स्वामी सत्यरूपानंद महाराज का निधन, भूपेश और रमन की श्रद्धांजलि विवेकानंद आश्रम रायपुर के प्रमुख थे

0
156

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संचालित विवेकानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद महाराज का रविवार को स्वर्गवास हो गया है। सालों तक रामकृष्ण मिशन के सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं देने वाले स्वामी सत्यरूपानंद महाराज विवेकानंद आश्रम प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानकर वे आश्रम के बच्चों को स्वामी विवेकानंद के दृष्टांत से अवगत कराते रहे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, हमारे आत्मीय संतोष भैया यानी स्वामी सत्यरूपानंद महाराज के देहावसान की सूचना से दिल संताप से भर गया‌। वे लंबे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत और छत्तीसगढ़ की अधात्म धारा की अपूरणीय क्षति है।

बडे भाई की तरह स्नेह दिया – रमन

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वामी सत्यरूपानंद महाराज के निधन पर कहा, रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद के निधन का समाचार बेहद दुखद व मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने मुझे सदैव बड़े भाई की तरह स्नेह दिया। मेरे लिये वो संतोष भैया थे। हर सुख-दुख में उनका आशीष मुझे मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्य स्वरूपानंद महाराज के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उनके पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।