City Media - Page 421 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 421

जन्म स्थान से कोसों दूर रह रहे सीआरपीएफ के जवानों को गांवों में मिल गईं पचासों बहनें

0
  • ग्रामीण महिलाओं ने जवानों को महसूस नहीं होने दी बहन की कमी
  • स्नेह पाकर छलक पड़ी सुरक्षा जवानों की आंखें

अर्जुन झा-

जगदलपुर दिल को छू लेना वाला था वह दृश्य, सबकी आंखें छलकी पड़ रही थीं। माहौल जज्बाती था, नम थी जवानों की आंखें और भीगे हुए थे अनजान बहनों के नयन। जवान तो इस कदर भावुक हो चले थे कि उनके पत्थर दिल होने की जन धारणा धराशायी हो गई। बम, गोला, बारूद, बंदूक, गोली की भाषा बोलने और समझने वाले जवानों के हाथों में जैसे ही रेशम की डोर बंधी, उनकी इंसानियत बाहर निकल आई।

अवसर था सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन पुसपाल घाट द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह का। बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी के मार्गदर्शन में आज 19 अगस्त को बस्तर के अति संवेदनशील क्षेत्र पुसपाल घाट में रक्षाबंधन त्यौहार को ग्राम पुसपाल, पालम, रतेंगा, परिपतपारा, बदरेंगा व कोरमेल के स्व सहायता समूहों की बहनों के साथ बल के जवानों ने धूमधाम से मनाया। देश और बस्तर वासियों की रक्षा कर रहे सीआरपीएफ जवानों के बीच राखी बांधने पहुंची बहनों ने सीआरपीएफ के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम स्नेह विश्वास और सुरक्षा का त्यौहार मनाया। बदले में जवानों ने बहनों की हर पल रक्षा करने के लिए तत्पर रहने का वचन दिया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट बन्ना राम ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन का यह पवित्र बंधन केवल धागों का नहीं बल्कि स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का गठजोड़ का भी महापर्व है। हर भाई आज यह संकल्प ले कि वह ने केवल अपनी बहन, बल्कि हर बहन और उसके गांव व इलाके की रक्षा करेगा आओ हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं जहां हर बहन सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। घर से हजारों मील दूर बस्तर के सुदूर एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रक्षा का सूत्र लेकर आई हमारी बहनों ने अपने सीआरपीएफ के भाईयों के प्रति जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिये हम सभी हृदय से आभारी हैं। हम आपकी सुरक्षा और आपके स्वभिमान की रक्षा की शपथ लेते हैं। रक्षाबंधन के इस पवित्र एवं पावन अवसर पर बहनों द्वारा कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते समय सभी जवान भावुक एवं भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर निरीक्षक जीडी सुधीर कुमार, 188वीं बटालियन के समन्वय अधिकारी कंपनी टू सी प्रवीण कुमार, जवान तथा पुलिस चौकी घोठिया के चौकी प्रभारी बुधाराम कोमरे, गांव व की बहनें, सरपंच, पंच पटेल, नवयुवक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे सभी बहनों को अधिकारी व जवानों द्वारा उपहार प्रदान किए गए तथा जलपान कराया गया। इस कार्यक्रम की ग्रामवासियों ने काफी प्रशंसा की।

यही तो है सच्चा रखवाला

0
  • रक्षाबंधन पर अपने प्यारे डॉगी को राखी बांधी जाती है इस परिवार में

अर्जुन झा

जगदलपुर आज इंसान से ज्यादा भरोसेमंद जानवर हो गए हैं। आदमी एकबार दगा दे सकता है, मगर जानवर अपने मालिक को कभी दगा नहीं दे सकता। उसमें भी कुत्ता सबसे ज्यादा स्वामी भक्त होता है। कुत्तों की वफादारी के ढेरों उदाहरण हमारे सामने हैं। जगदलपुर के एक भाजपा नेता के परिवार में एक डॉगी बिल्कुल पारिवारिक सदस्य की तरह रहता है। पूरा परिवार इस डॉगी की वफादारी का कायल है। परिवार के सदस्यों का कहना मानने और उनकी सुरक्षा के लिए यह डॉगी हर पल तत्पर रहता है। परिवार के हर सदस्य से इस डॉगी को भरपूर प्यार मिलता है। यही वजह है कि हर साल रक्षा बंधन के अवसर पर परिवार की बेटी अपने भाई के साथ साथ इस डॉगी को भी राखी बांधती है। राखी बांधने से पहले डॉगी की आरती करती है और उसके माथे पर तिलक लगाती है।

जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के सामने लोहंडीगुड़ा और बकावंड के बीईओ ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम घोटाला

0
  • तय स्कूलों की प्रस्तुति न दिलाकर दूसरे स्कूलों को कर दिया शामिल
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में कर दिया बड़ा फर्जीवाड़ा

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर जिले में शिक्षा विभाग के मैदानी अधिकारी अपने ही वरिष्ठ अफसर की आंखों में धूल झोंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब दो खंड शिक्षा अधिकारियों ने जिले के प्रभारी मंत्री के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम घोटाला करने का दुस्साहस कर दिखाया।

स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह जगदलपुर के लालबाग मैदान पर आयोजित था। इस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने 11 अगस्त को एक आदेश निकाला था। स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के नाम तय किए थे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश के साथ जारी स्कूलों की सूची में रुकमणी कन्या आश्रम डिमरापाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतसिंह जगदलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या, लोहंडीगुड़ा,

निर्मल विद्यालय जगदलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बकावंड के नाम शामिल थे। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के तहत इन्ही स्कूलों के छात्र छात्राओं को ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल किया जाना था, मगर बकावंड और लोहंडीगुड़ा के खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस आदेश की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने अपने पसंदीदा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाईप-4 की छात्राओं की प्रस्तुति लालबाग के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सामने दिलवा दी। मजे की बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में बकावंड को द्वितीय और लोहंडीगुड़ा को तृतीय स्थान भी मिल गया। जबकि आदेश हुआ था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बकावंड और लोहंडीगुड़ा के नाम से।सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में भी इस तरह का फर्जीवाड़ा समझ से परे है। यह प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है शिक्षा विभाग के मनमर्जी चलाने वाले अधिकारियों की नाफरमानी पर। ये अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी की भी आंखों में धूल झोंकने लगे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बटालियन के जवानों को बांधी राखी

0
  •  बहनों का स्नेह पाकर सजल हो उठे परदेशी भाइयों के नयन

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्याओं ने रविवार को जगदलपुर स्थित पांचवी बटालियन कैंप पहुंचकर जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी आरती की एवं उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन उत्सव मनाया। इस स्नेहिल वातावरण में परदेशी भाइयों के नयन सजल हो उठे।

घर से दूर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की आंखें अपने बीच महिला मोर्चा की बहनों को पाकर नम हो उठी।महापौर सफीरा साहू ने कहा कि हमारे इन सैनिक भाइयों के कारण ही हम सुरक्षित हैं। सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों की कलाइयों में पहनाना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा हर जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात है घर से दूर है। लेकिन हम सब बहनें आप सभी के साथ खड़ी हैं। महिला मोर्चा की हमेशा सोच रही है जवान भाइयों की कलाई सूनी न रहे और उन्हें बहन की कमी महसूस न होने पाए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी लक्ष्मी कश्यप ने एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता सिंह राणा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्का सेंगर, किरण सेन, श्वेता गुप्ता,नीलू भागवतकर, काजल वर्मा, धनमती प्रजापति, नेहा ध्रुव, स्वेता बघेल, रीमा प्रजापति, सुलमनी डहरिया, सुनीता सहगल, माधवी मंडल, परमजीत कौर, धीरज कश्यप, सुलता महाराणा सहित महिला मोर्चा की बहने एवं सैनिक उपस्थित थे।

युक्तियुक्तकरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई संयुक्त शिक्षक संघ ने

0
  • सेटअप अनुसार करने एवं ऑनलाइन अवकाश आदेश को रद्द करने की मांग

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला शाखा बस्तर द्वारा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा गया।

संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि युक्तियुक्तकरण से छत्तीसगढ़ की शासकीय शालाओं में शिक्षा का स्तर पूरी तरह से कमजोर हो जाएगा एवं शिक्षक बड़ी संख्या में प्रभावित और परेशान होंगे। युक्तियुक्तकरण में शिक्षा विभाग के सेटअप, नई शिक्षा नीति एवं शिक्षा के अधिकार कानून का पालन नहीं किया गया है। नियमानुसार शालाओं में स्वीकृत सेटअप अनुसार ही पद स्थापना होती है। स्कूल शिक्षा विभाग में सभी शालाओं का सेटअप 2008 स्वीकृत एवं प्रभावशील है। लेकिन युक्तियुक्तकरण में सेटअप को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है, जो कि पूर्णतः नियम विरुद्ध और अनुचित है। प्राथमिक शाला में 60 दर्ज संख्या में प्रधान पाठक सहित दो शिक्षक जबकि 5 कक्षा, प्रति कक्षा में 4 विषय, इस तरह 20 कालखंड होते हैं जो कि दो शिक्षको के लिए संभव ही नहीं है। माध्यमिक शाला में 105 दर्ज संख्या में प्रधान पाठक सहित चार शिक्षक, 6 विषय 18 कालखंड होते हैं। विषय आधारित अध्यापन होता है। जहां सभी विषय विशेषज्ञ होना जरूरी है। यही स्थिति हाई स्कूल, हायर सेकंडरी में भी बन रही है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार की ऑफलाईन, ऑनलाइन जानकारी, बैठक, प्रशिक्षण, सर्वे आदि कार्य किया जाता हैं। इससे निश्चित ही शिक्षा की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 10 से कम दर्ज संख्या वाली शालाओं को बंद करने या एक ही परिसर की शालाओं को समायोजन करने पर अनुशासन व्यवस्था कमजोर होगी एवं संस्था प्रमुख अतिशेष होंगे। रसोइये व स्वीपर भी हटेंगे। कम दर्ज संख्या वाली शालाओं को बंद करना शिक्षा पर मौलिक अधिकार का हनन होगा। यदि आज दर्ज संख्या कम है तो आगे बड़ भी सकती है। साथ ही पदोन्नती हेतु पद कम हो जाएंगे। इससे शिक्षकों को नुकसान होगा। कनिष्ठ परिक्षावधीन शिक्षक या शिक्षामित्र को छोड़कर वरिष्ठ शिक्षक को अतिशेष करना सर्वथा अनुचित है। ऎसी स्थिति में युक्तियुक्तकरण पूर्ण रूप से विसंगतिपूर्ण और शिक्षा को कमजोर करने वाला, शिक्षकों के अधिकारों को हनन करने वाला है।

इसलिए संघ ने इसका कड़ा विरोध किया है। ज्ञापन में युक्तियुक्तकरण के आदेश पर रोक लगाते हुए व्याख्याता, प्राचार्य सहित सभी लंबित पदोन्नति को पूर्ण करने एवं स्वतंत्र विभागीय स्थानांतरण करने के पश्चात ही युक्तियुक्तकरण 2008 के प्रचलित सेटअप अनुसार किया जाए। कम दर्ज संख्या वाली शालाओं को बंद करने एवं एक ही परिसर की शालाओं का समायोजन करने के नियम को निरस्त करने, जिसपर भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के अनुसार 57 हजार रिक्त पदों पर शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग की गई है। युक्तियुक्तकरण को मोदी की गारंटी का उलंघन करार दिया गया है। विसंगतियों को दूर करने के बाद अतिशेष होने की स्थिति में जो भी कनिष्ठ शिक्षक हैं, चाहे वे परीक्षावधीन हो या शिक्षामित्र उन्हे अतिशेष किया जाए। वरिष्ठ को अतिशेष करना उसके अधिकार का हनन होगा। ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति को तत्काल प्रभाव से बंद कर पूर्व की भांति ऑफलाइन व्यवस्था लागू किया करने की भी मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, संभागीय उपाध्यक्ष चैतेंद्र पाणिग्रही धनशय नाग, नीलम शोरी, ब्लॉक अध्यक्ष हतदास शांडिल्य,हरीश देवांगन, संजू दास, गुलशन सेठिया,पदम कश्यप, लोकेश्वर सिंह भारद्वाज, दुर्योधन बैध, टीकम साहू, लखुराम कश्यप, लक्ष्मीनाथ कश्यप, नीरज कुंजाम, मंगल राम बघेल, चिंतेश्वर धुरु, पंचम राम नेगी, पुरुषोत्तम नेताम, जगन बघेल, कृष्णा मौर्य, संदीप बघेल, रविंद्र ठाकुर, सुनील बोबडे, राकेश शर्मा, श्वेता तिवारी, दिलीप शोरी, गोमती बंछोर, बैरन बरवा, जयमाला चौहान, चक्रधर पांडे, सुखराम बघेल, गंगाराम बघेल, धानसिंग बघेल, प्रेमसिंह नायक, श्याम सुंदर बकड़े, यहुत कुमार पटेल, गोवर्धन पटेल, मनीष देव, दयालुराम दीवान, पदम कश्यप सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे

नगरनार स्टील प्लांट में विनिवेश की तैयारी, बिकेगा 60.79 फीसदी हिस्सा

0
  •  शेयर होल्डर्स को अच्छा मुनाफा दे रहे हैं शेयर्स

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के नगरनार में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी द्वारा स्थापित स्टील प्लांट बहुत जल्द निजी हाथों मेंचला जाएगा। एनएमडीसी स्टील में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 60. 79 प्रतिशत है, जिसे वह बेचने जा रही है।शेष 39.21 प्रतिशत हिस्सेदार आम शेयर धारक हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय छत्तीसगढ़ स्थित एनएमडीसी स्टील यानि नगरनार इस्पात संयंत्र के लिए अगले दो महीनों में वित्तीय बोलियां आमंत्रित कर सकता है। दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी है।एक अधिकारी ने कहा कि सरकार का मानना है कि नई विनिवेश योजना के तहत एनएमडीसी स्टील उपयुक्त कंपनी है। संयंत्र नया है और यह शेयरधारकों के लिए ज्यादा मूल्य तैयार कर सकता है। हम अगले दो महीनों में इसके लिए बोलियां मंगाने की संभावना तलाश रहे हैं। सरकार ने अक्टूबर 2022 में प्रवर्तक कंपनी एनएमडीसी से छत्तीसगढ़ के नगरनार स्टील प्लांट को अलग कर दिया था। 1 दिसंबर 2022 में सरकार ने एनएमडीसी स्टील की रणनीतिक बिक्री के लिए अभिरुचि पत्र आमंत्रित किए थे और प्रस्तावित सौदे के लिए कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी। फरवरी 2023 में एनएमडीसी स्टील को 30.25 रुपये शेयर भाव पर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराया गया। दो दिन पहले कंपनी का शेयर 0.98 फीसदी बढ़त के साथ 53.82 रुपए पर बंद हुआ था। एनएमडीसी स्टील का बाजार पूंजीकरण 15 हजार 773 करोड़ रुपए रहा। एनएमडीसी स्टील में सरकार की 60.79 फीसदी हिस्सेदारी है और 39.21 फीसदी आम शेयर धारकों के पास है। सरकार ने कंपनी में अपनी 50.79 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के साथ ही प्रबंधन का नियंत्रण भी छोड़ने का निर्णय किया है। अधिकारी ने कहा कि कंपनी सूचीबद्ध है और उसके पास 37 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसलिए वह अपने शेयरधारकों के लिए ज्यादा मूल्य जुटा सकती है। हम चालू वित्त वर्ष में समूची प्रक्रिया पूरी होने की संभावना तलाश रहे हैं।

इस साल जुलाई में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण या विनिवेश के संदर्भ में मंत्रिमंडल के निर्णय में कोई बदलाव नहीं होगा। बजट बाद बातचीत के दौरान यह पूछने पर कि सरकार के एजेंडे में निजीकरण पर ध्यान बना रहेगा, वित्त मंत्री ने कहा था, निजीकरण या विनिवेश पर निर्णय मंत्रिमंडल का होता है और इसका सम्मान किया जाएगा। लेकिन इसका समय सरकार परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तय करेगी।उन्होंने कहा था कि कैबिनेट द्वारा मंजूर इनमें से किसी या कई कंपनियों के विनिवेश का समय सरकार द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद एयर इंडिया और ओडिशा में एक स्टील प्लांट का विनिवेश किया गया था। आम बजट में वित्त वर्ष 2025 के लिए विनिवेश सहित विविध पूंजी प्राप्तियों का लक्ष्य 50,000 करोड़ रुपये रखा गया है। वित्त वर्ष 2024 के संशोधित अनुमान में इससे 30,000 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान लगाया गया था।

सुकमा थाना क्षेत्र में बाहर से आकर रह रहे 15 संदिग्ध गिरफ्तार, की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

0
  •  संदिग्धों ने थाने में नहीं करवाई थी मुसाफिरी दर्ज
  • तस्दीक के लिए उनके निवास क्षेत्र के थानों को भेजा जाएगा पत्र

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में पुलिस ने 15 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोग खुद को उत्तरप्रदेश का निवासी बता रहे हैं। पुलिस उनके गृहक्षेत्र की पुलिस से इसकी तस्दीक करने में जुट गई है।

सुकमा जिला वैसे भी संवेदनशील जिला है और ऐसे में वहां बाहर से आकर गुपचुप तरीके से रहने वाले अनजान लोगों से खतरा और भी बढ़ जाता है। थानों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए संदिग्ध लोगों के घूमने और क्षेत्र में लगातार चोरी एवं अन्य घटनाएं होने के कारण पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण (आईपीएस) द्वारा संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार एसडीओपी सुकमा परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में 16 अगस्त को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान 15 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनमें पवन सिंह पिता चंद्रपाल सिंह 28 वर्ष निवासी सरिता विहार नई दिल्ली, अंसार अली पिता सागर अली 0 वर्ष ग्राम छपरौली थाना छपरौली जिला बागपत उत्तरप्रदेश, आरिफ कुरैशी पिता नफीस कुरेशी 39 वर्ष ग्राम टांडा जिला बागपत उत्तरप्रदेश, जुनैद खान पिता नसीम खान 20 वर्ष निवासी ग्राम बेगी नगर थाना गंगो सहारनपुर उत्तरप्रदेश, एहसान अली पिता खुर्शीद 44 वर्ष निवासी ग्राम कोटाना थाना बड़ौत जिला बागपत उत्तरप्रदेश,

मतलूब अली पिता अशरफ 32 वर्ष, अरशद अली पिता अशरफ अली 40 वर्ष निवासी ग्राम टांडा थाना छपरौली जिला बागपत उत्तरप्रदेश, शकील कुरैशी पिता वहीद 50 वर्ष निवासी ग्राम टांडा थाना छपरौली जिला बागपत उत्तरप्रदेश, सलीम अहमद पिता अतीक अहमद 42 वर्ष निवासी ग्राम दरबार खुर्द कैराना जिला शामली उत्तरप्रदेश, ताहिर पिता सत्तार अली 40 वर्ष निवासी दरबार खुर्द कैराना जिला शामली उत्तरप्रदेश, सावेज अली पिता अरशद अली 19 वर्ष निवासी ग्राम टांडा थाना छपरौली जिला बागपत उत्तरप्रदेश, शमन खान पिता गूदा खान 23 वर्ष निवासी नगलाराय थाना कैराना जिला शामली उत्तरप्रदेश, जावेद अली पिता अशरफ अली 22 वर्ष निवासी ग्राम टांडा थाना छपरौली जिला बागपत उत्तरप्रदेश, युनूस कुरैशी पिता हारून कुरैशी 28 वर्ष निवासी ग्राम टांडा थाना छपरौली जिला बागपत उत्तरप्रदेश और फरजंद पिता जाहिर 21 वर्ष निवासी ग्राम कोटाना थाना बड़ौत जिला बागपत उत्तरप्रदेश शामिल हैं। ये सभी संदिग्ध हालत मे घूमते पाए गए। इन्होंने थाना सुकमा में मुसाफिर दर्ज नही कराई थी और ना तो थाने में कोई सूचना दी थी। ये सभी विगत दो-तीन माह से थाना सुकमा क्षेत्र में रह रहे थे। पूछताछ करने पर यह लोग पुलिस से वाद विवाद करने लगे। क्षेत्र में शांति कायम रखने हेतु सभी को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सुकमा जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमते दिखे तो उनकी सूचना अपने नजदीकी थाना में दें। यदि आपके घर पर कोई किरायेदार है तो थाने से उसका वेरीफिकेशन करवा कर थाना में सूचना देकर ही किराए पर रखें अन्यथा कभी भी कोई गंभीर घटना घट सकती है।

भाजपा नेत्री गीता मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल

0

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट में कार्यरत एल एंड टी कंपनी के प्राइवेट कांट्रेक्टर शशि इंफ्रा प्रोजेक्ट में काम कर रहे बिहार के कर्मचारी गुप्तेश्वर राम की आकस्मिक मृत्यु हो गई। भारतीय जनता पार्टी की नगरनार मंडल की महिला मोर्चा एवं एचएसएम यूनियन की अध्यक्ष गीता मिश्रा के अथक प्रयासों से तत्काल मृतक के परिवार को एक लाख रुपए एल एंड टी द्वारा क्रियाकर्म के लिए दिलवाए गए हैं। अजनबी और बाहर के लेबर के लिए इस तरह की तत्परता के साथ खड़े रह कर कार्य करना समाज के लिए गीता मिश्रा की इंसानियत की मिसाल को दर्शाता है। इस पूरी प्रकिया के दौरान एल एंड टी के अधिकारी सिद्धार्थ कुमार और खिरौद साहूकार एवं शशि इंफ्रा के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

कब जागेगा प्रबंधन?

इधर यह बताना भी जरूरी है कि एनएमडीसी नगरनार प्रबंधन शुरू से ही अपने कर्मचारियों और संयंत्र प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करता आ रहा है। संयंत्र में दुर्घटना हो जाने पर हताहत कर्मचारियों के उपचार की कोई व्यवस्था एनएमडीसी प्रबंधन ने नहीं की है, जबकि भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को हर प्लांट में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहा है। भिलाई का सेक्टर -9 हॉस्पिटल पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करता आ रहा है। एनएमडीसी प्रबंधन ने नगरनार में स्टील प्लांट स्थापना के दौरान मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और स्कूल खोलने की बात कही थी। स्टील प्लांट में अक्सर हादसे होते रहते हैं और घायलों को उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज या महारानी हॉस्पिटल भेजना पड़ता है। बीते दिनों नगरनार प्लांट में विस्फोट हुआ था, जिसमें चार कर्मचारी झुलस गए थे, उन्हें भी इलाज के लिए जगदलपुर भेजा गया था। बिहार का यह कर्मचारी भी हादसे का शिकार हुआ था। अगर नगरनार में ही उसे तुरंत इलाज की सुविधा मिलती तो शायद उसकी जान बच जाती। प्रबंधन की लापरवाही से ऐसे हादसे होते रहते हैं, लेकिन क्षेत्र में बीजेपी महिला मोर्चा की जागरूक अध्यक्ष गीता मिश्रा की सक्रियता के कारण हमेशा ऐसे पीड़ितों को मदद मिल जाती है।

रेल मंत्रालय ने बचेली- गढ़चिरोली व्हाया बीजापुर रेल लाईन के सर्वे व डीपीआर को दी हरी झंडी: सांसद महेश कश्यप

0
  • बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ली पत्रवार्ता, कहा- मोदी है तो मुमकिन है
  • बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के प्रति जताया आभार
  • बस्तर में रेल सुविधाओं के लिये भाजपा सरकार है संकल्पित : महेश कश्यप

जगदलपुर बस्तर के हितों से जुड़े मुद्दों को दिल्ली तक पहुंचाने वाले सांसद महेश कश्यप के प्रयासों को केंद्र से हरी झंडी मिलना प्रारंभ हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्रालय ने बचेली टू गढ़चिरौली व्हाया बीजापुर रेल लाइन के सर्वे व डीपीआर को मंजूरी दे दी है। सांसद महेश कश्यप ने आज शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आहूत पत्रवार्ता में बस्तर में रेल सेवाओं में निरंतर हो रहे विस्तार की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। महेश कश्यप ने कहा कि विगत दिनों दिल्ली में मैंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सहित अन्य मंत्रियों से मुलाकात की थी। रेलमंत्री को बस्तर के कई विषयों को ले कर ज्ञापन भी सौंपा गया था। बस्तर से जुड़े विषयों को गम्भीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय ने दक्षिण बस्तर को रेल लाइन से जोड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है। अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा। केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मंज़ूरी दी गई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे साफ़ नज़र आ रहे हैं। अब बीजापुर भी तेज़ी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा। महेश कश्यप ने कहा कि रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है। इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक, जो बीजापुर से होकर गुज़रेगी, 490 किलोमीटर की होगी। दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से अंबिकापुर के बीच शुरू होगी, जिनके सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंज़ूर की गई है। बस्तर संभाग को केंद्र से मिली इस सौगात के लिए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बस्तर में रेल सुविधाओं का अधिकाधिक विस्तार हो, यह बस्तर के तीव्र विकास के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार बस्तर की बेहतरी के लिए गंभीर है।बस्तर में रेल लाइन सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए सतत प्रयासों को केंद्र सरकार से सहमति स्वीकृति अविलंब प्राप्त हो रही है।

बस्तर सांसद कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य मंत्री व नेताओं द्वारा भी छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के विकास व रेल लाइन के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को समय समय पर अवगत कराया गया है। केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनता के हित मे लगातार कार्य किया है। नई रेल लाईन अब बस्तर के एक छोर से महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ेगी। दूसरे राज्यो से कनेक्टिविटी अच्छी होने पर क्षेत्र का विकास भी तेजी से बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए गंभीरता से सोचने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के प्रति बस्तर सांसद ने आभार व्यक्त किया है। राज्य सरकार व भाजपा प्रदेश हाईकमान का भी सांसद महेश कश्यप ने धन्यवाद ज्ञापित किया।पत्रवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, बैदूराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा, मनीष पारेख, आनंद झा, पप्पू चालकी, अभिषेक तिवारी, सतीश बाजपेयी, सुरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

बस्तर डीएफओ ने छात्रावास में बच्चों के साथ बनाया जन्मदिन

0
  • डीएफओ उत्तम गुप्ता ने जन्मदिन पर बच्चों को कराया न्यौता भोज

जगदलपुर साल में एक बार आने वाला जन्मदिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर कोई इसे उत्सव के रूप में मनाने का प्रयास करता है। इसी क्रम में बस्तर वन मंडल के डीएफओ उत्तम कुमार गुप्ता ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दरभा में छात्राओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया और वहां की 100 छात्राओं को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत न्यौता भोजन कराया।

इस अवसर पर डीएफओ गुप्ता ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए लेकर प्रेरित किया।

गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रावास परिसर में बच्चों के साथ पौधों का रोपण भी किया। इस दौरान डीएफओ श्री गुप्ता ने बच्चों को पर्यावरण के लिए पेड़ों का महत्व समझाते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में वन विभाग तथा छात्रावास के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS