City Media - Page 110 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 110

संवर रहा है हमारा जगदलपुर: फिर मिली 50 करोड़ रुपए की मंजूरी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  •  किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का माना आभार
  • साय के सुशासन में बस्तर का विकास है प्राथमिकता में: किरण देव

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास और शहर को संवारने के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। श्री देव के प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के लिए फिर 50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि की स्वीकृति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर राशि की मांग की थी।

अपने पत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बोधघाट थाना से कमिश्नर ऑफिस तक बीटी सड़क चौड़ीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 35 के अंतर्गत एमपीएम हॉस्पिटल से एलआईसी रोड बीटी सड़क चौड़ीकरण कार्य, नगरोत्थान योजना से दलपत सागर विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम से समुंद चौक से पावर हाउस चौक से पंचपथ चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक चौड़ीकरण कार्य, नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु राशि की मांग की थी । जिस पर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने जगदलपुर के चहुमुखी विकास के लिए 50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति का पत्र किरण देव को भेजा है। जगदलपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए राशि स्वीकृत होने को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ऐतिहासिक बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि ऐतिहासिक दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इसी तरह मुक्तिधाम से समुंद चौंक से पवार हाऊस चौक से पंचपथ चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक सड़क निर्माण कार्य हेतु 10 करोड़ रुपए, अन्य अतिरिक्त निमार्ण कार्यों हेतु 14 करोड़ रुपए, बोधघाट थाना से कमिश्नर ऑफिस तक बीटी सड़क निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ रुपए, वार्ड क्रमांक 35 में एमपीएम हॉस्पिटल से एलआईसी रोड बीटी सड़क निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ रुपए एवं नालंदा परिसर निर्माण सेंट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन 500 सीटर के लिए 11 करोड़ 42 लाख रूपए की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रति सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

लौटेगा दलपत सागर का वैभव: देव

बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर विशाल दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग रही है कि दलपत सागर को संवारने व सुरक्षित करने की पहल हो। इस राशि से योजनाबद्ध रुप से उसका सौंदर्यीकरण होगा, वहीं मुक्तिधाम से समुंद चौंक से पवार हाऊस चौक से पंचपथ चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी क्षेत्र के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। वहीं बोधघाट थाना से कमिश्नर ऑफिस तक बीटी सड़क निर्माण एवं एमपीएम हॉस्पिटल से एलआईसी रोड बीटी सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन दोनों सड़कों की मांग काफी दिनों से क्षेत्र की जनता ने रखी थी। जिसके निर्माण कार्य के लिए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही जगदलपुर शहर में हमारे बस्तर के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित मांग नालंदा परिसर सैंट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन 500 सीटर सर्व सुविधा युक्त सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य किया जाएगा एवं शहर के विकास के लिए अन्य निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृत हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर का विकास सदैव प्राथमिकता में रहा है। जगदलपुर शहर विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के महति प्रयास से हमारे दलपत सागर के योजनाबद्ध सौंदर्यीकरण कार्य , सड़क निर्माण कार्य, नालंदा परिसर निर्माण को साकार रूप देने की सार्थकता यथाशीघ्र सिद्ध होगी। देव ने कहा कि बस्तरवासियों की मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। सभी कार्य जल्द आरंभ होंगे। आने वाले अनेक वर्षों तक दलपत सागर सुरक्षित व प्राकृतिक सुंदरता का प्रतिरूप बना रहे, इस उद्देश्य के साथ दलपत सागर को संवारने योजनाबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण होंगे।

पालिका के सफाई कर्मचारियों को वितरित किया गया सुरक्षा उपकरण

0

दल्लीराजहरा- नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में नमस्ते दिवस के अवसर पर नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे की उपस्थिति में सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई में कार्य करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान किया गया। विदित हो कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से जुलाई 2023 में राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य योजना (नमस्ते) की शुरुआत की गई थी, इसके अंतर्गत पूर्व की स्वरोजगार योजना एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लगे कर्मचारी, सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इस योजना का उद्देश्य सफाई कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा सुनिश्चित करना तथा सफाई कार्यो में शून्य मृत्यु दर प्राप्त करना है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के 16 सेप्टिक टैंक सफाई से संबंधित कर्मचारी को सुरक्षा उपकरण प्रदान किया गया। साथ ही सफाई अपनों बीमारी भगाओ कैंपेन के तहत समस्त कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग प्रभारी पार्षद अरुण बाई रामटेके, पार्षद रेखा बाई सहारे, पार्षद निर्मल कुमार पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी राम गोपाल चंद्राकर, स्टोर प्रभारी पंकज चंद्राकर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन विक्रांत कुमार साहू, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

गड़बड़ी उजागर: नियम विरुद्ध हो रही थी किसान से ऋण पर 6 महीने की ब्याज की वसूली, संजय बैस (पूर्व जनपद सदस्य ) ने किया हस्तक्षेप, 6 के बजाय अब 1 महीने का ही देना पड़ेगा किसान को ब्याज

0

बालोद सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा में किसानों से ऋण के बदले अतिरिक्त महीने का ब्याज लिए जाने का मामला सामने आया है। भ्रामक जानकारी किसानों को देकर गुमराह करते हुए उनसे वसूली की जा रही थी। मामला तब खुला जब टोला पारा निवासी एक किसान यशवंत कुमार, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के पास पहुंचे उन्हें बताया कि उन्होंने विगत महीने ऋण लिया था जिसमें सिर्फ ऋण लेने वाले महीने जो एक महीने का ही उसका ब्याज देना था, पर समिति प्रबंधक द्वारा उनके ऋण पुस्तिका में पूरे 6 महीने का ब्याज जोड़ दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल जिला नोडल अधिकारी से संजय बैस ने बात की और नियमों के बारे में पता किया। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह वसूली नहीं कर सकते हैं यह तो गलत हो रहा है। उन्होंने नियम कायदों को बताया कि सिर्फ एक माह का ही ब्याज लिया जा सकता है ना कि पूरे 6 महीने का। नियमों से अवगत होने के बाद पूर्व जनपद संजय बैस किसान और अपने साथियों के साथ समिति में प्रबंधक के पास पहुंचे। जहां उन्होंने नियम के बारे में उन्हें बताया पर प्रबंधक है कि अपनी जानकारी को सही बताकर वसूली की बात पर अड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक अधिकारी से भी बात की पर प्रबंधक नियम को मानने तैयार नहीं हो रहे थे। वे पूरे 6 महीने का ब्याज लेने की बात कर रहे थे। अंत में जब पूर्व संजय बैस ने बताया कि उन्होंने नोडल अधिकारी से जानकारी ली है, आप चाहे तो आप भी बात कर सकते हैं और जो भी अन्य समिति प्रबंधक है उनसे भी जानकारी ले सकते हैं, जो नियम है उतना ही ब्याज लीजिए, ना की अतिरिक्त। फिर अंत में प्रबंधक उनकी बातों से सहमत हुए और अधिकारियों द्वारा उन्हें नियमों की सही जानकारी दिए जाने के बाद किसान के ऋण पुस्तिका में सुधार कर जितना 1 महीने का ही ब्याज लेना है उतनी ही राशि उसे लेने की सहमति बनी। इस तरह जो अतिरिक्त ब्याज के नाम पर वसूली हो रही थी उसे संजय बैस ने रुकवा दिया। इस घटना में यह सवाल भी उठा कि क्या प्रबंधक इसी तरह अन्य किसानों से भी वसूली कर रहे थे? उन्हें नियमों की पूरी सही जानकारी है या नहीं? समय रहते पूर्व जनपद सदस्य और समाजसेवी संजय बैस ने इस गड़बड़ी को उजागर किया और नियम से जो होना है उसी के तहत किसानों से ऋण और बदले में लिया जाने वाला ब्याज वसूली करने की बात पर सहमति बनी।

 क्या है वैसे नियम

सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा से लोन लेने पर सरकार द्वारा 6 माह तक ब्याज मुक्त राशि दी जाती है तथा सातवें माह से मूल राशि पर ब्याज लगना चालू हो जाता है। लेकिन सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के द्वारा सातवें माह में ली गई राशि जमा करने पर पूरे एक साथ 7 माह का ब्याज किसान यशवंत कुमार से लिया जा रहा था। यह मामला जब किसान के द्वारा संजय बैस के पास गया तब उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर किसानों के हक में सेवा समिति से पैसा वापस दिलवाया।

क्या है मामला?

दरअसल में टोलापारा निवासी किसान यशवंत कुमार पिता मया राम ने सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा से ₹64599 का लोन लिया था। सेवा समिति के प्रबंधक द्वारा पूरे खरीफ फसल के लिए दिए हुए कर्ज का ब्याज राशि मूलधन ₹64599 और ब्याज ₹3635 सहित कुल ₹ 68234 वसूली कर लिया गया था जबकि किसान द्वारा उसका विरोध करने के बावजूद पूरे 7 महीने का मूलधन सहित पैसा वसूल किया गया किसान के विरोध के बावजूद इसका निराकरण नहीं होने पर पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के पास अपनी समस्या को बताया। संजय बैस ने इसे नियम विरुद्ध माना। उनका कहना था कि सरकार के द्वारा 6 माह तक किसानों को बिना ब्याज की सहयोग राशि दी जाती है। 6 माह बाद यदि पैसा जमा नहीं होता है तो उनका सातवें माह से ब्याज लगता है। फिर भी पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने उच्चाधिकारियों से बात की। उच्च अधिकारी ने भी संजय बैस के बातों का समर्थन किया। उन्होंने समिति जाकर किसान के हित में पैसा को वापस करने को कहा। राज्य और केंद्र सरकार से बिना ब्याज पर कृषि लोन दिया जाता है। किसान के द्वारा एक माह विलंब से राशि जमा करने के कारण पूरे 7 महीने का ब्याज लिया जाना अनुचित था। जबकि शासन के निर्देशानुसार प्रबंधक को सिर्फ एक माह का ब्याज लेना था । नियम विरुद्ध किसानों को प्रताड़ित कर अधिक पैसे लेने के मामला गंभीर है ।

यह भी रहे मौजूद

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के साथ भाजपा के उपाध्यक्ष गोपाल साहू,संतोष जैन, पुष्पजीत बैस, दीपक यादव, हितेश गुप्ता की उपस्थिति में प्रबंधक और उच्च अधिकारियों से चर्चा हुआ और किसान के 6 महीने की ब्याज की राशि को वापस दिलाया गया। किसान के द्वारा मूल राशि ₹664599 और ब्याज ₹340.00 रुपया कुल ₹64939.00 रुपये जमा किया गया। किसान यशवंत अपने मेहनत की कमाई को वापस पाकर आनंदित हुए और पूर्व जनपद सदस्य का राशि वापस दिलाने के लिए परिवार सहित आभार व्यक्त किए।

किसानों के साथ ना हो अन्याय

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। किसान अपनी कड़ी मेहनत से पाई पाई जोड़ते है। उनके द्वारा ही ये समिति का संचालन होता है। उनका सम्मान यहां बना रहना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों से अपील किया कि सरकार के नियम से बड़ा कोई नहीं है, आप नियम से समय पर पैसे का भुगतान करें और आपके द्वारा दी जा रही राशि का भी हिसाब सही रखें । ताकि आपकी मेहनत के कमाई का कोई गलत तरीके से फायदा ना उठा सके।

अंतागढ़ से रायपुर चलने वाली ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाई गई – सांसद भोजराज नाग एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रयासों का प्रतिफल

0

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री भोजराज नाग एवं भाजपा जिला अध्यक्ष  चेमन देशमुख (रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य) के संयुक्त प्रयासों से अंतागढ़ से रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोगियों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

दिनांक 23-08-2024 को सांसद भोजराज नाग जी ने एस आर डीसीएम व एस सी ई आर को अपने लेटर पैड में व जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी ने 27-02-2025 को रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति बैठक में बालोद एवं कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन की समस्याओं और यात्रियों की कठिनाइयों से अवगत कराया था।

पत्र में उल्लेख किया गया था कि स्टेशन पर सिर्फ एक ही प्लेटफार्म है, जबकि ट्रेन दूसरी पटरी पर रुकती है, जिससे यात्रियों को बिना प्लेटफार्म के चढ़ने-उतरने में जोखिम उठाना पड़ता है। साथ ही, स्टेशन में महिलाओं के लिए पृथक कक्षों की अनुपलब्धता, वेटिंग एरिया की कमी एवं जनसुविधाओं की जरूरत पर भी बल दिया गया।

सबसे बड़ी मांग अंतागढ़ से रायपुर चलने वाली ट्रेन में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए बोगियों की संख्या बढ़ाने की थी, क्योंकि यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही थी।

इस पत्र के जवाब में रायपुर मंडल के डीआरएम एवं बिलासपुर जोन के जीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 12 बोगियों वाली ट्रेन संचालन की मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की सहमति के पश्चात इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय को भेजा गया है, और 31 जुलाई 2025 तक अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि 2017-18 से 2022-23 तक 6 जिलों में 59 किलोमीटर रेलवे लाइन का विस्तार किया गया है। पहले ट्रेन दल्ली राजहरा से रायपुर तक चलती थी, लेकिन अब यह सेवा अंतागढ़ तक विस्तारित हो चुकी है।

इस निर्णय से बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर सहित चार जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। आम जनता, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद भोजराज नाग एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार प्रकट किया है।यह कदम आम जनता की सुविधा और रेल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

 

सुकमा में करोड़ों के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में भ्रष्टाचार: दुर्गेश राय

0
  •  बिना मटेरियल के किया गया अग्रिम भुगतान
  • ईएनसी की सह पर चल रही है गड़बड़ी: दुर्गेश राय 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से बनाए जा रहे स्विमिंग पूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। कांग्रेस सचिव दुर्गेश राय ने विभाग के सब इंजीनियर और एसडीओ पर ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बिना मटेरियल डंप कराए ही अग्रिम भुगतान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि विभाग के ईएनसी भतपहरी के संरक्षण में यह गड़बड़ी चल रही है।

जानकारी के अनुसार सुकमा में कलेक्टर कार्यालय के ठीक बगल में करोड़ों की लागत से यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही ठेकेदार को अग्रिम भुगतान कर दिया गया, जबकि नियमानुसार मटेरियल मौके पर आने के बाद ही भुगतान किया जाना चाहिए। यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों को लेकर आवाज उठाई। इसके लगभग एक महीने बाद ठेकेदार ने निर्माण स्थल पर मटेरियल डंप कराया। प्रदेश कांग्रेस सचिव दुर्गेश राय ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभागी के एसडीओ शर्मा से बात की तो उन्होंने कार्यस्थल पर मटेरियल सरिया डंप होना बताया, लेकिन जितना सरिया का मूल्यांकन सब इंजीनियर द्वारा किया जाना बताया गया है उतना कार्य स्थल पर था ही नही। मामला तूल पकड़ता देख 14 जुलाई को सरिया पहुंचाया गया। इससे पता चलता है कि ठेकेदार पर इंजीनियर और एसडीओ मेहरबान किस कदर मेहरबान हैं। कांग्रेस नेता श्री राय विभाग पर खुले तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि कलेक्टर कार्यालय के इतनी करीब और करोड़ों की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में भी इस तरह की अनियमितताएं कैसे हो सकती हैं? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय ने कहा है कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार रायपुर में बैठे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ श्री भतपहरी की सहमति के बिना संभव नहीं है। उन्होंने इस मामले की उच्चcस्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। दोनों मैदानी अधिकारियों ने मिलकर कई ऐसे कारनामें किए हैं, जिन्हें बहुत जल्द उजागर किया जाएगा। अब

यह देखना होगा कि इस गंभीर आरोप पर विभाग और जिला प्रशासन क्या कदम उठाते हैं। अब तो लोगो का विश्वास भी इस सरकार से उठता जा रहा है विष्णु के सुशासन में अधिकारी खुलकर भ्रष्टाचार कर सरकार को बदनाम करने पर तुल गए हैं।

जनसेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं युवा सरपंच नीलम कश्यप

0
  • दीपक बैज के जन्मदिन पर की मरीजों की सेवा 

बकावंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता नीलम कश्यप के नेतृत्व में शासकीय अस्पताल बकावंड में मरीजों को फल और सहानुभूति का उपहार दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन पर नीलम कश्यप ने समाज सेवा में प्रेरक भूमिका निभाई।दीपक बैज के जन्मदिन के अवसर पर बकावंड अस्पताल में एक सेवा भावना से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बस्तर जिला एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं कोसमी पंचायत के युवा सरपंच नीलम कश्यप ने किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीपक बैज के प्रति शुभकामनाओं और सेवा संकल्प के साथ हुई। फल वितरण के इस आयोजन में नीलम कश्यप ने यह संदेश दिया कि व्यक्तिगत खुशी के अवसरों को जनसेवा में बदलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। अस्पताल में मरीजों को फल बांटते समय युवाओं की ऊर्जा और संवेदनशीलता साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भी इस कार्य की सराहना की और कांग्रेस संगठन की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को महसूस किया। इस अवसर पर कई स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता, जनपद सदस्य, तुंगापाल सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने दीपक बैज की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। नीलम कश्यप द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि युवाओं को समाज सेवा की दिशा में सक्रिय होने का संदेश भी दे गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस की जनसेवा और संवेदनशीलता की पहचान बनकर सामने आया। एक आदिवासी नेता ही आदिवासी समाज के काम से नाम कमा सकता है। विकासखंड के युवा नेता नीलम कश्यप भी दीपक बैज से खासे प्रभावित हैं और उनकी ही तर्ज पर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। नीलम कश्यप अपनी ग्राम पंचायत के विकास के लिए भी लगातार सक्रिय रूप से काम करते आ रहे हैं। ग्रामीणों को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर वे ज्यादा फोकस कर रहे हैं।

अटल जी की स्मृति को अटल परिसर में अटल बना रहे हैं महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  जगदलपुर में बन रहा है भव्य पार्कयुक्त परिसर 

जगदलपुर नगर के लालबाग में निर्माणाधीन अटल परिसर का निरीक्षण मंगलवार को महापौर संजय पांडे ने किया। अटल परिसर को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।

 

मालूम हो कि लालबाग में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फीट की ऊंची प्रतिमा यहां लगाई जाएगी। दरअसल संजय पाण्डे अटल परिसर निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद आशा साहू, पूनम सिन्हा सहित नगर निगम के इंजीनियर मौजूद रहे। संजय पाण्डे ने बताया अटल परिसर के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। मूर्ति बनकर तैयार है, जैसे ही अटल परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण होता है वैसे ही मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान निगम के इंजीनियर व तकनीकी स्टाफ को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। अटल परिसर के अंदर लाइटिंग की जाएगी वहीं पार्क के रूप में भी इस परिसर को विकसित किया जाएगा। इंजीनियर दीपांशु देवांगन व अमर सिंह ने महापौर को बताया कि कार्य प्रगति पर है व जल्द ही इसका निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। बेहतर तरीके से अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है।

आदिवासियों की आजीविका और उनके बच्चों की शिक्षा के दुश्मन बन गए हैं नक्सली

0
  •  मुखबिरी के आरोप में फिर दो शिक्षादूतों को उतार दिया मौत के घाट
  • मुखबिरी का आरोप लगा मार डाला शिक्षादूतों को

अर्जुन झा

जगदलपुर जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के हक की दुहाई देने वाले नक्सलियों का दोहराचरित्र लगातार उजागर हो रहा है। असल बात तो यह है कि नक्सली आदिवासियों की आजीविका के साधन और उनके बच्चों की शिक्षा के दुश्मन बन गए हैं। दो दिन पहले आईईडी ब्लास्ट में तीनआदिवासियों को गंभीर रूप से घायलकर चुके नक्सलियों ने बीती रात दो शिक्षादूतों को मुखबिरी का आरोप लगाकर मार डाला। ये दोनों शिक्षादूत भी आदिवासी युवा थे और आदिवासी बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे हुए थे।

सुरक्षा बलों से करारी मात खाने के बाद नक्सली निरीह आदिवासियों, आदिवासी युवाओं और महिलाओं को निशाना बनाने लगे हैं। नक्सलियों की ऎसी ही कार्यरना करतूत बीजापुर जिले से सामने आई है। जिले के भोपालपटनम ब्लाक के दो शिक्षादूतों को मुखबिरी के आरोप में 14 जुलाई की रात नक्सलियों ने मार डाला और उनके शवों को गांव के समीप डाल दिया। सूत्रों ने बताया कि इन दोनों शिक्षादूतों को एक दिन पहले शाम को नक्सलियों ने घर से अगवा किया था। इस घटना से शिक्षादूत संघ काफी आहत है। ब्लॉक भोपालपटनम की टेकमेटा प्राथमिक शाला के शिक्षादूत सुरेश मेट्टा और पीलूर की प्राथमिक शाला के शिक्षादूत विनोद मडे़ सन् 2019 से कार्यरत थे। सूत्रों ने बताया कि शिक्षादूतों का गांव से ब्लाक मुख्यालय जाना आना लगा रहता था। इससे नक्सलियों को शक हुआ कि ये शैक्षिक काम के साथ पुलिस की मुखबिरी भी करते हैं। सूत्रों ने ग्रामीणों के कथन अनुसार बताया कि नक्सलियों ने इन्हें पहले भी मुखबिरी न करने की चेतावनी भी दी गई थी। दोनों स्कूल भोपालपटनम क्षेत्र के हैं। फरसेगढ़ थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज हुई है। बीजापुर जिला पुलिस द्वारा इस घटना की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना की शिक्षादूत संघ ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि हम अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। बंद शालाओं का संचालन करने में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षादूत अपनी सेवा सुरक्षा की मांग करते आ रहे हैं। महज दस हजार रुपए मासिक मानदेय पर स्कूल संचालन कर शिक्षादूत बस्तर संभाग में आदिवासी बच्चों का भविष्य संवारने काम करते आ रहे हैं।

कर चुके हैं 7 शिक्षादूतों की हत्या

शिक्षादूत संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कोरम ने बताया कि इस तरह की घटना से शिक्षादूतों में दहशत है। कोरम ने यह भी बताया कि अब तक बीजापुर में 5 और सुकमा में 2 शिक्षादूतों की हत्या नक्सली कर चुके हैं। बीजापुर जिले की 299 प्राथमिक शालाओं में 332 शिक्षादूत विभिन्न कठिन परिस्थितियों में रहकर भी सेवा दे रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष व सचिव ने बताया कि शासकीय काम से भी शिक्षादूतों के ब्लाक व जिला मुख्यालय जाने को माओवादी शक की नजर से देख रहे हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि इस घटना की सूचना मिलने पर फरसेगढ़ व भोपालपटनम से सुरक्षा बलों को पीलूर के लिए रवाना किया गया है। दोनों शिक्षादूतों के शवों को सुरक्षित लाने की चुनौती फोर्स के सामने बनी हुई। इन दोनों शिक्षादूतों की हत्या गला घोंटकर या धारदार हथियार हुई इसकी जानकारी मिलना शेष है।

संजय पांडे के हाथों से मच्छरदानी व बुजुर्ग महिला को वाकर दिया

0

मच्छरदानी वितरण के साथ शासन की योजना के अंतर्गत बुजुर्ग महिला को महापौर संजय पाण्डे व अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों माँ दंतेश्वरी वार्ड की बुजुर्ग महिला को वाकर दिया गया। वही महापौर संजय पाण्डे ने स्वच्छता सम्बन्धी शपथ भी दिलवाई। बारिश अक्सर मच्छर जनित बीमारियों की आशंका को प्रबल बना देती है, इस मौसम में मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु आज शहर के मां दंतेश्वरी वार्ड में मच्छरदानी का वितरण कर लोगों को इस मौसम में सजग रहने की अपील की।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पाण्डे, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद पूनम सिन्हा, आशा साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाकांत सिंह, धर्मपाल महावर, आरयेंन्द्र सिंह आर्य, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, रंजीता पानीग्राही, महामंत्री संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, ब्रिजेश शर्मा, दिलीप सुंदरानी, रितेश सिन्हा, सूर्यभूषण सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

बकावंड तहसील में दिखने लगा साय का सुशासन, सालों से लंबित मामले निपटा रही हैं तहसीलदार

0
  •  लोगों को मिली बड़ी राहत, कलेक्टर और तहसीलदार की हो रही है तारीफ

बकावंड  विकासखंड में सुशासन दिखने लगा है मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर अब राजस्व विभाग लगातार लोगो को अपने त्वरित कार्यों से प्रभावित कर रहा है। बस्तर कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में बकावंड की युवा और महिला तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी गावड़े ने सूझबूझ से सभी राजस्व प्रकरण निपटने में तेजी लाई है। इसका फायदा आम लोगों को मिलने लगा है। इससे लोगों में खुशी की लहर है और वे कलेक्टर तथा तहसीलदार की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

बकावंड तहसीलदार श्रीमती गावड़े कई सालौं से लबिंत भूमि संबंधित प्रकरण एवं जाति निवास प्रमाण पत्र के कार्य बड़ी तेजी से निपटा रही हैं। तहसीलदार की इस पहल से यहां के लोग बहुत खुश हैं और कलेक्टर हरिस एस एवं तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। बस्तर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार बकावंड तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े राजस्व संबंधित विवादित भूमि एवं जाति निवास या तहसील संबंधित मामले को जल्द निपटाने का प्रयास कर रही हैं। ताकि किसानों को बकावंड तहसील कार्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़े और वे ताकि किसान अपने अपनी खेती किसानी में ज्यादा समय दे सकें। किसानों का बंटवारा, नामांतरण, किसान किताब में नाम जोडने एवं मृत किसानों के नाम काटने कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश तहसीलदार श्रीमती गावड़े ने हल्का पटवारियों को दिए हैं। उन्होंने लोक सेवा केंद्र को भी जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र के मामलों का निराकरण करने कहा है ताकि छात्र छात्राओं को सहीं समय स्कूल कॉलेज दाखिला मिल सके। बकावंड तहसील अंतर्गत कुल दर्ज केस 7580 रहे हैं, जिनमें 7489 का निराकारण कर दिया गया है। कुल 91 प्रकरण मूल न्यायलय में लबिंत हैं और 87 दर्ज हैं। बकावंड तहसील अंतर्गत ग्रामीणों की समस्याओं निराकरण तेजी से किया जा राहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS