City Media - Page 358 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 358

अभी तो चावल पकड़ा गया है, अब बाहरी धान खपाने का असली खेल होगा शुरू

0
  • पीडीएस का चावल पकड़े जाने से प्रशासन अलर्ट
  • जिले की अन्य राइस मिलों की भी हो सकती है जांच

अर्जुन झा-

बकावंड सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की अफरा तफरी में संलिप्त बड़े इंटर स्टेट नेटवर्क का खुलासा होने के बाद अब जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। अब 14 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी पर भी पैनी नजर रखने की तैयारी कर ली गई है। वहीं बकावंड तहसील के छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल से चावल की बड़ी खेप बरामद होने के बाद बस्तर जिले की अन्य राइस मिलों की भी जांच हो सकती है।

छोटे देवड़ा की नारायण राइस मिल से प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने रविवार की छापा मारकर 1500 बोरी से भी ज्यादा चावल बरामद किया था। यह चावल आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की राइस मिल से तीन ट्रकों पर लोड होकर यहां पहुंचा था। चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है, ऐसा बताया जा रहा है। मगर जिन ट्रकों से चावल को अनलोड होते हुए पकड़ा गया है, वे तीनों ट्रक जगदलपुर पासिंग हैं। इससे इस बात को बल मिलता है कि यहां से पीडीएस के चावल की अफरा तफरी कर पहले आंध्रप्रदेश भेजा जाता है, जहां उसकी रिपेकिंग होती है, फिर उसके बाद उन्हीं ट्रकों के जरिए उस चावल को आंध्रप्रदेश की राइस मिलों का लेबल लगाकर वापस यहां भेज दिया जाता है। इस चावल को यहां के मिलर्स छत्तीसगढ़ स्टेट नागरिक आपूर्ति निगम के हवाले कर मिलिंग का पैसा कमा लेटे हैं और छग शासन द्वारा दिए मिलिंग के लिए दिए गए उत्कृष्ट किस्म के धान को निज हित या व्यापार में इस्तेमाल करते हैं। यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा है और इसकी जड़ें पूरे छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओड़िशा, महाराष्ट्र तक फैली हुई हैं। ये चारों राज्य बस्तर संभाग की सरहद से लगे हुए हैं और इन राज्यों तक चावल, धान आदि के परिवहन में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होती है। खबर है कि बस्तर संभाग की कई अन्य राईस मिलों में भी छत्तीसगढ़ और दीगर प्रांतों की पीडीएस का चावल बड़े पैमाने पर खपाया जाता है। दूसरे राज्यों से आए चावल को मिलर्स बाद में वेयर हाउस में जमा कराते हैं।खबर है कि बड़े देवड़ा की राइस मिल से बरामद किया गया चावल छत्तीसगढ़ पीडीएस का है और उसकी बस्तर के सुकमा, बीजापुर जिले से अफरा तफरी की गई थी। सुकमा जिले में कई महीनों का चावल गरीबों को न वितरित कर उसे जंगल के रास्ते आंध्रप्रदेश भेजा गया था। फिर वहां से रिपेक कर फर्जी बिल के माध्यम से बस्तर की राईस मिलों तक पहुंचाया गया था। पीडीएस के चावल की अफरा तफरी करने वाला बड़ा गिरोह सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिलों में सक्रिय है। सुकमा जिले में तो खाद्य अधिकारी के संरक्षण में सरकारी कर्मचारी भी इस फर्जीवाड़े में संलिप्त हैं।

धान खरीदी पर पैनी नजर

बस्तर संभाग के धान खरीदी केंद्रों में दूसरे राज्यों, खासकर ओड़िशा का धान बड़े पैमाने पर खपाया जाता है। इस पर रोक लगाने के लिए बस्तर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में धान खरीदी की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से 31 जनवरी तक किया जाना है। कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन में धान खरीदी के लिए तैयारी जारी है। जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी धान खरीदी केंद्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है। कलेक्टर हरिस ने धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में कांटा- बांट, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा आद्रतामापी यंत्र से धान की नमी मापने कहा। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। सीमावर्ती राज्यों से धान लाकर खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसान के धान के रकबे में खपाने, बेचने का प्रयास करने वालों तथा कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा चिल्हर रूप धान की खरीदी कर समिति पंजीकृत किसान के रकबे में बेचने का प्रयास करने वालों पर नजर रखने की हिदायत कलेक्टर ने दी है। जिले के सीमावर्ती जांच नाको में अवैध धान की आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका धनपूंजी, भेजापदर, कोलावल, बदलावंड, पोटियावंड, नलपावंड और तारापुर में अधिकारी – कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

360 घर अरण्यक ब्राम्हण समाज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष बनाए गए वेदप्रकाश पांडे

0
  • भाजपा के जिला महामंत्री भी हैं युवा वेदप्रकाश पांडे 

जगदलपुर सोमवार को जगदलपुर में 360 घर अरण्यक ब्राम्हण समाज की बैठक आहूत की गई। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी और 11 जोन के अध्यक्ष एवं समाज के पाढ़ी और पाणिग्रही एवं दो पूर्व अध्यक्ष के सम्मुख प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वसम्मति से वेद प्रकाश पांडे को प्रबंध कार्यकारिणी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा समिति के लिए वैभव पांडे को मनोनीत किया गया।।

वेदप्रकाश पांडे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भी हैं और समाज के करीतगांव क्षेत्र से आते हैं। साथ ही गुनपुर क्षेत्र के जीवेंद्र पांडे को समाज ने उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जीवेंद्र पांडे पेशे से शिक्षक हैं और क्षेत्र में उनकी अपनी अलग पहचान है। इस बार युवा अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। इस पद के लिए युवाओं में होड़ लगी थी। लेकिन समाज में अपना पूरा बचपन और युवा अवस्था को भी सौंपने वाले जगदलपुर के विवेक पांडे के सुपुत्र वैभव पांडे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसे ही वैभव पांडे के अध्यक्ष बनने की सूचना मिली उन्हें बधाई देने शहरी सामाजिक युवाओं का तांता लग गया।और भारी आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत हुआ। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गईं।

वैभव अपने छात्र राजनीति से ही नेता के रूप में स्थापित हो रहे हैं। उन्हें शहर के बीजेपी के कद्दावर नेता संजय पांडे का बेहद करीबी माना जाता है। सबसे महत्वपूर्ण यह चर्चा रही कि निवर्तमान युवा अध्यक्ष बेनुधर पाणिग्रही का नाम इस बार प्रबंध कार्यकारिणी में जरूर आएगा, जो निस्वार्थ रूप से समाज में लगभग 7 से 8 वर्षों से मंदिर के हर क्रिया कलाप में जुड़े हुए हैं। पूर्व अध्यक्ष हेमंत पांडे, और ईश्वर के कार्यकाल में हर कार्य में अग्रणी भूमिका में बेनुधर की कोई सानी नहीं थी। हर युवा , बुजुर्ग और मातृशक्ति में बेनुधर काफी चर्चित नाम है।

मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा हो, तुलसी विवाह हो, अगहन गुरुवार , होलिका दहन या अन्य कोई कार्य बेनुधर और उनकी टीम सबसे आगे रहे। वर्तमान में अगर किसी कारण से चुनाव होता और यह प्रतिभागी होते तो बहुतों के लिए मुश्किल खड़ी कर देते। क्योंकि इनकी हर क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इसका युवा लोगों ने दबी जुबान विरोध भी किया तो इनको युवा समिति का संयोजक बनाने की बात की गई।। जिसका पूरे युवाओं ने विरोध किया। और ऐसे कोई लॉलीपॉप पद लेने से मना किया। अगर पद देना था तो प्रबन्ध कार्यकारिणी में देना था। इसी विषय पर बेनुधर पाणिग्रही से चर्चा की गई। जिसमें सबसे पहले उन्होंने प्रबंध कार्यकारिणी और युवा अध्यक्ष में मनोनीत सभी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।। और उनको नए दायित्व पर चर्चा करने पर कहा कि लगभग सात से आठ वर्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष और संभाग अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर ही रहा था। समाज के लिए काम करने हेतु मुझे पद की आवश्यकता नहीं। मैने वैसे भी अपना जीवन समाज को समर्पित कर दिया है। अब युवा से संबंधित किसी भी पद पर मुझे कार्य करने में कोई विशेष रुचि नहीं है। अभी मैं युवा क्राइटेरिया से पार हो गया हूं अब आगे बढ़ने का समय है। समाज के कार्य के लिए मुझे कोई पद की आवश्यकता नहीं है।। और अपने युवा साथियों के बात का भी मुझे सम्मान करना है। मैं अभी वर्तमान अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे और उनकी टीम के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा।

बाबा झाड़ेश्वर मंदिर समिति का हुआ गठन

0
  •  मंदिर समिति कराएगी मंदिर का जीर्णोद्धार
  • संरक्षक मंडल सहित बनी 31 सदस्यों की टीम

जगदलपुर अघनपुर स्थित बाबा झाड़ेश्वर मंदिर समिति का रविवार को जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में गठन किया गया।

मंदिर समिति का गठन मंदिर के निर्माण व संचालन के लिए किया गया है। मंदिर समिति के गठन के बाद कुछ पदों पर नियुक्तियां की गई। झाड़ेश्वर मंदिर संरक्षक मंडल की भी नियुक्ति की गई।समिति में 31 लोगो की नियुक्ति की गई। जिसमें पदेन अध्यक्ष के रूप में गुरु गोविंद सिंह वार्ड एवं छत्रपति शिवाजी वार्ड के पार्षद रहेंगे।मुख्य रूप से इस समिति में सुषमा कश्यप, बलराम यादव, संग्राम सिंह राणा, फुलेश्वरी कराई, बलिराम कश्यप, रामदास, लखेर सिंह, अविनाश सिंह गौतम, सुरेश कश्यप, बंटू पांडेय, रोहित बैस, मशुराम, उषा गुप्ता, वृंदा बघेल, गोपाल पटेल, गणेश गुप्ता, लक्ष्मी नाथ,जयंती बघेल, साधु बघेल, सिद्धार्थ बैस, मनोज सिंह राठौड़, संतोष नाग, श्याम सुंदर बघेल, राहुल गुप्ता, संतप्रसाद पाढ़ी, संजय देवांगन, यशवर्धन बिसेन, रमा वर्मा, अनिता गुरला, कल्पना सिंह, उमा चरण पंडा नियुक्त किए गए हैं। आने वाले समय में और भी सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। अगली बैठक 10 दिसंबर को होगी।

15 नवंबर को बीजापुर जिले में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे सांसदमहेश कश्यप

0

जगदलपुर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। सभी जिला मुख्‍यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए राज्‍य सरकार ने अतिथियों की सूची जारी कर दी है।जनजातीय गौरव दिवस के जिला स्‍तर के आयोजनों में राज्‍य सरकार के मंत्री, केंद्रीय राज्‍यमंत्री, सांसद और वरिष्‍ठ विधायकों को मुख्‍य अतिथि बनाया गया है। राज्‍य सरकार ने इसकी सूची जारी कर दी है। बस्तर सांसद श्महेश कश्यप को बीजापुर जिले के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की मासिक बैठक में आय व्यय पर चर्चा

0

जगदलपुर परिक्षेत्र आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज की बैठक वीर सावरकर वार्ड पथरा गुड़ा गौरा चौक जगदलपुर स्थित संतोष ध्रुव के निवास पर संभागीय अध्यक्ष संजय ध्रुव, परिक्षेत्र संरक्षक लिलेश्वर ध्रुव, मुड़ा अध्यक्ष अशोक मंडावी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गौरा गौरी पुजा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए अगले वर्ष इस आयोजन को और भी गरिमामय ढंग से मनाने, समाज को सशक्त बनाने पर बल दिया गया। कहा गया कि यह पर्व हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है, जिसे हम सबके आपसी सहयोग से शानदार ढंग से संपन्न कराते आ रहे हैं। युवाओं की ओर से मोहित नेताम ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में युवा साथियों की गिनती नगण्य रहती है उन्हें आगे लाएं समाज में बिठाएं, उन्हें स्थान दें ताकि उन्हें भी सीखने समझने का अवसर मिल सके। अंत में मुड़ा अध्यक्ष अशोक मंडावी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

झारखंड के तोरपा में बुलेट राजा केदार कश्यप की धूम

0
  • विधानसभा के चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री ने जमाया रंग

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री और तेज तर्रार युवा आदिवासी नेता केदार कश्यप आज झारखंड के तोरपा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान बुलेट राजा के अवतार में नजर आए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा के समर्थन में सैकड़ों युवाओं के साथ मोटर साइकिलों और कारों की रैली के माध्यम से चुनाव प्रचार किया।

केदार कश्यप भाजपा संगठन की उम्मीदों के मुताबिक अपने दायित्व का निर्वहन झारखंड विधानसभा के चुनाव में कर रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने वन मंत्री केदार कश्यप को सिमडेगा, खूंटी, तोरपा समेत चार विधानसभा क्षेत्रों का कलस्टर प्रभारी बनाकर झारखंड भेजा है। भूख प्यास की परवाह किए बिना केदार कश्यप चारों पार्टी प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। केदार कश्यप के प्रभार वाले कलस्टर के चारों विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य हैं और  कश्यप स्वयं आदिवासी हैं। उनकी वहां सक्रियता का व्यापक लाभ पार्टी प्रत्याशियों को मिल रहा है। कश्यप संगठन के भरोसे पर लगातार खरे उतर रहे हैं। वे वहां लगातार चुनावी सभाएं ले रहे हैं और रैलियां कर रहे हैं। केदार कश्यप वहां के युवाओं और आदिवासियों का दिल जीतने में लगातार कामयाब होते जा रहे हैं।

सोमवार को उन्होंने तोरपा युवा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई विशाल बाइक एवं कार रैली में शिरकत की। कश्यप रैली के दौरान एक युवा कार्यकर्ता की बुलेट बाइक पर पीछे खड़े होकर मतदाताओं का अभिवादन करते और उनसे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप पार्टी प्रत्याशी कोचे मुंडा के साथ ओपन कार पर सवार होकर भी रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान जगह जगह केदार कश्यप और प्रत्याशी कोचे मुंडा पर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। कई स्थानों पर महिलाओं और युवतियों ने केदार कश्यप और कोचे मुंडा की आरती उतारी और बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

ये गन्ने वाला तो गजब का है भाई

0
  • मेहनत करने वाला कभी बेरोजगार नहीं रह सकता
  • ऑनलाइन पैसा लेता है गन्ने वाला राम कुमार

अर्जुन झा-

जगदलपुर इस गन्ने वाले शख्स ने गजब का दिमाग पाया है। वह बारहों माह खाली नहीं बैठता और सीजनल बिजनेस कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर लेता है। उसका कहना है कि आज के युवा बेवजह बेरोजगारी का रोना रोते हैं। लगनशील और मेहनत करने वाला व्यक्ति कभी बेरोजगार नहीं रह सकता, बल्कि सरकारी नौकरी करने वालों से भी ज्यादा कमाई कर सकता है।

सिर पर छत्तीसगढ़िया फेंटा बांधा यह युवक कोई आम शख्स नहीं है। वह तो अन्य युवाओं के लिए बड़ा प्रेरणास्त्रोत है। इस युवक का नाम है रामकुमार। रामकुमार को अपनी जाति बताने से परहेज है। वह कहता है – जाति मत पूछो भैया, आजकल जात पात का बड़ा लफड़ा चल रहा है। मैं अगर खुद को नीची जाति का बताऊंगा, तो ऊंची जाति वाले मुझसे सामान नहीं खरीदेंगे और अगर खुद की जाति ऊंची बताऊंगा तो, नीची जाति वाले मेरे पास नहीं फटकेंगे। इसीलिए मैं इस लफड़े से दूर रहता हूं, मुझे सिर्फ रामकुमार ही रहने दीजए। इसके साथ ही रामकुमार कहता है कि जो लोग बेरोजगारी का रोना रोते हैं, उनकी मानसिकता और सोच पूरी तरह गलत है। दरअसल आज के युवा सिर्फ सरकारी नौकरियों को ही असली रोजगार मान बैठे हैं। अरे भैया यहां तो कदम कदम पर रोजगारों की भरमार है, बस नज़रिया चाहिए। मुझे ही देख लीजए मैं बारहों माह खाली नहीं रहता। रक्षा बंधन पर्व नजदीक आने पर राखी का, होली के दौरान रंग, ग़ुलाल और पिचकारी का, तीज त्यौहारों ने टिकली फुंदरी का और सामान्य दिनों में सब्जी भाजी का व्यापार कर अच्छी खासी आमदनी कमा लेता हूं। सामने देव उठनी एकादशी है इसलिए यहां गन्ना बेच रहा हूं। परिवार सुखी है, मैं संतुष्ट हूं और माता पिता को भी तसल्ली है कि बेटा ठेलहा नहीं बैठा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित रामकुमार कहता है कि हमारे युवा साथियों को शर्म लज्जा छोड़कर स्वरोजगार अपनाना चाहिए। खुद का रोजगार करने वाले अपने मर्जी मुताबिक काम करते हैं, उन्हें किसी के बंधन में नहीं रहना पड़ता। और फिर सरकार तो स्वरोजगार को बढ़ावा दे ही रही है इसके लिए सरकार ने प्रशिक्षण और लोन अनुदान की भी व्यवस्था कर रखी है।

लेता हैऑनलाइन पेमेंट

स्वरोजगार के माध्यम से स्वयं को स्थापित कर चुका कुंडा कोर्ट निवासी रामकुमार ने गन्ना धनियालूर गांव से खरीद कर लाया है। उसने दोन गन्नों को खड़ा कर उनके जरिए अपने बैंक अकाउंट का बार कोड भी टांग रखा है। इसके जरिए रामकुमार ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लेता है। नगद रकम अदा करने वाले नगद भी दे देते हैं।रामकुमार बताता है कि वह जगदलपुर शहर में सब्जी भी बेचता है, जहां भी वह ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था रखता है। रामकुमार की जीवटता, उत्कृष्ट सोच और लगनशीलता को देख सुखद अनुभव लोगों को हो रहा है। लोगों का कहना है कि युवाओं रामकुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए।

पीडीएस के चावल की अफरा तफरी करने वाले अंतर राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन ट्रक चावल जप्त

0
  • बकावंड की राइस मिल से चावल बरामद, तहसीलदार वर्मा ने मारा छापा
  • नारायण राईस मिल से 1500 बोरी चावल जप्त
  • विजयवाड़ा की राईस मिल से निकला चावल कैसे पहुंच गया बस्तर?
  • राईस मिल के स्टॉक में पाया गया भारी अंतर

अर्जुन झा

बकावंड सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की अफरा तफरी में संलिप्त बड़े इंटर स्टेट नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। बकावंड तहसीलदार नितेश वर्मा के नेतृत्व में खाद्य एवं पुलिस विभाग ने छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल में रात 9 बजे छापामार कार्रवाई की। जहां से 3 ट्रकों में 1500 बोरी से अधिक पीडीएस का चावल बरामद हुआ है। वाहन चालकों के बयान के अनुसार उक्त ट्रक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की स्वातिस्क राईस मिल से चावल भरकर ओड़िशा के लिए निकले थे। राईस मिल के दस्तावेजों की जांच में भारी अनियमिता पाई गई है। वहां धान एवं चावल के स्टाक में भी भारी अंतर पाया गया है। इस छापामार कार्रवाई से अन्य मिलर्स में हड़कंप मच गया है।

 

बस्तर जिले की कई अन्य राईस मिलों में भी दीगर प्रांतों की पीडीएस का चावल खपाया जाता है। दूसरे राज्यों से आए चावल को मिलर्स बाद में वेयर हाउस में जमा करा डेते हैं।

बकावंड तहसीलदार नितेश वर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस्तर कलेक्टर हरिस एस के आदेश पर जिले के छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल में रविवार की रात खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जहां से ट्रक क्रमांक सीजी 17 केएस 9018, सीजी 17 केडब्ल्यू 85, सीजी 17 एलए 7883 को जप्त किया गया।इन ट्रकों पर लदे लगभग 1500 बोरी पीडीएस के चावल को मिल में अनलोड किया जा रहा था। इस चावल और ट्रकों जप्त कर लिया गया है। राईस मिल से जूट एवं प्लास्टिक की 1500 से अधिक खाली बोरियां भी बरामद की गई हैं। इन बोरियों में आंध्रप्रदेश शासन और रईस मिल की सील मोहर लगी पाई गई है।

खाद्य विभाग जुटा जांच में

तहसीलदार श्री वर्मा ने बताया कि जप्ती की कार्रवाई कर विस्तृत जांच के लिये खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया है। राईस मिल की स्टॉक पंजी में धान एवं चावल के स्टाक की बारीकी से जांच की जा रही है। रात्रि लगभग 1 बजे तक हुई कार्रवाई के बाद जांच दल आज दोबारा राईस मिल जांच करने पहुंची।

आंध्रप्रदेश से चावल लाने का खुलासा

ट्रक चालक द्वारा जांच टीम को दिए गए बयान के अनुसार उक्त ट्रकों पर आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की स्वातिस्क राईस मिल से चावल लोड किया गया था। इसकी तस्दीक ई-वे बिल से भी हुई है। ओड़िशा के सांई लक्ष्मी बालाजी ट्रेडर्स अम्बागुड़ा के नाम से बिल काटा गया है। दीगर प्रांतों का पीडीएस चावल वेयर हाउस में जमा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कई ऐसे राईस मिलर्स हैं, जो पीडीएस चावल की बड़े पैमाने पर अफरा -तफरी कर सरकार को चूना लगाते आ रहे हैं। दीगर प्रांतो से पीडीएस का चावल मंगाकर स्थानीय राईस मिलर्स के द्वारा बारदाने में पल्टी कर स्वंय राईस मिलर्स के मोनो चपका कर वेयर हाउस पर जमा किया करते हैं। उक्त ट्रक का चावल अनलोड कर बारदाने की बदली कर वेयर हाउस में जमा कराने की तैयारी थी इसके पहले ही प्रशासन की टीम ने मामले का भंडाफोड़ कर दिया।

बस्तर, सुकमा, बीजापुर से जुड़े तार

खबर है कि बरामद किया गया पीडीएस का चावल बस्तर अंचल के सुकमा, बीजापुर जिले का होने की खबर है। सुकमा जिले में कई महीनों का चावल जो गरीबों को नहीं मिला था। उक्त चावल जंगल के रास्ते आंध्रप्रदेश भेजे जाने की खबर है फिर वहां से फर्जी बिल के माध्यम से पीडीएस का चावल बस्तर की राईस मिलों तक पहुंचाया जाता है। मामले की बारीकी से जांच की जाए तो कई चावल माफिया भी बेनकाब हो सकते हैं। बड़ा गिरोह सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में सक्रिय है। सुकमा जिले में तो खाद्य अधिकारी के संरक्षण में सरकारी कर्मचारी भी इस फर्जीवाड़े में संलिप्त हैं।

वर्जन

मामला खाद्य विभाग के हवाले

नारायण राईस मिल से भारी मात्रा में चावल जप्त हुआ है। ट्रक चालक के बयान और ई -वे बिल से पुष्टि हुई है कि आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की स्वस्तिक राइस मिल से इस चावल की निकासी हुई थी। ई वे बिल ओड़िशा की एक फर्म के नाम पर कटा है। मामले की जांच के लिए खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया है।

नीतेश वर्मा,

तहसीलदार, बकावंड

तहसीलदार ने नारायण राईस मिल में मारी छापा 3 ट्रकों में 1500 बोरी पीडीएस का चावल जब्त

0
  • आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के राईस मिल से निकला चावल पहुंचा बस्तर
  • कार्रवाई से राईस मिलर्स में मचा हड़कंप
  • राईस मिलर्स के स्टॉक पंजी में भारी अंतर

जगदलपुर मुखबिर कि सूचना पर बकावण्ड तहसीलदार नितेश वर्मा के नेतृत्व में खाद्य एवं पुलिस विभाग ने छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल में रात्रि 9 बजे छापामार कार्रवाई कि जहां से 3 ट्रकों में 1500 से अधिक पीडीएस का चावल जब्त करने की कार्रवाई की गई है। वाहन चालकों के बयान के अनुसार उक्त ट्रक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्वातिस्क राईस मिल से चावल भरकर ओड़िशा के लिये निकला था। राईस मिल के दस्तावेज की जांच में भारी अनियमिता पाई गई है जिसका धान एवं चावल के स्टाक में भी भारी अंतर पाया गया । मिलर्स में छापामार कार्रवाई से अन्य मिलर्स कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के कई ऐसे राईस मिलर्स में भी दिगर प्रांतों की पीडीएस की चावल बस्तर के राईस मिलों में खाली की जाती है जिसे वेयर हाउस में जमा कराया जाता है।

बकावण्ड तहसीलदार नितेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस्तर कलेक्टर हरिस एस के आदेशानुसार जिले के छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल में रविवार की रात खाद्य विभाग नान एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जहंा से ट्रक क्रमांक सीजी 17 के एस 9018,सीजी 17 के डब्ल्यू 85, सीजी 17 एल ए 7883 को जब्त किया गया जिसमें लगभग 1500 बोरी पीडीएस का चावल की बोरी जब्त की गई है। राईस मिल से जुट एवं प्लास्टिक की 1500 से अधिक खाली बोरी बरामद किया गया है। जिसमें आंध्रप्रदेश का सील लगा होना पाया गया है।

खाद्य विभाग जांच में जुटा:- तहसीलदार श्री वर्मा ने बताया कि जप्ति की कार्रवाई कर विस्तृत जांच के लिये खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया है। राईस मिलर्स कर स्टॉक पंजी जिसमें धान एवं चावल की स्टाक की बारीकी से जांच की जा रही है। रात्रि लगभग 1 बजे तक हुई कार्रवाईक के बाद जांच दल आज दुबारा राईस मिल जांच करने पहुंच चुकी है।

आंध्रप्रदेश से चावल लाने का खुलासा

ट्रक चालक द्वारा जांच टीम को दिये गये बयान के अनुसार उक्त दोनों ट्रक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्वातिस्क राईस मिलर्स से चावल लोड किया गया था जो ई-वे बिल में दर्ज है जिसे ओड़िशा के सांई लक्ष्मी बालाजी ट्रेडर्स अम्बागुड़ा के नाम से बिल काटा गया था। दिगर प्रांतों का पीडीएस चावल वेयर हाउस में जमा विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कई ऐसे राईस मिलर्स जो पीडीएस चावल की भारी मात्रा ने अफरा -तफरी कर सरकार को चुना लगाते आ रहे है। दिगर प्रांतो से पीडीएस का चावल मंगाकर स्थानीय राईस मिलर्स के द्वारा बारदाने में पल्टी कर स्वंय राईस मिलर्स के मोनो चपका कर वेयर हाउस पर जमा किया करते हैं। उक्त ट्रक का चावल अनलोड कर बारदाने की बदली कर वेयर हाउस में जमा कराने की तैयारी थी इसके पहले ही प्रशासन की टीम धर दबोचा।

बस्तर,सुकमा, बीजापुर से जुडी तार:- 

खबर है कि उक्त बरामद की गई पीडीएस का चावल बस्तर अंचल के सुकमा, बीजापुर जिले का होने की खबर है। सुकमा जिले में कई महीनों का चावल जो गरीबों को नहीं मिला था। उक्त चावल जंगल के रास्ते आंध्रप्रदेश भेजे जाने की खबर है फिर वहां से फर्जी बिल के माध्यम से पीडीएस का चावल बस्तर के राईस मिलर्स तक पहुंचाई जाती है। मामले की बारीकी से जांच की जाये तो कई चावल माफिया भी बेनकाब हो सकते हैं। जिसका बड़ा गिरोह सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में सक्रिय है। सुकमा जिले में तो खाद्य अधिकारी के संरक्षण में सरकारी कर्मचारी भी संलिप्त है।

झारखंड के चार विधानसभा क्षेत्रों की सियासी जलवायु में बदलाव ला रहे हैं वन मंत्री केदार कश्यप

0
  • विधानसभा चुनाव में ले रहे हैं सतत जनसभाएं

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप झारखंड विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आदिवासियों, किसानों व महिलाओं के हित में शुरू की गई योजनाओं को सामने रखकर वहां के मतदाताओं का दिल जीत रहे हैं। मंत्री कश्यप वहां लगातार जन सभाएं ले रहे हैं और मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप झारखंड की सियासी जलवायु को परिवर्तित करने में अच्छी तरह सफल हो रहे हैंl कश्यप को झारखंड के चुनाव में सिमडेगा, तोरपा, खूंटी समेत चार विधानसभा क्षेत्रों का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है। ये चारों विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य हैं और बस्तर के युवा आदिवासी नेता केदार कश्यप का जादू वहां के आदिवासी मतदाताओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। कश्यप गांवों, शहरों और कस्बों में लगातार चुनावी सभाएं ले रहे हैं। सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में कल उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। आज वे तोरपा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए और तोरपा से भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता जनार्दन से की।

मंत्री केदार कश्यप ने पूरे देश के किसानों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदे जाने की जानकारी वहां के किसानों को दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर यहां के भी किसानों को ऐसा ही लाभ मिलेगा, डबल इंजन की सरकार होने से झारखंड का विकास तीव्र गति से होगा। कश्यप ने सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के हित में बहुत ही बढ़िया काम कर रही है। छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास कर रहा है, उसी तरह झारखंड में भी भारतीय जनता की सरकार बनने पर सभी को लाभ मिलेगा। जिस तरह हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की माता बहनों के लिए महतारी वंदन योजना शुरू कर हर माता बहन को प्रति माह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं, वैसी ही योजना झारखंड में भी भाजपा सरकार लागू करेगी। इसके अलावा किसानों की उपज की वाजिब कीमत दी जाएगी। मंत्री केदार कश्यप ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर घुसपैठियों को राज्य में पनाह देकर डेमोग्राफी बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आदिवासियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS