वन मंत्री केदार कश्यप ने किया साहित्यकारों का सम्मान

0
8

कृतियों का विमोचन भी किया मंत्री कश्यप ने

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के वनमंत्री केदार कश्यप ने नया रायपुर स्थित अपने बंगले पर सरस्वती बुक्स की 3 पुस्तकों का विमोचन और साहित्यकारों का सम्मान किया।

छत्तीसगढ़ी के साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. गीतेश अमरोहित, सरस्वती बुक्स के प्रकाशक आकाश महेश्वरी सहित गणमान्यजनों ने मंत्री श्री कश्यप से सौजन्य भेंट की। साहित्य लेखन के लिए बस्तर के लेखक रुद्रनारायण पाणिग्रही को वन मंत्री केदार कश्यप ने स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं धुरवा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उनकी पुस्तक ‘बस्तर की लोक संस्कृति’ का विमोचन भी मंत्री कश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय अलंग की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प परंपरा एवं संस्कृति’ तथा डॉ. भागेशवर पात्र की पुस्तक ‘हल्बा जनजाति’ का विमोचन कर शुभकामनाएं दी। साहित्यकारों ने वन मंत्री केदार कश्यप का आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here