City Media - Page 466 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 466

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से भेंटकर नई एमआईसी टीम ने संभाला कार्यभार

0
  • किरण देव ने महापौर व नई टीम को दी बधाई
  • शहर के बेहतर विकास व जनसेवा को दें प्राथमिकता : किरण देव

जगदलपुर नगर निगम की नवगठित मेयर इन कौंसिल के सदस्यों ने शुक्रवार को महापौर सफीरा साहू के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव से भेंट की और आभार प्रकट कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई एमआईसी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास व जन सामान्य की सेवा में प्राण प्रण से कार्य करने को कहा।

किरण देव से मिलने के बाद महापौर और नई एमआईसी टीम के सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर अपने-अपने विभाग का कार्यभार संभाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने एमआईसी सदस्यों से कहा कि शहर के विकास के कार्य निरंतर पूरे हों, जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान समय पर हो, इस दिशा में सकारात्मक भाव से समवेत रुप से कार्य करें। नगर निगम के कार्य जनता की मूलभूत सुविधाओं से सीधे जुड़े हैं। आमजन से सतत संपर्क बना कर अपने दायित्वों को पूरा करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और विकास की गाथा लिखने का काम भाजपा की नई एमआईसी टीम करेगी।महापौर एवं एमआईसी सदस्यों ने भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी और पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी से भी मुलाकात की। नई एमआईसी टीम के सदस्यों में यशवर्धन राव, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, दयावती देवांगन, भारती श्रीवास्तव, निर्मल पाणिग्रही, मानिकराम नाग शामिल रहे।

_

सांसद भोजराज नाग का दल्ली राजहरा में हुआ भव्य स्वागत

0

दल्ली राजहरा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद भोजराज नाग का विजय उपरांत दल्ली राजहरा में प्रथम आगमन हुआ। दल्ली राजहरा के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के अगवानी में भव्य स्वागत किया गया l

दल्ली राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी व विभिन्न संगठनों के लोग दल्ली राजहरा के झरन माता मंदिर के समीप एकत्र हुए। वहां सांसद श्री नाग के द्वारा मां झरन की पूजा अर्चना की गई। भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों द्वारा विशाल रैली निकाली गई। सर्वप्रथम पुराना बाजार व्यापारी संघ एवं संघर्ष समिति द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर सांसद भोजराज नाग का स्वागत किया गया। संसद द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह की विशाल मूर्ति पर फूल माला अर्पित कर उनके द्वारा किए गए ज़नहित के कार्यों को नमन किया गया। राजहरा परिवहन संघ की ओर से कार्यालय के पास भोजराज नाग को लड्डुओं से तौला गया। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्याम जायसवाल ने अपने निवास स्थान के सामने विशाल गजमाला के साथ भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष जिला संयोजक शशांक तिवारी, विजय कुशवाहा एवं निलेश श्रीवास्तव, हरीश बाघ, साहिल साहू, नंदा पसीने, जानकी यादव द्वारा सांसद को श्रीफल से तौला गया। विशाल रैली गुरुद्वारा के समक्ष रुकी। सांसद श्री नाग ने गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। जैन समाज द्वारा भी साफा एवं श्रीफल से उनका स्वागत किया गया। गुप्ता चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास जैन समाज, व्यापारी संघ, साहू समाज, मानिकपुरी समाज की ओर से उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंह एवं उनके साथियों द्वारा शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी चौक बस स्टैंड के पास विशाल गजमाला के साथ स्वागत किया गया। रैली छत्तीसगढ़ की पारंपरिक राउत नाचा एवं डीजे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। वहां पर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सांसद का विशाल गजमाला के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने उनके दल्ली राजहरा आगमन पर हार्दिक स्वागत किया एवं इस आभार रैली में सहयोग देने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

सांसद नाग ने माना आभार

सांसद भोजराज नाग ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा कि मैं दल्ली राजहरा निवासियों का शुक्रगुजार हूं उनके एवं क्षेत्र के सभी मतदाताओं के आशीर्वाद से मैं विजयी होकर दिल्ली पहुंचा हूं। आप सभी ने मोदी जी को तीसरी बार सरकार बनाने पर जो सहयोग दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता।भाजपा सरकार ने अपनी गारंटी में सभी माता और बहनों को 1000 रुपए प्रति माह देने का जो वचन दिया था उसे पूरा कर दिखाया एवं किसान भाइयों को 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी का जो वादा किया था, उसे भी पूरा कर दिखाया है। विष्णु देव साय की सरकार और मोदी जी की सरकार दोनों मिलकर देश का और राज्य का बेहतर विकास करेंगे, यह मेरा और भारतीय जनता पार्टी का वादा है। जिला मंत्री राजेश दसोड़े, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, सुदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माइती, सुरेश जयसवाल, राजू कुकरेजा, रमेश गुर्जर, रामेश्वर साहू, संतोष देवांगन , किरण सिन्हा, राजेश कांबल, महेंद्र पिपरे, भूपेंद्र श्रीवास, सोनू ठगेल, सुभद्रा ठाकुर, लीलावती साहू, सुखवंतीन ठाकुर, सुजीत झा, जनार्दन, गिरधर सिन्हा, सुरेंद्र बेहरा, रंभा कोसमा, लीलावती साहू, रमणी बाग, हरीश बाग, मोनू चौधरी, संजीव सिंह, एम सृजित, दमनदीप सिंह, रंजीत गुप्ता, सुमीत जैन, मनन गुप्ता, बंटी चोपड़ा, मोनू चौधरी, हरिनाथ, शंकर साहू,निलेश सिन्हा, अंजू साहू, राजकुमार गुप्ता, सागर गजीर, राकेश कोसरे, दुर्गेश गुप्ता,बीरेंद्र साहू, पवन विश्वकर्मा, देवेंद्र साहू, चंद्रशेखर निर्मलकर, संतोष यादव, श्याम जायसवाल, मेवा पटेल, अमित कुकरेजा, दुष्यंत समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास पथ पर फिर सरपट दौड़ेगा बस्तर: केदार कश्यप

0
  •  गांव, गरीब और किसान हित में लिए बड़े फैसले, क्षेत्र का विकास प्राथमिकता

जगदलपुर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र के मांदलापल, सिवनी व सोनारपाल में 10.97 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान ग्रामीणों को स

संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनते ही फिर के एक बार छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर लौट आया है। राज्य में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं, किसानों व गरीबों के हित में कई बड़े फैसले लिए और अपने चुनावी घोषणा पत्र को पूरा किया। पूर्व कांग्रेस सरकार ने केवल घोटाले किए विकास कार्य को रोकने का काम किया।

10 ग्राम पंचायतों के लिए 10.97 करोड़ का हुआ भूमिपूजन मंत्री केदार कश्यप ने किया।बस्तर विकासखंड के मांदलापल में माता मंदिर के पास 2 मीटर पुलिया 4.5 लाख, किवरामुंडा-रेंगाबेडा मार्ग पर पुल 4.5 लाख, गुमगा से नवापारा तक 2 पुल 9 लाख, कावड़गांव पनिका समाज भवन 5 लाख, चेराकुर रंगमंच निर्माण 3.50 लाख, पाथरी कोदई गुड़ी माता मंदिर निर्माण 5 लाख, सिवनी में एनीकट तटरक्षन कार्य 752.21 लाख, छोटा अलनार माता गुड़ी मार्ग पर 3 मीटर पुल निर्माण 6.5 लाख, चमिया रंगमंच निर्माण 3.5 लाख, सोनारपाल माध्यमिक शाला से चपका सड़क पुलिया सहित 296.07 लाख, सोनारपाल पुजारी पारा में सामुदायिक भवन 5 लाख, तारागांव आरसीसी स्लैब पुलिया निर्माण 3 लाख के कार्यों का भूमिपूजन मंत्री  कश्यप द्वारा किया गया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कशयप, निर्देश दीवान, कुलेश्वर कशयप, उमाकांत कश्यप, विजय पांडेय, खितेश मोर्य, प्रवीण सांखला, लूदर सेठिया, खगेश्वर कश्यप, रघुनाथ कशयप, फकीर कश्यप सहित अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

सरकारी दस्तावेजों में ही उगा डाले उद्यानिकी विभाग ने 21 लाख रूपए की लागत से अमरुद के 1623 पेड़

0
  •  ढोढरेपाल के 6 किसानों के नाम पर सरकारी धन की लूट 
  • न पेड़ों का पता है, न किसानों को लाभ मिला 

अर्जुन झा

बकावंड अपना बकावंड विकासखंड भी गजब है। इस विकासखंड में जो न हो जाए, कम है। यहां अधिकारी कागजों में डबरी निर्माण करा लेते हैं, सड़क, नालियां भी कागजों पर बना दी जाती हैं। उद्यानिकी फसलें भी कागजों और फाइलों में ही उगा ली जाती हैं। सचमुच गजब का टैलेंट दिया है ऊपर वाले ने हमारे बकावंड ब्लॉक के अधिकारियों को। यह विकासखंड प्रायः सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सबसे सुरक्षित चारागाह बन गया है।छत्तीसगढ़ शासन के उद्यानिकी विभाग के अधीक्षक ने तो ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि पूछो मत। कथित हितग्राही किसानों को भी पता नहीं है कि उनकी जमीन पर अमरुद के पेड़ उग आए हैं। अमरुद पौधेरोपण में संबंधित किसानों के परिजनों को रोजगार देने का दावा भी उद्यानिकी विभाग ने किया है मगर किसानों को नहीं मालूम कि उन्हें कभी रोजगार मिला था। योजना का रत्तीभर भी लाभ भले ही हितग्राही किसानों को न मिला हो, लेकिन विभागीय अधिकारी ने जरूर मालामाल हो गए हैं। पूरे 21 लाख रुपए का शगुन जो उन्हें अमरुद के एवज में मिल गया है।

उद्यानिकी विभाग द्वारा सन 2021 में हितग्राही मूलक पौधारोपण योजना के अंतर्गत बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत ढोढरेपाल के किसान बुधसिंह और छह अन्य किसानों की निजी जमीन पर अमरुद के 1623 पौधे लगाने के लिए 21 लाख 37 हजार 300 रुपए जिला खनिज निधि फंड और एनएमएच से स्वीकृत करा लिए गए, लेकिन इस रकम से किसी भी किसान की जमीन पर अमरुद के पौधे लगाए ही नहीं गए। वहीं मनरेगा के तहत काम कराने के नाम पर किए गए इस फर्जीवाड़े खेल में मस्टररोल पर 521 मानव श्रम दिवस तक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का उल्लेख करते हुए 4 लाख 51 हजार 649 रुपए 88 पैसे का मजदूरी भुगतान दर्शाया गया है। जबकि न तो किसी किसी किसान की जमीन पर अमरुद का पौधेरोपण किया गया है और न ही किसी को एक दिन भी रोजगार दिया गया है। पूरी राशि का आहरण किश्तों में की गई है।ग्राम पंचायत ढोढरेपाल में किसान बुधसिंह और अन्य 6 किसानों की जमीन का चयन जरूर किया गया था, लेकिन उद्यानिकी विभाग के अधीक्षक ने सबसे मिलीभगत करके योजना को केवल कागजों में ही निपटा दिया है। यह योजना बकावंड ब्लॉक की तीन अन्य ग्राम पंचायतों में लागू की गई है मगर ढोढरेपाल में बड़ा खेल किया गया है।

रोज-रोज बिजली कटौती से छत्तीसगढ़ की जनता हो गई है बेहद परेशान : पीसीसी चीफ दीपक बैज

0
  • कांग्रेस बिजली कटौती के खिलाफ करेंगे आंदोलन 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रही है। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी की जाती थी और आम जनता को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती थी। रबी फसल लगाने वाले किसानों को भी बोरवेल चलाने के लिए बिजली निःशुल्क मिलती थी।

पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से चले इसके लिए ट्रांसफार्मरों का पावर बढ़ाया गया था, नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशनों को अपग्रेड किया गया। भाजपा की सरकार में 6 माह में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। आम जनता सड़कों पर उतरकर बिजली की समस्या को लेकर आंदोलन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली गुल होना आम बात हो गई है। आम जनता सड़कों पर उतरकर बिजली की मांग कर रही है। कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली की समस्या को लेकर जनता कभी सड़कों पर उतरी नहीं थी। गर्मी के दिनों मे भी मांग के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाती थी। 6 महीने में ही बिजली की अव्यवस्था देखने को मिल रही है। कांग्रेस बिजली कटौती को लेकर प्रदेश में शीघ्र ही जन आंदोलन छेड़ेगी। दीपक बैज ने कहा कि पिछले 6 माह में बिजली सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब बिजली दो- चार घंटे के लिये बंद न होती हो। रात में तो बिजली की स्थिति तो और भी भयावह हो जाती है। घंटों बिजली गुल हो रहती है। भाजपा से न सरकार संभल पा रही और न ही व्यवस्थाएं। सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। प्रदेश के अनेक जिलों में तो पूरी रात बिजली कटौती हो रही है।

किसान सम्मान निधि से कृषकों को मिल रहा लाभ: सौरभ लूनिया

0
  • समृद्ध और खुशहाल हो रहे हैं देश के किसान: लूनिया

दल्लीराजहरा भाजपा प्रदेश नेता सौरभ लूनिया ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिली 17वीं किश्त को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

भाजपा नेता सौरभ ल

लूनिया ने कहा है कि मोदी जी का तीसरा कार्यकाल किसानों के लिए बेहद खास है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ लेते ही आवासहीन परिवार व किसानों के लिए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास व किसान सम्मन निधि की 17वीं किश्त जारी करने के लिए फाइल पर पहले हस्ताक्षर किए। इस योजना का लाभ देश के नौ करोड़ 26 लाख किसानों को मिलने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि इस महंगाई के दौर में प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है और सफलता भी प्राप्त हो रही है।

सुधरा किसानों का जीवन स्तर

सौरभ लूनिया ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों के जीवन स्तर मे कई गुना सुधार हुआ है। किसान आज समृद्ध है खुशहाल है। किसानों की जरूरतों की पूर्ति के लिए किसान सम्मान निधि समय-समय पर कारगर सिद्ध होती है। छोटे व मंझौले किसानों के लिए यह वरदान है। साथ ही केंद्र सरकार व राज्य कि भाजपा सरकार खाद बीज में मिलने वाली सब्सिडी, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, अन्य कृषि संसाधनों पर सब्सिडी सहित सुलभ खरीदी व्यवस्था, एमएसपी में वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं से वर्तमान कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति आई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के हर क्षेत्र व सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है।

डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

0

जगदलपुर योग का अर्थ होता है, जुड़ना। योग के माध्यम से आज पूरा विश्व एक परिवार के रूप में जुड़ गया है। भारत में योग प्राचीन काल से ही किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मानव शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना है। योग न केवल शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक होता है बल्कि इसके निरंतर अभ्यास करने से मन को शांति भी प्राप्त होती है। भारत को पूरी दुनिया में योग गुरु के नाम से जाना जाता है, जहां ऋषि-मुनियों द्वारा सदियों से योग का अभ्यास किया जा रहा है।

उक्त उदगार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार के प्रागंण में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज शंकर ने व्यक्त किए। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका मोनिका साहू द्वारा किया किया। मोनिका साहू ने सभी आसनों का महत्व बताते हुए योग आसन कराए। विद्यालय के प्राचार्य मनोज शंकर, शिक्षक राजेश यादव, दीपिका यादव, सुमन देवांगन, उर्मिला ठाकुर, कर्मचारी पदमन नाग, कृष्णा भारती, मेघावती पटेल एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा योग का मनुष्य जीवन में महत्व के विषय में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि योग हमारी जीवनशैली को बेहतर बनाता है। योग के आसनों को अपनाकर अनेक तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। यह आज की जीवनशैली में होने वाले तनाव को दूर करता है और लोगों में भावनात्मक अनुभूति को जगाता है। यह चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है।

योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि इसका संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से है। योग के नियमित अभ्यास से मन की एकाग्रता और भावनाओं को ध्यान केन्द्रित किया जाता है। योग एक ऐसा व्यायाम है जो शरीर को फुर्तीलेपन, शक्ति और संतुलन प्रदान करता है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत भारत देश की ओर से की गई थी, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। जब संयुक्त राष्ट्र की बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जिसे संयुक्त राष्ट्र में शामिल सभी 193 देशों के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हर साल 21 जून के दिन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा कर दी गई। वर्ष 2015 से हर साल पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

योग के प्रति उत्साही, चिकित्सक और संगठन दुनिया भर में कार्यक्रमों और गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला आयोजित करने के लिए एक साथ आते हैं। सामूहिक योग सत्र, कार्यशालाएं, सेमिनार और व्याख्यान सार्वजनिक पार्कों, स्टेडियमों, सामुदायिक केंद्रों और योग स्टूडियो में होते हैं। ये सभाएँ परस्पर एक-दूसरे से जुड़ाव और समभाव को बढ़ावा देता हैं।

योग करते हुए विद्यार्थी अत्यंत फुर्तीले और खुश लग रहे थे।कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ किया गया।

वेतन वृद्धि के लिए किरण देव से मिला प्रतिनिधि मंडल

0

जगदलपुर जगदलपुर स्थित कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के समक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अपनी समस्याएं बताई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष डॉ.देवकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में किरण मुलाकात की गई। इसके पूर्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी एवं राज्य के कार्यकारिणी टीम द्वारा भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री, गृहमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात की जा चुकी है। विदित हो कि पूर्ववर्ती सरकार ने पिछले वर्ष हड़ताल के दौरान राज्य में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों के वेतन में एकमुश्त 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की थी, जिसमें लगभग सभी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ मिल चुका है, लेकिन अभी तक यह लाभ स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल सका है। जिसके कारण सभी आधिकारियों एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसलिए पुनः उन्होने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मिलकर 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि दिलाने हेतु निवेदन किया है। इस दौरान डॉ. रजत चौहान, डॉ. गौरव चौरसिया, डॉ. किशोर पटेल, रुपेश खेंडुलकर, निर्मल साहू, संजीव उपस्थित थे l

सीआरपीएफ जवानों ने कैंप में किया योगाभ्यास

0

जगदलपुर सीआरपीएफ 188वीं बटालियन द्वारा 10वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।  सीआरपीएफ की एफ 188वीं बटालियन पुसपाल घाट, बस्तर द्वारा 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग अपने परिचालनिक क्षेत्र अंतगर्त सुदूरवर्ती एवं नक्सल ग्रस्त क्षेत्र, पुसपाल घाट, बस्तर में किया गया। योग दिवस का आयोजन भवेश चौधरी कमांडेंट 188 बटालियन के निर्देशन में बन्ना राम सहायक कमांडेंट एवं अन्य जवानों की उपस्थिति में किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव के अवसर पर जवानों द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। योगाभ्यास के बाद जवानों ने योग से अपने आप को स्वस्थ एवं तरोताजा महसूस किया। इस अवसर पर बन्ना राम सहायक कमांडेंट द्वारा अपने संबोधन में दैनिक जीवन में योग का महत्व समझाया एवं स्वस्थ शारीरिक मानसिक विकास के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।

हमारे देश की पुरातन विधा है योग, इसे सभी अपनाएं: विधायक किरण देव

0
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योग

जगदलपुर दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ’स्वयं एवं समाज के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए।

इस अवसर पर किरण देव ने कहा कि करें योग, रहें निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें। भारत वर्ष की पुरातन विधा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कसरत के रूप में पहचान मिली है। आज पूरे विश्व सहित प्रदेश के सभी जगहों पर योगाभ्यास किया जा रहा है। पूरे देश में वर्ष 2014 से 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से अपने शरीर, मन को स्वस्थ रखे और बेहतर समाज का निर्माण में योगदान दें। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमल चंद्र भंजदेव , जिले के जनप्रतिनिधि, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, तृतीय लिंग के अतिथि तथा बड़ी संख्या में योगाभ्यास करने वाले नागरिक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS