नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में सघन सर्च अभियान के दौरान डीआरजी नारायणपुर एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में नक्सल डंप बरामद

0
13

7.62 मिमी के 195 एवं 5.56 मिमी के 102 जीवित राउंड सहित कुल 297 जीवित कारतूस जब्त

नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के तहत जिला पुलिस बल डीआरजी नारायणपुर एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2026 को थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत कैंप आदींगपार के समीप कसोड़-कुमेरादी के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान उक्त डंप से 7.62 मिमी के 195 जीवित राउंड तथा 5.56 मिमी के 102 जीवित राउंड, कुल 297 जीवित कारतूस बरामद किए गए। बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नक्सल मुक्ति के पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन सर्च अभियान संचालित कर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य युद्ध सामग्री की तलाश की जा रही है। लगातार चलाए जा रहे इन अभियानों से नक्सलियों के संसाधनों को लगातार क्षति पहुँच रही है तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

बरामद सामग्री

  • 7.62 मिमी के 195 जीवित राउंड
  • 5.56 मिमी के 102 जीवित राउंड

कुल बरामद : 297 जीवित कारतूस।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को जंगल क्षेत्र में कोई संदिग्ध वस्तु, हथियार, गोला-बारूद अथवा नक्सलियों द्वारा छिपाई गई किसी सामग्री की जानकारी प्राप्त हो, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा सुरक्षा बलों को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नागरिकों के सहयोग से नक्सलमुक्त, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण नारायणपुर के निर्माण का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here