City Media - Page 233 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 233

मुठभेड़ में मारी गई नक्सलियों की प्रेस टीम प्रभारी और 25 लाख की ईनामी नक्सली रेणुका

0
  •  वारंगल की निवासी थी महिला नक्सली रेणुका 

जगदलपुर सुरक्षा बलों को सोमवार को सुबह सुबह फिर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डीआरजी के जवानों ने 25 लाख की ईनामी महिला नक्सली रेणुका उर्फ बानू को मार गिराया है। रेणुका नक्सली संगठन की मीडिया इंचार्ज थी। टीम ने इंसास राइफल और अन्य हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किए हैं। बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। दंतेवाड़ा जिले के थाना गीदम और बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के सरहदी ग्राम नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की डीआरजी टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज 31 मार्च को सुबह 9 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है।मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल, अन्य हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं हैं। मृत महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानू उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है, जो जिला वारंगल कडवेंडी की निवासी थी। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की प्रेस टीम प्रभारी एवं रैंक स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर थी। क्षेत्र में मुठभेड़ एवं सर्चिंग जारी है।

सीजी ड्राइवर एसोसियेशन के संचालक नियुक्त हुए हीरा सिंह

0

रायपुर, छत्तीसगढ़ ड्राइवर एंड मजदूर एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय संगठन के राज्य संचालक हीरा सिंह नेताम के नेतृत्व में दिल्ली पहुंच कर सरकार से ड्राइवर बोर्ड ओर वेलफेयर बोर्ड गठित करने की मांग की, विदित हो कि इस सम्मेलन में 28 राज्य के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए, इसी अवसर पर हीरा सिंह को उनके द्वारा ड्राइवर साथियों के हित में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय ड्राइवर संयुक्त मोर्चा ने हीरा सिंह को प्रदेश ड्राइवर साथियों के हित में कार्य करने की सराहना करते हुए कहा कि अन्य राज्यों के पदाधिकारियों को भी इनसे सिख लेनी चाहिएl

 

करंदोला भानपुरी में धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष

0
  • पूरे गांव को सजाया गया था रंग बिरंगे फूलों से 

जगदलपुर ग्राम करंदोला भानपुरी में इस बार हिंदू नववर्ष धूमधाम से भव्य समारोह के साथ मनाया गया। युवाओं ने पूरे ग्राम को सुंदरता से सजाया, जिससे त्यौहार जैसा माहौल बन गया था। पूरे गांव में रंग-बिरंगे फूलों और झंडों से सजावट की गई थी, जो नववर्ष की खुशी और उमंग को दर्शाती है।

माता शीतला मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया और वहां उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर नववर्ष का स्वागत किया। इसके अलावा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन से गांव के लोगों में एकता और भाईचारे का संदेश भी गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने न केवल आयोजन की योजना बनाई, बल्कि आयोजन की हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। उनकी मेहनत और समर्पण ने इस दिन को खास बना दिया।ग्रामीणों ने इस नववर्ष को मिलकर मनाने के इस अवसर को उत्साह के साथ सहेजा और यह समारोह गांव में एक यादगार पहल बन गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कांबले, अरविंद सोलंकी, देवराज सोलंकी, कृष्णा साहू, संजय तिवारी, निलय कश्यप, संजीव शर्मा, रवि नामदेव, भारत साहू, मलिक साहू, योगेश जैन, गजेंद्र ठाकुर, लक्ष्मी वैध, कुलेश्वर कश्यप, पुरुषोत्तम नेताम, अरविंद वर्मा, राकेश जैन, रोशन गुप्ता, छबील ठाकुर, परमानंद ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, यशवंत ठाकुर, जाकेश सोनी, संजू, लेमप्रकाश, जितेंद्र, भोलेंद्र, भागेंद्र ठाकुर, बालकू, देवीराम, तानू, दीपक, किशन, खितेश का विशेष योगदान रहा।

भगवान महावीर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

0
  • सकल जैन समाज ने नगर में शुरू की एंबुलेंस सेवा 

जगदलपुर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर  सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जगदलपुर द्वारा सहयोग व समर्पण का संदेश देते हुए शनिवार को शहर के हाताग्राऊंड पर नौ दिवसीय महावीर कप सीजन 8 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इस प्रतियोगिता के माध्यम से एकत्रित होने वाली राशि के जरिए सड़कों एवं गलियों में घूमने वाले बेजुबान श्वान एवं गौ सेवा के लिए प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने हेतु इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। किन्तु  सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जगदलपुर के सभी सदस्यों ने अपने निजी सहयोग से इस बार भगवान महावीर की प्रेरणा से जनसेवार्थ हेतु क्षेत्रवासियों को एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाई है। जिसका संचालन महावीर कप सीजन 8 के माध्यम से एकत्रित होने वाली राशि के जरिए सभी के सहयोग से किया जाना है।खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष भंवर बोथरा ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की सेवा के लिए समाज के सदस्यों ने आज एंबुलेंस सेवा प्रारंभ कर मानवता की मिसाल कायम करने के जनहित के ऐसे प्रयास के साथ ही स्वस्थ एवं समृद्ध जगदलपुर के उद्देश्य को सार्थक करने के संकल्प को भी पूरा किया है।

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनूप जैन ने कहा कि एंबुलेंस सेवा शुरू करने का  सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने संकल्प किया था और आज मुझे बहुत ही खुशी हो रही है कि आप सभी के सहयोग व समर्थन से हम सभी अपने इस संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं। सभी सदस्यों द्वारा पीड़ितों के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एंबुलेंस सेवा एक महत्वपूर्ण कदम है। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजकों के जज्बे को मैं सलाम करता हूं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों की जरूरत को समझा और आपसी सहयोग से एंबुलेंस उपलब्ध करवाई। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि श्री सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्य भगवान महावीर के दिखाए रास्ते पर चलकर एक नेक उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस सद प्रयास के लिए मैं उपस्थित समस्त खिलाड़ियों एवं आयोजनकों को भविष्य में इसी तरीके के बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामना देता हूं और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सुराना ने सभी अतिथियों, जैन समाज के सभी सदस्यों एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था हेतु सहयोग करने वाले सदस्यों के समर्थन व कार्यक्रम में उपस्थित जगदलपुर शहर के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी की एकजुटता और बेहतर सामंजस्य से एम्बुलेंस सेवा अहम पहल है। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र कोचर ने उपस्थित सभी सदस्यों से पूरी एकजुटता के साथ सहयोग देने की अपील की ताकि एम्बुलेंस सेवा संचालन को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम में जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बाफना, जितेंद्र श्रीश्रीमाल, सुरेंद्र दुग्गड़, शैलेंद्र बाफना, धीरज बाफना, मनोज दुग्गड़, संदीप पारख, राजेश दुग्गड़, जिनेंद्र टाटिया, विकास बरड़िया, अनिल मिन्नी, पवन सालेचा, सुनील श्रीश्रीमाल, विनोद बाफना, देवेंद्र टाटिया, गुंजन बोरुंदिया, दिनेश कगोत, मोहित लुनिया, अजय मिन्नी, महावीर लुंकड़ सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के सदस्य, जगदलपुर के गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह जानकारी जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य व आयोजन के मीडिया प्रभारी राजकुमार बोथरा, कमलेश गोलछा एवं मनीष पारख ने दी।

कोसारटेड़ा बांध से पानी छोड़ने की मांग, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

0
  •  चिंतित किसान पहुंचे पूर्व विधायक चंदन कश्यप और एसडीओ के पास 

जगदलपुर कोसारटेंडा बांध से सिंचाई पानी न मिलने के कारण 500 हेक्टेयर रकबे में लगी मक्के की फसल पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। चिंतित किसान आज नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप के निवास पर पहुंचे और बांध से पानी छोड़वाने की गुहार लगाई।

ग्राम मुंडागुड़ा, कुम्हली, फाफनी, मूरकुची, फ़रसागुडा, केशरपाल, सोरगांव, भानपुरी, नाहारनी, बालीगुड़ा आदि ग्रामों के किसानों की पीड़ा सुनकर विधायक चंदन कश्यप ने भानपुरी एसडीओ को फोन कर निवास कार्यालय बुलाया और किसानों से बातचीत कराकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान लक्ष्मण यादव ने बताया कि कोसारटेंडा जलाशय के अंतर्गत अंतर्गत आने वाली विभिन्न पंचायतों के किसानों ने लगभग 500 हेक्टेयर रकबे में इस साल रबी की फसल में मक्का की खेती की है। कोसारटेंडा जलाशय से अचानक पानी बंद कर देने के कारण फसल मरने की कगार पर है। किसान नीलधर कश्यप ने भी कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि हमारे क्षेत्रीय विधायक जल संसाधन विभाग के मंत्री होने के नाते भी कई बार उनके कार्यालय गए लेकिन न हम किसानों को आश्वासन मिला न ही समस्या का समाधान हुआ। इसीलिए सभी किसान पूर्व विधायक चंदन कश्यप के पास समस्या लेकर पहुंचे थे।चंदन कश्यप ने समस्या को सुना और तत्काल बस्तर कलेक्टर से फोन पर बातचीत कराकर आश्वासन देते हुए कहा कि मेरे से किसानों की समस्या को दूर करने में जो भी सहायता होगी उसे करूंगा। किसान पूरन यादव ने कहा कि अगर कोसारटेंडा जलाशय से पानी नहीं छोड़ा गया तो सभी किसान मिलकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे।

मुठभेड़ का ऐसा खौफ कि एकसाथ 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख के ईनामी हैं ये नक्सली

0
  • जवानों के हौसले के आगे पस्त पड़ गए माओवादी
  • बस्तर के बीजापुर में 50 नक्सलियों का समर्पण

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में जवानों के हाई जोश ने नक्सलियों के हौसले पस्त पड़ गए हैं। मुठभेड़ों में लगातार बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं। एक दिन पहले ही बस्तर के

सुकमा जिले में एनकाउंटर में 17 नक्सली हलाक कर दिए गए थे। इसके पहले बीजापुर जिले में भी दर्जन भर नक्सली मारे गए थे। संभाग में प्रायः हर दूसरे दिन एनकाउंटर में नक्सली मारे जा रहे हैं। आलम यह है कि दहशत फैलाने वाले नक्सली अब खुद दहशत के साये में जी रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज 30 मार्च को सुबह सुबह 50 नक्सली आत्मसमर्पण करने बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए।

इन नक्सलियों सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेंद्र कुमार यादव, कमांडेंट वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार राही, अमित कुमार, विक्रम सिंह, सरकार राजा रमन, कुमार मनीष, आनंद कुमार, चंदम बॉबी सिंह, अमित कुमार चौधरी, अमित कुमार, संतोष कुमार मल्ल, नरेश पवार, भूषण सिंह बिस्ट, अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैँडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, एसडीओपी तिलेश्वर यादव, डीएसपी डीआरजी श्विनीत साहू, सुदीप सरकार, और चंद्रहास के समक्ष आत्म समर्पण किया।

इन्होंने किया है सरेंडर

आत्मसमर्पित नक्सलियों में रवींद्र कारम पिता नरसिंग राव 19 वर्ष निवासी पोलमपल्ली थाना बासागुड़ा, ईनामी 8 लाख, रोनी परसिक पिता फागू 22 वर्ष निवासी कुरूष पटेलपारा थाना गंगालूर, ईनामी 8 लाख, राकेश कड़ती उर्फ राजू पिता रामा 30 वर्ष निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर, ईनामी 8 लाख, कोपे लेकाम पति राकेश कड़ती 24 वर्ष निवासी छोटे तुंगाली थाना जांगला ईनामी 8 लाख, शांति ताती उर्फ कल्पना पिता सोनू ताती 22 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर ईनामी 8 लाख, सोनू हेमला पिता बुधरू 20 वर्ष निवासी सावनार गुंडापारा थाना गंगालूर ईनामी 8 लाख, भीमा ओयाम उर्फ जीवन पिता मंगू 36 वर्ष निवासी चुटवाही मंजारपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर ईनामी 5 लाख, पायकी हपका उर्फ सुकाई पिता सोमलू हपका 30 वर्ष निवासी काकेकोरमा स्कूलपारा थाना बीजापुर ईनामी 5 लाख, सोनू ताती पिता चिन्ना 28 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर ईनामी 5 लाख, पोज्जा ताती उर्फ दिवाकर पिता सोमलू 32 वर्ष निवासी कोरसागुड़ा स्कूलपारा थाना बासागुड़ा ईनामी 1 लाख, नानी माड़वी पिता सुक्कू 35 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर ईनामी 1 लाख, बुधराम पदम उर्फ डोरा पिता सुक्कू 28 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर ईनामी 1 लाख, पायकी पोटाम पिता स्व. लक्खू 38 वर्ष निवासी कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, ईनामी 1 लाख, आयतू पोटाम पिता मंगडू पोटाम उर्फ कुहके 45 वर्ष निवासी कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर ईनामी 1 लाख, आयतू कुरसम उर्फ इस्ता पिता लक्खू कुरसम 45 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर, लच्छू कुरसम उर्फ टक्का पिता सुक्कू 30 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर,

लक्ष्मण पदम उर्फ गोपी पिता सुक्कू 19 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर, लच्छू हेमला उर्फ रवि पिता सोमा45 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा, लच्छू हेमला उर्फ बर्रे पिता आयतू हेमला 23 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा, सन्नू पुनेम पिता सोमलू 30 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा, सुदरू कुरसम पिता लक्खू 28 वर्ष सावनार पटेलपारा, सन्नू ताती उर्फ कोल्ला पिता सुक्कू 29 वर्ष कोरचोली नदीपारा गंगालूर, रैनू पोटाम उर्फ डुम्मा पिता लक्खू पोटाम 22 वर्ष कोरचोली नदीपारा, सुखराम पोटाम उर्फ बालैया पिता बुधरू पोटाम 32 वर्ष कोरचोली पटेलपारा, सन्नू पदम उर्फ श्याम सन्नू पिता पांडू 30 वर्ष कोरचोली गायतापारा, लक्ष्मण पुनेम उर्फ ओडेस पिता आयतू 30 वर्ष कोरचोली गायतापारा, आयतू पोटाम उर्फ कायदा पिता सुकलू पोटाम 25 वर्ष कोरचोली गायतापारा, लक्ष्मण पोटाम उर्फ मुरा पिता दुला पोटाम 44 वर्ष कोरचोली गायतापारा, पाकलू पोटाम उर्फ डोम्मी पिता पांडू 35 वर्ष कोरचोली नदीपारा, सन्नू कारम उर्फ डेंगा पिता बोज्जा कारम 35 वर्ष कोरचोली नदीपारा, सुखराम पोटाम उर्फ पितूर पिता पीडू 35 वर्ष कोरचोली गायतापारा, बदरू पुनेम उर्फ छोटू पिता लच्छू 22 वर्ष कोरचोली नदीपारा, मंगू पुनेम पिता सन्नू पुनेम 25 वर्ष कोरचोली नदीपारा, छोटी पोटाम पिता सोनू 21 वर्ष कोरचोली पटेलपारा, मंगी ताती पिता सुक्कू 27 वर्ष कोरचोली नदीपारा, सोमू पोटाम पिता बुधरू 30 वर्ष कोरचोली नदीपारा, लक्खी पोटाम पिता स्व. सुक्कू पोटाम 28 वर्ष कोरचोली पटेलपारा, सुक्की पोटाम पिता पांडू 30 वर्ष कोरचोली पटेलपारा, मंगू पोटाम पिता लक्खू पोटाम 42 वर्ष कोरचोली गायतापारा, लक्ष्मण ओयाम उर्फ मांझी पिता मंगलू ओयाम 40 वर्ष तोड़का मासापारा, नारायण गटपल्ली पिता वेंकट 32 गुंजेपर्ती स्कूल पारा, पंकज मड़कम पिता बुच्चा 29 वर्ष गुंजेपर्ती स्कूलपारा, हुंगा ताती पिता कामा 26 वर्ष गुंजेपर्ती रेंगापारा थाना उसूर, बुधरा मड़कम पिता आयतु 33 वर्ष गुंजेपर्ती रेंगापारा थाना उसूर, देवा माड़वी उर्फ अतुल पिता हुंगा 24 वर्ष गुंजेपर्ती रेंगापारा थाना उसूर लक्ष्मैया पोड़ियाम पिता बुच्चा 39 वर्ष गुंजेपर्ती स्कूलपारा उसूर, लक्ष्मण परसिक पिता बुधरू 24 वर्ष कुरूष, बुधू हेमला पिता स्व. मासा हेमला 53 वर्ष सावनार गुंडापारा, सुदरू पदम पिता लच्छू 26 वर्ष सावनार मुकापारा और बुधराम कड़िया पिता चिन्ना कड़िया 38 वर्ष सावनार मुकापारा शामिल हैं।

लौट आएं मुख्यधारा में: एसपी

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत हर नक्सली को 25 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

ग्रामीण बैंक ने शुरू की डिजिटल भुगतान सुविधा

0

जगदलपुर प्राइवेट बैंक की तरह छग ग्रामीण बैंक भी अपने ग्राहकों को नई सुविधा देने जा रहा है। इसी क्रम में बैंक ने अब ग्राहकों के लिए क्यू आर कोड की सुविधा शुरू की है। जिसका फायदा आने वाले दिनों में बैंक के करीब दो लाख से अधिक ग्राहकों को मिलेगा।

बैंक के अधिकारी राहुल राव ने बताया कि यह नई सेवा भीम एप, गूगल पे, फोन पे, पेटीएम सहित सभी प्रमुख यूपीआई एप्स के माध्यम से भुगतान की सुविधा देगी। अब ग्राहक नकद लेन-देन की परेशानी से बचते हुए तेज, सुरक्षित और केशलैस तरीके से भुगतान कर सकते हैं। यह पहल डिजीटल इंडिया को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र में केशलैस लेन-देन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। ग्राहक अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक भुगतानों को आसानी से बैंक शाखा पर उपलब्ध क्यू आर कोड के माध्यम से कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की यह पहल डिजिटल भुगतान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्राहकों को अधिक सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी। गौरतलब है कि कुछ सरकारी और प्राइवेट बैंक ही अपने कामर्शियल कस्टमर्स को यह सुविधा दे रहे थे। लेकिन अब ग्रामीण बैंक के द्वारा यह सुविधा शुरू होने से बस्तर संभाग के जिस भी जिले में इस बैंक के ग्राहक हैं वे बिना किसी परेशानी के अपने कारोबार में इस क्यू आर कोड का उपयोग कर फायादा ले सकेंगे। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ सालों से 99 फीसदी से ज्यादा कारोबारियों द्वारा इस क्यू आर कोड का उपयोग किया जा रहा है।

फिर भड़की नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण की चिंगारी, प्रदर्शन शुरू

0
  • जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ और अन्य संगठन उतर आए हैं सड़क पर 

जगदलपुर नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के कथित प्रयासों के विरोध में नगरनार इस्पात संयंत्र के सामने फिर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है।

ज्ञात हो कि नगरनार इस्पात संयंत्र के कथित निजीकरण को लेकर गाहे बगाहे मीडिया में खबरें आती रहती हैं। यह सिलसिला दो तीन साल से जारी है लेकिन आज तक न तो निजीकरण की पुष्टि हो सकी है और न ही इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से कोई जवाब आया है। पिछले दिन फिर एक अखबार में खबर छपी थी कि नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के प्रयास तेज हो गए हैं। इसके बाद फिर से आंदोलन का सिलसिला शुरू हो गया है।

नगरनार प्लांट से जुड़े कर्मचारी, व्यापारी संगठनों के साथ ही अन्य संगठन ने संयंत्र के निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ भी धरना प्रदर्शन में कूद गया है। स्टील प्लांट के सामने मैदान पर पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह बस्तर का इकलौता इस्पात संयंत्र है। इसकी स्थापना के लिए हमारे आदिवासी भाइयों ने अपनी कीमती उपजाऊ जमीन दी है। अभी तक कई भूमि प्रभावितों के परिवारों के सदस्यों को संयंत्र में नौकरी नहीं मिल पाई है। संघ के सभी सदस्य भी भूमि प्रभावित हैं। संयंत्र प्रबंधन द्वारा संघ को माल परिवहन का पर्याप्त काम नहीं दिया जा रहा है। संयंत्र के निजीकरण से स्थिति और बिगड़ सकती है।

नक्सली हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौट आएं, अन्यथा अंजाम भुगतने तैयार रहें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0
  •  सुकमा में मिली बड़ी सफलता पर शर्मा ने जवानों को दी बधाई 
  • गृहमंत्री शर्मा ने कहा- सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती 

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल उन्मूलन के अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरलापाल बेहना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 17 नक्सली मार गिराए हैं। सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें एसलआर, इंसास, एके-47 और कंट्रीमेड हथियार शामिल हैं।

इस कार्रवाई में दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें त्वरित उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस बड़ी कामयाबी पर मिशन में शामिल जवानों को बधाई दी है। इसके साथ ही श्री शर्मा ने नक्सलियों को सलाह दी है कि राज्य सरकार आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और बेहतर जीवन यापन के लिए समुचित प्रबंध कर रही है, योजनाएं भी शुरू की गई हैं। इसलिए नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज और विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएं। हालांकि उप मुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा है कि सरकार अपनी ओर से एक भी गोली नहीं चलाना चाहती। हमारी सरकार शांति के साथ विकास की अवधारणा पर काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि जवानों की भुजाओं की ताकत के परिणाम स्वरूप नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुकमा में बड़ी सफलता मिली है। श्री शर्मा ने इस सफलता पर जवानों को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2025 के मात्र 85 दिनों में अब तक 133 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह प्रतिदिन का संकल्प है। पिछले कुछ वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 2700 से अधिक नक्सली या तो मारे गए हैं, गिरफ्तार हुए हैं या उन्होंने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती और पुनर्वास नीति के तहत सभी नक्सलियों से अपील करती है कि वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आएं। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का पूरी तरह से समापन करने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की रणनीति के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल और संचार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आत्मसमर्पण कर रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से पूरी सहायता दी जा रही है। लेकिन जो हिंसा का मार्ग अपनाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का संकल्प स्पष्ट है शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना है और नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करना है। सरकार की इस स्पष्ट नीति के तहत नक्सली आत्मसमर्पण कर सुरक्षित जीवन अपना सकते हैं, लेकिन यदि वे हिंसा का मार्ग नहीं छोड़ते, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्लीराझरा के द्वारा नव निर्वाचित पार्षद लीला डडसेना का सम्मान किया गया

0

दल्लीराजहरा सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 19 के पार्षद  राजा एवं वार्ड नंबर 20 के पार्षद  रोशन पटेल, चिखलकसा पार्षद श्रीमति लीला डडसेना का भी समाज की ओर से सम्मान किया गया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि  तोरण लाल साहू जी नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा, अध्यक्षता  रमेश कुमार सिन्हा अध्यक्ष छत्तीस गढ़ डडसेना सिन्हा कलाश्रर समाज नगर इकाई दल्लीराहरा, विशेष अतिथि नईमुद्दीन खान पार्षद वार्ड 19 ये सर्व प्रथम स्थितियों द्वारा समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र का पूजा अर्चना कर प्रारंभकिया उसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी का सम्मान नगर इकाई दल्लीराझरा अध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया

राजा भैया का सम्मान कोषाध्यक्ष  विजय सिन्हा ने किया, श्रीमति लीला डडसेना जी का सम्मान श्रीमति चित्रलेखा सिन्हा श्रीमति किरण सिन्हा पूर्व पार्षद एवं पूर्व एल्डरमैन का स्वागत श्रीमति सुलोचना सिन्हा ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  रमेश कुमार सिन्हा,  विजय सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा  विजय डडसेना,  कालेन्द्र सिन्हा,  सुमेंद्र सिन्हा, तोमेश सिन्हा,  गिरधर सिन्हा, खिलावन सिन्हा,  कुंभकरण सिन्हा भुवन सिन्हा  नेतराम सिन्हा,  ऐनु राम सिन्हा,  ओमप्रकाश

सिन्हा, तुलसी सिन्हा, अनिरुद्ध सिन्हा,  उत्तम सिन्हा, श्रीमति चित्रलेखा सिन्हा, श्रीमति जागेश्वरी सिन्हा, श्रीमति गेमेश्वरी सिन्हा, श्रीमति संतोषी सिन्हा, श्रीमति सांवली सिन्हा, श्रीमति सरिता सिन्हा, श्रीमति मीना सिन्हा, चिखलाकसा ग्राम प्रमुख पवन डडसेना उपस्थित रहे कार्यक्रम के स्वागत भाषण में अध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा ने नव निर्माणाधीन सामाजिक भवन के देरी एवं गुणवत्ता के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया और समाज के लोगो संगठित होकर एक रहने संदेश दिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS