महापौर संजय पाण्डे के निर्देश पर बस्तर दशहरा पर्व के दौरान शहर के सार्वजनिक शौचालय निःशुल्क

0
5

जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2026। ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जनसेवा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महापौर संजय पाण्डे की पहल एवं मार्गदर्शन में दशहरा पर्व के दौरान शहर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों में निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जगदलपुर पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए महापौर श्री संजय पाण्डे ने निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वाले किसी भी दर्शनार्थी या ग्रामीण को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े। इस व्यवस्था के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों में स्नान, प्रसाधन एवं दैनिक निस्तार की सुविधाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेंगी। यह सुविधा दशहरा पर्व के दौरान पारंपरिक ‘मावली विदाई’ की रस्म संपन्न होने तक जारी रहेगी।

श्रद्धालुओं को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्थित सार्वजनिक शौचालयों की मैपिंग भी कराई जा रही है। नगर निगम द्वारा इन शौचालयों का विस्तृत लोकेशन मैप जारी किया जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले नागरिक आसानी से अपने निकटतम सुविधा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

निःशुल्क सार्वजनिक शौचालयों की सूची

नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित सार्वजनिक शौचालयों की सूची निम्नानुसार है:

  1. महारानी अस्पताल के सामने — मोतीलाल नेहरू वार्ड 15
  2. गीदम रोड महात्मा स्कूल के पास , गांधीनगर — गांधीनगर वार्ड 22
  3. मंगल भवन के पास — मदन मोहन मालवीय वार्ड
  4. लालबाग — लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 08
  5. शहीद पार्क के पास — श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 39
  6. इंदिरा स्टेडियम के पास — शांतिनगर वार्ड
  7. शंकर नगर, आमागुड़ा — लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 08
  8. लालबाग मैदान — लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 08
  9. एयरपोर्ट चौक — गुरु घासीदास वार्ड 28
  10. नया बस स्टैंड–1 — शांतिनगर वार्ड 25
  11. नया बस स्टैंड (महिला शौचालय) — शांतिनगर वार्ड 25
  12. नया बस स्टैंड–2 — शांतिनगर वार्ड 25
  13. बस स्टैंड रोड टाउन हॉल — शांतिनगर वार्ड 25
  14. संजय बाजार सब्जी मार्केट — इंदिरा वार्ड 16
  15. संजय बाजार मटन मार्केट — इंदिरा वार्ड 16
  16. सिरासार चौक — सुभाष वार्ड 10
  17. महारानी हॉस्पिटल के पीछे हाता ग्राउंड के पास — मोतीलाल नेहरू वार्ड 15
  18. दलपत सागर के पास — रमैय्या वार्ड 17

महापौर श्री संजय पाण्डे के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत की गई यह पहल श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करेगी। साथ ही, दशहरा महापर्व के दौरान शहर में स्वच्छता, जनसुविधा और बेहतर नागरिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here