City Media - Page 814 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 814

छोटा चेहरा होने का भरोसा नहीं जीत रहें ,वह बांट रहें सर्टिफिकेट

0
  • पार्टी लाइन से हटकर भाजपाई भी कर रहे तारीफ

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह पार्टी के अधिकृत कार्यक्रम के बगैर आए और उनसे मिलने से भी भाजपाई कतरा रहे वह फस्ट्रेशन में लालबाग की भरोसे के सम्मेलन की भीड़ से बौखला गए हैं। उक्त बातें आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने कही है। मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मीडिया प्रभारी पानीग्राही ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि जिस पार्टी के पंद्रह वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे, उस पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के बाद भी छोटा चेहरा होने का भरोसा नहीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लडने की घोषणा उनकी पार्टी कर रही, ऐसे नेता छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में लोकप्रिय व सर्वमान्य नेता भूपेश बघेल का भरोसा टुटने की बात कह रहे हैं यह बात भी अपने आप में हास्यास्पद है। पानीग्राही ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए महिलाओं ने जो भरोसे का सम्मेलन किया था, उसमें उमड़े ऐतिहासिक भीड़ की भाजपाई भी दबी जुबान के साथ सोशल से तारीफ कर रहें हैं यह बात पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह व पंद्रह वर्षों तक जो मठाधीश रहेभाजपाईयों को हजम नहीं हो रहा है जिसके कारण इस सम्मेलन पर बिना पूछे ही मीडिया को उलुल- जुलुल बयानबाजी कर रहे हैं जबकि गत विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इसी लालबाग में सभा थी जिसके आयोजक स्वयं पंद्रह वर्षों के मुख्यमंत्री रमन सिंह रहें वह जनता की भीड़ नहीं जुटा पाए वहीं विगत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आमसभा में भीड़ नहीं जुटाने वाले आरामपरस्त भाजपाई भरोसे के सम्मेलन से बौखला गए कि पु:न बस्तर में कमल की पंखुड़ियां कुम्हलाए हुए ही रहेगा।

भाजपा नगर मंडल तिरंगा चौक में अंबेडकर जी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

0

जगदलपुर-बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भाजपा नगर मंडल के अंबेडकर शक्ति केंद्र के तिरंगा चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब को नमन करते हुए उन्हें याद किया गया! इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बाबा साहब के संदेशों का संक्षिप्त वाचन किया और स्थानीय कार्यकर्ता और निवासियों के बीच मिठाइयां बाटी गयी सुरेश गुप्ता ने कहा बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की विशेषता है कि देश का लोकतंत्र मैं जनमत को अधिकार मिले है लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान की रचना की और संविधान में हर वर्ग के विकास के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए, सामाजिक राजनीतिक और शैक्षणिक अधिकार की चिंता की! आज बाबा साहब अंबेडकर जी के द्वारा निर्मित संविधान का पालन करते हुए देश का हर वर्ग का विकास हो रहा है देश का हर वर्ग हर समाज देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है यह भारत के संविधान का ही ताकत है भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत पांडे ने बाबा साहब की जीवनी के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को याद करते हुए कहा की बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे मेघावी छात्र रहे, और जब देश गुलाम था समाज में भिन्नता थी, ऐसे समय समाज को जोड़ने का, समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास की चिंता करते रहे! स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले बाबा साहब भारत रत्न देश में ही नहीं पूरे विश्व में उन्हें याद किया जाता है विश्व के मानव उत्थान का मार्ग बाबा साहब ने हम सब को दिखाएं है इस अवसर पर आशुतोष पाल, शक्ति सिंह चौहान, रोशन झा, लोकेश राव, केतन महानंदी, सूरज केसरवानी, प्रेम यादव, अतुल कौशल, शैलेश कुमार, अमित मेहरा, प्रेम सेठिया, नारायणी गोस्वामी, संजय राव, के साथ स्थानीय कार्यकर्ता निवासी उपस्थित हुए।

भाजपा चला रही गांव-गांव घर-घर चलो अभियान

0

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर जिला भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर गुंडरदेही मंडल अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा गांव गांव चलो घर-घर अभियान चलो अभियान चलाया जा रहा। इसी अभियान के अंतर्गत आम मतदाताओं के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र नीत भाजपा की सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की वादाखिलाफी असफलताओं को जनता के बीच रख रहे है। आज इस अभियान की शुरुआत ग्राम माहुद से की गई । ग्राम माहूद में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल गुंडरदेही के मंत्री मुरलीधर साहू ने कहा कि शराबबंदी का वादा कर राज्य में सत्ता में आई कांग्रेसी सरकार आज गांव गांव में अवैध शराब को बढ़ावा दे रही है।प्रीमियम काउंटर के नाम पर शराब के नए-नए दुकान खोले जा रहे हैं ।युवा वर्ग तेजी से नशे के गिरफ्त में आ रहा है ,साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलावा कर रही है ।ग्राम माहुद के पश्चात गांव-गांव चलो घर घर चलो अभियान ग्राम सिर्राभाटा हल्दी ,पसौद,ढाबादीह होते हुए सायंकाल को ग्राम पंचायत बेलौदी में समापन हुआ।

गांव में पहुंचने पर अभियान को ग्राम वासियों का जोरदार समर्थन मिल रहा है वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। अभियान में भाजपा मंडल गुंडरदेही के महामंत्री थान सिंह मंडावी, कार्यक्रम प्रभारी सतीश महोबिया ,मंडल मंत्री मुरलीधर साहू ,पिछड़ा वर्ग के शिवप्रसाद साहू चुरामन साहू रोहित कुमार, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सांवरे नेतराम सिन्हा, पारख साहू ,संतोष शर्मा ,प्रदीप ठाकुर ,अभिषेक नेताम , हरदेव सार्वा, र्सियाराम ,डॉक्टर रोहित साहू ,हेमलाल साहू हेम प्रकाश साहू साहू पुरुषोत्तम साहू चुरामन यादव सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मेला मड़ई आदिवासियों के पर्व और हमारी आस्था के केंद्र : जैन

0
  • ऐसे आयोजनों के लिए धन की कोई कमी नहीं : रेखचंद जैन
  • संसदीय सचिव जैन ने धनपूंजी मेला हेतु दिया 1 लाख का चेक

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि बस्तर के गांवों में आयोजित होने वाले मेला मड़ई आदिवासियों के पर्व और आस्था के केंद्र हैं। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ऐसे आयोजनों के लिए लगातार राशि दे रही है। एनएमडीसी भी अपने नगरनार स्टील प्लांट के आसपास के गांवों में मेला मड़ई एवं खेल गतिविधियों के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राशि प्रदान कर रहा है। जैन ने उक्त बातें एनएमडीसी द्वारा ग्राम धनपूंजी में मेला मड़ई व खेल गतिविधियों के लिए प्रदत्त एक लाख रु. का चेक धनपूंजी के सरपंच नीलांबर बघेल को सौंपते हुए कही। ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से एनएमडीसी अपने सामाजिक दायित्व के तहत गांवों में मेला मड़ई के लिए चेक जारी करता आ रहा है। इसी कड़ी में धनपूंजी मेला के लिए भी प्रदान की एक लाख रुपए का चेक दिया गया है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप एवं निर्देश पर नगरनार स्टील प्लांट प्रभावित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में मेला मड़ई एवं खेल आयोजनों हेतु राशि प्रदान की गई है। हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मेला मड़ई हमारे पर्व और आस्था का केंद्र हैं और इस हेतु हमारी सरकार लगातार राशि आबंटित कर रही है।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ धनपूंजी के सरपंच नीलांबर बघेल, उप सरपंच विजय बिसाई, घासीराम बिसाई, पंच गण राधेश्याम, नरेंद्र, बुधराम, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, इंटक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह उपस्थित थे।

दिल्ली व बड़े शहरों में खुलेंगे बस्तरिहा कोसा उत्पादों के आउटलेट्स

0
  • केंद्रीय सचिव अनिल झा ने लिया बस्तर में चल रहे कार्यों का जायजा
  • अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए भी विक्रय के लिए प्रयास

जगदलपुर बस्तर के कोसा उत्पादों की पहुंच अब दिल्ली जैसी मेट्रो सिटी में जल्द हो जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं। दिल्ली और अन्य शहरों में बस्तर के कोसा उत्पादों के आउटलेट्स खोले जाएंगे।अपने बस्तर जिले के प्रवास के दौरान केंद्रीय सचिव झा ने शुक्रवार को एकलव्य विद्यालय, रेशम धागा प्रसंस्करण केंद्र, कोसा विक्रय केंद्र आदिशिल्प, आसना स्थित बादल, बाबूसेमरा स्थित ड्राईफूड पार्क, कचरा प्रबंधन केंद्र और बकावंड स्थित काजू प्रसंस्करण केंद्र और शनिवार को तुरेनार के रीपा सेंटर की गतिविधियों का अवलोकन किया।

उनके साथ छग शासन के सचिव डीडी सिंह, आदिवासी विकास विभाग की आयुक्त शमी आबदी, कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर चंदन कुमार, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सचिव झा ने एकलव्य विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसे झा व अन्य अधिकारियों ने सराहा। उन्होंने बस्तर कोसा के उत्पाद का बेहतर प्रचार प्रसार के साथ साथ दिल्ली जैसे बड़े शहरों में आउटलेट्स खोलने के निर्देश दिए। इस पर आयुक्त आबिदी ने बताया कि उत्पाद की बिक्री हेतु अमेजन, फ्लिपकार्ट से चर्चा की गई है। सचिव झा ने बादल में जनजाति संस्कृति के वाद्य यंत्रों,भाषा-बोली के संरक्षण और बढ़ावा देने हेतु की जा रही लेखनी कार्य की सराहना की। बकावंड काजू प्रसंस्करण द्वारा महिला समूहों को आर्थिक लाभ देंने की सराहना करते हुए, उन्होंने काजू प्रसंस्करण और अंतिम उत्पाद बनने के सभी चरण का अवलोकन किया। उन्होंने ट्रायफूड पार्क के निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर नाराजगी जताते हुए फूडपार्क के बचे कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। शनिवार को सचिव झा ने दरभा के पर्यटन स्थल, तुरेनार के रीपा सेंटर में संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन कर जिले में किए नवाचारों का सराहना की।

लोहंडीगुड़ा मंडल भाजपा ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

0
  • पूर्व विधायक कश्यप और मंडल अध्यक्ष ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ किया डॉ. अंबेडकर को नमन
  • संविधान शिल्पी के चित्र के लिए एक टेबल या कुर्सी भी नहीं मिली भाजपाइयों को ?

लोहंडीगुड़ा मंडल भाजपा लोहंडीगुड़ा द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, मंडल भाजपा अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर तथा अन्य भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब को नमन किया।मंडल भाजपा ने यहां पचासों ग्रामीणों की मौजूदगी में जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप थे। समारोह की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता चंद्रभान कश्यप थे।

इन तीनों नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावांजलि दी। पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान रूपी महान ग्रंथ की रचना कर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने समाज के वंचित और शोषित तबके को बराबरी का दर्जा और समान अधिकार दिलाए। अपनी इस अनमोल कृति को गढ़कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर अजर अमर हो गए। समूचा भारतवर्ष उनका ऋणी है। नरसिंह ठाकुर ने बाबा साहेब के प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक ऐसे समतामूलक समाज और राष्ट्र निर्माण के पक्षधर थे, जहां सभी जाति धर्मों के लोग बराबरी से रह सकें, उनमें जात पात का भेद न हो। श्री ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचे गए संविधान के दम पर ही हमारे देश का लोकतंत्र मजबूत है। चंद्रभान कश्यप ने कहा कि दुनिया का एकमात्र हस्तलिखित संविधान वाला देश भारत है। दूसरे देशों के संविधान में अन्य देशों के संविधानों के अंश सम्मिलित हैं, लेकिन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान पूरी तरह मौलिक है। अन्य नेताओं ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बाबा साहेब के सम्मान में रह गई थोड़ी कमी

मंडल भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की जयंती को आदर के साथ मनाया। भाजपा नेताओं ने उनके योगदान का अच्छे तरीके से बखान किया। मगर बाबा साहेब के सम्मान में थोड़ी कमी रह गई। भाजपा नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र को एक सोलर पैनल पोल के सहारे के लिए बनाए गए छोटे से चबूतरे पर पोल से टिका कर रखा था। यह बात वहां मौजूद डॉ. अंबेडकर के कुछ अनुयायियों को नागवार गुजरी। उनका कहना था कि बाबा साहेब की तस्वीर को ऊंची टेबल या कुर्सी पर रखा जाता, तो बेहतर होता। इन अनुयायियों ने यह भी कहा कि राष्ट्रवाद की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं ने प्रखर राष्ट्रभक्त डॉ. अंबेडकर के सम्मान में थोड़ी कमी कर दी। इस बात का उन्हें ध्यान रखना चाहिए था।

दल्ली राजहरा चिखलाकसा में पुल के पास ओवर टेक करने कारण ट्रक पलटा

0

दल्लीराजहरा – बालोद-दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर जा रही टाटा की 12 चक्का वाहन क्रमांक सी.जी. 08 एल. 2389 चिखलाकसा ओवर ब्रिज मुख्य मार्ग पर पलट गयी। दल्लीराजहरा क्षेत्र के द्वारा बाईपास रोड मांग की जा रही हैं किंतु प्रशासन की अनदेखी के कारण बाईपास रोड का निर्माण नहीं हो सका हैं किंतु इस तरह के भारी वाहनों की लापरवाही एवम ओवर टेक से बड़ी दुर्घटना हो जाने की शंका बनी रहती हैं जिसमे कई बार जान माल की हानि हो चुकी हैं

पूर्व में भी जानमाल की हानि हो चुकी कल की दुर्घटना में भी दो ट्रकों द्वारा चिखलाकसा रेलवे पुल पर ओवरटेक करने के कारण दुर्घटना घटी एक ट्रक पुल के किनारे रेलिंग को तोड़ते हुवे पुल पर पलट गई ।जिससे कई घंटो तक आवाजाही प्रभावित रही गनीमत यह की ट्रक पुल के नीचे रेलवे ट्रेक पर नहीं गिरी ।नहीं तो जानमॉल की हानि हो होने की संभावना थी।पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बड़े वाहन मालिक द्वारा एवं चालको को समझाई देकर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास भी किया जाता हैं फिर भी वाहन चालकों द्वारा अधिक ट्रीप लगाने के चक्कर में लापरवाही गाड़ी चलाकर दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं कल की घटना में पर ओवरटेक करना ट्रक चालको की सरासर लापरवाही दिखाई देती हैं। कल के दुर्घटना के पश्चात पुलिस प्रशासन ने मुश्तेती दिखते हुए सुबह से ही हाइड्रा के सहायता से ट्रक को किनारे हटाकर यातायात को सुचारू किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राजहरा खदान समूह में कर्मियों की समस्याओं के समुचित निराकरण के लिए सांसद मोहन मंडावी ने मुश्ताक अहमद को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया,एम पी सिंग

0

खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीएसपी के राजहरा खदान समूह के अंतर्गत विभिन्न खदानों में कार्यरत कर्मियों की समस्याओं के समुचित निराकरण के लिए खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी से मिलकर उन्हें राजहरा खदान के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करने का निवेदन किया था और उन्हें बताया कि खदानों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु भारतीय मजदूर संघ एवं उससे संबद्ध श्रम संगठन खदान मजदूर संघ भिलाई लगातार प्रयासरत रहा है और लगातार संघर्ष करता रहा है संघ के ईस कार्य में आपका योगदान सराहनीय रहा है किंतु खदान में सांसद प्रतिनिधि के न रहने से बहुत बार समस्याओं के समाधान में परेशानी होती है और बहुत बार संघ के पदाधिकारियों द्वारा चाहते हुए भी सांसद के समक्ष विषय को रख नहीं पाते है या फिर रखने में देरी हो जाती है ।

संघ की बातों पर गंभीरता से विचार करने के बाद सांसद मोहन मंडावी ने मुश्ताक अहमद को राजहरा खदान समूह में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।और मुश्ताक अहमद को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और ईस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू और समाजसेवी कृष्णा सिंह उपस्थित थे। और आज भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार से मिलकर उन्हें सांसद द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र देकर उनसे सौजन्य भेंट की और प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सदस्यों ने मुख्य महाप्रबंधक खदान को भारतीय मजदूर संघ की 2023 की वार्षिक डायरी भी भेंट की। ईस अवसर पर, जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग उपमहासचिव लखनलाल चौधरी राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, महेन्द्र साहू विमल कुमार यदु और भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश दि्वेदी उपस्थित थे। एम पी सिंग अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सटटा पटटी के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक -15.04.2023 पुलिस अधीक्षक, डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में जिले के अवैध जुआ ,सटटा ,शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। जिस पर टीम द्वारा थाना रनचिरई क्षेत्र के 1. धर्मवीर साहू पिता भुवन लाल साहू उम्र 35 वर्ष पता बटरेल थाना जामगांव जिला दुर्ग को ग्राम परसाही खार के पास तांदुला नहर के किनारे रनचिरई आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 3000 रूपये जप्त किया गया। 2. अनिल कुर्रे पिता केसरू कुर्रे उम्र 25 वर्ष पता- क्वाटर न ए1, सडक न 12 सेक्टर 02 भिलाई जिला दुर्ग को ग्राम परसाही खार के पास तांदुला नहर के किनारे रनचिरई आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 2030 रूपये जप्त किया गया। आरोपियो के विरूद्ध थाना रनचिरई में अपराध क्र 28/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022, धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।जप्ती- 01 नग प्लेटिना मोटरसायकल, 01 नग बुलेट मोटर सायकल, 03 नग मोबाईल फोन , नगदी 5030 रूपये बरामद किया गया। आरोपियो के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022, धारा 6 के तहत बालोद जिला में पहली कार्यवाही किया गया है। दोनो आरोपियो को अपराध अजामानतीय होने से जेल भेजा गया। उक्त प्रकरण मे सउनि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाष ध्रुवे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक पूरन देवांगन , आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक लखेश्वर बघेल को भी ठेंगा दिखा दिया अफसरशाही ने

0
  • मोटे अनाज उत्पादन योजना के नाम पर जमकर की गई बंदरबांट
  • बाड़ी विकास कार्यक्रम में गड़बड़ी की जांच के आदेश पर अमल नहीं

बकावंड मोटे अनाज (मिलेट्स) उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की पहल को पलीता लगाने वाले बकावंड जनपद पंचायत के अफसरों ने विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को भी ठेंगा दिखा दिया है। गड़बड़ी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विधायक बघेल ने त्वरित कार्रवाई के लिए जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा था, जिस पर आज तक अमल नहीं हो सका है। इससे आभास होता है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी अधिकारी कोई अहमियत नहीं देते।मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलाए गए बाड़ी विकास कार्यक्रम में हुए भ्रष्टाचार के मामले की जांच अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इस मामले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश को भी नजरअंदाज कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के आदिवासियों को परंपरागत प्राचीन कृषि प्रणाली से पुनः जोड़कर उन्मुख कोदो, कुटकी, कुल्थी, मक्का, बाजरा जैसे मोटे अनाज के उत्पादन के लिए उन्हें प्रेरित करने संभाग में बाड़ी विकास कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना से जोड़ा गया है। पूर्व में इसके लिए आदिम जाति विकास परियोजना को केंद्रीय मद की राशि आवंटित की गई थी। इसके तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले आदिवासी किसानों को उनकी बाड़ियों को उपजाऊ बनाने और वहां सब्जियों व मक्का की फसल लेने और अन्य भूमि पर कोदो, कुटकी, कुल्थी, बाजरा जैसे मोटे अनाज की खेती करने के लिए अनुदान, कृषि उपकरण एवं बीजों के किट्स उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया था। जनपद पंचायत के कर्मियों और कुछ जनप्रतिनिधियों ने मिलकर चंद किसानों को स्तरहीन बीज किट और फावड़ा, कुदाल जैसे मामूली औजार देकर उनके नाम से लाखों रु. आहरित कर लिए। बीज किट और औजार आपूर्ति का काम ऐसे जनप्रतिनिधियों को दिया गया था, जो मेडिकल स्टोर, स्टेशनरी शॉप, जनरल स्टोर्स आदि चलाते हैं। इन जनप्रतिनिधियों ने किसानों को बीज के एक -दो पैकेट थमा दिए और फर्जी बिल व पावती बनाकर पूरी रकम आहरित कर ली। बस्तर जिले के विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में कोदो, कुटकी, मक्का, रागी, बाजरा आदि की खेती के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। बकावंड जनपद की ग्राम पंचायत कोसमी, उड़ियापाल, मोंगरापाल के किसानों के नाम से बोगस बिल, पावती आदि जमा कर लाखों रुपयों की बंदरबांट कर ली गई है। कोसमी ग्राम पंचायत में 16 हितग्राही आदिवासी किसानों को कोदो, कुटकी, मक्का रागी के बीज किट तथा बाड़ी सुधार के नाम से फावड़ा, कुदाल, तगाड़ी जैसे मामूली औजारों का वितरण कर हर हितग्राही के नाम पर 16 हजार 500 रु. का आहरण जनपद पंचायत के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने कर लिया है। किसानों को जो बीज किट और औजार उपलब्ध कराए गए हैं, उनकी कुल कीमत आठ – नौ सौ रु. से ज्यादा नहीं है।

पत्र में यह कहा था विधायक बघेल ने

बकावंड जनपद में हुई गड़बड़ी के मामले में बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी कर्मी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। तीन माह पहले विधायक बघेल ने जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, संबंधित कर्मियों और हितग्राहियों की सूची के साथ उपस्थित होने के लिए कहा था। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जिला पंचायत सीईओ का निर्देश भी बेअसर

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने तोमामले पर संज्ञान लिया और जांच के आदेश भी दिए, लेकिन यह आदेश भी बेअसर रहा। बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर किस तरह की कार्रवाई हुई और क्या निष्कर्ष निकला यह अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं जिन कर्मियों के दामन पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हैं, वे आज भी अपने पदों पर बने रहकर जनपद पंचायत कार्यालय में मजे से काम कर रहे हैं। वहीं दागी जनप्रतिनिधि भी पहले की तरह ही सिर ऊंचा किए घूम रहे हैं। बकावंड मंडल भाजपा के अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने भी इस मामले की जांच की मांग पुरजोर ढंग से उठाई थी। कश्यप की आवाज भी अफसरों ने अनसुनी कर दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS