दल्लीराजहरा |नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 में सार्वजनिक बोरवेल की केबल चोरी की लगातार तीसरी घटना सामने आने से वार्डवासी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत में ही पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरवेल की केबल चोरी होने के बाद मरम्मत में समय लग जाता है, जिससे कई दिनों तक पानी की समस्या बनी रहती है। इससे खासकर महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड पार्षद संजीव सिंह ने राजहरा थाना प्रभारी से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह तीसरी बार है जब इस प्रकार की चोरी हुई है। पार्षद के अनुसार, नशे के आदी असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे पूरे नगर में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
पार्षद संजीव सिंह ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और बोरवेल व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल



