भानुप्रतापपुर क्षेत्र में अन्नकूट दान का महापर्व छेर-छेरा त्यौहार धूमधाम से जा रहा मनाया

0
87

कांकेर- भानुप्रतापपुर अंचल में इन दिनों लगभग सप्ताह भर चलने वाले लोकपर्व छेर-छेरा धूमधाम से मनाया जा रहा है, यह पर्व पौष पूर्णिमा के दिन महत्वपूर्ण तौर पर मनाया जाता है। यह पर्व अन्न दान को लेकर यह पर्व महत्वपूर्ण स्थान रखता है। छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। इस दौरान लोग घर-घर जाकर युवक- युवतियां डंडा नृत्य करते हैं। अंतागढ़ क्षेत्र के सुदूर अंचल अमाबेड़ा के गांव बड़े पिनजोड़ी सहित आसपास के लगभग सभी गांवों मे सप्ताह भर से क्षेत्र में इस पर्व को मनाया जाता है जिसमें अपने बस्तर के पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ग्रामीण घर घर जाकर नृत्य करते दिखाई देते है।