करूटोला में जीप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

0
175

बालोद/चिखलाकसा। करूटोला में सवारी जीप और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और 112 एवं 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए चिखलाकसा अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान सिद्धार्थ पिता प्यारे लाल (28 वर्ष) एवं दिकेश पिता हनुमंता (30 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पथराटोला के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी करूटोला के पास सामने से आ रही सवारी जीप से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने जीप चालक को उचित कार्रवाई के लिए थाने लाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here