प्रभारी मंत्री की बातों को नजरंदाज करना एसडीएम को पड़ा भारी, अंततः विवादास्पद अधिकारी भेजे गए संचालनालय

0
428

जगदलपुर। बस्तर के प्रथम प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की बातों को नजरंदाज करना जगदलपुर एसडीएम घासीराम मरकाम पर भारी पड़ गया अब उनका तबादला संचालनालय आदिवासी विकास विभाग में कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि एसडीएम के व्यवहार से आम आदमी के साथ स्थानीय पत्रकारों की भी पटरी नहीं बैठ रही थी। एसडीएम घासीराम मरकाम अपने कार्यों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहते थे। कोविड काल के दौरान बस स्टैंड में छापे हो या कोविड सेंटर में मरीजों को दूषित भोजन परोसने के दौरान विवादित बयान जब कुत्ते को भोजन पसंद है तो इंसानों को क्यों नहीं ? जैसे विवादों से जमकर किरकिरी हुई थी।गत दिनों शंकर मंदिर तोड़ने में भी एसडीएम की कार्यप्रणाली चर्चा में था जिसके कारण जमकर बवाल हुआ था।