटन आदि के माध्यम से युवाओं के बीच गहरी समझ को बढ़ावा देना और सुव्यवस्थित गतिविधियों और बातचीत के माध्यम से अनुभव और कौशल साझा करने के लिए मंच प्रदान करना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS