1 लाख का इनामी खूंखार नक्सली गिरफ्तार, खुलासे में किया कई लोगों की हत्या करने की योजना थी

0
445

दंतेवाड़ा। – प्राप्त जानकारी के अनुसार किरन्दुल थाना क्षेत्र में पेरपा के जंगल से डीआरजी  जवान और किरन्दुल थाने के जवानों द्वारा गश्त के दौरान एक लाख का ईनामी नक्सली नंदा कुंजाम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली पर हत्या, लूट, आगजनी, पुलिस पार्टी पर फायरिंग जैसे 14 गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तार नक्सली मलंगीर एरिया कमेटी में पीरनार पंचायत कमेटी का अध्यक्ष था। 23 जुलाई को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल देवांश सिंह राठौर के हमराह निरीक्षक दयाकिशोर बरवा, थाना प्रभारी किरन्दुल, जिला बल एवं डीआरजी बल के सचिंग के दौरान ग्राम पीरनार, पेरपा के बीच जंगल में नंदा कुंजाम उर्फ जीबरा को गिरफ्तार किया है।