- मेयर ने नागरिकों से मांगे सुझाव, जारी किया नंबर
जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर का इस बार का बजट जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। महापौर संजय पाण्डेय ने इस दिशा में बड़ी अच्छी पहल की है।
जगदलपुर नगर निगम के अधिकारी और ऊर्जावान महापौर संजय पाण्डेय इन दिनों निगम का बजट बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बार का बजट महापौर संजय पाण्डेय के विजन स्वच्छ, सुंदर और विकसित जगदलपुर पर केंद्रित रहेगा और इसमें शहर के जागरूक नागरिकों की भी बड़ी भूमिका होगी। महापौर संजय पाण्डेय की मंशा है कि नगर निगम का बजट जन भावनाओं के अनुरूप हो। इसके लिए उन्होंने शहर के लोगों के नाम अपील जारी कर स्वच्छ, सुंदर और विकसित जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने, ज्यादा से ज्यादा जन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सुझाव देने का आग्रह किया है। नागरिक वाट्सएप नंबर 9131409559 पर और क्यूआर कोड स्कैन कर सुझाव भेज सकते हैं। नागरिक अपने सुझाव 9 अप्रैल की शाम 6 बजे तक भेज सकते हैं।








उन मजदूरो को SJSPL प्रबंधक द्वारा कन्फर्मेशन लेटर देकर प्रबंधक द्वारा जानबुझकर दल्ली राजहरा व धोबेदण्ड, कोण्डेकसा के मजदूरो को आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है। हमारी मांग हैं कि जिस तरह धोबेदण्ड और कोण्डेकसा के मजदूरो को कन्फर्मेशन पत्र दिया गया हैं उसी तरह दल्ली राजहरा के 176 मजदूर जो कि पिछले डेढ़ दो वर्षों से प्लांट निर्माण में लग कर कार्य कर रहे थे। उन्हे वापस काम पर लिया जाये। आउट सोर्सिंग के माध्यम से बाहर से लाये मजदूरो को वापस भेजा जाए। पूर्व की तरह उन गांव के मजदूर एवं दल्ली राजहरा स्थानीय मजदूरों को SJSPL प्रबंधक द्वारा कम पर रखा जाए।दल्ली राजहरा के मजदूरो के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए इस पर माननीय सांसद भोजराज नाग जी द्वारा प्रबंधन एवं प्रशासन से चर्चा करने एवं समस्या का निवारण करने जल्द ही दल्ली राजहरा आकर बैठक में समस्या का समाधान करने की बात कही।