City Media - Page 214 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 214

वन नेशन वन इलेक्शन देश के विकास और समृद्धि के लिए क्रांतिकारी कदम-अभिषेक सिंह

0
  • “एक राष्ट्र -एक चुनाव” का उद्देश्य लोकसभा एवं राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव को एक साथ करना जिससे समय, संसाधन, प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके -अभिषेक सिंह

बालोद  एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपा जिला बालोद की बैठक जिला कार्यालय में रखी गई जिसके मुख्य वक्ता अभिषेक सिंह पूर्व सांसद राजनांदगांव ने इस विषय को लेकर संगठन के विजन को रखा इस बैठक में जिले के वरिष्ठ नेता जिला ,पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष ,जिला पंचायत, नगर पालिका ,नगर पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद सदस्य व जनपद सदस्यों की उपस्थिति में अभिषेक सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम है जो भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत पारदर्शी और कुशल बना सकता है इससे न केवल सरकार के कार्यों में निरंतरता आएगी बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी सुदृण होगी उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभा के चुनाव को एक साथ आयोजित करना है ताकि समय संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके तथा देश के विकास कार्य में निरंतरता बनी रहे बार बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक खर्च और साधनों की बर्बादी होती है एक साथ चुनाव से चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी और सुरक्षा बलों ,शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जा सके बार-बार लगने वाले आदर्श संहिता से कारण विकास परियोजना रुक जाती है एक साथ चुनाव होने से यह बाधा दूर होगी और सरकारी अपने विकास कार्यों को ध्यान केंद्रित कर सकेगी एक साथ चुनाव राजनीतिक स्थिरता को कम करने में मदद करेगी जिस नीति निर्माण में स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा वही मतदाताओं में अधिक जागरूकता और उत्साह पैदा होगी जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकता है चुनाव आयोग व राजनीतिक दलों को बार-बार चुनाव प्रचार के लिए भारी धनराशि खर्च करनी पड़ती है एक साथ चुनाव होने से चुनावी खर्चों में कटौती होगी जिससे धन का अधिक सदुपयोग हो सकेगा उन्होंने अपने संबोधन में चुनाव के रोचक घटनाओं एवं अनुभवों के आधार पर हास परिहास के मध्य अपनी बातें रखते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 1.35 लाख करोड़ था चुनावी खर्च जो 2019 की लोकसभा चुनाव में 60,000 करोड़ से दुगना है आने वाले समय में बढ़ती जनसंख्या के साथ यह खर्च बढ़ता ही जाएगा एक राष्ट्र एक चुनाव वह समाधान है जो सरकारी संसाधनों को बेवजह होते खर्चे पर लगाम लगाकर राष्ट्रहित में उसका प्रभाव उपयोग सुनिश्चित करेगा एक समय में सभी चुनाव होने पर 4.30 लाख करोड़ की बचत होगी जो कि देश की जीडीपी के 1.5% के बराबर है एक चुनाव होने से धन की बचत से देश के विकास के नए अध्याय लिखे जा सकते हैं

बैठक की प्रस्तावना एवं स्वागत संबोधन में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से अपनी बातें रखी उन्होंने कहा कि 2047 तक मोदी जी के संकल्प विकसित भारत में यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा उन्होंने संगठन में चल रहे समस्त कार्यक्रमों को विस्तार से रखा साथ ही समीक्षात्मक रूप से सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को आम जनता से मिल रहे समर्थन के साथ राष्ट्रीय हित में अधिक मेहत से कार्य करने को कहा

वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की अवधारणा को सरकारी संसाधनों के अपव्य रोक संसाधनों से राष्ट्र का विकास संभव है कांग्रेस इसका विरोध कर रही है जो समझ से परे है पूरा देश इस बात का साक्षी है कि आजादी के बाद 15 वर्षों तक पूरा देश में एक साथ चुनाव होते थे कांग्रेस की शंका छोटे दल समाप्त होने को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस की नाकामियों से छोटे और क्षेत्रीय दल खड़े हुए हैं वे अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक समर्थ के अनुसार राज्य और राष्ट्र के निर्माण में बड़े भागीदारी निभाई है कार्यकर्ताओं से कहा कि इसके लिए जन जागरण की आवश्यकता है चर्चाएं चल रही है जो सुधार के सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत करके एक अच्छी अवधारणा फिर स्थापित करनी है इसके लिए जन समुदाय तक हमें अपने सकारात्मक राजनीतिक सोच के साथ राष्ट्र हित में सोचना चाहिए

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव ने अंबेडकर जयंती को लेकर पखवाड़े भर के कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं आगामी दिनों के करणी बिंदु पर प्रकाश डालें जनप्रतिनिधियों की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष गुंडरदेही प्रमोद जैन एवं नगर पालिका बालोद उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने अपनी बातें रखी बैठक का आभार प्रदर्शन वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश द्विवेदी ने किया इस अवसर पर पवन साहू, कृष्णकांत पवार ,यज्ञ दत्त शर्मा ,वीरेंद्र साहू ,प्रीतम साहू, अभिषेक शुक्ला, लेखराम साहू, प्रतिभा चौधरी ,तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, देवेंद्र जायसवाल ,अनीता कुमेटि, ठाकुर रामचंद्राकार ,नरेश यदु, किशोरी साहू ,तोरण साहू, कृतिका साहू, जयेश ठाकुर, नरेश साहू, सरस्वती टिमरिया, दिनेश सिन्हा,अमित चोपड़ा ,रुपेश नायक, रामेश्वर साहू, कुलदीप साहू, अरुण साहू ,कुसुम शर्मा ,खेमलाल देवांगन, टुकेश्वर पांडे, आनंद शर्मा ,उत्तर धीरेंद्र ,प्रकाश , युवराज मारकंडे,सिन्हा, तेजराम साहू ,लक्ष्मी साहू, प्रभा नायक, मनोज दुबे ,पुरुषोत्तम चंद्राकर ,सूर्यकांत ठाकुर, नेहा उपाध्याय, ममता यादव, रेवती कुलियारा, ममता साहू ,भगवती उइके ,भुनेश्वरी चंद्राकर, भीखी मसीया, विमला सेन, कांतिबाई ,संध्या शर्मा, लीलाधर सिन्हा ,हेमलता, हेमपुष्पा साहू, वंदना साहू, किरण ताराम , धारा पंकज चौधरी, मीना साहू ,मंजू , गोमती रात्रे, श्याम यादव ,सुनीता मनहर, कांति साहू ,आशा पटेल, साधना सोरी, मोहन्तीन चोरका ,टिकेश्वरी साहू ,दुलारी देवांगन दमित बाई ,अमेरिका ठाकुर ,भुनेश्वरी ठाकुर ,रोहिणी साहू प्रीति बाला, कुंती सिंन्हा, रेखा बाई ,मालती निषाद ,मोनिका साहू ,तरुण कुमार ,निर्मल कुमार पटेल,प्रदीप रामटेक , तेजराम साहू, हेमंत साहू, अनूपी भुवार्य, चित्रलेखा, शोभित राम यादव , गोकुल ठाकुर ,प्रीतम यादव, उमेश्वरी साहू अश्वनी, ताम्रध्वज यादव, तारा देवी यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत डॉक्टरों द्वारा बालको एवं बच्चों को स्वस्थ कैसे रहना इस बारे में जानकारी दी

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 18 में केंद्र क्रमांक 30 31 57 पोषण पखवाड़ा के तहत उपस्थित पार्षद श्रीमती अरुणा रामटेके जी स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर वर्मा सहायक चुनार का डॉक्टर नेहा मखीजा ने बालकों को धूप से बचने के लिए ज्यादा पानी पिए घर पर ही रहे संतुलित आहार ले तेल फूल का बना चीज बाहर का सेवन बंद करें डॉक्टर वर्मा ने पलकों को ज्यादा पानी पीने स्वास्थ्य का ख्याल रखें हरी सब्जी का सेवन करें बच्चों को होटल का या नूडल्स चिप्स कुरकुरे देना बंद करें फल संतुलित आहार यह सब अपने बच्चों को खिलाएं समय पर टीकाकरण साफ सफाई यह सब का ध्यान देवे कुपोषित बच्चों को एनआरसी दांडी में भर्ती कारण जिसमें बच्चे एवं मां को खाना समय समय पर कितना खाना खाना है खाने में क्या-क्या शामिल करना है बच्चे की मम्मी को समझाया जाता है और उनकी आर्थिक सहायता के लिए उनको रोजी भी दिया जाता है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा हर मंगलवार को रेडी तो दिया जाता है उसे अपने बच्चों को हवा भजिया चीला रोटी बनाकर बच्चों को खिलाएं चावल दाल बड़ी से रंगोली बनाकर हितग्राहियों को संदेश दिया गया घर का संतुलित आहार खाना है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सिम्पा लाऊत्रे धनेश्वरी चंद्राकर हेमिन रजक शासिका किरण सैंडे सकून सुखदेवे श्रद्धा एवं बच्चों एवं बालकों के साथ पोषण पखवाड़ा मनाया गया

जगदलपुर के बाहर भी लोकप्रिय हैं मेयर संजय पाण्डेय; बस्तर बीईओ भारती देवांगन ने की सौजन्य भेंट

0
  •  बस्तर में फैलता जा रहा है लोकप्रियता का दायरा 

जगदलपुर – नगर पालिक निगम के महापौर संजय पांडे की लोकप्रियता का दायरा जगदलपुर के बाहर तक फैल गया है। उनकी कार्यशैली, धर्मनिष्ठा, कर्मनिष्ठा, यक्तित्व की अलग पहचान बन गई है। जगदलपुर शहर के अलावा दूसरे इलाकों के आम नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारी भी महापौर संजयपाण्डेय के मुरीद बन गए हैं और उन्हें सम्मान देने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर ब्लॉक की विकासखंडशिक्षा अधिकारी भारती देवांगन भी महापौर का सम्मान करने आजर विवार को उनके निवास पर पहुंची थीं।

 

नव नियुक्त बस्तर बीईओ भारती देवांगन ने महापौर संजय पांडे से सौजन्य मुलाकात की और बुके भेंटकर उनका सम्मान किया। महापौर संजय पाण्डे ने सुश्री देवांगन को नए दायित्व के लिए बधाई दी। साथ ही अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करने के लिए प्रोत्साहित किया। महापौर संजय पाण्डेय अपनी धर्म निष्ठा, कर्मनिष्ठा, मिलनसारिता, व्यवहार कुशलता और सौम्य छवि के कारण उल्लेखनीय ख्याति अर्जित कर चुके हैं।. राजनीति से जुड़े लोगों के साथ ही वे आम नागरिकों और अधिकारी- कर्मचारियों के बीच में खासे लोकप्रिय हो चुके हैं। बस्तर संभाग में जगदलपुर ही इकलौता नगर निगम है, लिहाजा यहां के महापौर का पद बड़ा मायने रखता है। संजय पाण्डेय इस पद की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए कर्म पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। यही वजह है कि अल्प समय में ही उन्होंने जनता का दिल जीत लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर की जनता को दी सौगात

0
  • कामानार नाके से दरभा जाने वाले 06 किलोमीटर पहुंच मार्ग का होगा जल्द निर्माण
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री  अरूण साव व वन मंत्री  केदार कश्यप के प्रति जताया आभार
  • 36 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण यथाशीघ्र आरंभ होगा – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
  • जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना प्रथम दायित्व – किरण देव

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक श्री किरण देव की सक्रियता के चलते क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग कामानार नाके से दरभा मार्ग का सौगात देते हुए निर्माण कार्यों का निर्माण किया जायेगा। जिसके लिए विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री  अरुण साव व वन मंत्री  केदार कश्यप को क्षेत्र की जनता की ओर से सहृदय धन्यबाद व आभार व्यक्त किया है । ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान वहां की देवतुल्य जनता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के समक्ष बहुप्रतीक्षित कामानार नाके से दरभा पहुंच मार्ग निर्माण की मांग रखी थी । कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में होने के कारण वर्षो से इस मार्ग की स्वीकृति प्राप्त नहीं हो पा रही थी। जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने विधानसभा में इस मामले को उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षण कराया जिस पर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से इस मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति दिलायी । जिससे इस मार्ग का निर्माण 36 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय , पीडब्ल्यूडी मंत्री  अरुण साव एवं वन मंत्री केदार कश्यप जी का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते कहा की क्षेत्र की जनता की बहु प्रतीक्षित मांग कामनार नाके से दरभा पहुंच मार्ग की रही है । पर्यटन की दृष्टि से भी इस मार्ग का निर्माण बहुत ही आवश्यक था । साथ ही जगदलपुर से सुकमा एवं तेलंगाना पहुंच मार्ग होने के कारण हजारों की संख्या में आवागमन प्रतिदिन होता है इस मार्ग के सकरा होने के कारण आवागमन में लोगों को काफी असुविधा होती थी । इस विषय को हमारी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए वर्षों पुरानी मांग को पूरी करते हुए इस मार्ग के लिए विभाग से सहमति व राशि उपलब्ध कराई और जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य चौड़ीकरण के साथ किया जाएगा । क्षेत्रीय विधायक  किरण देव ने जनमानस की भावना को पूर्ण रूप देते हुये जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। आज विधायक  किरण देव के सक्रियता से क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस की मांगे लगातार पूरी हो रही है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा और जनता को यह सौगात मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि जनता के मांग की अनुरूप लगातार क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी है। देवतुल्य जनता के मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है । हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है। क्षेत्र की जनता को एक सौगात प्राप्त हुई ैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र होने के के कारण पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिल रही थी जिसके लिए हमारे द्वारा अथक प्रयास किए जाने पर इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए अति आवश्यक ता को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार ने इस मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति दी है। बस्तर के कांगेर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने एवं देखने के लिए देश-विदेश एवं स्थानीय स्तर के पर्यटक यहां पहुंचते हैं सकरी मार्ग होने के कारण जनमानस को परेशानी उठानी पड़ती थी । जिस पर ध्यान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने अपने कार्यकाल के प्रारंभिक विधानसभा सत्र में इस विषय को रखा था ।बहुप्रशिक्षित मांग को रखा था जिस पर आज भाजपा सरकार ने मोहर लगा दी है ।

बंगाल में हिंदुओं पर जुल्म, विहिप बजरंग दल ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

0
  • पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग 

जगदलपुर वक्फ संशोधन बिल के विरोध की आड़ लेकर पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार और कट्टरपंथियों को ममता बनर्जी सरकार द्वारा दिए जा रहे समर्थन के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जगदलपुर में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से गोल बाजार चौक तक ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला के साथ रैली निकाली गई, फिर पुतले का दहन कर दिया गया।

नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ममता सरकार को बर्खास्त करने और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है।विहिप बजरंग दल का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से वक़्फ़ अधिनियम के बहाने से पश्चिम बंगाल में हिंदू लक्षित हिंसा और दंगों द्वारा हिंदुओं का उत्पीड़न बड़े स्तर पर चल रहा है। हजारों की संख्या में पीड़ित हिंदू परिवार अपने ही राज्य में निर्वासित होने पर विवश हो गए हैं। राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की कार्यवाही हिंदू परिवारों की सुरक्षा निमित्त दृष्टिगत नहीं हुई है। स्पष्टत: इसके मूल में मुस्लिम तुष्टिकरण की दुर्भावना ही है। ऐसी पक्षपाती सरकार के रहते हिंदू परिवारों के जीवन, सम्मान और सम्पति की रक्षा संभव नहीं है। ऐसी हिंदू विरोधी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने से ही हिंदू समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा संभव है, यह परिषद की सुविचारित राय एवं मांग है।प्रदर्शन में विभाग मंत्री रवि ब्रम्हचारी, जिला मंत्री अमन शर्मा, सिकंदर कश्यप, विवेक शुक्ला, अर्जुन सिंह परिहार, अनिल अग्रवाल, प्रेम चालकी, जागेश्वर साहू, नवीन देवांगन, नरेश कोरी, विष्णु, घनश्याम नाग, गौरव ठाकुर, सन्नी रैली, सुरेंद्र तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में बहने लगी है विकास की गंगा

0
  • सांसद और विधायक गोयल ने अनेक निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

लोहंडीगुड़ा बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने क्षेत्र में जन सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है।

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहंडीगुड़ा मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संसाधन विभाग द्वारा स्टाप डेम निर्माण सह सह सोलर पंप स्थापना एवं विद्युत निर्माण कार्यों का आज भूमि पूजन संपन्न हुआ। बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक ग्राम पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी है। 878.76 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों का शुभारंभ बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया।

चित्रकोट विधानसभा के ग्राम मिचनार के मगर पखना मिचनार स्टॉप डैम सह सोलर पंप एवं विद्युत निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 82 लाख 55 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया है। ग्राम पंचायत आंजर क्षेत्र में आंजर स्टॉप डैम कम काजवे सह सोलर पंप एवं विधुत निर्माण कार्य राशि 2 करोड़ 93 लाख 41 हजार रु के कार्यो का का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी गई है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के उसरीबेड़ा हाई स्कूल में शेड निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज सांसद व विधायक ने किया। इस दौरान बस्तर सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास ही हमारे विकसित भारत का आधार है। सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए महज सवा साल में डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की गई हैं और आगे भी यह विकास यात्रा दुगुनी रफ्तार से जारी रहेगी। डबल इंजन की सरकार में बस्तर, छत्तीसगढ़ संवर रहा है।सांसद  कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी के आत्मनिर्भर भारत और गांव की समृद्धि के संकल्प को साकार करने हेतु ये परियोजनाएं एक महत्वपूर्ण कदम हैं। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को लगातार सरकार सौगात दे रही है। क्षेत्रवासियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहूंगा। सड़क, बिजली, पानी जैसे सभी मूलभूत सुविधाएं जनता को मुहैया कराना मेरा परम कर्तव्य है। विधायक  गोयल ने कहा कि लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष मंगतू राम कश्यप, सुनील कुहरामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतूराम बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, लक्ष्मी निवास पाण्डेय, बलीराम बघेल, सरपंच संघ के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, भरत कश्यप, नरेश कापडे, अनेक सरपंच, स्थानीय अधिकारी, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सांसद कश्यप पहुंचे रामपाल के लमनी माता मड़ई में

0

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत रामपाल में लमनी माता वार्षिक मड़ई का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मड़ई में में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि थे।

सांसद महेश कश्यप ने ग्रामदेवी लमनी माता की पूजा अर्चना के पश्चात ग्रामीणों के साथ मड़ई में चल रहे सांस्कृतिक आयोजन का आनंद उठाया।बस्तर सांसद महेश कश्यप ने लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और गांव की समस्याओंकी जानकारी ली। कहा जाता है कि प्राकृतिक दोषों के निवारण हेतु लमनी माता की पूजा उत्सव के रूप में रामपाल गांव में हर साल मड़ई का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, सरपंच नीरू कश्यप काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ग्राम के पकलू कश्यप अन्य ग्रामीणों से जानकारी मिली कि लमानी माता का वार्षिक मड़ई आदिकाल से आयोजित होता आ रहा है। सांसद महेश कश्यप ने लमनी माता की पूजा अर्चना कर रामपाल गांव और सुख समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्राम के पाकलू कश्यप, पूरन कश्यप, दामोदर बघेल, प्रेम कश्यप, समल कश्यप, चंदन बघेल, लखमू बघेल और सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा नगर में नालंदा परिसर की स्थापना करने को लेकर ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा नालंदा परिसर एक नाम है जिसका उपयोग भारत में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक व आवासीय परियोजनाओं के लिए किया जाता है। इस प्रकार के परिसर की स्थापना हमें दल्ली राजहरा में शुरु करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि दल्ली राजहरा शहर मोहला, मानपुर, डौण्डी, कच्चे, भानुप्रतापपुर एवं कुसुमकसा के मध्य में स्थित है। जिससे इस पिछड़े क्षेत्र के छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं कि तैयारी के लिए सहायता एवं साधन उपलब्ध होगा ।

निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
  • आरोपी मृतिका रामबती का जेठ निकला हत्यारा।
  • आरोपी विजय के द्वारा मृतिका के बाल को पकडकर सिर को जमीन में पटक कर की हत्या।

दिनांक 14.04.2025 को सुबह जरिये मोबाईल से सूचना मिला कि ग्राम निपानी में एक महिला रामबती साहू कि संदेहास्पद मृत्यु हो गई है कि आसपास खून बिखरे पड़े है सूचना पाकर ग्राम निपानी घटना स्थल जाकर देखने पर हत्यात्मक प्रकृति का पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर, एफएसएल एवं डॉग टीम को बुलाया गया मर्ग कायम कर विवेचना में लिया ।

मृतिका के पति रामेश्वर साहू के द्वारा बताया कि दिनांक 12.04.2025 को लोक कला नाचा पार्टी में काम करने ग्राम बुची भरदा बाद दिनांक 13.04.2025 को भानुप्रतापुर के ग्राम अतामार में कार्यक्रम दे रहे थे कार्यक्रम के दौरान काल नही उठा पाया सुबह सुबह मेरे साथियों ने बताया कि तुम्हारे घर से फोन आया था जल्दी चलना है कोई घटना हो गया है तो मै अपने साथियों के साथ उनके वाहन में बैठकर निपानी आ गया, तो देखा कि घर के बेटियां और परिवार के अन्य लोग रो रहे थे मेरे घर में पुलिस वाले भी आये थे मुझे देखकर मेरी बेटी मम्मी बोलकर रोने लगी तब मेरे पिता जी मेरी बेटियों ने बताया कि दिनांक 13.04.2025 को मेरी पत्नि घर पर थी मेरे दोनो बच्चे, मेरे दोनो भाभिया तथा बच्चे गांव के परिवार में लुगरा चुड़ी लेकर एक कार्यक्रम में दिन को बाहर चले गये थे, घर पर मेरे पिता माता जिनको लकवा मार दिया है तथा मेरा भाई विजय साहू उनकी बेटी मुस्कान घर में थे रात्रि में करीबन 08ः00 बजे मेरी पत्नि ने मेरे पापा और मां को खाना खिलाकर टीवी देख रही थी, हम सभी भाई अलग अलग अपने अपने हिस्से के मकान रूम में रहते है, मेरे पिता जी को खाना खिलाने के बाद पिता जी को उनके कमरे में भेज दिये, और पिता जी तथा मेरे बड़े भाई विजय, भतिजी माता जी को लकवा होने से देखरेख करने के लिए उनके कमरा में रात्रि 0900 बजे सो गये, लगभग 1200 बजे रात्रि को मेरी बेटी पायल और गुंजन अपने बड़ी मम्मी लोग व अन्य बच्चों के साथ वापस घर आये, मेरी बेटिया घर के अंदर गई तो देखी घर का दरवाजा खुला हुआ था, मेरी पत्नि अपने कमरा में फर्स में लेटी थी आसपास खून ज्यादा दिखने से जल्दी से अपनी बड़ी मम्मी और बड़े पापा विजय साहू, दादा को जगाये और घर का लाईट जलाकर देखे तो मेरी पत्नि मुंह के बल जमीन पर लेटी पड़ी थी, आसपास बहुत खून बिखरा पड़ा हुआ था, तब मेरे पिता जी ने गांव के सरपंच व पड़ोस के लोगो को बुलाया, देखे मेरी पत्नि की मृत्यु हो गई थी, मेरी पत्नि रामबती साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के अंदर प्रवेश कर उसे मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है l कि प्रार्थी रामेश्वर साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी निपानी थाना व जिला बालोद के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 169/2025 धारा 103(1), 332 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

तत्काल घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री अशोक जोशी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती मोनिका ठाकुर ,एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठोर पहुंचे ।एफएसएल की टीम , डाग स्काट की टीम पहुंची, घटना को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल थाना बालोद की टीम व टेक्निकल हेतु सायबर सेल बालोद की टीम गठित की जिसका नेतृत्व एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर थाना बालोद प्रभारी रविशंकर पाण्डेय, व सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू व सउनि धरम भुआर्य के द्वारा की जा रही थी, अज्ञात आरोपी पता तलाश हेतु दो टीम बनाई गई थी। एक टीम घर के सदस्यों की को तस्दीक कर रही थी, दूसरी टीम गांव में कैंप कर पता तलाश कर रही थी। गांव के कैमरा, आसपास के लोगो से पुछताछ के दौरान व घर के जेठ आरोपी विजय साहू का पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब व हर बार अलग अलग जवाब दे रहा था चूंकि हत्या का आरोपी मृतिका का ही परिजन था इस कारण पुलिस को पाइंटेड कर आरोपी की पहचान करने में हो रही थी परेशानी।

बार बार पुछताछ के बाद टूट कर अंततः मृतिका रामबती साहू का दिनांक 13.04.2025 के रात्रि 09ः00 से 10ः00 बजे के मध्य घर में टीवी देखने के दौरान मुवी में घर के लोगो के द्वारा समझाना देखकर अपने खुद के घर में भी परिवारिक विवाद अपनी बहू रामबती के द्वारा करना होने से बात करने हेतु जाना और मृतिका से पुछने पर मृतिका के द्वारा गाली गलौच करने से आक्रोश में आकर हत्या करने की नियत से मृतिका को बैठी पलंग से हाथ को खींचकर जोर से जमीन पर पटकना जिससे माथे पर चोट आना और फिर से उठने पर हाथ को पकड़कर दूसरी ओर पटकना और फिर मृतिका के बाल को जमकर पकड़कर तीन चार बार माथे को जोर से जमीन पर पटक कर मारकर वहां से भाग जाना बताया। घटना करने के पष्चात आरोपी के द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से अपने हाथ पैर और कपड़े चप्पल को धोना बताया व घर के परिवार आने से एक्टिंग करना बताया। आरोपी के घटना दिनांक को पहने कपड़े चप्पल को जप्त की जाकर आज दिनांक को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. 1603 दुर्याधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, संजय सोनी, नागेष साहू,आकाश दुबे मोहन कोकिला म.आर. लक्ष्मी पटेल, ममता ठाकुर व सायबर सेल बालोद से उप. निरी जोगेन्द्र साहू, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश सोनी मिथलेष यादव पूरन देवांगन गुलजारी साहू , व सायबर सेल व थाना के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा होंगे बालोद जिले के नए कलेक्टर

0

बालोद।  छत्तीसगढ़ के  विभिन्न जिलों के कलेक्टर सहित आईएस ऑफिसर्स तबादला । अब बालोद जिले के कलेक्टर सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा संभालेंगे। जो वर्तमान में संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद, मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन के रूप में पदस्थ थी। वही बालोद में वर्तमान कलेक्टर रहे इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिला कलेक्टर के रूप में बनाया गया ।

MOST POPULAR

HOT NEWS