राजनांदगांव – शादी का झांसा देकर जोर जबरदस्ती से विधवा महिला से दुष्कर्म किया और जब महिला गर्भवती हुई तो शादी से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ गई | घटना मानपुर थाने के ग्राम बाजायपारा की घटना है | प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लोकेश कुमार बागडे पिता प्यारे लाल बागडे उम्र 25 वर्ष इंदिरा नगर वार्ड क्र 06 मानपुर निवासी द्वारा एक 34 वर्षीय विधवा महिला को शादी का झांसा देकर जोर जबरदस्ती से मारपीट कर नवम्बर 2020 से शारीरिक सम्बन्ध बनाया यहाँ तक की महिला 05 माह की गर्भवती हो गई उसके बाद आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने लगा | जिस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ मानपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्र 33/2021 धारा 376, 323 व 450 के तहत विवेचना में लिया गया एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी के भागने के पूर्व ही उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |
![This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/04/MATH1-2.jpg?resize=696%2C340&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/10/image-21.png?resize=696%2C209&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/01/image-1.png?resize=696%2C387&ssl=1)