बचेली नगर पालिका ने विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

0
154

किरंदुल – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, नगर पालिका बड़े बचेली द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में पालिका द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। यह पूरा कार्यक्रम श्रीमती पूजा साव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, बड़े बचेली, महिला एवं बाल विकास की सभापति किरण जयसवाल की अध्यक्षता में मनाया गया। इनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर के सभी स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छता कर्मी, और अन्य कई समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पालिका द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह के खेलों का आयोजन किया गया। जैसे रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, गोला फेक , तवा फेंक, 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, रस्सा खींच, बिंदी प्रतियोगिता, मोमबत्ती प्रतियोगिता, दुल्हन प्रतियोगिता, डांस आदि प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जीतने वाले प्रतिभागियों को पालिका द्वारा आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूजा सोम, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा, पार्षद इंदिरा ठाकुर, गीतांजलि, निर्मला तिर्की, रीना दुर्गा, बिना साहू, दमयंती साहू, एल्डरमैन कमला सोनानी, सुशीला, निहाल एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। सभी महिलाओं ने इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया।