बी.एड.-डी.एल.एड. काउंसलिंग के लिए 5 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, SCERT ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

0
9

रायपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। व्यापम द्वारा आयोजित प्री बी.एड. एवं प्री डी.एल.एड. परीक्षा-2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर पात्र अभ्यर्थी प्रदेश के शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।प्रथम चरणप्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प (चॉइस फिलिंग) भरने की प्रक्रिया 05 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक चलेगी। प्रथम दावा-आपत्ति सूची 17 अगस्त को जारी होगी, जबकि प्रथम आवंटन सूची 19 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। प्रथम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 19 से 21 अगस्त तक संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा। इसके बाद द्वितीय सूची के लिए दावा-आपत्ति 25 अगस्त, दूसरी आवंटन सूची 27 अगस्त तथा प्रवेश 27 अगस्त से 02 सितंबर तक होंगे। तृतीय सूची के लिए दावा-आपत्ति 07 सितंबर, तीसरी आवंटन सूची 09 सितंबर एवं प्रवेश 09 से 11 सितंबर तक निर्धारित किए गए हैं। वहीं चतुर्थ सूची के लिए दावा-आपत्ति 15 सितंबर, चतुर्थ आवंटन सूची 16 सितंबर तथा प्रवेश 16 से 19 सितंबर 2026 तक संपन्न होंगे।द्वितीय चरणद्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प भरने की प्रक्रिया 22 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक चलेगी। प्रथम दावा-आपत्ति सूची 29 सितंबर को जारी होगी तथा प्रथम आवंटन सूची 01 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। प्रथम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 01 से 06 अक्टूबर तक प्रवेश लेना होगा। इसके बाद दूसरी दावा-आपत्ति 09 अक्टूबर, दूसरी आवंटन सूची 12 अक्टूबर तथा प्रवेश 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे। तृतीय दावा-आपत्ति 21 अक्टूबर, तीसरी एवं अंतिम आवंटन सूची 23 अक्टूबर को जारी की जाएगी। अंतिम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा।हेल्पडेस्क एवं संपर्कअभ्यर्थियों की सुविधा के लिए SCERT ने हेल्पडेस्क भी जारी किया है। किसी भी प्रकार की समस्या, पूछताछ अथवा दावा-आपत्ति के लिए अभ्यर्थी cgscerthelpdesk2026@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 9243272026 एवं 924382026 कार्यालयीन समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण लिंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here