City Media - Page 109 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 109

बालोद जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

0

बालोद जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

प्राचार्य, व्याख्यता, प्रधानपाठक, शिक्षक सहित विभिन्न गैर शिक्षकीय पदों पर प्रतिनियुक्ति एवं संविदा माध्यम से की जाएगी रिक्त पदों की पूर्ति

बालोद, 17 जुलाई 2025 उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद, डौण्डी, डौण्डीलोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, नयाबाजार दल्लीराजहरा, देवरीबंगला, गुण्डरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा, अरमरीकला, मोंहदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानाखुज्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा, आमडुला एवं घोटिया में प्राचार्य के रिक्त कुल 15 पद, व्याख्याता के 46 पद शिक्षक के 53 पद, प्रधान प्राठक प्राथमिक शाला के 01 पद, प्रधान प्राठक माध्यमिक शाला के 01 पद, सहायक शिक्षक के 53 पद, प्रयोगशाला सहायक के 06 पद, व्यायाम शिक्षक के 03 पद, ग्रंथपाल के 01 पद, सहायक ग्रेड-02 के 3 पद, सहायक ग्रेड-03 के 2 पद, भृत्य के 07 पद एवं चैकीदार के 01 पद पर प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा आधार पर कुल 192 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से 18 जुलाई 2025 से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री पीसी मरकले ने बताया कि इस पद के लिए पात्र एवं योग्यताधारी आवेदक बालोद जिले के वेबसाइट https://balod.gov.in/ में दर्शित ऑनलाईन गूगल फार्म के माध्यम से 28 जुलाई 2025 को रात्रि 11.59 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बालोद जिले की वेबसाईट https://balod.gov.in/ में तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के सूचना पटल पर अवलोकन की जा सकती है।

भूपेश बघेल के ठिकानों पर फिर ईडी की दबिश

0
  •  सीआरपीएफ जवानों की मौजूदगी में छापेमारी
  • बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर डटे

भिलाई तीन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर निवास पर फिर ईडी की टीम आ धमकी है। 6 गाड़ियों से पहुंचे ईडी के अधिकारी यहां भूपेश बघेल के निवास सहित कुछ अन्य ठिकानों पर दबिश छानबीन कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज सी बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं। वहीं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी भूपेश बघेल के निवास के आसपास जमा हो गए हैं और ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

सुबह करीब 5 बजे ईडी के अधिकारी सीआरपीएफ के जवानों के साथ पदुम नगर भिलाई तीन स्थित भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचे। निवास सहित कुछ अन्य जगहों पर ईडी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। बाहर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी भूपेश बघेल के निवास व कार्यालय के आसपास जमा हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। यह छापेमारी बहुचर्चित शराब घोटाला, कोल लेवी स्कैम और महादेव सट्टा एप जैसे मामलों को लेकर की जा रही है। इस बीच भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह ट्वीट किया है कि आज विधानसभा का अंतिम दिन है मैं अडानी के खिलाफ मामला उठाने वाला था इसलिए टीम को मेरे घर पर भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला के मामले में श्री बघेल के आवास पर छापे मारे थे। 10 मार्च को ईडी ने शराब घोटाला मामले में उनके बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत दुर्ग जिले के भिलाई-3 शहर में भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा था। इसके अलावा चैतन्य बघेल के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल सहित 13 और ठिकानों पर भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई थी।ज्ञात हो कि आज ही चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। कहा जा रहा है कि इस बार ईडी चैतन्य बघेल को हिरासत में ले सकता है।

इसलिए “साहेब” ने भेजा ईडी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है- ईडी आ गई, आज विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन है, अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठने वाला था, भिलाई निवास में “साहेब” ने ईडी भेज दी है। ज्ञात हो कि विधानसभा सत्र के चौथे दिन पाटन विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में ईडी, ईओडब्ल्यू और सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल भी उठाया था।

दीपक बैज की कड़ी प्रतिक्रिया

भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। श्री बैज ने कहा है कि इंडिया गठबंधन से डरे हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उनकी सरकार लोकतंत्र का गला घोटने, विपक्षी नेताओं को परेशान करने, उन्हें झूठे मामलों फंसाने और विपक्ष को कमजोर करने पर तुले हुए हैं। देश में लोकतंत्र का नामोनिशान मिटाने पर यह सरकार आमादा है। दीपक बैज ने कहा है कि विपक्षी दलों के मजबूत नेताओं को चुन चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स विभाग, चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। जनता सब देख रही है और भाजपा को इसका जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है। श्री बैज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापेमारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज ही कांग्रेस विधानसभा में अडानी की कोल माइंस के तमनार क्षेत्र में जंगलों की बेतहाशा कटाई का मामला उठाने वाली थी और बघेल के घर ईडी की टीम भेज दी गई। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कहा- मोदीजी आप चाहे कितने भी बड़े बड़े हथकंडे अपना लीजिए कांग्रेस डरने वाली नहीं है, अन्याय के खिलाफ हम लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।

आज नारायणपुर विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के द्वारा बढ़ते बिजली के दरों के विरोध में बिजली कार्यलय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

0

भाजपा सरकार आते ही डेढ़ साल मे चौथी बार बिजली दर का बढ़ोतरी कर खेती किसानी के समय किसान, गरीब एवं माध्यम परिवार के ऊपर बिजली दर बढ़ा कर कमर तोड़ने का काम भाजपा सरकार कर रही है!

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के द्वारा बिजली कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम दिवान ने कहा की प्रदेश मे जब जब भाजपा का सरकार आता है उद्योगपतियों का पैसा माफ़ कर दिया जाता है और इसकी भरपाई किसान माध्यम वर्ग और गरीबो का कमर तोड़ कर वसूल करती है, पहले से ही प्रदे

चंदन कश्यप ने कहा की जनता महंगाई की मार झेल रही है और अब बिजली के माध्यम से वसूल करने के लिए बिजली का दर बढ़ाया है, और 2003 मे बिजली दर 3.40 पैसे यूनिट था भाजपा सरकार आते ही प्रत्येक वर्ष पुरे 15 साल भाजपा सरकार मे 6:40 पैसे प्रति यूनिट किया गया, 2018 मे कांग्रेस सरकार आते ही 65 लाख परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना का फायदा लिया और इन परिवारों का 3264 करोड़ रूपए का राहत मिला और अब भाजपा सरकार आते ही डेढ़ सालो मे चौथे बार बिजली का दर बढ़ा है किसानी पर कृषि पम्प पर 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ा है!

जनप्रतिनिधियों को उपेक्षित किया रेंजर ने, डीएफओ के चेंबर में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

0
  •  वन महोत्सव से दूर रखा बड़े जनप्रतिनिधियों को 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कोंटा में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी कोंटा महेश पासवान ने निर्वाचित कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों की घोर उपेक्षा की। कार्यक्रम में

जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को न तो आमंत्रित किया गया, न ही आमंत्रण पत्र में उनका नाम दिया गया था।

वन विभाग के रेंजर महेश पासवान की इस करतूत को सोची समझी साजिश और ओछी राजनीति का हिस्सा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय ने कहा है कि जिले के अधिकारी भाजपा नेताओं की कठपुतली बनकर नाच रहे हैं। निर्वाचित कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के इस अपमान से नाराज कांग्रेस नेताओं वन मंडल अधिकारी सुकमा के चेंबर में फर्श पर बैठकर रेंजर द्वारा किए दुस्साहस को लेकर विरोध जताया और रेंजर के इस कृत्य की निंदा करते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। डीएफओ के आश्वासन के बाद ही सभी जनप्रतिनिधि शांत हुए। सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष सोयम मगम्मा एवं जिला पंचायत सदस्य गीता कवासी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय, आयशा हुसैन, पिंकू चौहान, मुकेश कश्यप, नजीर, बाबा हुसैन, विनोद पेड्डी, कोसा, आदि ने बीजेपी का गमछा भेटकर रेंजर को बीजेपी ज्वाइनिंग कराने तथा भाजपा नेताओं की खातिरदारी करने को कहा। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने कहा कि भाजपा की चमचागिरी करने वाले इस अधिकारी पर 7 दिवस के अंदर कार्रवाई न होने की स्थिति में पूरे सुकमा जिले के तमाम कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता उग्र आंदोलन करते हुए जिला मुख्यालय में वन मंडल अधिकारी ऑफिस घेराव करेंगे।

15वीं वित्त योजना सरपंच सचिव के लिए बनी कामधेनु

0
  •  लाखों रुपए डकार गए सरपंच और सचिव
  • ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा में गफलतबाजी 

अर्जुन झा-

बकावंड केंद्र और राज्य सरकारों ने गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रखी हैं। इन्ही में से एक है 15वीं वित्त योजना। इस मद में हर पंचायत को केंद्र सरकार लाखों रुपए आवंटित करती है, मगर यह योजना सरपंचों और सचिवों के लिए कामधेनु गाय साबित हो रही है। पंचायत में बिना कोई काम कराए ही सरपंच सचिव इस मद की राशि डकार रहे हैं।

15वें वित्त की राशि में हेराफेरी का ताजा मामला बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा से सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है है कि 15वें वित्त की राशि से ग्राम पंचायत में एक भी काम नहीं कराया गया है मगर सरपंच और सचिव ने विभिन्न कार्यों के नाम पर करीब ढाई लाख रुपए हड़प लिए हैं। हद तो तब हो गई जब सरपंच और सचिव ने नए बने ग्राम पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर 48 हजार 200 रुपए आहरित कर लिए। क्षेत्र क्रमांक 18 की जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, रायकेरा देवड़ा की उप सरपंच एवं वार्ड 10 की पंच मीना कश्यप, पंच बुसाय झाली, लक्ष्मनी बघेल, सुबोध परगनिया, सलीम नाग, बंटू कश्यप, बनमाली गोयल, समंदु राम भारती, शंकर नाग, अन्नी भारती, मुन्नी भारती, लक्ष्मनी नेताम, विमला गोयल आदि ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। शिकायत में बताया गया है कि सरपंच लखमी कश्यप और सचिव पदमावती कश्यप ने 15वें वित्त मद से 2 जून 2025 को हैंडपंप में मोटर पंप स्थापित करने के नाम पर 35 हजार रुपए निकाले, काम कराया नहीं, 16 जुलाई 2025 को रोड मरम्मत के नाम पर 39 हजार रुपए निकले, मगर मरम्मत कार्य कराया ही नहीं गया है, 16 जुलाई 2025 को ही स्कूल भवन मरम्मत के नाम पर 48 हजार 070रुपए निकाले मगर किसी तरह का मरम्मत कार्य हुआ ही नहीं है। इसी तरह 16 जुलाई 2025 की तिथि में ही पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर 48 हजार 200रुपए आहरित किए गए हैं, जबकि ग्राम पंचायत भवन नया बना हुआ है और उसमें किसी तरह की मरम्मत की जरूरत ही नहीं है। इस तरह सरपंच और सचिव ने सरकारी धन की बंदरबांट कर ली है।

जपं खेमेश्वरी कश्यप ने खोला मोर्चा

दरअसल 15वें वित्त की राशि सरपंच और सचिव अपने मन मुताबिक निकाल सकते हैं। इसमें अधिकारियों का कोई दखल नहीं होता और न ही तथाकथित कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करना पड़ता है। जमीन पर काम हो या न हो सरपंच और सचिव मनचाही राशि आहरित कर लेते हैं। जब यह बात ग्रामीणों के बीच पहुंचती तब मामला आम हो जाता है। यही वजह है कि यह योजना सरपंचों और सचिवों के लिए दुधारू गाय बन गई है। वहीं क्षेत्र की जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने रायकेरा देवड़ा ग्राम पंचायत में चल रहे भ्रस्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रीमती कश्यप का कहना है कि जनहित के लिए आई रकम की पाई पाई का हिसाब लेंगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवा कर ही दम लेंगी।

जगदलपुर नगर निगम का घेराव आज

0

जगदलपुर विकास से दूर, हमारा जगदलपुर का नारा देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी नेशुक्रवार 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे नगर निगम कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उक्त जानकारी देते हुए कहा है कि शहर के वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है, साफ सफाई की व्यवस्था अपूर्ण है, इंदौर घूम आए महापौर, मगर नही हुआ धरातल पर कार्य और न ही जनता से साझा की कोई वार्तालाप, अतिक्रमण के नाम पर गरीब फुटकर व अन्य व्यापारियों पर अत्याचार किया जा रहा ज और शहर के रसूखदारों के साथ वीआईपी ट्रीटमेंट किया जा रहा है। सुशील मौर्य ने कहा है कि शहर स्वच्छ बनाने की दिशा में काम नही हो रहा है, आवारा पशुओं को रखने की पहल पर पूरी व्यवस्था को दरकिनार किया जा रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर शुक्रवार को 12 बजे जगदलपुर नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

स्टेशन मास्टर ने की आत्महत्या

0

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाले घटना सामने आईं है जो गुदुम रेलवे स्टेशन के पास स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी को सिग्नल देने के बाद पटरी पर लेटकर खुदखुशी कर लिया ।

सूत्रों के अनुसार घटना बुधवार रात्रि 11.45 बजे की है। मृतक गुदुम रेलवे स्टेशन पर पदस्थ स्टेशन मास्टर शंकर लाल ठाकुर उम्र (42) मोंगरी (लाटाबोड़) के निवासी थे । बताया जा रहा है कि मृतक नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे। वे अपने सहकर्मी भुवनेश्वर के साथ ट्रेन संचालन का कार्य संभाल रहे थे और आने-जाने वाली ट्रेनों को सिग्नल दे रहे थे।

इसी दौरान अंतागढ़ से दुर्ग की ओर जा रही मालगाड़ी को स्टेशन से गुजरना था। शंकर लाल ने पहले ट्रेन को सिग्नल दिया, फिर अपने सहकर्मी को कुछ दूरी पर हटने को कहा और अचानक ही खुद पटरियों पर जाकर लेट गए। जब तक मालगाड़ी रुकी तब तक उनका सिर धड़ से अलग हो चुका था। उनके सहकर्मियों द्वारा बताया गया कि मृतक किसी मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहता था । परिवार का कहता हैं कि मृतक कर्ज लिया हुआ था ।जिसके कारण किस्त उनके वेतन से कट रही थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ हैं । पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

 

किसानों की कमर तोड़ने पर आमादा है साय सरकार: राठौर

0
  • कृषि बिजली दरें बढ़ाना किसानों पर जुल्म: लालू राठौर
  • डेढ़ साल में चार झटके दे चुकी है साय सरकार

बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर लूटने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने शुरू किया है। घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है, गैर घरेलू बिजली की दर 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है।

उन्होंने कहा सर्वाधिक बढ़ोतरी कृषि पंप के बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि करके की गई है।

लालू राठौर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसान इस सरकार की दुर्भावना और उपेक्षा के चलते पहले ही खाद, बीज और बिजली कटौती से परेशान हैं, अब कृषि पंप में बिजली की दर बढाकर कर भाजपा सरकार किसानों की कमर तोड़ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में जनता को लूटने के तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते रहे हैं। 2003 से 2018 तक भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार ने हर साल बिजली के दामों में वृद्धि की। 2003 में छत्तीसगढ़ में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 3 रुपए 30 पैसे की दर पर बिजली मिला करती थी, जिसे 15 साल के कुशासन के बाद रमन सिंह के समय ही 6 रुपए 40 पैसे तक बढ़ाया गया, जिसे चुनावी वर्ष 2018 में मात्र 20 पैसे घटा कर 6 रुपया 20 पैसे किया गया। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में पूरे 5 साल की नेट वृद्धि देखें तो मात्र दो पैसे की थी, जो ऐतिहासिक तौर पर सबसे न्यूनतम थी। लालू राठौर ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने बिजली के घाटे को पाटते हुए बिजली बिल हाफ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 65 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 3240 करोड रुपए की सब्सिडी देकर बहुत बड़ी राहत दी थी। किसानों को 5 एचपी तक निशुल्क बिजली दी, बीपीएल उपभोक्ताओं को 40 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी गई। अस्पतालों, उद्योगों को सब्सिडाइज्ड दर पर बिजली देकर राहत पहुंचाई। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश भर में बिजली की कटौती शुरू हो गई और कीमत लगातार बढ़ाई जाने लगी है। उन्होंने कहा-

कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगी दर पर बिजली बेची जा रहा है! लालू राठौर ने कहा कि भाजपा के नेता, मंत्री, विधायक और अधिकारी एसी का मजा लूट रहे हैं, कई सरकारी विभाग बिजली का बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं, सरकारी उपक्रमों और सरकार के चहेतों का करोड़ों का बिजली बिल का भुगतान लंबित है, उसकी वसूली भी भाजपा सरकार जनता से कर रही है।

मोदी की नीतियां गलत: लालू

लालू राठौर ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते ही बिजली की उत्पादन लागत बढ़ी है।कोयले पर ग्रीन टैक्स चार गुना अधिक बढ़ा दिए, रेलवे का माल भाड़ा अधिक वसूल रहे हैं, थर्मल पॉवर प्लांट को अडानी की कंपनी से महंगे दर पर कोयला खरीदने बाध्य किया जा रहा है, डीजल पर सेंट्रल एक्साइज बढ़ाए जाने से परिवहन में और फायर के लिए उपयोग होने वाले डीजल की लागत बढ़ी है जिसकी भरपाई भी उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाकर की जा रही है।

स्मार्ट मीटर से मचाई लूट: राठौर

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने आगे कहा कि प्रदेश भर से अनाप-शनाप बिजली बिल आने की शिकायत लगातार आ रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है, अब तो जनता को लूटने के लिए अडानी की कंपनी का प्रीपेड मीटर भी लगाने की तैयारी है, भाजपा सरकार पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही है, अघोषित कटौती रोज-रोज जारी है, ऊपर से सरकार ने बिजली के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी करके जनता की जेब में डकैती डाला है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है, सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

शिक्षकों की हत्या शर्मनाक एवं निंदनीय: भूपेश पाणिग्रही

0
  • शिक्षक फेडरेशन ने नक्सल कृत्य पर जताई नाराजगी
  • पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक मदद देने सरकार से फेडरेशन ने किया आग्रह

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भोपालपटनम में दो शिक्षादूतों की नक्सलियों द्वारा की गई हत्या से शिक्षक समुदाय में भारी नाराजगी है। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन ने नक्सली कृत्य की कड़ी आलोचना करते हुए सरकार से दोनों दिवंगत शिक्षादूतों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक मदद देने का आग्रह किया है।

फेडरेशन ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा की अलख जलाने वाले शिक्षादूतों की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई है, जिसका छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन घोर निंदा करता है। शिक्षादूत विनोद मढ़े तथा सुरेश मेटा ये दोनों शिक्षक बंद स्कूलों को फिर से आरंभ कर वहां अध्यापन कार्य कर रहे थे।नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी । यह हत्या बहुत ही कायराना हरकत को प्रदर्शित करती है। जो दुरस्थ अंचलों में बच्चो को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, उनका इस तरह हत्या एक सभ्य समाज को जोरदार तमाचा है। सर्व शिक्षक फेडरेशन के जिला बस्तर अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही ने कहा है कि इस घटना से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर है और फेडरेशन उनके परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से करता है।फेडरेशन ने उनके परिवारों को शासन की ओर से पर्याप्त आर्थिक मदद की अपील की है।

शिक्षा संयुक्त संचालक से अधिकारी कर्मचारियों ने की सौजन्य भेंट

0

जगदलपुर बस्तर विकासखंड के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और संकुल समन्वयकों ने संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडे से सौजन्य भेंट की। इस दौरान शिक्षकीय नवाचार, शाला संचालन की गुणवत्ता, निरीक्षण व्यवस्था और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।

पांडे ने अधिकारियों और संकुल समन्वयकों को नियमित रूप से विद्यालयों का अवलोकन और शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकारियों और शिक्षकों को अपने आचरण में शालीनता और समर्पण बनाए रखना चाहिए। श्री पांडे ने सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक मजबूत टीम ही मजबूत शिक्षा व्यवस्था की नींव होती है। इस मुलाकात में बस्तर विकासखंड की बीईओ भारती देवांगन, एबीईओ सुशील तिवारी, बीआरसी अजंबर कोर्राम और ब्लॉक के सभी संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS