छग को अब भ्रष्टाचार का भी हब बना रही साय सरकार: सुशील मौर्य
किसानों के साथ क्रूर मजाक कतई बर्दाश्त नहीं
जगदलपुर बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के कथित संरक्षण में बिक रही नकली डीएपी खाद व बीज के खिलाफ, किसानों के हितों की रक्षा व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कृषि विभाग कार्यालय जगदलपुर के समक्ष ढोल नगाड़े बजाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा साय सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाने के बाद अब इसे भ्रष्टाचार का भी हब बना दिया है। अन्नदाताओं की पीठ पर छुरा घोंपते हुए उन्हें मिट्टी से बनी नकली डीएपी खाद थमाई जा रही है।भारत डीएपी के नाम पर जो पोटाश और खाद बस्तर के बाजारों में खपाई जा रही है, वह पूरी तरह से अमानक निकली है। किसानों के अनुभवों से यह साफ हो चुका है कि यह खाद सिर्फ मिट्टी और कंकड़ का मिश्रण है। बस्तर के भोले-भाले किसानों के साथ ऐसा क्रूर मजाक कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस महा फर्जीवाड़े की जड़ें बहुत गहरी हैं। नकली और अमानक खाद-बीज का यह काला साम्राज्य सिर्फ निजी दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि शासकीय लैंपस और सहकारी समितियों के माध्यम से भी इसे धड़ल्ले से किसानों को थमाया जा रहा है। यह सीधे तौर पर बस्तर के कृषि ढांचे और किसानों की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की बड़ी साजिश है। इसे कांग्रेस पार्टी कभी सफल होने नहीं देगी। श्री मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े चेहरों के संरक्षण में चल रहा करोड़ों रुपये का यह काला खेल धड़ल्ले से फल-फूल रहा है,जिसके कारण जिम्मेदार अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हैं। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने साय सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, समस्त शासकीय व निजी लैंपस और सभी कृषि केंद्रों की जांच हो ताकि इसमें शामिल सफेदपोश चेहरों का पर्दाफाश हो सके।नकली डीएपी और बीज की सप्लाई करने वाली कंपनियों और इन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो।
जिन किसानों की फसलें इस नकली खाद-बीज के कारण प्रभावित हुई हैं, उन्हें सरकार तुरंत उचित मुआवजा दे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस नकली खाद-बीज के काले कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के हक के लिए उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता लखेश्वर बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है।खरीफ सीजन के सबसे महत्वपूर्ण समय में किसान खाद और बीज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। किसान सुबह से देर शाम तक सहकारी समितियों और खाद केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मिट्टी से बना नकली डीएपी थमाई जा रही है। भारत डीएपी के नाम पर जो पोटाश और खाद बस्तर के बाजारों में खपाई जा रही है, वह पूरी तरह से फर्जी और अमानक है। किसानों के अनुभवों से यह साफ हो चुका है कि यह खाद सिर्फ मिट्टी और कंकड़ का मिश्रण है। जो कि किसानों के साथ सरासर छल है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ लगातार छलावा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान डीएपी खाद लेने के लिए घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें असली खाद के नाम पर गुणवत्ता विहीन डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है। नकली खाद और बीज की बिक्री से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध न होने से किसान खेती करने में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो प्रदेश का अन्नदाता गंभीर संकट में आ जाएगा। नकली खाद-बीज की बिक्री में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज तत्काल उपलब्ध कराया जाए तथा डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, कोमल सेना, विक्रम सिंह डांगी, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, लता निषाद, चंपा ठाकुर, महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी, विजय सिंह, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, सुषमा सुता, शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, प्रवक्ता जावेद खान, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी, संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, नीलूराम, ललिता राव, भोजराज नाग, हनुमान द्विवेदी, संजय पाणिग्रही, संतोष यादव, अनवर खान, विजेंद्र ठाकुर, गणेश कावड़, जीवन लाल, दंतेश्वर राव, सहदेव नाग, संदीप दास, अंजना नाग, ज्योति राव, एस. नीला, मोहसिन खान, सलीम अली, सद्दाम रजा, आकिब रजा, मनिता राऊत, हेमंत कश्यप, शंकर सेन, सोनारू, पार्षद शुभम यदु, जस्टिन भवानी, आभाष महंती, अफरोज बेगम, जयमती, हंसू नाग, खेमराज सेठिया आदि मौजूद रहे।



