City Media - Page 356 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 356

शिक्षिका सुमन देवांगन ने अपने जन्मदिन और बाल दिवस पर बच्चों को कराया न्योता भोज

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर न्योता भोज का आयोजन शुरू किया गया है। इसके तहत बच्चों को विशेष लोगों के जन्मदिन, विवाह और अन्य खास मौकों पर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन मिलता है।

राज्य के स्कूली बच्चों को अब मिड डे मील में दाल चावल के साथ ही स्वादिष्ट भोजन देने की योजना से छात्रों को लाभान्वित करने के लिए डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में शिक्षिका सुमन देवांगन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन किया। न्योता भोज में विद्यार्थियो को खीर-पूरी मिक्स सब्जी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। साथ ही शिक्षिका दीपिका यादव द्वारा कक्षा चतुर्थ के छात्रों को वाटर बोतलें उपहार में दी गई। शिक्षिका सुमन देवांगन को प्राचार्य मनोज शंकर एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने जन्मदिन की बधाई दी। न्योता भोज में बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षिका पूर्वाशा खरे, सुमन देवांगन, वंदना बघेल, दीपिका यादव, सुषमा डे, शिक्षक राजेश यादव, देवसिंह नेताम ने भी भोजन ग्रहण किया। न्योता भोज ग्रहण कर बच्चे उत्साहित नजर आ रहे थे।

दूसरों की जान बचाते गंवा बैठे अपनी जान; ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

0
  • मरीज को ले जाते समय हुआ हादसा, 6 घायल 

अर्जुन झा

जगदलपुर दूसरे की जान बचाने के फेर में एक एंबुलेंस पायलट और ड्रेसर की जान चली गई। खड़े ट्रक से एंबुलेंस के टकरा जाने से इन दोनों की मौत हो गई तथा एंबुलेंस में सवार छह अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए हैं।

यह दुर्घटना आज तड़के करीब 4.30 बजे नेशनल हाईवे पर ग्राम पंचायत किलेपाल-3 के पास हुई। यहां पंचायत के सामने खड़े ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सामने बैठे स्वास्थ्य विभाग के ड्रेसर और एंबुलेंस पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार मरीज और उसके परिजनों समेत छह लोग घायल हो गए हैं। मृत ड्रेसर का नाम मनोज कुमार पांडे 35 वर्ष और एंबुलेंस पायलट का नाम राजकुमार पोयाम 32 वर्ष बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल के एनएमडीसी अस्पताल से एक मरीज को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। तड़के एंबुलेंस से मरीज व उसके परिजनों को लेकर ड्रेसर मनोज कुमार पांडे व पायलट राजकुमार पोयाम जगदलपुर आ रहे थे। सड़क खाली थी इसलिए एंबुलेंस की रफ्तार भी काफी तेज थी। खड़े ट्रक की बैक लाईट बंद रहने के कारण राजकुमार की नजर ट्रक पर नहीं पड़ पाई और एंबुलेंस सीधे ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के एंबुलेंस का सायरन लगातार तेज आवाज में बजता रहा। इससे किलेपाल के ग्रामीण दहशत में आ गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने ही कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारीक अपनी टीम साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायलों को 108 एंबुलेंस बुलाकर किलेपाल अस्पताल भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बस्तर ओलंपिक में फुटबॉलर की कोहनी की हड्डी खिसकी

0
  • सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने दिखाई ततपरता 

बकावंड बस्तर ओलंपिक के तहत बकावंड ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल मैच में खेल रहे बीस वर्षीय फुटबॉलर सोमनाथ पिता लखमू को खेलने के दौरान गंभीर चोट आई है। उसके बाएं हाथ की कोहनी की हड्डी खिसक गई है।

सोमनाथ को तुरंत बकावंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परंतु बकावंड अस्पताल में पर्याप्त सुविधा एवं इलाज न मिल पाने के कारण उसे ज़िला चिकित्सालय जगदलपुर रेफर किया गया। वहां आपातक़ालीन सेवा देने के लिए सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद जानकारी मिलने के बाद मरीज़ के आने से पहले ही मुस्तैद हो गए। मरीज़ के पहुंचते ही डॉ. संजय प्रसाद ने उसका उपचार शुरू कर दिया। उसी दौरान एक और 9 वर्षीय घायल बच्ची हेमलता को भी अस्पताल लाया गया। हेमलता की ऊंगली दरवाज़े में दब जाने के कारण ऊंगली की हड्डी फ्रेक्चर हो गई थी। डॉ. प्रसाद ने उसका भी उपचार तुरंत किया। अपने कर्तव्य के प्रति सजगता दिखाने और तुरंत इलाज मिलने पर मरीज़ के परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य कर्मियों से जबरिया कराया जा रहा है डाटा एंट्री का कार्य, कर्मचारियों में आक्रोश

0
  • बीएमओ के फरमान से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

बकावंड ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अपने साथ हो रहे अन्याय को रोकने की मांग की है।

बताया गया है कि खंड चिकित्सा अधिकारी दरभा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी बकावंड द्वारा कलेक्टर के मौखिक आदेश का हवाला देते एक आदेश निकाला है, जिसमें डेटा इंट्री का कार्य द्वितीय एएनएम एवं पीएडीए को कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों ने कहा है कि द्वितीय एएनएम एवं पीएडीए से मूल कार्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित क्लीनिकल व नर्सिंग कार्य के अतिरिक्त ऑनलाईन डाटा एंट्री का कार्य भी लिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे ऑनलाईन डाटा एंट्री हेतु प्रशिक्षित नहीं हैं। गैर क्लीनिकल, नर्सिंग कार्य करने में ही समर्थ हैं।

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संवर्ग के भर्ती नियम एवं नियुक्ति अनुसार ऑनलाईन डाटा एंट्री हेतु आवश्यक अर्हता एवं योग्यता तकनीकी कम्प्यूटर ज्ञान शामिल नहीं है। ऑनलाईन एंट्री विशेष प्रकार के ऐप एवं वेबसाईट पर करवाई जाती है। जिसके लिये तकनीकी कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवश्यक है। ये कर्मचारी इसके लिए प्रशिक्षित नहीं हैं। ऑनलाईन डाटा एंट्री कार्य करने से मूल कार्य टीकाकरण, प्रसव, स्वास्थ्य सेवाएं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धि प्रभावित हो रही है। ऑनलाईन डाटा एंट्री हेतु एनएचएम द्वारा पूर्व में पीएडीए, जेएसए, डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति सेक्टर स्तर पर की गई है एवं पूर्व में समस्त डाटा एंट्री इनके द्वारा की जाती थी। वर्तमान में वे सिर्फ प्राथमिक स्वास्थ्य की रिपोटिंग कार्य ही वे करते हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों ने कहा शासकीय कर्मचारियों की अपेक्षा संविदा कर्मचारियों का वेतन 4 गुना कम है फिर में हम लोगों से ये कार्य बराबर करा रहें है। कलेक्टर को ज्ञापन देने के दौरान सुनीता, ममता, सावित्री एवं अन्य द्वितीय एएनएम और पीएडीए उपस्थित रहे।

स्तर ओलंपिक में फुटबॉलर की कोहनी की हड्डी खिसकी

0
  • सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने दिखाई ततपरता

बकावंड बस्तर ओलंपिक के तहत बकावंड ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल मैच में खेल रहे बीस वर्षीय फुटबॉलर सोमनाथ पिता लखमू को खेलने के दौरान गंभीर चोट आई है। उसके बाएं हाथ की कोहनी की हड्डी खिसक गई है।

सोमनाथ को तुरंत बकावंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परंतु बकावंड अस्पताल में पर्याप्त सुविधा एवं इलाज न मिल पाने के कारण उसे ज़िला चिकित्सालय जगदलपुर रेफर किया गया। वहां आपातक़ालीन सेवा देने के लिए सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद जानकारी मिलने के बाद मरीज़ के आने से पहले ही मुस्तैद हो गए। मरीज़ के पहुंचते ही डॉ. संजय प्रसाद ने उसका उपचार शुरू कर दिया। उसी दौरान एक और 9 वर्षीय घायल बच्ची हेमलता को भी अस्पताल लाया गया। हेमलता की ऊंगली दरवाज़े में दब जाने के कारण ऊंगली की हड्डी फ्रेक्चर हो गई थी। डॉ. प्रसाद ने उसका भी उपचार तुरंत किया। अपने कर्तव्य के प्रति सजगता दिखाने और तुरंत इलाज मिलने पर मरीज़ के परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

कौन कर रहा है हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों की आस्था पर आघात?

0
  • प्राचीन शिवलिंग और बुद्ध प्रतिमा में की तोड़फोड़
  • पुरातत्व विभाग धरोहरों की सुरक्षा में नाकाम

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में हिंदू और बौद्ध धर्म की आस्था पर लगातार आघात पहुंचाया जा रहा है। इन धर्मों की आस्था के प्रतीक प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इन प्रतिमाओं और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण पर पुरातत्व विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। खुले में पड़ी प्राचीन प्रतिमाएं मौसम की मार से भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक के बड़ेडोंगर से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित भोंगापाल गांव के जंगलों के बीच स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की अति प्राचीन प्रतिमा और शिवलिंग को रविवार की रात अज्ञात शररती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इन तत्वों ने प्रतिमा और शिवलिंग को खुरच डाला है।भोंगापाल व आसपास के गांवों के ग्रामीणों की इस प्रतिमा और शिवलिंग के प्रति अपार आस्था है। लोग वहां नियमित पूजा अर्चना करते हैं। प्रतिमा और शिवलिंग की देखरेख के लिए भोंगापाल के ग्रामीणों ने बुद्धदेव संरक्षण समिति का भी गठन किया है। इस समिति से जुड़े फूलसिंह कोर्राम, रामसाय नाग, भानुराम नाग, दिनेश शोरी, मानसिंह, फूलसिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह देव स्थल जंगल में स्थित है और दिनभर वहां लोग मौजूद रहते हैं, मगर बीहड़ जंगल होने के कारण रात में वहां रुकना संभव नहीं होता। इसी का फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों ने प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर इस देव स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। बस्तर संभाग के स्वर्णिम युग के अतिप्राचीन स्थल माना जाता है भोंगापाल का यह देव स्थल। बताते हैं कि बुद्ध प्रतिमा और शिवलिंग

5वीं व 6वी शताब्दी के हैं। यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित है। बुद्ध प्रतिमा और शिवलिंग को तोड़ने तथा उनकी तस्करी करने की कोशिश पहले भी कई बार की जा चुकी है। इन अति प्राचीन धरोहरों को पुरातत्व विभाग अपने कब्जे में लेकर इसका संरक्षण क्यों नहीं कर रहा है, यह समझ से परे है। कुछ दिनों पहले ही बीजापुर जिले के एक जंगल में भी देव प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। इसमें एक धर्म विशेष को मानने वालों का हाथ होने का अंदेशा ग्रामीणों ने जताया था। इसके अलावा कुछ साल पहले पहाड़ की चोटी पर स्थापित विश्व की सबसे ऊंची और विशालकाय गणेश जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया गया था। इस कृत्य में नक्सलियों का हाथ होने की बात सामने आई थी। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में पुरातात्विक महत्व की असंख्य अति प्राचीन प्रतिमाएं जहां तहां बिखरी पड़ी हैं। वनवास काल में प्रभु श्रीरामचंद्र, माता सीता और लक्ष्मण जी बस्तर संभाग में लंबा समय व्यतीत किया था। उनकी स्मृतियों से जुड़े अनेक पुरा अवशेष भी यहां हैं। संभाग के सुकमा जिले के रामाराम गांव और शबरी नदी के तटों से भगवान राम की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। रामाराम में तो भगवान रामजी का अति प्राचीन मंदिर भी है, जहां अन्य देवी देवताओं की भी प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस मंदिर में लगभग 40 साल पहलेनक्सलियों ने पूजा अर्चना बंद करवा दी थी और फरमान जारी कर दिया था कि इस मंदिर में कोई भी ग्रामीण नहीं जाएगा। तबसे यह मंदिर बंद पड़ा था और जीर्ण शीर्ण होता चला जा रहा था। बीहड़ों में पुलिस और सुरक्षा बलों की पैठ बढ़ने तथा सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित होने के बाद मंदिर की सुध ली गई। कुछ माह पहले ही सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने मंदिर का दरवाजा खोला, वहां साफ सफाई और मरम्मत का काम किया। उसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से त्यौहार मनाकर मंदिर में पूजा अर्चना की। अब इस मंदिर में पूजा करने ग्रामीण रोज पहुंच रहे हैं।

रेलिंग से टकराकर एक युवक की मौत

0

बिगब्रेकिंग युवक की रेलिंग से टकराकर एक युवक की मौके पर मौत हो गई वही एक युवक की गंभीर चोट आई जिससे उसे हायर सेंटर रिफर किया गया गए सूत्रों से जानकारी अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 04 डीके 4207 में बिटाल से हिटकसा जा रहे थे । हिटकसा सड़क पर लगे  रेलिंग से टकराने से युवक की मौक  पर मृत्यु हो गई । मृतक का नाम मदन कौशिक उम्र 33 वर्ष बिटाल का रहने वाला बताया जा रहा वही एक को गंभीर चोट आई है जिसको हायर सेंटर रिफर किया गया जिसका नाम दिरबल कौशिक बिटाल का रहने वाला है दोनों सगे भाई है। मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

भाजपा संगठन चुनाव, कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  •  हर बूथ में बनेगी समिति, जगदलपुर के 98 बूथों के चुनाव प्रभारी, और सह प्रभारी नियुक्त
  • संगठन चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण, गंभीरता से हो सभी कार्य: किरण देव 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव के लिए प्रथम चरण में प्रत्येक बूथ में बूथ समिति के चुनाव होंगे। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में नगर मंडल जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले 98 बूथों में होने वाले बूथ समितियों के निर्वाचन के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने संगठन चुनाव को सर्वोपरि बताते हुए बूथ समिति निर्वाचन कार्य को निर्धारित समय में तय मापदंडों के साथ पूर्ण करने कहा। किरण देव ने कार्यशाला में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सफलता पूर्वक संपन्न हो रहा है। प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता का काम पूर्णता की ओर है। संगठन चुनाव की समस्त प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, जिसमें सबसे पहले बूथ समिति निर्वाचन होने हैं। इसे गंभीरता से समय पर संपन्न करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगर मंडल के 15 शक्ति केंद्रों में बनाए गए चुनाव प्रभारियों व सहप्रभारियों की जानकारी ली और सभी को बूथ समिति निर्वाचन कार्य बिंदु बाबत अवगत कराया।

कार्यशाला को सांसद महेश कश्यप, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने व आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, नरसिंह राव, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, दीप्ति पाण्डेय, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, मोतीलाल बघेल, यशवर्धन राव, धनसिंह नायक, रीना घोष, ममता पोटाई, प्रमिला कपूर, बसंती नायक, महेंद्र पटेल, शंभू नाग, नरेंद्र पाणिग्रही, रंजीत पाण्डेय, योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित, प्रकाश झा, संतोष बाजपेयी, श्रीपाल जैन, लाला महावर, रितेश सोनी, योगेश शुक्ल, खेमसिंह देवांगन, राजा यादव, अशोक नेताम, गोविंद ईनाणी,आशुतोष पाल, सूर्य भूषण सिंह, रौशन झा,अमर झा, दिलीप झा, कौशिक शुक्ल, रामकुमार मंडावी, वीरू शर्मा, मनोज ठाकुर, शैलेष श्रीवास्तव, कमल पटवा, शिरीष मिश्रा, हरीश पारेख, कृष्णा ठाकुर, विनोद पाण्डेय, सुरेश मिश्रा, दशरथ गुप्ता, भुवनेश्वर ध्रुव, गणेश काले आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा सरकार किसानों के आंगन में आज से करेगी खुशियों की बारिश: स्वाधीन जैन

0
  • धान खरीदी से किसान परिवार होंगे खुशहाल

डौंडी भाजपा नेता एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन ने कहा है कि बालोद जिला सहित छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान का विपुल उत्पादन देखा जा रहा है। इससे किसानों में प्रसन्नता व्याप्त है। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा एक मुस्त 3100 रुपए भुगतान किए जाने की घोषणा से भी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा हैं।

भाजपा नेता स्वाधीन जैन ने कहा है कि इतना ही नहीं ऐन धान खरीदी सीजन में समिति कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से भी खुशी की लहर है। भाजपा नेता स्वाधीन जैन ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों की सदैव हितैषी रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में दो दो हजार रुपए करके सालाना 6000 रुपये प्रदान करने से किसान पहले ही खुश है और यह राशि उनकी खेती की दशा सुधारने के लिए सहायक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नीत भाजपा सरकार आगामी 14 नवंबर से सेवा सहकारी समितियां उनके उपार्जन केंद्रों में 3100 रुपये क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी करने जा रही हैं। यह राशि भी बहुत जल्द मिलेगी और किसान पुराना कर्ज छूट सकेंगे कर्ज नहीं है तो कोई बड़ा कृषि यंत्र ट्रैक्टर ट्राली रिपर हार्वेस्टर आदि खरीद सकेंगे। स्वाधीन जैन ने कहा कि किसान भाई बहन इन दिनों हरुना और माई धान की फसल काट मिज कर घरों में सहेजकर रख रहे हैं। ताकि 14 नवंबर से सेवा सहकारी समिति कार्यालय एवं उनके धान उपार्जन केंद्र खुलने के साथ टोकन लेकर बेचा जा सके फिलहाल जिन किसानों को तुरंत नगद राशि चाहिए वह मंडी में अच्छे कीमत पर बेच पा रहे हैं। इसलिए किसानों में रेट को लेकर प्रसन्नता व्याप्त है।

बस्तरिहा मातृशक्ति को आगे बढ़ाने मुख्यमंत्री की पहल हो रही है सार्थक

0
  • बस्तर ओलंपिक में महिलाएं और युवतियां दिखा रही हैं प्रतिभा
  • अंदरूनी ईलाके की नारी शक्ति को मिला प्रतिभा दिखाने का सुअवसर 

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की मातृशक्ति की प्रतिभा को देश दुनिया के सामने लाने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन कर शानदार पहल की है। इस पहल के सुफल भी सामने आने लगे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा यहां की युवतियों और महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना, खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। गांव-गांव से सीधे विकाखंड स्तर पर खेलने आए लोगों में उल्लास और जोश देखते ही बन रहा है। बच्चे, बड़े, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। बस्तर ओलंपिक में कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकशी, खो-खो, फुटबाल, व्हालीबाॅल और तीरंदाजी जैसे खेल विधाएं शामिल किए गए हैं। इन खेलों का आयोजन न केवल बच्चों और युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में बस्तर ओलम्पिक 2024 के आयोजन से बड़ी संख्या में युवाओं के साथ ही आम नागरिक उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न खेलों के लिए एक लाख 70 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है।

कमली ने किया कमाल

बस्तर ओलंपिक में स्थानीय खेलों को विशेष महत्व दिया गया है। इनमें कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, और विभिन्न ग्रामीण खेल शामिल हैं। ये खेल स्थानीय लोगों की संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। इन खेलों में भाग लेकर युवा अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं और अपनी जड़ों से जुड़ रह रहे हैं। बस्तर जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत चिंगपाल में आयोजित खंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक स्पर्धा में अंदरूनी दूरस्थ क्षेत्र मुंडागढ़ निवासी युवक शोभाराम नाग ने सीनियर वर्ग तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया और अब जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने संकल्प व्यक्त करते बताया कि खेती-किसानी से जुड़े परिवार का होने के कारण स्वयं गांव में ही अभ्यास जारी रखा है। पहली बार पुरस्कार मिलने से वह उत्साहित है और निरंतर अभ्यास कर वह अपनी क्षमता में सुधार करने के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करेगा। इसी तरह सुदूर ईलाके पखनार की ग्रामीण महिला कमली ने सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान अर्जित करने पर कहा कि अब अभ्यास के लिए वह और ज्यादा ध्यान देगी। वहीं पखनार के ही मनीराम ने सीनियर वर्ग लम्बी कूद में प्रथम स्थान हासिल करने पर खुशी जताते कहा कि अब जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। इन खिलाड़ियों के साथ ही उक्त क्षेत्र के अन्य युवाओं ने भी विभिन्न खेल विधा में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। ज्ञात हो कि बस्तर जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत उक्त दूरस्थ ईलाके पहले धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र थे लेकिन अब सुरक्षा बलों के कैंप खुलने से सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास से इन क्षेत्रों में बदलाव की बयार बह रही है और लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़कर प्रदेश की विकास में सहभागिता निभा रहे हैं।

खुले संभावनाओं के नए द्वार

बस्तर ओलंपिक के आयोजन से न केवल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है, बल्कि उन्हें करियर के नए अवसर के लिए प्रोत्साहन भी मिला है। खेलों के इस आयोजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरों पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे। बस्तर ओलंपिक एक नई सुबह की तरह है, जो बस्तर के युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर रहा है। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि खेल न केवल शारीरिक या मानसिक लाभ देता है, बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए भी सार्थक पहल साबित हो रहा हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS