City Media - Page 56 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 56

साय के सुशासन में विकास की नई गाथा लिख रहे हैं जगदलपुर शहर और क्षेत्र

0
  •  युवा जोश के साथ जन सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हैं विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय
  • सड़कों का बिछ रहा है जाल, बड़ी योजनाओं पर चल रहा है काम
  • क्षेत्र की जनता से किए गए वादे को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव कर रहे हैं पूरा
  • युवा महापौर संजय पाण्डेय भी निकले वचन के पक्के

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर और मां दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर का ये परम सौभाग्य है कि इस शहर और क्षेत्र को ट्रिपल इंजन वाली सरकार मिली है। ट्रिपल इंजन की विकास रफ्तार भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की बड़ी अच्छी तस्वीर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र और शहर में देखने को मिल रही है। क्षेत्र और शहर को युवा विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और युवा महापौर संजय पाण्डेय पूरे युवा जोश के साथ विकास दर विकास की सौगातें देते आ रहे हैं। ये दोनों जनप्रतिनिधि जनता के हित में अपनी पूरी ऊर्जा खपा रहे हैं।

शहर और क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछता चला जा रहा है। बिजली, पानी स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर तमाम बुनियादी सुविधाएं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही हैं।जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ज्योति नर्सरी से करकापाल जंक्शन एवं बोधधाट थाना तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। ज्योति नर्सरी से करकापाल जंक्शन एवं बोधघाट थाना तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर के जनमानस की बहुप्रतीक्षित मांग ज्योति नर्सरी से करकापाल एवं बोधघाट थाना तक 4.50 किलोमीटर लंबी सड़क का 9 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करवा लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया इस मार्ग की मांग वर्षों से क्षेत्रवासी करते आ रहे थे। हमारी सरकार बनने के बाद इस मार्ग की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव जी के समक्ष रखी गई थी। हमारी डबल इंजन की सरकार ने स्वीकृति के पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया। निर्माण कार्य तेज गति से चलते तय समय सीमा में पूर्ण कर लिया गया है। इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के जनता को काफी लाभ मिल रहा है। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों एवं शहर वासियों को आवागमन में काफी सुविधा हो रही है। श्री देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य है जिसको हमारी सरकार में लगातार पूरा किया जा रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। वहीं दूसरी तरफ महापौर संजय पाण्डेय भी जगदलपुर शहर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग महापौर संजय पाण्डेय जगदलपुर शहर को स्वच्छता के मामले में देश का नंबर वन शहर बनाने के लिए जो जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, वह किसी से छुपी नहीं है। कई ऐसे मौके भी आए जब हमने देखा कि महापौर स्वयं दुकान दुकान और घर घर जाकर गीला एवं सूखे कचरे को अलग अलग डिब्बो में डालते रहे, सड़कों और गलियों में खुद झाड़ू लगाते रहे। ऐतिहासिक दलपत सागर को उसके नए स्वरूप में लाने की कवायद भी महापौर कर रहे हैं। इसके अलावा शहर के धरोहर स्थलों को संवारने में भी वे सतत प्रयासरत हैं। संजय पाण्डेय कहते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप के सहयोग से हमारा जगदलपुर विकास का नया आयाम गढ़ रहा है। सेवा और सुशासन ही हमारा ध्येय है और हम अपने इस ध्येय से जरा भी नहीं डिगेंगे।

भाजपा जिला कार्यालय बालोद में किसान मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संयुक्त बैठक संपन्न

0

बालोद, 13 अक्टूबर 2025, मंगलवार भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला कार्यालय जुंगेरा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और किसान मोर्चा की संयुक्त परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष  आलोक सिंह ठाकुर एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष  अशोक साहू के प्रथम बालोद आगमन पर उनका भव्य स्वागत आतिशबाजी, गाजे-बाजे और फूल वर्षा के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं पं. श्यामप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। स्वागत भाषण किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष टोमन साहू व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने दिया।

संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव ने किया। मुख्य वक्ताओं केविचार आलोक सिंह ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा) ने अपने उद्बोधन में कहा –

आज़ादी के 78 वर्षों में किसानों के हित में सबसे अधिक कार्य भाजपा सरकार ने किए। अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड जैसी ऐतिहासिक योजना की शुरुआत की।

डॉ. रमन सिंह सरकार ने किसानों के लिए 0% ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था की। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों पर कंपोस्ट खाद के नाम पर जबरन कर्ज थोपा गया। भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त योजनाओं और किसान हितैषी निर्णयों से क्रांति लाई। अशोक साहू (प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा) ने अपने उद्बोधन में कहा -ओबीसी वर्ग भाजपा की “रीढ़ की हड्डी” है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देकर ऐतिहासिक कार्य किया।

कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि ओबीसी समाज से जुड़ने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करें। सोशल मीडिया के माध्यम से ओबीसी वर्ग के कार्यों का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान। यशवंत जैन (प्रदेश महामंत्री) ने अपने उद्बोधन में कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पिछड़े वर्ग से आते हैं, उन्होंने किसानों व गरीबों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं।किसान व पिछड़ा वर्ग दोनों ही भाजपा की मूल ताकत हैं।

चेमन देशमुख (भाजपा जिला अध्यक्ष) ने अपने उद्बोधन कहा –

भाजपा का “सर्वस्पर्शी” कार्य, समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की दिशा में अग्रसर है। मोर्चा व प्रकोष्ठों का गठन समाज के हर तबके को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है।कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विचारधारा व संगठन के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें -निर्वितमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र जयसवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर,नगर पालिका अध्यक्ष द्वय प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता जिले के पदाधिकारी एवं जिले के समस्त किसान मोर्चा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का, जिले से आए सभी कार्यकर्ताओं का जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे द्वारा आभार प्रकट किया गया।

 

 

ग्राम जुनवानी में शुभारंभ हुआ शासकीय उचित मूल्य का दुकान

0
  • संजय है तो मुमकिन है के लगे नारे
  • जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के हाथों हुआ शुभांरभ
  • जनपद सदस्य आशा आर्य की मेहनत और पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के प्रयास से हुआ संभव

दल्लीराजहरा :- ग्राम पंचायत भर्रीटोला के आश्रित गांव जुनवानी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का शुभांरभ जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र तारिणी चंद्राकर ने फीता काटकर स्वर्णिम उपहार ग्रामीणों को उचित मूल्य की दुकान समर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरेटी, जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस, जनपद सदस्य आशा आर्य कार्यक्रम के अतिथि रहे। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया । स्वागत भाषण ग्राम की सरपंच राजकुमारी देहरी ने कहा कि समूचा गांव आज हर्षित है आज ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिला है गांव वालो को राशन लेने के लिए चार किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था। हमारे गांव वाले हमारे जनपद सदस्य आशा आर्य से मांग किए थे हमारे गांव में राशन की दुकान हो जिसे हम ग्रामीण जन संजय बैंस के सहयोग से पूरा कर पाए। जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम ने कहा कि वास्तव में संजय है तो संभव है ये बात हमारे क्षेत्र में चरितार्थ भी हो रहा है। भैया संजय बैंस के सहयोग से हमारी जनपद सदस्य की मेहनत आज जुनवानी में नया राशन दुकान के रूप में मिला जिसे आप वर्षों से मांग कर रहे थे।

जो आज सकार हुआ पूर्व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरेटी ने कहा कि आप लोगों के प्रेम स्नेह और आशीर्वाद से मुझे जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बनने का गौरव आप लोगों ने दिया। आज मेरा निर्वाचन क्षेत्र बदल जाने के बाद भी आपका परिवार का हिस्सा हु इसलिए आप लोग जब याद करते हो मै उपस्थित हो जाता हु। आज दिन भी बहुत स्वर्णिम है अब राशन आपके गांव में ही मिलेगा आप लोगों ने निस्वार्थ भाव से लोगों के लिए काम करने वाली जनपद सदस्य आशा आर्य को चुना है जिनके साथ संजय बैंस जैसे साथी का साथ हो वो काम हो कर रहता है जनपद सदस्य आशा आर्य ने कहा कि मैं जब चुनाव लड़ी पूरे गांव के तरफ से एक मांग था बेटी आपको हमारे गांव में राशन दुकान को खुलवाना है और मैं जैसे ही जीती मै भैया संजय बैंस के मार्गदर्शन पर उचित मूल्य की दुकान खुलवाने की दिशा में काम मेंं लग गई। जो आज मूल रूप लेते हुए आज ग्रामीणों को राशन मिलना प्रारंभ हो गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि सर्व प्रथम आप सभी को बधाई की आपके गांव में ही अब राशन मिलेगा आप लोगों को राशन के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा आप सभी लोगों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आप लोगों को जब जब मेरी जरूरत पड़ेगी मै आप लोगों के साथ खड़े रहूंगी सरकार अभी सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चला रही थी और आपके सेवक संजय बैंस ने शासन और प्रशासन से मिलकर आपके गांव में राशन की दुकान लेकर आए आप सच्चे जनसेवक के साथ ईमानदार जनप्रतिनिधि है आप ऐसा ही लोगो के मदद में लगाकर क्षेत्र की विकास को आगे बढ़ाते रहे।

संजय बैंस ने कहा कि हमारे क्षेत्र अभी बहुत पिछड़ा हुआ है प्रदेश में विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार है हम सब मिलकर इस क्षेत्र में विकास की नए इमारत खड़ा करेंगे इस क्षेत्र की समस्या का समाधान करना ही हमारा प्रथम लक्ष्य है। मेरे प्रयास से आज जुनवानी में उचित मूल्य की दुकान प्रारंभ हुआ अब की छत के नीचे सारी सामग्री मिलेगा और जनता की दूर ना जाकर अब गांव में ही मिलेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संजय खरे और आभार प्रदर्शन सचिव किसुन परेल कार्यक्रम में उप सरपंच नूतन कुमार कोठारी, युवा नेता पोषण धनकर, सालिक राम कुलार्य, थानी बाई नायक, हरिश्चंद नायक, मदन लाल रावटे, सर्वे राम पिस्दा, लक्ष्मी बाई, मोनिका खरे, धनमत गावड़े, सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

मोबाइल टॉवर के रेडियेशन से मर रहे हैं परिंदे

0
  • एटीसी टॉवर पर लगे एयरटेल एंटीना को हटाने की मांग जोर पकड़ी
  • कलेक्टर, कमिश्नर और थाना प्रभारी से शिकायत

जगदलपुर नगर के अंबेडकर वार्ड में लगे एक मोबाइल टॉवर से फैल रहे रेडियेशन से पक्षी मर रहे हैं और आसपास के रहवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहां के निवासियों ने अपने मोहल्ले में एटीसी टॉवर पर लगे एयरटेल एंटीना को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त एवं थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है।

वार्डवासियों का कहना है कि इस मोबाइल टावर से निकलने वाला रेडिएशन उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है।

वार्डवासियों ने नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा से मुलाकात कर टॉवर को हटाने की मांग की। राजस्व सभापति ने तुरंत इंडस टॉवर एवं एयरटेल कंपनी के प्रतिनिधियों से बात की और कहा कि मामले की रेडिएशन जांच कराई जाएगी तथा यह भी देखा जाएगा कि टॉवर वर वैध है या अवैध? उन्होंने कहा कि अगर जांच में गड़बड़ी पाई गई तो टॉवर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड के निवासियों का कहना है कि टॉवर से निकलने वाले रेडिएशन के कारण आसपास के लोग अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं और पक्षियों की मृत्यु तक हो रही है। यह एक गंभीर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा है, इसलिए टॉवर को हटाकर अन्य उपयुक्त स्थान पर लगाया जाना चाहिए। इस दौरान पार्षद कैलाश नाग, वसीम खान, जागे प्रसाद गुप्ता, अमित मेहरा, अनिता दूधी, गायत्री सोनी, शैल सोनी, अनिता, प्रेम मनी, वर्षा, संगीता, रंजना, सोनाली, मुक्ता, ललिता, मनीता सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। और सभी ने टॉवर को तत्काल हटवाने की मांग की।

राशन वितरण में धांधली; ग्रामीणों ने जड़ा दुकान पर ताला, बैठे धरने पर

0
  •  कैका चेरबहार ग्राम पंचायत का मामला
  • शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया अधिकारियों ने

जगदलपुर जनपद पंचायत जगदलपुर के अंतिम छोर पर स्थित और नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत कैका चेरबहार के ग्रामीणों के हिस्से का सरकारी राशन दुकान संचालक हजम कर रहा है। ग्रामीणों को किसी भी माह पूरा राशन नहीं दिया जाता और दुकान संचालक अपनी मर्जी एवं सुविधा के अनुसार दुकान खोलता है। इसे लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आज फूट पड़ा। उन्होंने दुकान में ताला जड़ दिया। इसके बाद दर्जनों ग्रामीण राशन दुकान के सामने ही धरने पर बैठ गए।

ग्राम कैका चेरबहार अति नक्सली प्रभावित क्षेत्र में आता है वहां के सरकारी राशन दुकान में चावल, शक्कर, गुड़, चना आदि खाद्यान्न कालाबाजारी खुलकर की जा रही है। ग्राम के उप सरपंच और दर्जनों ग्रामीण इस मामले की लिखित शिकायत बस्तर सांसद महेश कश्यप और एसडीएम से कई दफे कर चुके हैं, मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्षों से परेशान होते आ रहे ग्रामीणों ने आज दुकान में ताला लगा दिया है। ग्राम पंचायत कैका चेरबहार में लगातार 5 साल से शिकायत होने के बाद भी महीने के 15 दिन बाद चावल व अन्य खाद्यान्न का वितरण किया जाताहै। यहां चावल एवं अन्य खाद्यान्न लेने 5-6 किलोमीटर दूर स्थित गांवों के ग्रामीण आते हैं। इनमें ज्यादातर लोग महिलाएं और बुजुर्ग होते हैं। चावल व खाद्यान्न का वितरण समय पर नहीं होता है। वितरण करने वाले 12 बजे के बाद राशन दुकान में पहुंचते हैं। कई लोग मजदूरी करने जाना होता है समय पर चावल वितरण नहीं होने के कारण ये लोग मजदूरी करने नहीं जा पाते। शिकायत यह भी है कि अशिक्षित लोगों को कम राशन दिया जाता है। SDM और खाद्य विभाग में शिकायत करने के बाद भी दुकान संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक निर्णय लेकर राशन दुकान में ताला लगा दिया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम और खाद्य विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द राशन दुकान संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी जाए। इस राशन दुकान का संचालन वर्तमान में उर्मिला सेठिया और अजंबर सेठिया द्वारा किया जा रहा है, जो दूसरी ग्राम पंचायत के निवासी हैं।

शिरोमणि माथुर की कविता में छलका बस्तर का दर्द

0
  •  नक्सलवाद और पिछड़ेपन का दंश झेल रहे बस्तर की वेदना है कविता में

जगदलपुर बस्तर संभाग नक्सलवाद से बुरी तरह ग्रस्त है। अब तक लाखों निरीह लोग इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां नक्सलवाद से लड़ते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों के हजारों जवान और अधिकारी अपने प्राणों का बलिदान दे चुके हैं। इस व्यथा और वेदना पर दल्ली राजहरा की वरिष्ठ कवियित्री एवं समाजसेविका श्रीमती शिरोमणि माथुर ने एक ऎसी कविता रची है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

बस्तर की त्रासदी को लेकर बस्तर की आवाज शीर्षक वाली कविता में अपने दिल की वेदना व्यक्त डॉ. शिरोमणि माथुर ने व्यक्त की है। बस्तर में पनपते माओवाद और बस्तर के सामाजिक जीवन पर उसके दुष्प्रभाव को करीब 50 वर्ष से देखती, सुनती और पढ़ती आईं डॉ. शिरोमणि माथुर ने इस पर अपनी वेदना कविता के रूप में प्रस्तुत की है। बस्तर की आवाज शीर्षक उमकी कविता की पहली पंक्ति- “बहुत तड़पते बस्तरवासी, सुनिए अब उनकी आवाज” से ही जाहिर हो जाता है कि बस्तर के बाशिंदों को इन वर्षों के दौरान कितनी मुसीबतें झेलनी पड़नी हैं और ऐसे हालातों को देखकर डॉ. शिरोमणि माथुर का मन किस कदर व्यथित हो उठा है। उनकी कविता कुछ इस तरह है –

बस्तर की आवाज

बहुत तड़पते बस्तरवासी, सुनिए अब उनकी आवाज

न्याय मांगते बस्तर वासी, उनको भी करिए आजाद

अपनी ही मस्ती में नाचें लोकनृत्य से करते प्यार

सुविधाओं से वंचित रहते

भरें शासन का भंडार

कोई आकर बचाए, कहते रहते हैं हम बारंबार

नक्सलवादी हमें सताते

बना रहे हैं हमें औजार

कीट पतंगे हमें न समझो

हम भी हैं इंसान की औलाद

तड़प तड़प कर हम मरते

अभी हटाओ नक्सलवाद

जीवन भय में बीत रहा है, मौत कभी भी आ जाती है

रक्त फैलता है धरती पर

लाशें बिछती जाती हैं

भीख में हमको जीवन दे दो

करिए अब सार्थक संवाद

जंजीरों में जकड़े हम हैं

करिए अब हमको आजाद

जरा देखिए मेरी पीड़ा

नहीं दबाओ अब आवाज

खून की होली बंद करिए

होने बस्तर को आबाद

कितने घाव सहे हैं हमने

कितनी लाशें गईं बिछाई

गिनती करना मुश्किल है

अंतहीन सी हो गाई लड़ाई

मानवता का पाठ पढ़ाते मानववादी कहां गए हैं?

नक्सलवाद बंद करो अब

बस्तरवासी बहुत ठगे गए हैं

बहुत तड़पते बस्तरवासी, सुनिए अब उनकी आवाज

न्याय मांगते बस्तरवासी, उनको भी करिए आजाद।

डॉ. शिरोमणि माथुर की यह रचना निसंदेह हर बस्तरवासी की पीड़ा को महसूस कराती है। यह कृति अब बस्तर में लोकप्रिय होती जा रही ह और जन जन की आवाज भी बनती जा रही है।

पिकअप एवं मोटरसाइकिल टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल

0

दल्लीराजहरा पिकअप और मोटरसाइकिल में भिड़ंत जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल सूत्रों से जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे के आस पास डौंडी मथाई चौक में मोटरसाइकिल ओर पिकअप में टक्कर हो गया जिससे मोटरसाइकिल सवार को गंभीर चोट आयी हैं मोटरसाइकिल सवार को प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया वहां से उसकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है घायल युवक ग्राम पर्रकोड़ो का रहने वाला है युवक का नाम भीरा राम कावड़े बताया जा रहा है मौके पर पुलिस पहुंच आगे की कार्रवाई कर परिजनों को भी सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

एचडीएफसी बैंक के कामकाज से ग्राहक नाखुश

0
  •  खाता खोलने के लिए भी घुमाया जाता है शाखा में

बकावंड एचडीएफसी बैंक शाखा बकावंड के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से ग्राहक परेशान हो उठे हैं। यहां ग्राहकों को खाता खोलने के नाम पर चक्कर कटवाए जाते हैं, जिससे बैंक के ग्राहक मानसिक रुप परेशान होते हैं।

बैंक शाखा में खाता खोलने के लिए उलझाया जाता है। अलग अलग प्रकार के खाते खुलवाने के लिए दबाव डाला जाता है। कोई फर्म या ग्राहक कंरट खाता खोलने के लिए जाता है, तो एचडीएफसी बैंक शाखा में पहले बचत खाता खुलवाने के लिए कहा जाता है इस प्रकार ग्राहकों को मानसिक रुप से परेशान किया जाता है।ग्राहक ओमप्रकाश रजक बकावंड की एचडीएफसी बैंक शाखा में 8 अक्टूबर को कंरट खाता खुलवाने के लिए गया था, लेकिन बैंक के डिप्टी मैनेजर ने कहा कि सबसे पहले आपको हमारे बैंक में बचत खाता खोलना होगा तभी कंरट खाता खोला जाएगा। ओमप्रकाश रजक ने बैंक में बचत खाता खुलवा लिया और करंट खाता के लिए कागजात जमा कर दिए। उसके बाद बैंक के डिप्टी मैनेजर कह दिया कि आपका करंट खाता निरस्त हो गया है। यह बैंक का नियम है, या बैंक द्वारा ग्राहकों को गुमराह करने का तरीका?

गागड़ा अपनी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाल रहे: ताटी

0
  •  गागड़ा के सड़क के गड्ढे भरने पर तीखी प्रतिक्रिया

भोपालपटनम पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग क्रमांक 63 के गड्ढों को भरने वाली तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बसंत राव ताटी ने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री द्वारा अपनी ही डबल इंजन सरकार में सड़क के गड्ढों को भरना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। यह दृश्य देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि इस सुशासन की सरकार में भाजपा नेताओं की बात सुनने वाला कोई नहीं है। ताटी ने कहा है कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर हों या फिर पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा के इन कद्दावर नेताओं को किस तरह अपनी ही सरकार में जलील होना पड़ रहा है, यह सर्वविदित है। पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य  ताटी ने कहा कि एक तरफ पूर्व वन मंत्री स्वयं ट्रेक्टर ट्रॉली पर सवार होकर सड़क के गड्ढे भरने का काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस ओर से आंख मूंदकर आराम फरमाना साय सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

यहां सियासी खाई पाटने की जरूरत है नेताजी

0
  •  सड़क के गड्ढे तो सरकार पाट लेगी, आप खाई पाटने पर ध्यान दीजिए
  • ट्रैक्टर पर बैठे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का वीडियो हुआ वायरल

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भाजपा गहरी खाई में घिरी हुई है। बीजापुर विधानसभा सीट दस साल पहले भाजपा की हुआ करती थी, जो अब कांग्रेस की झोली में जा चुकी है। दस साल पहले यहां से दो बार विधायक चुने गए महेश गागड़ा डॉ. रमन सिंह की सरकार में मंत्री हुआ करते थे। तब वे कारों और सुरक्षा कर्मियों के काफिले के साथ घूमा करते थे आज वे ट्रैक्टर की सवारी करते नजर आने लगे हैं। ट्रैक्टर की ट्राली पर बैठे महेश गागड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे चलते ट्रैक्टर से सड़क के गड्ढे पर गिट्टी मिट्टी गिराते नजर आ रहे हैं। इस पर तरह तरह की चर्चाएं और टिप्पणी भी सामने आने लगी हैं। लोग कह रहे हैं कि नेताजी को अभी सड़क के गड्ढे भरने की नहीं, बीजापुर में भाजपा के लिए जो खाई बन चुकी है, उसे पाटने की जरूरत है, वरना यह सीट हमेशा के लिए भाजपा के हाथों से निकल जाएगी।

दरअसल बीजापुर विधानसभा सीट में दस साल से भाजपा के लिए सूखे जैसे हालात हैं। इसके पहले के दस सालों तक भाजपा के महेश गागड़ा लगातार दो बार विधायक चुने गए और डॉ. रमन सिंह की सरकार में मंत्री भी बनाए गए। उस दौरान संगठनात्मक और प्रशासनिक कामकाज में जो लापरवाही बरती गई उसका खामियाजा अब भाजपा को बीते दस सालों से वनवास के रूप में भोगना पड़ रहा है। बीते दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के विक्रम शाह मंडावी जीतते आ रहे हैं। लगातार जिले की जनता के बीच सक्रिय रहने वाले विक्रम मंडावी ने बीजापुर की सियासी जमीन पर भाजपा के लिए ऎसी खाई खोद कर रख दी है, जिसे पाट पाना भाजपा के लिए आसान नहीं है। आलम यह है कि सत्ता का मजा ले चुके पूर्व मंत्री महेश गागड़ा अब ट्रैक्टर की सवारी और सड़क के गड्ढे पाटने का उपक्रम करते नजर आने लगे हैं। जब भरी बारिश में बाढ़ आई तब गागड़ा जी गोवा में मजे ले रहे थे। एक दिन आए कंबल और राशन बांट दिया। फोटो सेशन हुआ और राशन पाने वाले मजबूर 4 लोगों ने बांटने आए 40 लोगो के साथ फोटो खिंचाई। वाह रे सेवक! 2023 में भाजपा की सरकार बनी वो भी डबल, कहीं-कहीं पर ट्रिपल। आज 2 साल अपने अंतिम पड़ाव पर है, तब ये गड्ढे नही दिखे? मोदी जी आए, अमित शाह आए, मुख्यमंत्री आए, तब भी सड़क नहीं सुधरी।आज चिंता हो रही सड़को में लोगों की जान जाने की। लोग पूछ रहे हैं कि तब ये फिक्र कहां खो गई थी गागड़ा जी, जब 2 सालों तक लोग इस सड़क पर बेमौत मारे जाते रहे? यह वीडियो देखकर पहले मन मे एक भाव उठा, ऐसी सेवा, संवेदना और जनता के ऎसी प्रति सहानुभूति, काबिले तारीफ है। गौर से देखने पर पता चला कि ये जनाब तो पूर्व मंत्री महेश गागड़ा हैं। वे रमन सिंह सरकार में वन मंत्री थे। दो बार विधायक, मंत्री रहते अपनी तथाकथित सक्रियता, जनता से अलगाव और कार्यकर्ताओं से टेबल मीटिंग में अनुपस्थिति के कारण आज अलोकप्रिय छवि बना चुके हैं। बस अपनी सरकार, वो भी डबल इंजन की निष्क्रियता का भार उठा रहे हैं। यह मेहनत अब फिर से टिकट पाने की है, ना कि जनता की सेवा के लिए? यह हम नहीं आम लोग कह रहे हैं। लोग कह रहे हैं गागड़ा साहब रायपुर में छुट्टी मनाकर बोर हो गए होंगे, सोचा अब राजनीति चमका लेते हैं। ये सड़क के नहीं भाजपा अपनी करनी के गड्ढे भर रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS