शा उ मा वि घाटलोहंगा में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया

0
320

आज दिनांक 14 सितम्बर 2021 को शा उ मा वि घाटलोहंगा में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत छात्रों को आज के दिवस और अपनी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला गया, सर्वप्रथम हिन्दी की उपयोगिता और महत्व पर नीरू मिश्रा द्वारा व्याख्यान दिया गया, विजय दास द्वारा पुरे विश्व में हिन्दी भाषा की महत्ता के बारे में बताया गया, छात्रों को वाद- विवाद कैसे किया जाता है यह बताने के लिए श्याम सुन्दर पाण्डेय जी द्वारा हिन्दी भाषा के पक्ष में बातें कही गई, जिसका कटाक्ष करते हुए लिलेश देवांगन कार्यक्रम अधिकारी (रा से यो ) द्वारा हिन्दी भाषा के विपक्ष में अपने विचार रखे गए। अंत में विद्यालय के प्राचार्य ए आर नोन्हारे द्वारा अपने विचार रखे गए। आज से हिन्दी दिवस सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में दिनांक 17.09.21वा 18.09.21 को छात्रों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रासयो शा उ मा वि घाटलोहंगा के समस्त स्वयंसेवकों का सहयोग प्राप्त हुआ।