City Media - Page 357 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 357

ब्लॉक स्तरीय खेल स्पर्धा ही है राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाली पहली सीढ़ी: महेश कश्यप

0
  •  विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया बस्तर सांसद ने 

तोकापाल यहां आयोजित दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, दंतेश्वरी माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बस्तर सांसद के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित की जा रही बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता से बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सामने लाने का कार्य करने वाली साबित होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बीहड़, अंदरूनी क्षेत्रों के बालक, बालिकाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे ऐसी मेरी मंगलकामना है। श्री कश्यप ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजन ही राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाली पहली सीढ़ी है। कोशिश करें इस सीढ़ी पर चढ़कर ऊपर तक पहुंचने की।

आप जरूर कामयाब होंगे। सांसद कश्यप ने मैदान पर जाकर ओलंपिक प्रतियोगिता के कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सांसद महेश कश्यप ने टॉस कराकर प्रतियोगिता को प्रारंभ कराया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री बाबुल नाग, लच्छिन यादव, कामदेव बघेल, मेघराज, सोनधर कश्यप, बुधराम कश्यप सहित अधिकारी कर्मचारी, ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

आनंद झा सांसद महेश कश्यप के मीडिया प्रभारी नियुक्त

0

जगदलपुर नगर के होनहार एवं जागरूक युवा आनंद झा को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपना पीआरओ, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। आनंद झा इंदिरा वार्ड -16 इतवारी बाजार क्षेत्र के निवासी हैं। सुशिक्षित झा हिंदी, अंग्रेजी और सोशल मीडिया के अच्छे ज्ञाता हैं। वे अपने अनुभवों के आधार पर सांसद महेश कश्यप की बातों, बयानों और विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता की खबरों को जन मानस तक बेहतर ढंग से पहुंचाएंगे। आनंद झा के सांसद प्रवक्ता बनने पर अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है तथा उनकी नियुक्ति के लिए सांसद महेश कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नए नगर निगम आयुक्त साहू ने सम्हाला कार्यभार

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के नवपदस्थ आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने बुधवार को निगम कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। निगम के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

0
  • दल्ली राजहरा जायसवाल समाज ने मनाई जयंती

दल्लीराजहरा जायसवाल समाज द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 19 सुभाष चौक स्थित जायसवाल भवन में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना व आरती विधिवत तरीके से सनद पाठक महराज द्वारा कराई गई।जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष बेनी माधव जायसवाल, महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुनील जायसवाल सहित समाज के सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों की सहमति से समाज के युवा प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महिला प्रकोष्ठ संरक्षक के रूप में सुशीला जायसवाल व युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक के रूप में सुनील जायसवाल को नियुक्त किया गया।

साथ ही युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में अमर जायसवाल व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में सीमा जायसवाल को नियुक्त किया गया। जायसवाल रत्न सम्मान से समाज के मेधावी बच्चों व युवाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित किए गए लोगो में स्वास्थ्य के क्षेत्र से डॉ. सुरेन्द्र जायसवाल डॉ. भारती जायसवाल, देश की सुरक्षा में योगदान के लिए मोहन जायसवाल (आर्मी) , प्रदीप जायसवाल (सीआईएसएफ) मेधावी छात्रा निशा जायसवाल, निकिता जायसवाल, खेल के क्षेत्र में जिया जायसवाल को सम्मानित किया गया है। युवा प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सोहन जायसवाल, मनोज जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, महामंत्री अंकित जायसवाल, नीलेश जायसवाल, सचिव प्रकाश जायसवाल, अनिल जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, संगठन मंत्री महेश जायसवाल, निखिल जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश जायसवाल, अमन जायसवाल, दीपक जायसवाल, राजा जायसवाल, रितिक जायसवाल संस्कृतिक प्रभारी जितेंद्र जायसवाल, सोहन जायसवाल, नितेश जायसवाल, अंकित जायसवाल, सचिन जायसवाल, कृष्णा जायसवाल को नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष मीरा जायसवाल, ममता जायसवाल, महामंत्री इंदू जायसवाल, सोनम जायसवाल, सचिव गीता जायसवाल, कुमकुम जायसवाल, खुशबू जायसवाल, राखी जायसवाल, संगठन मंत्री सुधा जायसवाल, प्रीति जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमृता जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रीना साधो जायसवाल, रीना गोपी जायसवाल, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रभारी कविता जायसवाल, पूनम जायसवाल, प्रतिमा जायसवाल, दीक्षा जायसवाल, उर्मिला जायसवाल कार्यकारणी सदस्य संजू जायसवाल, प्रमिला जायसवाल, स्वाति जायसवाल, सोनाली जायसवाल, मीना जायसवाल को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हौसला प्रसाद जायसवाल, अश्वनी जायसवाल, किशोर जायसवाल, धीरज जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, नंदकिशोर जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, ललन जायसवाल, अनिल जायसवाल, विनोद महाजन जायसवाल, विनोद जगदीश जायसवाल, रमेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल, अशोक जायसवाल उपस्थित थे।

सोने चांदी के जेवरात मुल्य 6,23,600 रूपये की चोरी को पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाया

0
  •  घटना में शामिल 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
  • चोरी गये मशरूका की शत प्रतिशत वाजाप्ता किया गया
  • जेल रिहा होने के बाद फिर से चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया

दल्लीराजहरा महेन्द्र प्रताप मौर्य निवासी दल्लीराजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके लडका रविन्द्र का नवरात्रि के समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा है जिसका डॉक्टर से ईलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं होने पर दिनांक 08.11.2024 को शाम करीबन 07.30 बजे लडका रविन्द्र मौर्य का ईलाज कराने परिवार सहित जुंगेंरा के मीरा दतार मजार लेकर गया था । रात्री में घर का लाईट जलाने के लिए मेरे पडोस में रहने वाली सावित्री यादव को बाहर का चाबी देकर गया था । दिनांक 09.11.2024 व 10.11.2024 को दिन में मै अपना घर देखने आया था, मेरा घर सुरक्षित था । दिनांक 12.11.2024 को प्रात करीबन 08.00 बजे प्रार्थी मीरा दतार मजार जुंगेरा मे था उसी समय पडोसी सावित्री यादव ने फोन कर बताया घर के सामने का ताला को तोड़ने का प्रयास किया है, दरवाजा खुला नही है बताने पर प्रार्थी जुंगेरा से राजहरा करीबन 11.00 बजे पहुंच कर देखा तो मेरे घर के सामने का दरवाजा का लॉकर को छेड़छाड किये थे जो खुला नही था, तब प्रार्थी अपने पास में रखे चाबी से दरवाजा को खोलकर अंदर जाकर देखा तो घर के कमरा के उपर के ऐसबेष्टस सीट को किसी अज्ञात व्यक्ती द्वारा तोड़ दिया था, तो कमरा में पेटी के अंदर पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी के जेवरात को रखने का डिब्बा, पर्स मे रखे थे, पेटी का सामान बिखरा हुआ था, सोना चांदी का रखने का डिब्बा एवं पर्स वही पर खाली पडा था , पेटी में रखे सोने का हार करीबन 19 ग्राम कीमती 1,10,000 रूपये, मंगलसुत्र करीबन 12 ग्राम 52000 रूपये, सोने के चैन करीबन 11 ग्राम कीमती 40000 रूपये, बिंदीया करीबन 3 ग्राम कीमती 15000 रूपये, सोना का जेन्टस अंगूठी करीबन 8 ग्राम कीमती 40000 रूपये, मंगलसूत्र लाकेट करीबन 4 ग्राम कीमती 15000 रूपये, सोने का नथ करीबन 2 ग्राम कीमती 13000 रूपये, सोने का लटकन एक जोडी करीबन 6 ग्राम 30000 रूपये, सोने का झुमका एक जोडी करीबन 9 ग्राम कीमती 40000 रूपये, एक झुमका करीबन 5 ग्राम कीमती 20000 रूपये, सोने का डोरला करीबन 1 ग्राम कीमती 7000 रूपये, मंगलसुत्र 1 नग करीबन 10 ग्राम कीमती 50000 रूपये, मंगलसुत्र एक नग करीबन 8 ग्राम कीमती 40000 रूपये , एक सोने का कंगन जोडी करीबन 20 ग्राम 1,20,000 रूपये, चांदी का पायल एक जोडी करीबन 267 ग्राम कीमती 16000 रूपये, एक जोडी चांदी का पायल करीबन 19 ग्राम 7000 रूपये, पायल एक जोडी करीबन 31 ग्राम 1500 रूपये, चांदी का ब्रेसलेट 1 नग करीबन 51 ग्राम 3000 रूपये , बिछिया एक जोडी करीबन 10 ग्राम कीमती 700 रूपये, अंगूठी 1 नग करीबन 7 ग्राम 400 रूपये तथा नगदी रकम 3000 रूपये जुमला 6,23,600 रूपये का सामान नही था कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्री में मेरे घर के कमरा के शीट को तोडकर अंदर प्रवेश कर मेरे घर में रखे सामान को चोरी कर ले गया है प्रार्थी महेन्द्र प्रताप मौर्य की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई मामले की गंभीरता को देखते हुए  एस0आर0 भगत पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में  अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर आरोपी का तत्काल पता तलाश किया गया ।  नगर पुलिस अधीक्षक डा0 चित्रा वर्मा की सतत ‍निगरानी में मामले के आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी, संदेही उत्तम देशमुख उर्फ पदरू जो दो माह पूर्व भी जेल से रिहा होकर आया है एवं दिनांक 11.11.2024 को प्रार्थी से ग्राम जुंगेरा मीरा दतार बाबा मजार मिला था जो बातो बातों मे ही प्रार्थी से पुछ लिया कि इलाज के लिये कब तक रूकोगे प्रार्थी ने कहा कि लगभग एक सप्ताह रूकूंगा घटना क्रम को जोडते हुए संदेही उत्तम देशमुख उर्फ पदरू को पुछताछ के लिये थाना लाया गया, जो घटना को अपने साथी देशमुख यादव के साथ दिनांक 11-12.11.2024 के दरम्यानी रात्रि प्रार्थी के घर के मुख्य दरवाजा को तोडने का प्रयास किये नहीं टूटने पर एसबेस्टस सीट को तोडकर घुसकर सोने चांदी का जेवरात व नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किये । आरोपी उत्तम देशमुख चोरी के सोने चांदी के जेवरात को अपने घर के आलमारी में रखा था व नगदी रकम 1500 रूपये खर्च करना बताया व 1500 रूपये साथी आरोपी देशमुख यादव को देना बताया । आरोपी उत्तम देशमुख से उपरोक्त संपूर्ण सोने चांदी के ज्वेलरी सामान को उसके घर के आलमारी से बरामद किया गया एवं आरोपी देशमुख यादव से चोरी के बटवारे के 1500 रूपये को बरामद किया गया ।

प्रकरण में आरोपियों की गिफ्तारी एवं सोने चांदी के जेवरात की बरामदगी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि सूरज साहू, कांताराम घिलेन्द्र, आरक्षक मनोज साहू, छन्नू बंजारे, शेरअली, योगेश सिन्हा, प्रवीण राजपूत, सुरेन्द्र देशमुख, गिरधर साहू की सराहनीय भुमिका रही है ।

आयुष्मान भारत योजना से संबंधित विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित कर व्हाट्सएप एवं पोर्टल में चलाया गया था.

0

सिटी मीडिया संपादक के द्वारा दिनांक 22/06/2024 को एक समाचार आयुष्मान भारत योजना से संबंधित विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित कर व्हाट्सएप एवं पोर्टल में चलाया गया था.

उक्त न्यूज आर्टिकल में दी गई विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. भंवर शर्मा पदस्थापना महारानी अस्पताल के विषय में विज्ञप्ति में लगाए आरोप के अनुसार एवं ख़बर के सूचक के द्वारा दिए गए आयुक्त बस्तर संभाग को एक शिकायत पत्र के आधार पर खबर प्रकाशित की गई थी.

इसके उपरांत जब उक्त शिकायत की जांच हुई और विभिन्न सूत्रों से हमे यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त शिकायत निराधार है एवं हमारे द्वारा भी शिक्ष्मता से पड़ताल की गई तब हमे यह ज्ञात हुआ कि उक्त शिकायत पूर्णतः निराधार है.

 

उक्त आधार पर हम उक्त 22/06/2024 को डॉ. भंवर शर्मा के विरुद्ध प्रकाशित खबर पर हम खेद व्यक्त करते हैं एवं भविष्य में यदि किसी भी विषय में कोई विज्ञप्ति प्राप्त होती है तो बगैर जांच के उसका प्रकाशन नहीं किया जाएगा.

संपादक – अर्जुन झा

रेखापल्ली मुठभेड़ में दो ग्रामीणों की हत्या का आरोप

0
  •  नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीज़न कमेटी ने लगाया आरोप

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के रेखापल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ को लेकर नक्सली संगठन ने पुलिस और फोर्स पर गंभीर आरोप लगाए है। नक्सली संगठन का आरोप है कि पुलिस ने दो निरीह ग्रामीणों की हत्या की है, वहीं एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की गई है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी प्रवक्ता गंगा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है है कि रेखापल्ली में

एक पीएलजीए सदस्य समेत दो ग्रामीणों की हत्या की गई है। गंगा ने इसकी निंदा भी की है।

डेढ़ सौ रुपए रोजी देकर ओड़िशा के मजदूरों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं फार्म हाउस मालिक

0
  • छोटे से पिकअप वाहन में भरकर लाया और ले जाया जाता है मजदूरों को

अर्जुन झा-

बकावंड गरीब ग्रामीण मजदूरों का किस कदर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता है, इसका बड़ा उदाहरण अंचल में संचालित एक फार्म हाउस में देखने को मिल रहा है। महज डेढ़ सौ रुपए की मजदूरी देकर उनसे 12 घंटे हाड़तोड़ काम कराया जाता है और ओड़िशा से लाने ले जाने के दौरान उनकी जान से खिलवाड़ भी किया जाता है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो जाने के बाद भी फार्म हाउस मालिक बाज नहीं आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले एक पिकअप वाहन में भरकर ओड़िशा के मजदूरों को उनके गांव पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई थी और तेरह मजदूर घायल हो गए थे। बकावंड अंचल के कृषि फार्म हाउसों में सीमावर्ती प्रांत ओड़िशा से मजदूरों को लाकर उनसे काम कराया जाता है। बस्तर जिले का बकावंड ब्लॉक कृषि फार्म हाउसों का हब बन चुका है। यहां लोकल समेत अंतर राष्ट्रीय स्तर की बीज निर्माण कंपनियां फार्म हाउस संचालित कर रही हैं। इसका कारण यह है कि यहां की जमीन बेहद उपजाऊ है, यहां प्राकृतिक गोबर खाद की प्रचुरता है और ओड़िशा की सीमा से लगे होने के कारण बहुत ही कम मेहनताना पर ओड़िशा से पर्याप्त मजदूर मिल जाते हैं। ओड़िशा के सीमावर्ती गांवों से महिला कृषि मजदूरों को महज 150 रुपए रोजी पर लाकर फार्म हाउसों में काम कराया जाता है। ये महिला मजदूर रोजाना सुबह 4.30 बजे उठकर कर अपने और अपने परिवार के लिए भोजन बनाकर और अपने लिए टिफिन लेकर सुबह 7 बजे घर से निकल पड़ती हैं। दर्जनों मजदूरों को छोटे से पिकअप वाहन में ठूंस ठूंसकर भरा जाता है और स्थानीय कृषि फार्म में सुबह 8 बजे लाया जाता है। कृषि फार्म पर उनकी उपस्थिति सुबह 8 बजे अनिवार्य होती है। दोपहर 1 बजे 1 घंटे के लिए भोजन अवकाश दिया जाता है और शाम 5 बजे छुट्टी दी जाती है। यदि मजदूर आधा घंटे देरी से पहुंचते हैं तो उनकी छुट्टी भी आधा घंटा विलंब से होती है। छोटे छोटे बच्चों से भी यहां काम कराया जाता है। यहां कृषि भूमि महज 15 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक की वार्षिक लीज पर मिल जाती है बीज उत्पादन कंपनियों ने भारी मुनाफा होने सपना दिखाकर यहां के आदिवासियों कृषि भूमि पर टमाटर, हरी मिर्च सहित उद्याानिकी फसलों के बीज का उत्पादन करना प्रारंभ कर दिया है। हालांकि बीज निर्माण की ग्रेडिंग प्रकिया व क्रांफ्टेड बैगन, टमाटर, शिमला मिर्च की फसल में किसान ऐसे उलझ गए हैं कि उससे उबर नहीं पा रहे हैं। अब यह कंपनियां अपने उत्पादन के लिए रासायनिक खादों और कीटनाशकों का बेतहाशा इस्तेमाल कर रही हैं। इसकी वजह से लीज पर ली गई आदिवासी किसानों की जमीन तेजी से बंजर होती जा रही है। उस जमीन की उर्वरता वापस लाने का एकमात्र उपाय है कि उस जमीन को डेढ़ फीट तक खोदना पड़ता है दूसरे खेत की मिट्टी ले जाकर पाटना पड़ता है। कृषि मजदूरों को लाने ले जाने वाले वाहन चालक को कृषि कृषि फार्म हाउस द्वारा महज 30 रुपए प्रति मजदूर की दर से भुगतान किया जाता है और वाहन में 800 रुपए का डीजल डलवाया जाता है। एक्सीडेंट के बाद ओड़िशा के पिकअप चालक शत्रुघन ने यह जानकारी दी। शनिवार को हुई दुर्घटना के बाद रविवार को मालवाहक वाहनों से कृषि मजदूरों ढोना लगभग बंद रहा, पर सोमवार से मजदूरों को वैसे ही पिकअप वाहन से लाना ले जाना शुरु हो गया है। सोमावर शाम को बकावंड के थानेदर छत्रपाल सिंह कंवर ने मजदूर से भरे एक पिकअप को पकड़ा और देर शाम महिला मजदूरों घर सुरक्षित पहुंचाने दिया।साथ ही वाहन चालक को कड़ी हिदायत दी कि मंगलवार सुबह वाहन के कागजात समेत थाने में उपस्थित हो जाना।

बीजापुर के जांगला थाना क्षेत्र में मुखबिरी का आरोप लगाकर युवक को मार डाला नक्सलियों ने

0
  •  माटवाडा़ व जांगला के जंगल में नक्सलियों ने लगाई थी जन अदालत 
  • फोर्स से मात खाते आ रहे नक्सलियों की करतूत 

अर्जुन झा-

जगदलपुर सुरक्षा बलों के हाथों लगातार शिकस्त खाते आ रहे नक्सली अब स्थानीय ग्रामीणों पर अपनी खीझ उतारने लगे हैं। चार दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी निर्मम हत्या कर दी। नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर युवक को सरेआम मौत के घाट उतार दिया।

मामला बस्तर संभाग के बीजापुर जिले का है। जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र अंतर्गत जांगला व माटवाडा़ के अंदरूनी जंगलों में नक्सलियों ने सोमवार को ग्राम पोटेनार में जन अदालत लगाई थी। इस जन अदालत में आदिवासी युवक माड़वी दुलारु की मुखबिरी के आरोप में हत्या की गई है। इस मामले की जांगला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। जांगला थाना के टीआई का कहना है कि ऎसी खबर मिली है।स्थान का पता लगाया जा रहा है। नक्सलियों की जन अदालत कहां लगाई थी इसका खुलासा नहीं हुआ है और युवक की हत्या किस जगह की गई इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इस मामले में बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि माटवाड़ा निवासी माड़वी दुलारु की हत्या की जानकारी मिली है। इसकी तस्दीक के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के रेखापल्ली में मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया था। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे। मुठभेड़ स्थल पर जगह जगह खून के धब्बे पाए गए थे, जिसके आधार पर संभावना जताई गई है कि और भी कई नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ के बाद बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने आशंका जताई थी कि नक्सली अब ग्रामीणों और अपने निचले कैडर पर दोषारोपण करते हुए वारदात कर सकते हैं। एसपी की यह आशंका सच निकली।

काम कराए बिना सरकारी रकम हड़पने का खेल

0
  • कोसमी भेजरीपदर के सचिव खगेश्वर कश्यप पर जनपद सीईओ मेहरबान

अर्जुन झा-

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायतों में सरकारी धन हड़पने के लिए तरह तरह के रास्ते निकाल लिए गए हैं। किसी और पंचायत के बिल दूसरी पंचायत में लगाकर राशि निकाल ली जा रही है। नीति आयोग और मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना की राशि की जमकर हेराफेरी चल रही है। ऐसा ही एक बड़ा मामला ग्राम पंचायत लावगांव में सामने आया है। इस पंचायत में कार्य हुआ नहीं है और दूसरी पंचायत में कराए गए काम का भुगतान इस पंचायत से हुआ है।

लावगांव ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र का रंग रोगन नहीं कराया गया है, मगर रंग रोगन में प्रयुक्त सामग्री क्रय की राशि 3 लाख 42 हजार रुपए का भुगतान कोरटा गांव की फर्म जेके एसओआईएस कंस्ट्रक्शन एंड जनरल आर्डर सप्लायर को करना बताकर राशि हजम कर ली गई है।सूत्र बताते हैं कि यह फर्म कोसमी भेजरीपदर ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव खगेश्वर कश्यप की है। सचिव खगेश्वर का निवास गृह कोरटा गांव में है और स्वयं खगेश्वर कश्यप उनके परिजन यह फर्म चलाते हैं। सूत्रों का दावा है कि सचिव खगेश्वर कश्यप और जनपद पंचायत सीईओ एसएस मंडावी के बीच अच्छी ट्यूनिंग है। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को कह दिया गया है कि काम इसी फर्म के माध्यम से कराना है। इसके बदले सीईओ को मोटा कमीशन मिलता है। सीईओ ने सभी ग्राम पंचायतों के कार्य इसी फर्म को दिलवा रखे हैं। इस तरह बिना काम कराए ही जनपद सीईओ, सरपंच, पंचायत सचिव और खगेश्वर कश्यप सरकारी धन को लूटने में लगे हुए हैं। मामले की बारीकी से जांच कराई गई तो भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर होगा। जनपद सीईओ पंचायत सचिव खगेश्वर कश्यप पर विशेष रूप से मेहरबान हैं। जो सरपंच खगेश्वर कश्यप से काम नहीं कराना चाहते, उन्हें तरह तरह के हठकंडे अपनाकर परेशान किया जाता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS