City Media - Page 815 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 815

ब्राह्मण समाज 22 को भगवान परशुराम की जन्मोत्सव मनाएगा

0

दल्लीराजहरा में विविध कार्यक्रम आयोजित ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा द्वारा प्रति वर्ष की भांति आगामी 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार बैशाख मास शुक्ल पक्ष 03 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार एवं भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव मनाने का निर्णय अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न मासिक बैठक में उपस्थित विप्र बंधुओं रामबाबू शर्मा, कमल शर्मा, जगराम उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, शैलेंद्र व्यास, प्रशांत त्रिवेदी, विजयशंकर दीक्षित (केम्प क्षेत्र),बी.के.मिश्रा ,विजय दीक्षित ,ऋषिकांत पाण्डेय, पी.डी.मिश्रा आदि के द्वारा लिया गया। ब्राह्मण समाज भवन में 22 अप्रेल शनिवार को भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव पर प्रातः 10:00 बजे से भगवान परशुराम की वैदिक विधि-विधान से पूजा- अर्चना, हवन, सुन्दरकाण्ड पाठ व हनुमान चलीसा का पाठ एवं आरती किया जाएगा तत्पश्चात दोपहर 1:00 से भोग, प्रसाद व भोजन की व्यवस्था रखी गई है। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की ओर से प्रवक्ता कमल शर्मा ने ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों को सपरिवार भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गरीब आदिवासियों का राशन हड़पने वालों पर कार्रवाई कब

0
  • 530.48 क्विंटल चांवल, 19.8 क्विंटल शक्कर, 18 क्विंटल नमक, 41.43 क्विंटल चना और 23.86 क्विंटल गुड़ की हुई अफरा तफरी
  • एसडीएम को सौंपा जा चुका है इस बड़े फर्जीवाड़े का जांच प्रतिवेदन

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों में गरीब आदिवासियों के लिए पहुंचे तेरह लाख रु. से भी ज्यादा के राशन की कालाबाजारी करने वाले दुकान संचालकों और सेल्समैनों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस बड़े फर्जीवाड़े का जांच प्रतिवेदन फूड इंस्पेक्टर द्वारा एसडीएम को सौंपा जा चुका है। इसके बाद भी दुकान संचालकों व सेल्समैनों पर कार्रवाई न होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि राशन की अफरा तफरी करने वालों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के सीनियर फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान द्वारा की गई जांच में सात शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन की अफरा तफरी का मामला उजागर हुआ है। जांच में पाया गया है कि इन दुकानों के विक्रेताओं ने कुल 530.48 क्विंटल चावल, 19.08 क्विंटल शक्कर, 17.62 क्विंटल नमक, 41.43 क्विंटल चना और 23.86 क्विंटल गुड़ की गड़बड़ी की है। दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा जा चुका है, मगर फर्जीवाड़ा करने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई है। पाहुरबेल, सरगीपाल, संधकरमरी, पोटियावंड, राजनगर, किंजोली, कौड़ावंड आदि की उचित मूल्य की दुकानों में गरीब आदिवासियों के हिस्से के चावल, शक्कर, चना, नमक, गुड़ की अफरा तफरी का बड़ा मामला सामने आया है।

इन दुकानों में की गई है अफरा तफरी

वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की जांच की थी । जांच में बकावंड ब्लॉक शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक एवं विक्रेता संघ के अध्यक्ष कमल सिंह नेताम द्वारा संचालित पाहुरबेल ग्राम पंचायत तारापुर की दुकान में 67.95 क्विंटल चांवल, 2.57 क्विंटल शक्कर,1.94 क्विंटल नमक, 4.91 क्विंटल चना और 2.76 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी उजागर हुई थी। इस राशन की कीमत 2 लाख 68 हजार रूपए आंकी गई है। वन प्रबंधन समिति संधकमरी द्वारा संचालित दुकान में 68.82 क्विंटल चांवल, 346 क्विंटल शक्कर, 633 क्विंटल चना व 2.49 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी पकड़ी गई है। इसकी कीमत 2 लाख 66 हजार रूपए बताई गई है। इसी तरह आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सरगीपाल की दुकान में 119.31 क्विंटल चांवल, 5.96 क्विंटल शक्कर, 5.52 क्विंटल नमक, 6.67 क्विंटल चना और 13.21क्विंटल गुड़ की गड़बड़ी उजागर हुई है। इस राशन की कुल कीमत 4 लाख 68 हजार रुपए आंकी गई है। मां दंतेश्वरी पार्वती महिला स्व सहायता समूह पोटियावंड द्वारा संचालित राशन दुकान की जांच में 60.4 क्विंटल चांवल, 2.49 क्विंटल शक्कर, 2.01 क्विंटल नमक,1.76 क्विंटल चना और 1.24 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी सामने आई है। इसकी कीमत 2 लाख 27 रूपए बताई गई है। ग्राम पंचायत राजनगर की दुकान में 35.37 क्विंटल चावल,54 क्विंटल शक्कर,b7.2 क्विंटल नमक, 9.59 क्विंटल चना व 15 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी उजागर हुई है। इसकी कीमत 1 लाख 73 हजार रुपए है। ग्राम पंचायत किंजोली की दुकान में 148.59 क्विंटल चावल,3.72 क्विंटल शक्कर, 98 क्विंटल नमक, 10.1 क्विंटल चना व 2.99 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी पाई गई। इनकी कुल कीमत 5 लाख 73 हजार रुपए आंकी गई है। ग्राम पंचायत कौड़ावंड की दुकान में 34.04 क्विंटल चावल, 1.06 क्विंटल शक्कर, 15 क्विंटल नमक,2.16 क्विंटल चना और 1.02 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी सामने आई। इनकी कीमत 1.31 लाख रुपए है।

फूड इंस्पेक्टर का करा दिया तबादला

फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान की बकावंड में पोस्टिंग का शासकीय राशन दुकान संचालक एवं विक्रेता संघ द्वारा पूर्व में विरोध किया गया था। कहा जा रहा है इन दुकानों में गड़बड़ी पाई जाने के बावजूद पूर्व के खाद्य निरीक्षकों ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की थी। दीवान के पदस्थ होने से दुकान संचालकों में उनकी पोल खुलने का भय था। इसीलिए वे दीवान का विरोध कर रहे थे। जब उनके काले कारनामे पकड़े गए, तो उन्होंने जांचकर्ता फूड इंस्पेक्टर दीवान के विरूद्ध ही शिकायत करना शुरू कर दिया। खाद्यान्न की गड़बड़ी की सूचना फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान द्वारा जिला प्रशासन बस्तर और खाद्य नियंत्रक को नवंबर के पहले सप्ताह में ही दे गई थी। इसके अलावा उन्होंने उक्त सभी 7 उचित मूल्य की दुकानों के विरुद्ध प्रकरण बनाकर एसडीएम बस्तर को भी दुकानों के निलंबन व दुकान संचालकों पर एफआईआर कराने के लिए रिपोर्ट दे दी है। दुकान संचालकों पर अब तक कार्रवाई तो नहीं हुई अलबत्ता दुकान संचालक एवं विक्रेता संघ की शिकायत पर फूड इंस्पेक्टर दीवान का ट्रांसफर बास्तानार जरूर कर दिया गया। आशंका है कि गरीब आदिवासियों के लिए आए अक्टूबर और नवंबर के अतिरिक्त राशन को उन्हें वितरित न कर उसका समायोजन अफरा तफरी को छुपाने के लिए किया जा सकता है।

होगी वसूली की कार्रवाई

फूड इंस्पेक्टर से जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। ऐसी गड़बड़ी कई राशन दुकानों में हुई है। संबंधित दुकान संचालकों से रकम वसूली की जाएगी।

शहर में आज शाम निकलेगी भव्य स्वच्छता मशाल रैली

0
  • शाम 6 बजे दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से निकलेगी इको फ्रेंडली मशाल मार्च

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा स्वच्छता के प्रति जनजागरण के लिए शहर में आज 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से ईको फ्रैंडली स्वच्छता मशाल रैली का आयोजन किया गया है। नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने बताया कि रैली में सिर्फ मोबाइल फोन टॉर्च की ही रौशनी का इस्तेमाल किया जाएगा। नाग के मुताबिक मशाल मार्च का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों में डोर टू डोर गीले व सूखे कचरे पृथक -पृथक देने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने और कचरे को नालियों व सड़कों मे न फेंककर डस्टबिन का उपयोग करने हेतु को लेकर जागरूकता लाना है। मशाल मार्च का शुभारंभ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से सायं 6 बजे किया जायेगा। मशाल मार्च दंतेश्वरी मंदिर से आरंभ होकर मिताली चौक, संजय मार्केट, चांदनी चौक, एसबीआई चौक, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक का भ्रमण कर वापस दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। निगम आयुक्त नाग ने नगरवासियों से जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए मशाल मार्च में पूरी तरह चार्ज अपने मोबाइल फोन के साथ शामिल होने की अपील की है।

चित्रकोट में स्थापित हुई बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा

0
  • सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजाम ने किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज और चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने चित्रकोट में पुलिस चौकी के सामने चौक पर स्थापित संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान शिल्पी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन और उनके द्वारा जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। बैज ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान में समाज के दबे कुचले लोगों को समानता का अधिकार दिलाया, उनके लिए शिक्षा की राह खोली, छुआछूत और जातिवाद को खत्म करने का सराहनीय कार्य किया। बाबा साहेब के अवदान को हम देशवासी कभी भुला नहीं पाएंगे और उनके सदैव ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सुंदर सोढ़ी, बालो बघेल, भंवरलाल मौर्य, जगबंधु ठाकुर, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष हिड़मो राम, युवा प्रभाग के अध्यक्ष बसंत कश्यप, टकेश्वर भारद्वाज, विजय ऊईके, जगदीश मौर्य, लोकनाथ नाग, रामप्रसाद कुटारे, सुरेश खापर्डे, मयाराम सोनपिपरे, हेमराव खापर्डे, गंगाराम नाग, राकेश मेश्राम, भरत कश्यप, घोटिया व चित्रकोट के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सुरक्षा बलों ने बरामद किया 5 किलो का प्रेशर रिलीज आईईडी

0
  • कड़ेनार एवं कड़ेमेटा के मध्य बड़े बुरगुम में निर्माणाधीन सड़क पर लगाया गया था आईईडी
  • नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने सड़क पर लगाया था प्रेशर आईईडी का मेकेनिजम

नारायणपुर जिला बल नारायणपुर, बीडीएस एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी की संयुक्त सर्चिंग के दौरान छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन सड़क पर लगाए गए पांच किलोग्राम प्रेशर आईईडी मेकेनिजम और प्रेशर रिलीज आईईडी को बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया। यह प्रेशर आईईडी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को जिला पुलिस पुलिस बल, आईटीबीपी एवं बम डिस्पोजल स्क्वाड की संयुक्त टीम कैंप कड़ेमेटा एवं कड़ेनार से रोड़ ओपनिंग एवं नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुई थी। क्षेत्र में सर्चिंग गश्त के दौरान कड़ेनार – कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़े बुरगुम में निर्माणाधीन सड़क के पास एक प्रेशर आईईडी का मेकेनिजम मिला, जिसे पर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में सुरक्षात्मक ढंग से नष्ट करने की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। नष्टीकरण के दौरान प्रेशर आईईडी मेकेनिजम के नीचे एक प्रेशर रिलीज आईईडी बम भी मिला। नक्सलियों द्वारा प्रेशर आईईडी के नीचे प्रेशर रिलीज आईईडी लगाने का उद्देश्य मौके पर प्रेशर आईईडी के विनष्टीकरण करने के दौरान सुरक्षा बल को प्रेशर रिलीज आईईडी विस्फोट कर बड़ा नुकसान पहुचाना था।

बम निरोधक टीम द्वारा डिटेक्ट कर सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए आईईडी बम को मौके पर नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। प्रेशर रिलीज आईईडी बम लगभग 5 किग्रा का था। मामले में थाना छोटेडोंगर में माओवादियों के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बम विनष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल, बीडीएस नारायणपुर एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया

0

भानपुरी बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत करन्दोला (भानपुरी) में बाबा साहेब डॉक्टर भीमाराव अंबेडकर का जन्मदिवस 14 अप्रैल को मनाया गया।युवा नेता व सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग उपाध्यक्ष तिरुमाल खगेश कश्यप (खरे ) ने बताया कि संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा और मानवाधिकार आंदोलन के प्रकांड विद्वता बाबा साहेब डॉक्टर भीमाराव अंबेडकर का जन्मदिवस हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है. डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया जाता है. बाबा साहेब निचले तबके से तालुक रखते थे. बचपन से ही समाजिक भेदभाव का शिकार हुए. यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया. महिलाओं को सशक्त बनाया. इस साल बाबा भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाया गया।.इस अवसर पर वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब के सभी सदस्य तिरु नंदकिशोर कश्यप नरेश भारती तिरुमाल हेमन्त, बस्तरिया, दीपक कश्यप, मनबोध बघेल, दिनु मंडावी, गौतम रात्रे, प्रदीप बघेल, खगेश बघेल ,खुरेश मंडावी, जगनाथ मंडावी, पिला राम पड़ोदि, गजेंद्र बघेल ,नरेंद्र धुर्वे ,कमल कश्यप,धनेश्वर ध्रुव, जयनाथ मौर्य एवम समस्त वीर गुण्डाधुर भानपुरी इकाई के सदस्य गण आदि मौजूद रहे।

एकमात्र हरि नाम ही है मुक्ति का सबसे सरल मार्ग : रेखचंद जैन

0
  • अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद
  • हरे राम, हरे कृष्ण की धुन पर जमकर झूमे विधायक रेखचंद जैन

जगदलपुर विधायक जगदलपुर तथा छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन यहां बंगीय समाज द्वारा आयोजित अष्ट प्रहर हरिनाम संकीर्तन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। श्री जैन ने आरंभ में विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।बंगीय समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आत्मीयता से स्वागत किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने श्री राधा गोविंद जी का जयकारा लगाकर सभी लोगों को संकीर्तन की बधाई दी। जैन संकीर्तन के दौरान हरे राम, हरे कृष्ण भजन की धुन पर जमकर झूमे। उनके साथ समाज के लोग भी झूमते रहे।

इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि वर्तमान समय में हरि नाम ही मुक्ति के लिए सर्वोत्तम और आसान मार्ग है। आध्यात्म के रास्ते पर चलकर ही मनुष्य अपने इष्ट को पा सकता है। बंगीय समाज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आपका समाज सदैव धार्मिक कार्यों में आगे रहता है तथा देश समाज को राह दिखाने का कार्य करता रहा है। इसके लिए समाज साधुवाद का पात्र है। इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बंगीय समाज के अध्यक्ष मनोरंजन राय, उपाध्यक्ष तपन देवनाथ, परिमल सरदार, जयगोपाल सरकार महासचिव मानिक वेदज्ञ , कोषाध्यक्ष विपद भंजन बारोई समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

डॉ. अंबेडकर को संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

0
  • डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस भवन, लालबाग, अंबेडकर चौक में मूर्ति पर किया माल्यार्पण
  • विधायक कार्यालय के सामने जुलूस को शीतल पेयजल वितरण

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। जैन ने कांग्रेस भवन, लालबाग और अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने नगर में जुलूस भी निकाला। विधायक कार्यालय के सामने जुलूस शामिल लोगों को शीतल पेय का वितरण किया गया। जैन ने समाज के लोगों को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हमें जो अधिकार दिया है, उसकी बदौलत ही वंचित समाज आज मुख्यधारा में शामिल हो पाया है। उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का जो ज्ञान दिया है, उसके दम पर ही हम सामाजिक असमानता से लड़ पाने में समर्थ हो पाए हैं। बाबा साहेब की नीतियों के कारण आज हम देश में एकता का वातावरण देख रहे हैं। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गैंदू, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, कमलेश पाठक, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, युवा नेता विक्रांत सिंह, इंटक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, विनोद कुकड़े, उमेश सेठिया, किरण गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सेवादल के पदाधिकारियों ने किया प्रियंका गांधी का स्वागत

0
  • पहले झीरम घाटी के शहीद कांग्रेस नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जगदलपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा सूत की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले सेवादल के सभी पदाधिकारियों ने झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रियंका गांधी के आगमन के मद्देनजर सेवादल के पदाधिकारी जगदलपुर पहुंचे थे। ये पदाधिकारी अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ भरोसे के सम्मेलन की व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। सेवादल पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार व अन्य नेताओं को उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मां दंतेश्वरी एयरोड्रम के बाहर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद, सेवादल के प्रदेश महासचिव एवं बस्तर संभाग प्रभारी राजेश प्रसाद गुप्ता, जगदलपुर शहर अध्यक्ष उपेंद्र बांधे, प्रदेश सचिव पूरन ठाकुर, कौशल नागवंशी,अनीस अशरफी, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष मुकुंद सिंह ठाकुर, सुकमा जिला अध्यक्ष मुकेश कश्यप, सरस्वती नाथ, बोधनी पटेल, नागमणि सिंह, सवाराम, उत्तम साहू, आरती गौतम, काजल सरकार, लक्ष्मी भगत, कमली बघेल, सहारा बजरंगी सहित पचासों कार्यकर्ता शामिल थे।

भारतीय मजदूर संघ की शिकायत पर सिलीका रिडक्शन प्रोजैक्ट में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच करने राजहरा खदान पहुंचे सांसद मोहन मंडावी, संघ

0


केंद्र सरकार द्वारा लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा को जिन्दा रखने हेतु सेल द्वारा प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं को समय-समय पर मंजूरी दी जाती रही है। पेलेट प्लांट परियोजना, स्लाईम बेनेफिसिएशन यूनिट, सिलिका रिडक्शन प्लांट आदि ऐसे परियोजनाएं हैं जिन्हे उजड़ते दल्ली राजहरा के लिए संजीवनी मानी जा रही है। अरबों रुपये के इन परियोजनाओं में जो पैसे लगे हैं ये पैसे किसी व्यक्ति विशेष के न होकर आम जनता के गाढ़ी कमाई के पैसे हैं जिन्हे जनहित हेतु केंद्र सरकार द्वारा इन परियोजनाओं के माध्यम से सेल जैसे महारत्न केंद्रीय सार्वजानिक उपक्रम को खर्च करने की अनुमति प्रदान की गयी है। किन्तु ऐसा लगता है कि सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र और उसके बंधक खदान समूह राजहरा खदान समूह के कतिपय अधिकारीगण इस सार्वजानिक पैसे को अपना समझ कर इन जनहित के परियोजनाओं के पैसे में से अपनी कमाई का रास्ता निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण है दल्ली यंत्रीकृत खदान में चल रही सिलिका रिडक्शन प्लांट परियोजना जिसे बनाने का ठेका भिलाई के बीएसबीके कंपनी को मिला है।


इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भा.म.सं. के जिलामंत्री मुस्ताक अहमद एवं भा.म.सं. से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष (केंद्रीय) एम.पी.सिंह ने बताया कि उक्त परियोजना मार्च २०२१ में शुरू की गयी थी और इसे नवंबर २०२२ तक पूरा हो जाना था। किन्तु उक्त परियोजना पूरी न हो सकीय जिसके वजह से राज्य सभा में केंद्रीय इस्पात मंत्री को जवाब देना पड़ा जिसमें उन्होंने यह स्पष्ट कहा कि उक्त परियोजना में हुई देरी के मुख्य वजह ठेका कंपनी का खराब एवं अंडर रेटेड परफॉरमेंस, ठेका कंपनी द्वारा इस परियोजना में लगने वाले मशीनें, कल पुर्जों आदि की खरीदी हेतु जानबूझ कर देरी करना आदि है। इस्पात मंत्री के इस जवाब की प्रतिलिपि संघ को प्राप्त हुई जिसके उपरान्त संघ ने अपने स्तर पर मामले की आंतरिक जांच की। इस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आये जिसके विश्लेषण से इस परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की सम्भावना बनती है। तब संघ ने काफी विचार करने के उपरान्त सम्प्पोर्ण मामले को क्षेत्रीय सांसद मोहन मांडवी के समक्ष रखते हुए विस्तृत चर्चा की और पूरे मामले में सीबीआई/सीवीसी जांच हेतु अग्रेषित करने का निवेदन किया। इसके अलावा संघ ने सांसद को यह भी जानकारी दी कि राजहरा खदान प्रबंधन द्वारा केंद्र सरकार के बनाये नियम कानूनों की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही है और राजहरा यंत्रीकृत खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों का खुला शोषण किया जा रहा है। केंद्र सरकार के नियमानुसार ये श्रमिक कम से कम बिलो ग्राउंड के लिए तय किये न्यूनतम वेतन के हकदार बनते हैं किन्तु उन्हें ओपनकास्ट खदान का न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है और इस सम्बन्ध में संघ ने आवश्यक दस्तावेज भी सांसद को सौंपी। तब संघ के जानकारी पर सांसद ने स्वयं इस परियोजना का एवं राजहरा यंत्रीकृत खदान का स्थल निरिक्षण करने और संघ के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में प्रबंधन से समीक्षा बैठक करने की बात कही।


इस तारतम्य में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मांडवी ने विगत दिनों खदान का दौरा किया। सर्वप्रथम वे गेस्ट आये जहाँ भा.म.सं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया इसके उपरांत वे भा.म.सं के प्रतिनिधिमंडल के साथ दल्ली यंत्रीकृत खदान गए जहाँ उन्होंने बीएसबीके द्वारा निर्माण किये जा रहे सिलिका रिडक्शन प्लांट का स्थल निरिक्षण किया। स्थल पर खदान के कार्यकारी निदेशक समीर स्वरुप, राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक गहरवार, दल्ली यंत्रीकृत खदान के महाप्रबंधक शिरपुरकरजी आदि उपस्थित थे।स्थल निरिक्षण के दौरान सांसद ने प्रोजेक्ट इंचार्ज उमेश भरद्वाज से चर्चा करना चाहा जिसपर उन्हें यह बताया गया कि वो नहीं आये हैं। इसपर सांसद महोदय ने स्पष्ट कहा कि ऐसे अधिकारी जो आज के दिन जानबूझ कर स्थल से गायब हैं उनके कर्तव्यनिष्ठा पर स्पष्ट रूप से प्रश्नचिन्ह लगता है और ये सोंचने की बात है कि ऐसे लापरवाह अधिकारी को इतने महत्वपूर्ण परियोजना का इंचार्ज कैसे बना दिया गया? इसके उपरान्त उन्होंने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर से चर्चा करने की बात कही तब उन्हें अधिकारीयों द्वारा कहा गया कि वे भी अपने ऑफिस में हैं साइट पर नहीं हैं? इसपर संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को जानबूझ कर उच्च अधिकारीयों द्वारा आज आने से रोका गया है तब सांसद ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को बुलाने की बात की। उनके कहने पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज को बुलाया गया जिससे सांसद महोदय ने परियोजना से सम्बंधित पूछताछ की और कुछ दस्तावेजों की मांग की जिसे शीघ्र ही उपलब्ध कराने की बात मनोज द्वारा कही गयी। इसके बाद सांसद द्वारा पीसीसीएफ प्लांट, निर्माणाधीन पेलेट प्लांट एवं वर्ष 2020 में घटी फेटल दुर्घटना जिसमें अतिराम नामक एक अकुशल आदिवासी श्रमिक की मौत हुई थी का स्थल निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दी। निरिक्षण के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें ओल्ड कंप्रेसर गैरेज भी दिखाया जिसमें केंद्र सरकार के बनाये नियम कानून की स्पष्ट अवहेलना करते हुए प्रबंधन द्वारा बीएसबीके के श्रमिकों को रहने की अनुमति प्रदान की गयी है। चूँकि दल्ली यंत्रीकृत खदान का निरिक्षण करते समय ज्यादा लग गया अतएव राजहरा यंत्रीकृत खदान का निरिक्षण अगले दौर में करने की बात कहते हुए सांसद ने राजहरा कार्यालय स्थित मुख्य महाप्रबंधक के कांफ्रेंस हॉल में भा.म.सं. के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में प्रबंधन के अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


बैठक में संघ की तरफ से बात रखते हुए भा.म.सं. के जिला मंत्री मुस्ताक अहमद ने परियोजना से सिलिका रिडक्शन प्लांट जुड़ी कई अनियमितताओं को प्रमुखता से रखा जिसपर सांसद ने मामले के निष्पक्ष निष्कर्ष पर पहुँचने हेतु तत्काल लिखित रूप से कुछ जानकारियां मांगी और स्पष्ट रूप से कार्यकारी निदेशक खदान को इन्हे एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा जिसपर कार्यकारी निदेशक ने हामी भरी । इसके उपरान्त संघ द्वारा राजहरा यंत्रीकृत खदान में ठेका श्रमिकों के शोषण की बात राखी गयी जिसपर सांसद ने तत्काल लिखित रूप से मामले को पंद्रह दिनों के भीतर संघ के साथ चर्चा कर समुचित समाधान निकालने हेतु दिशा निर्देश दिया जिसपर प्रबंधन की तरफ से हरसंभव प्रयास करने की बात कही गयी।
बैठक में संघ की तरफ से ख.म.सं. भिलाई के अध्यक्ष एम.पी.सिंह, उप महा सचिव लखन लाल चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह, संगठन मंत्री विनोद कुमार एवं भा.म.सं. बालोद जिला मंत्री मुस्ताक अहमद और समाजसेवी कृष्णा सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश दाशोडे, श्याम जयसवाल, मेवालाल पटेल,मंडल अध्यक्ष राकेश दि्वेदी,डौडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा एवं अन्य भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।एम,पी सिंग अध्यक्ष खदान मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ

MOST POPULAR

HOT NEWS